अब कोहरे व कम दृश्यता में भी Bhopal Airport पर उतर सकेंगे विमान, उन्नत लैंडिंग सिस्टम स्थापित

 भोपाल  राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब खराब मौसम में भी विमान लैंड हो सकेंगे। सर्दी एवं कोहरे के कारण अक्सर विमानों को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर देना पड़ता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अब आईएलएस यानि इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड कर दिया है। नया केटेगरी-दो सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। सफल रहा परीक्षण गुरुवार को इसका हवाई परीक्षण किया गया। विशेष विमान से हुए लैंडिंग परीक्षण में सिस्टम अपने मापदंड के अनुरूप पाया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सितंबर माह में सिस्टम को अपग्रेड कर ग्राउंड टेस्टिंग की थी। गुरुवार को दिल्ली से अथॉरिटी का विशेष सर्विस एयरक्राफ्ट भोपाल पहुंचा। इस विमान ने नए सिस्टम एवं नेविगेशन प्रणाली का परीक्षण किया। आरवीआर सिस्टम भी लगा विमान में चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम सवार थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि परीक्षण सफल रहा। एयरपोर्ट पर पहले से केटगेरी-एक सिस्टम के साथ रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) भी लगा है। इसकी मदद से रन-वे पर लगी लाइटिंग की मदद से 550 मीटर तक दृश्यता होने पर विमान लैंड हो जाते हैं। सिस्टम अपग्रेड होने के बाद 350 मीटर तक दृश्यता होने पर भी विमान आसानी से लैंड हो सकेंगे। डीजीसीए से अनुमति मिलना बाकी परीक्षण रिपोर्ट अब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी जाएगी। डीजीसीए से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद नया सिस्टम काम करने लगेगा। आमतौर पर दिसंबर से फरवरी माह के बीच घने कोहरे के कारण उड़ानें लेट होती हैं। कई बार उन्हें डायवर्ट करना पड़ता है। अब इसमें कमी आएगी। 350 मीटर से कम दृश्यता होने पर ही उड़ानें डायवर्ट करने की जरूरत होगी। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर स्वचलित मौसम अवलोकन प्रणाली (एडब्ल्यूओएस) भी स्थापित की गई थी। इसकी स्थापना से मौसम खराब होने पर पायलटों को तत्काल कोहरे, वर्षा या आंधी चलने की जानकारी मिल जाती है। सुरक्षित लैंडिंग में मदद मिलती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

भोपाल की मुख्य शहरों से एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 27 अक्टूबर से सात नई उड़ानें शुरू होंगी

भोपाल  शहर के राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही सात नई उड़ानें शुरू होने वाली हैं। इससे एयरपोर्ट पर रोजाना उड़ानों की आवाजाही 32 से बढ़कर 46 हो जाएगी। यह नया विंटर शेड्यूल आगामी 27 अक्टूबर से लागू होगा। इससे यात्रियों को भोपाल आने-जाने के लिए और भी सुविधा होगी। सूत्रों का कहना है कि फ्लाईबिग भोपाल और दतिया के बीच भी उड़ानें शुरू कर सकती है। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि विंटर शेड्यूल में इसकी मांग की गई थी। पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सात अन्य नई उड़ानों का भोपाल एयरपोर्ट से परिचालन शुरू होना तय है। इन शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना इंडिगो एयरलाइंस दो लोकप्रिय शहरों- पुणे और गोवा के लिए रोजाना उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। इससे व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों दोनों को फायदा होगा। पुणे अपने आईटी उद्योग और शिक्षण संस्थानों के लिए जाना जाता है, जबकि गोवा अपने समुद्र तटों और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोलकाता के लिए भी मिलेगी फ्लाइट इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस कोलकाता के लिए भी हफ्ते में तीन उड़ानें शुरू करेगी। इससे भोपाल भारत की सांस्कृतिक राजधानी से जुड़ जाएगा। लोगों को अपने परिवार, दोस्तों से मिलने या शहर के समृद्ध इतिहास और भोजन का पता लगाने में मदद मिलेगी। एयर इंडिया भी शुरू कर सकती है परिचालन इंडिगो एयरलाइंस के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिसंबर में भोपाल एयरपोर्ट से अपना परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। एयर इंडिया की यह कम लागत वाली सहायक कंपनी चार प्रमुख महानगरों- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करेगी। यात्रियों मिलेंगे बेहतर विकल्प भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को किफायती यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि इन प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों से भोपाल की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। विकास के साथ पर्यटन को विस्तार भोपाल हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाओं का विस्तार शहर के व्यवसाय और पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ते महत्व का प्रमाण है। अवस्थी ने कहा कि उड़ानों और गंतव्यों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपनी यात्राओं की योजना बनाने में अधिक लचीलापन होगा। वे देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर संपर्क की उम्मीद कर सकते हैं। नई उड़ानें भोपाल जैसे टियर-2 शहरों में हवाई यात्रा के बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बेहतर बनाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

