तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत होगा, ब तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग थी

भोपाल अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन होगा।     महाकुंभ के दौरान प्रयागराज उड़ान में सीटें नहीं मिल पा रही थीं। अब कंपनी को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।     इंडिगो ने इस रूट पर संचालित उड़ान की बुकिंग 30 मार्च एवं इसके बाद की तारीखों में नहीं हो रही है।     गोवा रूट भी इसी दिन से उड़ान बंद होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर रन वे विस्तार का काम शुरू होने के कारण भोपाल से जयपुर के बीच संचालित उड़ान स्थाई रूप से बंद होगी।     एयरपोर्ट अथारिटी ने उम्मीद व्यक्त की है कि समर शेड्यूल के बीच में यह तीनों उड़ानें फिर से शुरू होंगी। समर शेड्यूल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लागू होता है। हैदराबाद जाना आसान होगा     भोपाल से रायपुर तक हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते इंडिगो ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।     वर्तमान में रायपुर तक एक ही उड़ान है। 30 मार्च से दो उड़ानें हो जाएंगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7149 सुबह 9.40 बजे भोपाल से रवाना होगी।     सुबह 11.10 बजे यह रायपुर पहुंचेगी। हैदराबाद रूट पर तीसरी उड़ान 30 मार्च से प्रारंभ होगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7595 शाम 6.55 बजे भोपाल से टेक ऑफ होगी।     रात्रि नौ बजे यह उड़ान हैदराबाद में लैंड होगी। तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।     हालांकि यात्री लंबे समय से तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। फिलहाल तिरूपति जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया हैदराबाद ही जाना होगा।   recent visitors 27

जीआईएस के दौरान गजब संभाला ट्रैफिक, 48 घंटों में रेगुलर फ्लाइट्स के साथ आए 52 जेट्स

भोपाल  राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दौरान कमाल का काम दिखाया। एयरपोर्ट ने कई विमानों की आवाजाही को बड़ी कुशलता से संभाला। इस दौरान एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान और 52 प्राइवेट जेट (आने और जाने दोनों) एयरपोर्ट पर आए। लगभग 15 प्राइवेट जेट 24 और 25 फरवरी को एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। किसी भी तरह की उड़ानों के लिए तैयार एयरपोर्ट भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि दुबई से एक चार्टर्ड फ्लाइट आई थी। अवस्थी ने कहा, 'सभी उड़ानों को पूरी सुविधाएं दी गईं।' नियमित उड़ानें भी इन अतिरिक्त उड़ानों के साथ बिना किसी रुकावट के चलती रहीं। अवस्थी ने यह भी कहा, 'अब हम किसी भी तरह की उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार हैं, भोपाल एयरपोर्ट ने यह साबित कर दिया है।' कमाल का दिखा मैनेजमेंट GIS के दौरान, एयरपोर्ट स्टाफ ने दुबई से आए एक इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट और बीस प्राइवेट जेट्स को संभालने के लिए बहुत अच्छा तालमेल दिखाया। दुबई की फ्लाइट में तीन यात्री थे जो समिट में शामिल होने आए थे। एयरपोर्ट पर 24 और 25 फरवरी को काफी ज़्यादा काम का बोझ था, क्योंकि पंद्रह प्राइवेट जेट रात भर वहीं खड़े रहे। इतनी व्यस्तता के बावजूद, एयरपोर्ट ने अपनी नियमित व्यावसायिक उड़ानों का शेड्यूल बिना किसी देरी या रुकावट के बनाए रखा। बिना रुके काम करती रहीं टीम ग्राउंड हैंडलिंग टीम ने बिना रुके काम किया ताकि सभी काम सुचारू रूप से चलते रहें। उन्होंने सभी विमानों के लिए ईंधन भरने, मेंटेनेंस चेक और यात्रियों की देखभाल जैसी सभी ज़रूरी सेवाएं दीं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर ने बढ़े हुए टेकऑफ़ और लैंडिंग को बड़ी कुशलता से मैनेज किया। अवस्थी ने आगे बताया, 'एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर एक साथ कई तरह के विमानों को संभालने के लिए पर्याप्त साबित हुआ। पार्किंग बे में प्राइवेट जेट के साथ-साथ नियमित व्यावसायिक विमानों के लिए भी जगह रही। टर्मिनल बिल्डिंग ने अतिरिक्त यात्रियों को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कुशलता से संभाला।' recent visitors 35

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने की तैयारी के पहले ही भोपाल के राजा भोपाल एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी

भोपाल  अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने की तैयारी के पहले ही भोपाल के राजा भोपाल एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. जनवरी माह में राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की ट्रेवलिंग का नया रिकॉर्ड बना है. जनवरी माह में भोपाल एयरपोर्ट से 1 लाख 51 हजार 139 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. इसके पहले पिछले साल दिसंबर माह में 1 लाख 50 हजार 946 यात्रियों ने इस एयरपोर्ट पर मूवमेंट किया था. एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों की बढ़ती संख्या से खुश हैं. उनके मुताबिक आने वाले समर सीजन में यात्रियों की यह संख्या और बढ़ेगी. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार उड़ानें शुरू होने जा रही है. जनवरी 2025 में 1152 हवाई फेरे राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी बताते हैं, '' एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ी है. अभी भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, रायपुर, उदयपुर, पुणे, रीवा और गोवा के लिए उड़ानें हैं. जनवरी 2025 में भोपाल एयरपोर्ट से कुल 1152 फ्लाइट्स आईं-गईं, जिसमें 1 लाख 51 हजार 139 यात्रियों ने यात्रा की. यानी हर रोज करीबन 4875 पैसेंजर्स का मूवमेंट हो रहा है. पिछले छह माह का रिकॉर्ड देखें तो 8 लाख 6 हजार 620 यात्रियों का भोपाल एयरपोर्ट पर मूवमेंट रहा है. जनवरी में भोपाल पहुंचीं 576 फ्लाइटें एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, '' जनवरी माह में देश के दूसरे शहरों से राजा भोज भोपाल एयरपोर्ट पर 576 फ्लाइट पहुंचीं और इन्हीं फ्लाइट्स से भोपाल एयरपोर्ट के यात्रियों ने दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरी है. ऐसे यात्रियों की संख्या 78 हजार 170 थी. वहीं बाकी पैसेंजर्स इन्हीं फ्लाइटों से भोपाल पहुंचे. उड़ानों के फेरे बढ़ने के साथ भोपाल एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है.'' गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ेंगे यात्री और नई उड़ानें उधर मार्च के महीने में भोपाल एयरपोर्ट से यात्रियों की ट्रेवलिंग का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. मार्च में स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने के बाद से भोपाल एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना बताई जा रही है. इसके साथ ही नई फ्लाइट्स शुरू होने की भी उम्मीद है. अभी भोपाल एयरपोट से 12 शहरों का कनेक्शन हो चुका है. अभी यहां फ्लाइट्स की कुल संख्या 36 है, जो समर सीजन में 50 तक पहुंच सकती है. इंटरनेशनल फ्लाइट्स की तैयारियां जोरों पर जल्द ही इकोनॉमिक एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस भी भोपाल से जुड़ने जा रही है. राजाभोज एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य मनोज सिंह कहते हैं, '' जल्द ही भोपाल से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इसकी तैयारी की जा रही है. भोपाल एयरपोर्ट के इंफ्रस्ट्रक्चर को लेकर काम किया जा रहा है.'' recent visitors 31