मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, राजस्थान-दौसा में बांदीकुई फायरिंग के बदमाश हत्थे चढ़े

दौसा. बांदीकुई शहर में पिछले दिनों कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर शहर में दहशत फैलाने का प्रयास किया था, जिसमें गैंग सरगना अजहर मोईन मलिक उर्फ आशू मलिक व देवराज गुर्जर उर्फ गोलू को वारदात में काम ली अवैध पिस्टल और कारतूस समेत लूटी गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेहन्दीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में एक टीम द्वारा 6 अक्टूबर को बदमाश अजहर मोईन मलिक उर्फ आशू मलिक पुत्र रईसउद्दीन और देवराज उर्फ गोलू पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने बांदीकुई में आगरा फाटक पर एक कार चालक पर अज्ञात फायरिंग कर कार लूटने का प्रयास किया था और आगे जाकर एक मोटर साइकिल सवार को रोककर उसकी गाड़ी छीनकर ले भाग गए थे। आगे भी उन्होंने अन्य राहगीरों के साथ पिस्टल लगाकर पर्स छीनने की कोशिश की थी। मेहंदीपुर बालाजी पुलिस के थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बांदीकुई की घटना के बाद थाना इलाके में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ गहन अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की तलाश शुरू की गई थी, जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 75

बांदीकुई को बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे, राजस्थान-दौसा पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा

दौसा. दौसा में आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा पुलिस लीग के उद्घाटन मौके पर दौसा पहुंचे थे। उन्होंने जहां पुलिस और आमजन के बीच हो रहे इस T20 क्रिकेट मैच का टॉस करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल को खेल की तरह कहने की बात भी कही। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दौसा एसपी रंजीता शर्मा को खेल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इधर, राइजिंग राजस्थान पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अब ERCP आने के बाद दौसा जिले सहित कई जिलों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। जिसका सीधा लाभ दौसा जिले को मिलेगा और उसी के चलते हम लोग बांदीकुई में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब तैयार करने पर काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि बांदीकुई से गुजरे एक्सप्रेस हाईवे का फायदा दौसा जिले को सीधा मिले। क्योंकि जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर अब बड़े उद्योग निकाल कर आएंगे, जिसके चलते यहां बेरोजगारी की समस्या भी खत्म हो जाएगी। मंत्री राठौर ने कहा कि करीब साढ़े 12 लाख करोड़ के MOU हमने पहले ही साल में साइन कर दिए है, वह भी इसलिए किया है कि ऐसा नहीं कि पहले चौथे साल उतरे थे। अब हमारी योजना है कि पहले साल मनाई गई योजनाओं को हमारे समय में इंप्लीमेंट करके लोगों को रोजगार दिया जाए साथ ही हम रोजगार के लिए पूरे राजस्थान भर में काम कर रहे हैं। उधर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान भर में लगने वाले इंडस्ट्रियल को हमने 400 जगह पार्क के माध्यम से बसाने की योजना पर भी काम किया है। इसके अलावा हम प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क की भी जगह देंगे और पहले साल साइन हुए एमओयू को धरातल पर उतारेंगे। जिस रोजगार के और अवसर बढ़े। हमने जो एमओयू साइन किए हैं, उनमें मेडिसिन इक्विपमेंट बनने के पार्क, टेक्सटाइल पार्क के साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पार्क सहित शहीद कई जगहों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। recent visitors 143

बांदीकुई के अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, राजस्थान-दौसा में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

