पांच प्रतिष्ठानों पर 22,500 का जुर्माना, राजस्थान-अजमेर में मिठाई और सूखे मेवों की जांच

अजमेर. दीपावली के त्योहार कपर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डिब्बा तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में तय मापदंडों के अनुसार बिक्री न करने इत्यादि कृत्यों की रोकथाम के लिए विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। पुष्कर बांसेली आदि स्थानों पर संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन, विधिक माप अधिकारी भावना दयाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे। कन्जयूमर केयर अभियान के जांच दल द्वारा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। इनमें अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना राशि आरोपित की गई। महेन्द्र गुलकन्द वर्क्स पर 2500 रुपये, अजमेरा गुलकन्द पर 2500 रुपये तथा अजमेर फूड इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर 7500 रुपये अप्रमाणित कांटा रखने अर्थात कांटे पर सील नहीं लगाने पर जुर्माना किया गया। इसी प्रकार पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करने पर सिंगोदया परफ्यूमर्स पर तथा सुरूचि गुलकन्द पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिए गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिये गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है। recent visitors 97

दो गुजराती तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-अजमेर में सूटकेस से अवैध शराब जब्त

अजमेर. अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सूटकेस में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से शराब भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में थे।अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के द्वारा आगामी त्योंहारों के चलते जिला अजमेर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी कि रोकथाम व धरपकड़ अभियान हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए श्रीटाकीज के सामने बाबा गेस्ट में सूटकसों में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में दो व्यक्तियों को गिरफतार किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे नितिन नरसी चावड़ा पुत्र नरसी चावड़ा जाति वणकर (22) निवासी वीरू भाई की दुकान के पास, दिगजाम सर्किल, खोड़ीयाल कॉलोनी, गणपति नगर पुलिस सीटी सी जामनगर गुजरात व चाणपा नरसी पुत्र हरसु भाई जाति वणकर (25) निवासी सूरज कराड़ी, मीठापुर अम्बेडकर सोसायटी पुलिस थाना मिठापुर जिला द्वारका गुजरात को गिरफ्तार कर धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है । थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों से अंग्रेजी शराब के अधे, विस्की के पाउच, बियर की बोतलें सहित अन्य बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है। recent visitors 93

प्रेम प्रसंग में सिर में लगी चोट, राजस्थान-अजमेर के फ्लैट में मिली युवती की खून से सनी लाश

अजमेर. जिले के किशनगढ़ में हरमाड़ा चौराहा के पास स्थित एसआरएस टॉवर में सोमवार देर शाम को एक फ्लैट में युवती का शव मिलने सनसनी फैल गई। घटना के बाद से फ्लैट में रहने वाला कैलाशचंद सैनी लापता है। आज सुबह वह अपने दफ्तर भी नहीं गया। लाश करीब एक दिन पुरानी बताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी झुंझुनू के जहाज निवासी कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) पुत्र रामअवतार एसआरएस टॉवर में एयरटेक सॉल्यूशन में काम करता था। पांचवीं मंजिल पर कंपनी का दफ्तर है और वह इसी मंजिल पर फ्लैट नंबर 15 ई में रहता था। वह पिछले कई वर्षों से कंपनी में काम कर रहा था। इस बीच कुछ समय के लिए उसने काम छोड़ा भी था लेकिन फिर से कंपनी में लग गया। सोमवार सुबह कैलाश ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में उसने देर से ऑफिस आने की जानकारी दी लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो कंपनी के लोगों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। जब सेकंड हाफ में भी वह ऑफिस नहीं पहुंचा तो कंपनी के लोगों ने उसके पिता रामअवतार को फोन करके जानकारी दी कि उसका फोन बंद आ रहा है। ऑफिस के लोगों ने शाम को जब उसके फ्लैट में जाकर देखा तो वहां एक युवती का शव पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। टॉवर के मैनेजर और नेटवर्क संचालक अशोक व अन्य लोगों ने तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया। जानकारी के अनुसार करीब चार-पांच दिन पहले कैलाशचंद (प्रिन्स) छुट्टी लेकर कोटा गया था और सुबह ऑफिस शुरू होने से पहले दफ्तर आया था, फिर वापस चला गया। इसके बाद उसने देर से आने की सूचना दी लेकिन दोपहर तक नहीं आने पर उसे फोन किया तो फोन बंद आया। गांधीनगर सीआई सुरेश सोनी ने बताया कि घटना के बाद से कैलाशचंद सैनी लापता है। महिला की पहचान नहीं हुई। उधर पुलिस द्वारा महिला की फोटो जारी कर उसकी पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसका परिवार किशनगढ़ में नहीं रहता है। ऐसे में फ्लैट में यह दूसरी महिला कौन हो सकती है इस बारे में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संभवतया कैलाश कोटा से ही किसी के साथ आया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। recent visitors 109

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हटाने पर जाता रहे विरोध, राजस्थान-अजमेर में धरने पर बैठे पार्षद

