Skip to content
Menu
  • होम
  • लेटेस्ट खबरें
  • देश
  • विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • छतरपुर
    • पन्ना
    • सागर
    • टीकमगढ़
    • जबलपुर
    • उज्जैन
    • अनूपपुर
    • छिंदवाड़ा
    • अलीराजपुर
    • आगर
    • अशोकनगर
    • इंदौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खरगोन
    • डिंडोरी
    • गुना
    • ग्वालियर
    • झाबुआ
    • दमोह
    • दतिया
    • धार
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • पूर्वी निमाड़
    • निवाड़ी
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • शाजापुर
    • नीमच
    • हरदा
    • सीहोर
    • सिवनी
    • सतना
    • सीधी
    • श्योपुर
    • होशंगाबाद
    • शिवपुरी
    • शहडोल
    • सिंगरौली
    • बुरहानपुर
    • मुरैना
    • मंदसौर
    • बैतूल
    • भिंड
    • राजगढ़
    • मालवा
    • रतलाम
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • अरुणाचल प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • पंजाब
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • गोवा
    • नागालैंड
    • बिहार
    • मणिपुर
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • तेलंगाना
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • सम्पादकीय
  • बिजनेस
  • वेब स्टोरी
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • देश दुनिया

PPF account

PPF खाताधारकों को PPF Account में नॉमिनी अपडेशन के लिए नहीं देना होगा शुल्क

04/04/2025 by Pushpendra

नई दिल्ली सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए पीपीएफ अकाउंट होल्डर्स (PPF Account Holders) को बड़ी राहत दी है. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पीपीएफ खातों में नॉमिनी अपडेशन (PPF Nominee Updation) के लिए अब कोई भी चार्ज नहीं देना होगा यानी ये काम अब बिल्कुल फ्री होगा. इससे देश के करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा.   वित्त मंत्री ने शेयर की जानकारी पीटीआई के मुताबिक, सरकार ने नोटिफिकेशन के जरिए PPF खातों में नॉमिनी जोड़ने के नियमों में बदलाव (PPF Account Rule Change) किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट में कहा है कि पीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कुछ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की ओर से चार्ज लिया जा रहा था, लेकिन अब ये काम बिल्कुल फ्री में होगा. 50 रुपये का लगता था चार्ज   सरकार द्वारा पीपीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए किए गए इस चेंज के बारे में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. 2 अप्रैल, 2025 को जारी इस नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि PPF Account में नॉमिनी अपडेशन पर किसी भी शुल्क को खत्म कर दिया गया है. सरकारी बचत संवर्धन सामान्य नियम 2018 में ये जरूरी बदलाव किया गया है. इसके मुताबिक, सरकार द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) के लिए नॉमिली कैंसिल करने या फिर बदलने के लिए अब तक 50 रुपये का शुल्क लिया जा रहा था. 4 नॉमिनी जोड़ने तक की दी गई सुविधा वित्त मंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार द्वारा नियमों में बदलाव के संबंध में जारी नोटिफिकेशन भी शेयर किए हैं. निर्मला सीतारमण ने बताया है कि नॉमिनी अपडेशन को फ्री करने के अलावा हाल ही में पास किए गए बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2025 (Banking Amendment Bill 2025) के तहत पीपीएफ खाताधारकों को अपने जमा पैसों के भुगतान, सुरक्षित रखे गए सामान और लॉकर के लिए 4 नॉमिनी तक जोड़ने की सुविधा भी दी गई है. सुरक्षित निवेश का बेहतर विकल्प PPF पीपीएफ (PPF) में ज्यादातर पेशेवर टैक्स सेविंग (Tax Saving) करने के लिए निवेश करते हैं. इसमें निवेश के साथ मैच्‍योरिटी रकम और ब्‍याज भी टैक्‍स फ्री (Tax Free) रहता है. लॉन्‍ग टर्म में सेफ इन्‍वेस्‍टमेंट और बड़ा फंड बनाने का यह बेहतर तरीका है. पीपीएफ अकाउंट में निवेश पर धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये टैक्स डिडक्‍शन मिलता है. बता दें कि पीपीएफ में निवेश पर सरकार की ओर से 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है. पीपीएफ खाता धारक 5 अप्रैल से पहले मंथली निवेश कर लें. इससे उन्हें पूरे महीने का ब्याज मिलेगा. पब्लिक प्रोविडंट फंड (PPF) में पैसा जमा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है, क्योंकि अप्रैल की 5 तारीख उन लोगों के लिए बेहद अहम है. दरअसल अगर आप 5 अप्रैल से पहले मंथली निवेश करते हैं, तो आपको उस महीने का पूरा ब्याज मिल जाता है. ब्याज का लाभ उठाने के लिए आप 5 अप्रैल तक अपना मंथली निवेश जरुर कर लें. पीपीएफ खाते में हर महीनें ब्याज की होती है गणना पीपीएफ हर महीनें पीपीएफ खाते में पांच तारीख के हिसाब से ब्याज की गणना करता है. यानी आप हर वित्त वर्ष की शुरुआत की 5 अप्रैल को एकमुश्त पैसा जमा कर देते हैं, तो आपको पूरा ब्याज मिलेगा. 5 के बाद करेंगे निवेश तो नहीं मिलेगा पूरा ब्याज वहीं, अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ खाते में महीने की 5 तारीख तक अपना इन्वेंस्ट करता है, तो उसे उस पैसों पर पूरे माह का ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर कोई व्यक्ति 5 तारीख के बाद पीपीएफ खाते में अपनी राशि को निवेश करता है, तो उसे कम बैलेंस पर कम ब्याज का लाभ मिलेगा. पीपीएफ एक दीर्घकालिक बचत योजना बता दें कि पीपीएफ भारत सरकार की दीर्घकालिक बचत योजना है. पीपीएफ खाता पोस्ट ऑफिस और किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में खोला जा सकता है. जो लोग इसमें निवेश करते हैं, उन्हें इसमें चक्रवृद्धि ब्याज तक मिलता है. ये योजना कर मुक्त है. साथ ही इसमें निवेश की रकम पर लोन की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा निवेश की राशि पर गारंटी से रिटर्न मिलता है.   recent visitors 39

Categories देश दुनिया Tags PPF account, top-news Leave a comment
© 2026 MY SECRET NEWS • Built with GeneratePress