दौसा. बांदीकुई के सिकंदरा रोड स्थित मधुर अस्पताल में बुधवार को एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद उसकी तबियत लगातार खतरे में बनी रही तो मधुर अस्पताल ने उस महिला को जयपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी आज मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन मृतक महिला को एसएमएस जयपुर से बांदीकुई मधुर अस्पताल लेकर आए, जहां परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बांदीकुई थाना अधिकारी प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि बवाल की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस मधुर अस्पताल पहुंची, जहां मृतक महिला के परिजन मृतक महिला की डेड बॉडी को लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन कर रहे थे। थाना अधिकारी ने बताया कि बांदीकुई के मधुर अस्पताल में मंगलवार मानोता गांव की निवासी महिला गुड्डी देवी को सीने में अचानक दर्द होने के कारण भर्ती करवाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। जहां महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। उधर मृतक गुड्डी देवी के ससुर ने बताया कि रेफर करने से पहले गुड्डी को तीन गलत इंजेक्शन लगा दिए थे, जिसके चलते वह अपना होश यही खो बैठी थी और उसके बाद जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन और परिजनों समझाइश के कई दौर चले, लेकिन बेनतीजा निकला। गुस्साए परिजनों ने बांदीकुई सिकंदरा मार्ग पर जाम करने की कोशिश भी की। इस दौरान तीन थानों का पुलिस जाब्ता सहित अतिरिक्त आरएसी दल मौजूद रहा। इस मौके पर बांदीकुई एसडीएम राम सिंह राजावत भी मौजूद रहे और बाद में दोनों ही पार्टियों ने राजीनामा कर अंतिम संस्कार के लिए मृतक की डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया। recent visitors 58

कार्यों में अनियमितता पर कार्रवाई, राजस्थान-दौसा की महवा नगर पालिका अध्यक्षा निलंबित

दौसा. दौसा जिले कि महवा पालिका क्षेत्र मे नगर पालिका महवा में करवाये गये अनेक कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत के चलते महवा नगर पालिका की अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर को निलंबित कर दिया है। महुआ नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों की जांच उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय जयपुर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन कर कई शिकायती मामलों की जांच करवाई गई थी। जिसके चलते जांच कमेटी ने जब अपनी जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया प्रकरण में अनियमितताएं एवं पद का दुरूपयोग किया जाना पाया। अनियमितताएं एवं पद का दुरूपयोग पाने पर उक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नर्मदा देवी गुर्जर, अध्यक्ष, नगर पालिका महवा को सुनवाई का अवसर देते हुए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (1) के तहत विभाग द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। इधर महवा नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर के द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब दिया गया, लेकिन नर्मदा देवी गुर्जर के जवाब विभाग को संतोषजनक नही लगा। जिस से नर्मदा देवी गुर्जर के आचरण और व्यवहार नगर पालिका की अध्यक्षा एव सदस्य की पद का का दुरूपयोग मानते हुए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार एवं पद के अन्यथा दुरूपयोग तथा उसके व्यवहार की श्रेणी में माना है। उधर, राज्य सरकार द्वारा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (3) के तहत उपरोक्त प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने का निर्णय लिया गया। इस मामले की न्यायिक जांच के लिए विधि विभाग को भी भेजा गया है। नर्मदा देवी गुर्जर, अध्यक्ष, नगर पालिका महवा (दौसा) के पद पर बने रहने से विचाराधीन न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना है। स्वायत शासन विभाग जयपुर को प्राप्त रिपोर्ट एवं संबंधित और नर्मदा देवी गुर्जर के अध्यक्षा के पद पर बने रहने से विचाराधीन न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना को ध्यान में रख कर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार नर्मदा देवी गुर्जर अध्यक्ष, नगर पालिका को पद से तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया गया। recent visitors 78

स्कूल की छत पर देखने पहुंचे थे पानी का भराव, राजस्थान-दौसा में एलडीसी की करंट से मौत

