गिरफ्तारी का परिजनों ने दिया धरना, राजस्थान-बीकानेर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर पर पंचायत बुलवाई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोहनलाल, शिवकुमार शांतिलाल, शंकर खुडिया, भागीरथ दो तीन अन्य ने बजरंग कुम्हार को घेरकर धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग कुम्हार को बचाने आए सीताराम, राहुल के भी हमलावरों ने वार किए। इस हमले में बजरंग कुम्हार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बजरंग के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना था। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। बोबरवाल ने बताया हत्या में संलिप्त आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।  recent visitors 114

दूसरी मंजिल के सेफ्टी रूम में लघुशंका के दौरान हादसा, राजस्थान-बीकानेर के अस्पताल में मरीज की मौत

बीकानेर. शहर के पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम मूलचंद कार्डियोवस्कुलर हॉस्पिटल में देर रात हुए एक हादसे में अस्पताल में भर्ती एक मरीज की दूसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नागौर के बासेरी के रहने वाले हीर सिंह के रूप में हुई  है। बताया जा रहा है कि हीर सिंह अस्पताल के दूसरी मंजिल के कॉटेज वार्ड नंबर 210 में भर्ती था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा लेकिन कॉटेज का शौचालय खराब होने के कारण वह 212 नंबर कॉटेज में बने शौचालय में जा रहा था। भूलवश वह कॉटेज से पहले बने सेफ्टी गेट में चला गया, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दो मंजिल नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद लोग उसे इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में विद्युत व्यवस्था के लिए "सेफ्टी गेट" का उपयोग आमतौर पर विद्युत उपकरणों को अनधिकृत या आकस्मिक संपर्क से बचाने के लिए किया जाता है, ताकि कोई भी व्यक्ति गलती से विद्युत उपकरणों के संपर्क में न आए और दुर्घटना से बचा जा सके। recent visitors 109

गाँवों में कम कीमत पर बेचते थे चोरी की बाइक्स, राजस्थान-बीकानेर में 3 चोर गिरफ्तार

बीकानेर. बीकानेर पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई बाइक्स के साथ चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में गंगाशहर थाना इलाके के उदयरामसर निवासी सुरजाराम सांसी, पूनम सांसी और शेरूणा निवासी सुनील नायक शामिल है। पुलिस को इनके पास से दो दर्जन बाइक्स मिली हैं। एएसपी दीपक शर्मा शहर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में सीओ सिटी श्रवणदास संत, कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाई गई थी जिसने इन तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो दर्जन बाइक बरामद की गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों चोर आदतन अपराधी हैं। आरोपी शहर से बाइक चुराकर ग्रामीण इलाकों में कम कीमत में ये बाइक बेच दिया करते थे। आरोपियों ने ये बाइक्स सदर, गंगा शहर, जेएनवीसी थाना इलाकों से चोरी की है। recent visitors 98