अजमेर. शहर में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के विरोध में सोमवार को नगर निगम के वार्ड 72 के पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता शहर के गांधी भवन चौराहा पर धरने पर बैठे, इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी पार्षद भी मौजूद थे। सत्याग्रह कर रहे पार्षद ने अवैध निर्माण और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग के साथ ही अन्य मांगें भी की हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 72 में खसरा संख्या 2647 जो कि नगर सुधार न्यास अजमेर के नाम दर्ज है, उक्त सरकारी भूमि से अवैध कब्जा तुरंत प्रभाव से हटाया जाए तथा जिस आवेदक ने जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर निगम से मानचित्र स्वीकृत कराया है, उसके विरुद्ध निगम द्वारा एफआईआर की जाए। साथ ही जिसने उक्त मानचित्र को अनुमोदित किया उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। गजेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि पार्षदों द्वारा नगर निगम प्रशासन को जो पत्र लिखे जाते हैं उनका जवाब सात दिवस के अंदर दिलवाने के आदेश प्रदान किए जाएं। इसी के साथ उन्होंने मांग की है कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत पार्षदों को प्रदत्त शक्तियों के तहत निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम के अभिलेखों का निरीक्षण तीन दिवस के अंदर कराया जाए। साथ ही उन्होंने नगर निगम से यह भी मांग की है कि नगर निगम क्षेत्र की आवश्यक मानचित्र जो नगर निगम में आवेदन किए जाते हैं उन्हें एक निश्चित अवधि में स्वीकृत करने के आदेश जारी किया जाएं साथ ही जिस कर्मचारी की बेवजह की गई टिप्पणी से विलंब होता है, उनका दायित्व निश्चित किया जाए। उन्होंने दिवाली को देखते हुए वार्ड में पर्याप्त नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने की भी मांग की है। इस धरना आंदोलन में रलावता के साथ महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पार्षद हितेश्वरी टाक, नरेश सत्यावना, शक्ति सिंह रलावता, शिव कुमार बंसल सहित अन्य लोग शामिल थे। recent visitors 108

कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, राजस्थान-अजमेर के सोफिया कॉलेज की 15 छात्राओं का डॉयचे बैंक में चयन

अजमेर. सोफिया कॉलेज अजमेर ने एक बार फिर से अपने छात्राओं की बेहतरीन प्रतिभा और कॉलेज की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। इस साल कॉलेज की 15 छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान डॉयचे बैंक में हुआ है। जहां उन्हें 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्रारंभिक पैकेज ऑफर किया गया है। बतौर फ्रेशर यह एक शानदार उपलब्धि है, जो छात्राओं की कड़ी मेहनत और कॉलेज के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दर्शाती है। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि डॉयचे बैंक जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 5.5 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित होना छात्राओं के लिए एक शानदार शुरुआत है। यह सोफिया कॉलेज के उच्च शैक्षिक मानकों और हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा का एक और प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राए इस मुकाम तक पहुंची हैं। हर साल डॉयचे बैंक सोफिया कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आता है और इस साल कॉलेज के 15 मेधावी छात्राओं का चयन हुआ है, जो एक बड़ी सफलता है। इसके अलावा, कॉलेज में समय-समय पर डेलॉइट, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, रोबोएमक्यू, ऐप्सिनो टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, और विप्रो जैसी बड़ी और नामी कंपनियाँ भी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आती रहती हैं, जो छात्राओं को बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। कॉलेज की प्लेसमेंट टीम, सभी शिक्षकों और स्टाफ ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोफिया कॉलेज, अजमेर का यह ट्रैक रिकॉर्ड लगातार बेहतर होता जा रहा है, जहां देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां छात्राओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही हैं। डॉयचे बैंक में इस वर्ष के 15 चयनित छात्राओं ने न केवल अपने भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है, बल्कि कॉलेज का नाम भी ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। recent visitors 104

त्योहारी सीजन में चिकित्सा विभाग ने छेड़ा अभियान, राजस्थान-अजमेर में दो सौ किलो सड़े ड्राईफ्रूट किए नष्ट

अजमेर. त्योहारी सीजन में यदि आप ड्राईफ्रूट की कोई मिठाई खरीदकर खाते हैं या उपहार स्वरूप किसी को भेंट करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि बाजार में सड़े-गले ड्राई फ्रूट का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है। आज खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजमेर के केसरगंज स्थित थोक व्यापारी मेड़ता ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर रामबाबू काबरा की दुकान पर कार्रवाई कि. खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो खराब हो चुके बादाम, 50 किलो काजू टुकड़ी, 30 किलो बादाम कटिंग और 20 किलो एक्सपायर अखरोट को विभाग ने मौके पर ही टीम के साथ नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर इस प्रकार के खराब हो चुके ड्राईफ्रूट्स को सस्ते दामों पर खरीदकर मिठाई विक्रेता इन्हें कटिंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस संभावना के मद्देनजर टीम ने इन्हें मौके से जब्त कर नष्ट करवाया और काजू टुकड़ी का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल आयुक्त इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में दीपावली को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 65

लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी, राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़

अजमेर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी मानें जाने वाले गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को इलाज के लिए अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से अस्पताल लाया गया। विक्रम सिंह बराड़ उर्फ विक्रमजीत सिंह बराड़ को हाई सिक्योरिटी जेल से मंगलवार को जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को बीमारी के कारण मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल से अजमेर जेएलएन अस्पताल लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों का जाब्ता भी अस्पताल में तैनात रहा। विक्रम सिंह बराड़ कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आरोपी विक्रम बराड़ को यूएई से गिरफ्तार किया था और उसे भारत लेकर आई थी। जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह बराड़ ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की मदद की थी। कई मामले हैं बराड़ के खिलाफ एनआईए की जांच में सामने आया कि विक्रम बराड़ लॉरेंस की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियार समेत दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। विक्रम बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विक्रम बराड़ सदस्य है। विक्रम बराड़ पर राजस्थान समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसने बॉलीवुड के दबंग खान और एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। recent visitors 68