दौसा. जिले के बांदीकुई में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, भांवता में मंगलवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक एलडीसी की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव साथ स्कूल में ही धरना दे दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मौके पर उच्च अधिकारी नहीं पहुंचेंगे, वे शव को नहीं उठाएंगे। स्कूल की छत पर बरसात के पानी का भराव देखने गए एलडीसी मांगीलाल सैन की छत से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पर पानी भरा था, जिसे निकालने के लिए एलडीसी छत पर चढ़ा और करंट लगने से ये हादसा हो गया। मामला दौसा जिले के बांदीकुई के भांवता राजकीय स्कूल का है, जहां छत पर बनी नाली रुकने से बरसात का पानी भर गया था, जिसे खोलने के लिए यह कर्मचारी छत पर गया, जहां करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवेंद्र ने बताया कि छत पर नजदीक से गुजर रही 11000 केवी की लाइन टच होने से यह कर्मचारी की मौत हो गई। इधर दुर्घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, ग्रामीण अब जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर पुलिस और ग्रामीण के बीच वार्ता चल रही है, जहां ग्रामीण खबर लिखे जाने तक मांगीलाल के शव को स्कूल में लेकर बैठे हुए हैं। करौली में 380 मिमी बारिश बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में भारी बारिश ने रिकॉर्ड कायम कर दिया. करौली में सबसे अधिक 380 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण कई जगह आवागमन ठप हो गया है. तो कई सड़कें जलमग्न हो गईं. 10 साल बाद भरतरी पुलिया पर पानी आने से करीब 3 घंटा जयपुर-अलवर मार्ग बंद रहा, जिससे सैंकड़ों वाहनों की कतार लग गई. दौसा में भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. कई रास्तों पर आवागमन ठप बारिश के कारण रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई. रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया. ऐसे में अल सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले करीब 100 श्रद्धालु वापस आते वक्त रास्ते में तेज पानी आने के कारण जंगल में ही फस गए. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और पहाड़ी पर चढ़कर के जंगल के रास्ते कुछ लोगों को बाहर निकाला. सीएम शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक राज्य में भारी बारिश के अलर्ट और मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद सीएम शर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली व आपदा प्रबंधन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को अविलंब सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने जलाश्यों व जल भराव के क्षेत्रों से दूर रहने, बारिश में बिजली के पोल व बिजली के तारों से दूरी बनाए रखने, भवनों में बने बेसमेंट का उपयोग करने से बचने की सलाह दी है. recent visitors 87

दौसा में मचाया कहर, राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश

दौसा. राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। दौसा में 258 एमएम तथा करौली में आज 207 एमएम  बारिश हो चुकी है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह साढ़े 8 बजे तक यहां 135 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के लिए यहां रुक-रुककर तेज वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश में आज सवेरे से अत्यंत तेज वर्षा हो रही है। करौली और दौसा में समेत जयपुर, गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बहरोड़, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भारी वर्षा हुई है। करौली व दौसा में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं, वहीं सोमवार को हुई भीषण बारिश ने यहां स्थिति और ज्यादा विकट कर दी है। आज दौसा में 258 एमएम तथा करौली में 207 एमएम बारिश हो चुकी है। भरतपुर में 74 एमएम, गंगापुर सिटी में 117 एमएम, जयपुर में 135 एमएम, कोटपूतली में 71 एमएम, सवाई माधोपुर में 168 एमएम बारिश हुई है। recent visitors 152

परिजनों ने जमकर किया हंगामा, राजस्थान-दौसा में टीका लगने से बच्ची की मौत

दौसा. दौसा के बांदीकुई में टीका लगाने से नवजात की मौत मामले में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बता दें ये पूरी घटना दौसा के बांदीकुई की है। उधर, डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि की 8 अगस्त को हमारे अस्पताल में दो डिलीवरी हुई थी, जिनको 9 अगस्त हेपेटाइटिस बी और बीसीजी का टीका लगाया गया था। टीका लगाने के कुछ देर बाद दोनों बच्चें बदहवास हो गए। जिनको जयपुर रेफर किया गया, जहां एक की मौत हो गई तथा दूसरा स्वस्थ है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे लोग सिरम इंस्टीट्यूट के टीके काम में लेते हैं, हो सकता है कहीं ना कहीं कोई ना कोई कमी रह गई होगी। उधर बच्चों की मौत के बाद बीते दिन मृतक बच्ची के परिजनों ने बढियाल रोड पर जाम लगा दिया, जिसके चलते बसवा और बांदीकुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ समझाइश की और जाम खुलवाया। recent visitors 109