राजा भोज एयरपोर्ट पर 1 अक्टूबर से 24 घंटे परिचालन शुरू, भोपाल से पुणे के लिए यात्रियों को नाइट फ्लाइट्स की सौगात

भोपाल  एमपी में हवाई यात्रा करने वालों को एक और सौगात मिलने वाली है। एक ओर जहां 1 अक्टूबर से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर 24×7 परिचालन शुरू हो रहा है, वहीं यात्रियों को जल्द ही पहले दिन से ही पुणे के लिए रात के समय उड़ान सेवा की सौगात मिलेगी। उद्घाटन वाली फ्लाइट 1 और 2 अक्टूबर की रात को 1:10 बजे भोपाल में उतरने वाली है। इस मामले में भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि सीधी उड़ान यहां से 1:40 बजे उड़ान भरेगी। यह उड़ान सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। जल्द ही भोपाल को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सौगात भी मिलेगी। इस नई उड़ान की शुरुआत भोपाल और भारत के अन्य प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समय अनुसार कर सकेंगे सफर अवस्थी ने आगे कहा कि राजा भोज एयरपोर्ट से पुणे के लिए रात्रि उड़ान सेवा की शुरुआत एयरपोर्ट के चौबीसों घंटे परिचालन में बदलाव का परिणाम है। इस कदम से भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा है। देर रात की उड़ानों की उपलब्धता यात्रियों को उनकी यात्रा योजनाओं में अधिक सुविधा प्रदान करेगी। इससे वे अपने समय के अनुसार सफर कर सकेंगे। इन यात्रियों को मिलेगा फायदा पुणे एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षिक केंद्र होने के नाते, देश भर से बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित करता है। नई उड़ान सेवा शहर में अक्सर आने वाले व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगी। यह मेडिकल कारणों से पुणे की यात्रा करने वालों के लिए भी एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा। पुणे शहर अपनी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है। व्यापार और पर्यटने को मिलेगा बढ़ावा अवस्थी के अनुसार राजा भोज हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत भोपाल के लिए एक और आशाजनक विकास है। यह न केवल शहर को वैश्विक मानचित्र पर लाएगा बल्कि व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए नए रास्ते भी खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी भोपाल को विदेशी पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ बनाएगी। पर्यटक आसानी से आकर शहर की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का पता लगा सकेंगे। जैसे-जैसे हवाई अड्डा अपनी सुविधाओं और सेवाओं को बढ़ाना जारी रखता है, भविष्य में इससे और अधिक एयरलाइनों और डेस्टिनेशनों को आकर्षित करने की उम्मीद है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 124

इंडिगो की भोपाल से अहमदाबाद जा रही मॉर्निंग उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी निरस्त,यात्री फ्लाइट कैंसल होने से नाराज

भोपाल  मंगलवार को इंडिगो की भोपाल से अहमदाबाद जा रही मॉर्निंग उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण एयरलाइन कंपनी ने उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके चलते यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट से करीब 70 यात्री अहमदाबाद के लिए सफर करने वाले थे। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को शाम की उड़ान से जाने का विकल्प दिया है। लेकिन ऐसे यात्री जो जरूरी मीटिंग या अन्य काम से जा रहे थे, वे फ्लाइट कैंसल होने के बाद नाराज नजर आए। ऐसे कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद उड़ान सुबह 8:35 बजे भोपाल से अहमदाबाद के लिए टेकऑफ होती है। टेकऑफ होने से पहले ही उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण इंडिगो ने यात्रियों को बताया कि उड़ान रवाना नहीं हो पाएगी। कुछ यात्री मंगलवार को सुबह 6:00 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इन यात्रियों को अचानक उड़ान निरस्त होने से परेशान होने पड़ा। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। लेकिन इंडिगो प्रबंधन ने कहा कि चूंकि विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है, इसलिए इसे रवाना नहीं किया जा सकता। इंडिगो ने यात्रियों को शाम की उड़ान से जाने का विकल्प दिया। साथ ही ऐसे यात्रियों को पूरा रिफंड देने की भी पेशकश की, जो यात्रा निरस्त करना चाहते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79