भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 200 रुपए से शुरू होने वाली आरामदायक और किफायती ठहरने की सुविधा का शुभारंभ हो गया

भोपल मध्य प्रदेश के पहले पॉड होटल की शुरुआत भोपाल रेलवे स्टेशन में की गई है। स्टेशन पर यात्रियों को मात्र 200 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से आरामदायक और किफायती सुविधा मिलेगी। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर इसे बनाया गया है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इसका शुभारंभ किया है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा।इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा। पॉड होटल यह रहेगा किराया फैमिली पॉड (20 बेड): 3 घंटे- 400, 6 घंटे- 700, 12 घंटे – 1100, 24 घंटे- 1500, 48 घंटे-3000 मल्टी बेड पॉड (जेंट्स, 40 बेड): 3 घंटे – 200, 6 घंटे-350, 12 घंटे – 700, 24 घंटे-900, 48 घंटे- 1800 मल्टी बेड पॉड (लेडीज, 18 बेड): 3 घंटे – 200, 6 घंटे- 350, 12 घंटे – 700, 24 घंटे- 900, 48 घंटे- 1800 क्या है पॉड होटल? पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान से प्रेरित एक अनोखी अवधारणा है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल इकाइयों में यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी जाती है, जो कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरू की जा रही है, जिसकी योजना 20 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी और लगभग 6 साल बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा। देश का दूसरा  पॉड होटल यह देश में मुंबई सेंट्रल के बाद दूसरा प्रमुख पॉड होटल होगा। यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो कम खर्च में आरामदायक ठहराव चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन से पहले रेलवे ने इसे पूरी तरह तैयार कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है। यह सुविधा किन यात्रियों के लिए है उपयोगी? – कुछ घंटे रुकने वाले यात्रियों के लिए। – ट्रेन बदलने या लेट ट्रेन की स्थिति में। – परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों के लिए। पॉड होटल में मिलेगी यह सुविधा 1-    एसी: हर पॉड में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री गर्मी से राहत पा सकेंगे। 2-    वाइ-फाइ: यात्रियों को इंटरनेट का सुचारु रूप से उपयोग करने के लिए हाई-स्पीड वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 3-    बिस्तर और तकिया: पॉड्स में आरामदायक बिस्तर और तकिए की व्यवस्था की गई है। 4-    टॉयलेट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग): स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा प्रदान की गई है। 5-   गर्म पानी के लिए गीजर: ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए गीजर लगाए गए हैं। 6-   लॉकर और लगेज रूम: यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर और लगेज रूम की सुविधा है। 7-   चार्जिंग पॉइंट: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए प्रत्येक पॉड में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध है। 8-  फायरफाइटिंग सिस्टम: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पॉड होटल में फायरफाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 9–   टीवी: मनोरंजन के लिए प्रत्येक पॉड में टीवी की सुविधा दी गई है। 10-  मेकअप मिरर: यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड्स में मेकअप मिरर उपलब्ध कराया गया है। 11-   सीसीटीवी कैमरे: सुरक्षा के लिए होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था है। 12-. सिंगल पॉड  58 पॉड बनाए गए हैं। 13– फैमिली 20 पॉड  इसमें दो बच्चे और दो वयस्क आराम से ठहर सकते हैं।  मुंबई सेंट्रल में 2021 में शुरू हुआ था पहला पॉड होटल यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो कम खर्च में आरामदायक ठहराव चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन से पहले रेलवे ने इसे पूरी तरह तैयार कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है। यह देश में मुंबई सेंट्रल के बाद दूसरा प्रमुख पॉड होटल होगा, जो 2021 में शुरू हुआ था। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आरामदायक ठहराव के लिए प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह तैयार हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। इस अवसर पर रेलवे के जीएम शोभना बंदोपाध्याय, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर यह पॉड होटल बनाया गया है, जिसमें दो तरह के पॉड उपलब्ध हैं, इसमें सिंगल और फैमिली पॉड शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किराया तय नहीं हुआ है, अगले दो दिन में इसका किराया तय हो जाएगा   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

चार सौ करोड़ रुपये से बदलेगी इंदौर को रेलव स्टेशन की सूरत, सिंहस्थ तक तैयार हो जाएगा

