Friday, July 17, 2026 6:45 pm

नए साल के जश्न के बीच बिछी बर्फ की चादर, राजस्थान-माउंट आबू में पारा माइनस दो डिग्री

माउंट आबू. राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में ठंड अपने पूरे तेवर दिखा रही है। मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन शहर का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर में नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक भी पहुंचे हैं। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर इस बार शरद महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नववर्ष-2025 के कार्यक्रमों को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नववर्ष के आगमन से पहले माउंट आबू के छोटे-बड़े होटल और रिसॉर्ट्स में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटकों की सुखद अनुभव देने के लिए होटल संचालक अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर नक्की लेक, हनीमून पॉइंट, अचलगढ़, देलवाड़ा, गुरुशिखर, और पीस पार्क जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खासी भीड़ रही। पर्यटकों ने सुबह की हल्की बर्फ और सर्द मौसम का भरपूर आनंद लिया। शहर में पुलिसकर्मी तैनात नववर्ष के जश्न के दौरान पर्यटकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। काननू का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में जिले में सार्वजनिक सुरक्षा और शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शांतिभंग करने, और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्या करें, क्या न करें – 0- शराब पीकर वाहन न चलाएं। 0- ओवर स्पीड से बचें। 0- यातायात नियमों का पालन करें। 0- उत्पात, हुड़दंग और शांतिभंग से बचें। 0- सड़क पर वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध न करें। 0- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। 0- कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। recent visitors 140

लोग बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो हम हम कश्मीर आए’, राजस्थान-माउंट आबू में बिछी बर्फ की चादर

आबू. राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में रविवार को एक बार फिर मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला। चल रही सर्द हवा के साथ यहां का तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते सुबह घरों के बाहर खड़े वाहनों और खुले मैदान में बर्फ की चादर बिछ गई। माउंटआबू घूमने आए पर्यटक इस सर्द मौसम का जमकर मजा ले रहे हैं। दरअसल, हिल स्टेशन माउंट आबू में शनिवार शाम से ही तेज ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया था। रात में कड़ाके की ठंड के बाद सुबह-सुबह जागे लोगों को बर्फ की चादर बिछी मिली। पोलो ग्राउंड, ओरिया, गुरुशिखर, अचलगढ़ अैर देलवाड़ा जैन मंदिर समेत शहर के खुले मैदानों, पार्कों और पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहनों पर बर्फ नजर आई। वहीं, नलों और बर्तनों में रखा गया पानी जम गया। तापमान में आई गिरावट से सुबह धूप खिलने तक बर्फ की धुंध बनी रही। इससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। नक्की लेक सहित विभिन्न  पर्यटकों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया और प्रकृति के नजारों का मजा लिया।  लगातार हो रही है पर्यटकों की आवाजाही उधर, शनिवार और रविवार वीकेंड पर समीपवर्ती गुजरात सहित विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटकों की लगातार आवाजाही हो रही है। यहां का खुशनुमा मौसम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना है। अहमदाबाद के जितेशभाई जैन ने बताया कि यहां का मौसम अकल्पनीय है। रविवार को बर्फ देखकर ऐसा लग रहा है कि वे कश्मीर में घूमने आए हैं। वहीं, मोनिका ने कहा कि माउंटआबू किसी स्वर्ग से कम नहीं है। recent visitors 142