दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट, AQI 350 के पार, आंखों में जलन की शिकायत कर रहे लोग

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि इसमें पिछले दिन की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 तक रहा। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 206, गुरुग्राम 195, गाजियाबाद में 252, ग्रेटर नोएडा में 248 और नोएडा में 267 तक रहा। राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इसमें अलीपुर में 335, आनंद विहार में 357, अशोक विहार में 361, आया नगर में 336, बवाना में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 334, द्वारका सेक्टर 8 में 331, आईजीआई एयरपोर्ट में 316, आईटीओ में 326, जहांगीरपुरी में 366, लोधी रोड में 307 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इनके अलावा मंदिर मार्ग में 341, मुंडका में 366, नजफगढ़ में 325, नॉर्थ कैंपस डीयू में 323, पटपड़गंज में 337, पंजाबी बाग में 358, पूषा में 321, आरके पुरम में 362, रोहिणी में 356, शादीपुर में 304, सीरी फोर्ट में 337, सोनिया विहार में 364, अरविंदो मार्ग में 320 और वजीरपुर में 362 एक्यूआई रहा। वहीं दिल्ली के सात इलाकों में एक्यूआई का लेवल 200 से 300 के बीच में दर्ज किया गया। इसमें चांदनी चौक में 237, डीटीयू में 275, दिलशाद गार्डन में 226, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 287, लोधी रोड में 286, नरेला में 298 और एनएसआईटी द्वारका में 286 तक एक्यूआई रहा। वहीं अगर एक दिन पहले की बात करें तो रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में था और सुबह के समय पर आकाश में धुंध भी देखने को मिली था। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 दर्ज किया गया था।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79