 इंदौर इंदौर में मुख्य रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम जल्दी ही शुरू होने वाला हैै। सिंहस्थ तक नया स्टेशन शुरू होगा। निर्माण अवधि में मुख्य रेलवे स्टेशन से चलने वाली रेल गाडि़यां लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। मार्च तक अहमदाबाद की कंपनी काम शुरू कर देगी। इस प्रोजेक्ट पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाल ही में जारी हुए रेल बजट में भी इसके लिए राशि आवंटित हुई हैै। यहां रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधा से लैस होगा और बिल्डिंग भी चार मंजिला होगी। यात्री सुविधा पर भी रेल विभाग का फोकस रहेगा। 50 साल की जरुरतों के हिसाब से बनेगा नया रेलवे स्टेशन सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नया रेलवे स्टेशन पचास साल की जरुरतों को ध्यान मेें रखकर बनाया जाएगा। इसके लिए आसपास की जमीन भी ली जाएगी। निर्माण करने वाली को वर्क आर्डर जारी किया जा चुका हैै। निर्माण अवधि के दौरान प्लेटफार्म का उपयोग भी होता रहे, इसे लेकर वर्कप्लान निर्माण एजेंसी से मांगा गया है। लक्ष्मीबाई नगर रोड स्टेशन से भी कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। नए रेलवे स्टेशन का विस्तार पार्क रोड तक होगा। यह सुविधाएं मिलेगी नए रेलवे स्टेशन में नए स्टेशन की बिल्डिंग एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगी। भीतर शाॅप, फूडजोन रहेंगे। यात्रियों के लिए आरामदायक फुट अेावर ब्रिज, एस्केलेटर, टिकट काऊंटर, शेड बनेंगे। वेटिंग रुप पहले की तुलना में बड़े व आधुनिक होंगे। यात्रियों के रुकने के लिए रुम, रुफ प्लाजा, प्लेटफार्म कवर क्षेत्र बनेंगे। रीगल पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन को भी रेलवे स्टेेशन से जोड़ने की प्लानिंग के लिए अफसरों को कहा गया हैै। इसके अलावा मल्टीलेवल पार्किंग भी रहेगी, ताकि ज्यादा समय तक पार्क रहने वाली गाडि़यां व्यवस्थित रखी जा सके। पार्क रोड को भी नए स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इंदौर रेलवे स्टेेशन पर नए प्लेटाफार्म भी एक सीध में बनेंगे। अभी प्लेटफार्म पर गेेप रहने के कारण हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। नए रेलवे स्टेशन के लिए पार्किंग व पार्सल विभाग का हिस्सा भी यात्री सुविधा के लिए लिया जा सकता है। पार्सल विभाग को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। नए स्टेशन के निर्माण का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल किया था।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

अधिकारियों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर रेलवे स्टेशन में बम मिलने की सूचना!

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन पर दीवाली और छठ पूजा के चलते यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बीच सारनाथ एक्सप्रेस में बम मिलने की सुचना के बाद यात्रियों को उतारा गया. स्टेशन पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की बड़ी संख्या में मौजूद है. आज रायपुर रेल्वे स्टेशन में मॉकड्रील किया गया. इस दौरान करीब 50 से अधिक अधिकारी मौके पर तैनात थे, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा करते समय सतर्क रहें और आपातकालीन स्थितियों में धैर्य बनाए रखें. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

कुंभराज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, 60 वर्ष पुरानी बिल्डिंग गिरी

गुना  गुना जिले में गुरुवार सुबह 5 बजे कुंभराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिर गई. गनीमत रही कि बिल्डिंग गिरने से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता था. कुंभराज स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद से यात्री सुबह से बिना टिकट यात्रा कर रहे है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से टिकट वितरण का काम रुक गया है. करीब 60 साल पुराने कुंभराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि हादसे के बाद से कुंभराज स्टेशन से साबरमती, कोटा-इंदौर, नागदा-बीना जैसी ट्रेनों में रेल यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं. टिकट काउंटर बंद होने की वजह से यात्री बिना टिकट के ही यात्रा करने पर मजबूर हैं। इंदौर से गुना आने-जाने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री टिकट नहीं ले पा रहे हैं। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 5 बजे हादसे से रेल स्टेशन पर पहुंचने वाले सकते में आ गए. कुंभराज स्टेशन से विभिन्न स्टेशनों की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्री स्टेशन बिल्डिंग गिरने के बाद भी यात्री जारी रखी, लेकिन टिकट वितरण केंद्र बिल्डिंग के साथ क्षतिग्रस्त हो गया इसलिए सभी यात्रियों ने बिना टिकट अपने गंतव्य की ओर गए. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76