पृथ्वी शॉ लगातार अनुशासन तोड़ता रहा है और अपना दुश्मन खुद है, सुबह 6 बजे होटल आते’

मुंबई मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से बाहर किये जाने पर पृथ्वी शॉ की भड़ास को तूल नहीं देते हुए कहा कि वह लगातार अनुशासन तोड़ता रहा है और अपना दुश्मन खुद है। एमसीए के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि खराब फिटनेस, रवैये और अनुशासन मसले के कारण कई बार टीम को मैदान पर उसे छिपाने पर मजबूर होना पड़ता था। शॉ ने 16 सदस्यीय विजय हजारे ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये गुस्सा निकाला था। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हम दस फील्डरों के साथ खेल रहे थे क्योंकि शॉ को छिपाना पड़ता था। गेंद उसके पास से निकल जाती थी और वह पकड़ नहीं पाता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के दौरान भी उसे गेंद तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। उसकी फिटनेस, अनुशासन और रवैया खराब है और अलग-अलग खिलाड़ी के लिये अलग नियम नहीं हो सकते। टीम में सीनियर खिलाड़ी भी उसके रवैये की शिकायत करने लगे थे।’’ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान शॉ नियमित तौर पर अभ्यास सत्रों से नदारद रहे और पूरी रात बाहर रहने के बाद सुबह छह बजे टीम होटल पहुंचते थे। अधिकारी ने कहा कि मैदान से बाहर की हरकतों के कारण अधिक चर्चा में रहने वाले शॉ अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं और इस तरह की सोशल मीडिया पोस्ट से उनका कुछ भला नहीं होने वाला। इससे पहले अक्टूबर में मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से भी शॉ को इन्हीं कारणों से बाहर कर दिया गया था। recent visitors 87

पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर किए जाने पर इस तरह निकाला गुस्सा

मुंबई पृथ्वी शॉ का खराब फार्म अब उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल मुंबई ने अपने विजय हजारे ट्रॉफी स्कॉड से उन्हें बाहर कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन MCA ने स्क्वाड में उनका नाम नहीं दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पृथ्वी शॉ का नाम विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल क्यों नहीं किया गया है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बावजूद इसके एमसीए की ओर से इस सीजन उनका नाम टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भगवान की फोटो लगाकर सब कुछ भगवान पर छोड़ने की बात लिखी थी, इसके बाद पृथ्वी शॉ के फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया। वहीं अब पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर MCA की ओर से सफाई जारी की गई है। दरअसल MCA ने जानकारी दी है कि पृथ्वी शॉ को फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है, इसके अलावा उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में है। दरअसल खराब फिटनेस के चलते उन्हें कई बार प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। एमसीए की ओर से पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही गई है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन में खास नहीं रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ हालांकि इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने अपने आंकड़े दर्शाए, इस आंकड़े में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की और मैसेज दिया कि इतना करने के बाद भी यदि चांस नहीं दिया जा रहा है, तो सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। दरअसल पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतना खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। पृथ्वी शॉ ने 9 मैचों में कुल 21.88 की औसत से 197 रन बनाए हैं, जिसके चलते एमसीए ने पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर कर दिया है। recent visitors 49

पृथ्वी शॉ को BCCI ने कहा पहले वजन कम करो फिर आना कहकर टीम से निकाला गया

मुंबई  लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बुरा वक्त खत्म ही नहीं हो रहा है। पृथ्वी के सितारे इतने गर्दिश में चल रहे है कि भारतीय टीम तो छोड़िए, अब उन्हें घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम से भी बाहर कर दिया जा रहा है। 24 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को चयनकर्ताओं ने उनके बढ़ते वजन के चलते मुंबई की टीम में सिलेक्ट नहीं किया। बॉडी में बढ़े फैट के चलते बाहर दरअसल, मौजूदा रणजी सीजन में मुंबई को अपना अगला मैच 26 अक्टूबर से त्रिपुरा के खिलाफ अगरतला में खेलना है। खबर है कि खराब फिटनेस के चलते पृथ्वी शॉ टीम में नहीं चुने गए।  रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ को चयनकर्ताओं ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किए गए फिटनेस कार्यक्रम का दो हफ्ते तक पालन करने को कहा है। टीम मैनेजमेंट ने एमसीए को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पृथ्वी शॉ के शरीर में 35 प्रतिशत फैट है और टीम में वापस आने से पहले उन्हें कड़ी ट्रेनिंग की जरूरत है। रहाणे की कप्तानी बरकरार पृथ्वी शॉ ने अब तक मौजूदा रणजी ट्रॉफी के सीजन के दो मैच की चार पारियों में क्रमशः 7,12, 1 और 39 रन बनाए हैं। एमसीए के एक अधिकारी ने कहा, 'उन्हें हटा दिया गया है और दोबारा टीम में चुने जाने से पहले पृथ्वी को ट्रेनिंग करने और वजन कम करने की जरूरत है।' इस बीच, अजिंक्य रहाणे त्रिपुरा के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर भी मुकाबला खेलेंगे जबकि सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत कारणों के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं। विवादों से पुराना नाता पृथ्वी शॉ ने जुलाई में बेंगलुरु में मुंबई के कंडीशनिंग कैंप और चेन्नई में बुची बाबू ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लिया था। पिछले साल वह मुंबई के किसी क्लब के बाहर एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के साथ मारपीट और झगड़े के चलते विवादों में घिरे थे। गत विजेता मुंबई ने दो मैचों में छह अंक जुटाए हैं और फ़िलहाल ग्रुप ए में चौथे स्थान पर हैं। आईपीएल ऑक्शन से पहले फिटनेस संबंधी कारणों के चलते बाहर किया जाना पृथ्वी के लिए किसी करारे झटके से कम नहीं है। recent visitors 69