वांछित अपराधियों का पुलिस चला रही धरपकड़ अभियान, राजस्थान-सिरोही में चार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सिरोही. जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में पुलिस की ओर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी लंबे समय से फरार थे तथा पुलिस गिरफ्त से दूर थे। कारवाई आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इन स्थाई वारंटियों को पकड़ने के लिए आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा कई जगहों पर दबिश दी गई। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आबूरोड शहर पुलिस द्वारा अब तक 9 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सबजेल का किया निरीक्षण आबूरोड उपखंड मजिस्ट्रेट शंकरलाल एवं माउंटआबू डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी द्वारा सोमवार को केशरगंज सबजेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संदिग्ध वस्तुओं एवं बंदियों की गतिविधियों का जायजा लिया गया। उनसे बातचीत कर समस्याओं के बारे में जाना गया। इस दौरान वहां सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। इस पर जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे।र जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे। recent visitors 90

लोन के लिए अब 30 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन, राजस्थान-सिरोही में SC-ST परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार

सिरोही. अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम (अनुजा निगम) सिरोही द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय निगमों की लोन योजनाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के 40 अनुसूचित जनजाति वर्ग के 32, विशेष योग्यजन वर्ग के 10, सफाई कर्मचारी/स्वच्छकार वर्ग के 20 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 व्यक्तियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभित्र व्यवसाय, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र पर ऑनलाइन लोन दिया जाएगा। अनुसूचित जाति वर्ग के 40 अनुसूचित जनजाति वर्ग के 32, विशेष योग्यजन वर्ग के 10, सफाई कर्मचारी/स्वच्छकार वर्ग के 20 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 व्यक्तियों को किराणा दुकान, सिलाई कटिंग, भैंस/गाय पालन, कपड़ा दुकान, फैन्सी स्टोर, कम्प्यूटर जाॅब वर्क, ऑटो पाटर्स, साइकिल मरम्मत, बिजली सामान दुकान, टेंट हाउस, इलेक्ट्रिक बैटरी रिक्शा, जीप टैक्सी आदि हेतु अनुजा निगम पोर्टल पर ऑनलाइन लोन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि योजना में ऐसे आशार्थी जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो एवं जिनके परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 रुपये से कम हो, को छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाया जाएगा एवं नियमानुसार इकाई लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम अनुदान राशि 50,000 रुपये स्वीकृत की जाएगी। आवेदक सिरोही जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा लोन एवं बैंक अथवा वित्तीय संस्था का अवधि पार लोन बकाया नही होना चाहिए। आशार्थियों का चयन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित अप्रेजल कमेटी द्वारा साक्षात्कार एवं मूल दस्तावेजों आदि की स्क्रीनिंग कर दिया जाएगा। लोन की वसूली 5 वर्ष में की जाएगी एवं लोन वसूली के लिए अग्रिम 20 चेक आदि प्रस्तुत करने होंगे। लोन लेने के इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन अनुजा निगम के पोर्टल पर ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 30 नवम्बर 2024 तक कर दी गई है। आवेदक द्वारा लोन आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र की प्रति, आधार कार्ड की प्रति (जन आधार प्लेटफार्म से सत्यापन), आवेदक के स्वयं के द्वारा सत्यापित वार्षिक आय प्रमाण पत्र, किसी भी बैंक या अन्य संस्था से ऋण नहीं होने का स्वयं द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र एवं जन आधार से लिंक खाता संख्या पास बुक की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। recent visitors 142

तीन आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में 95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त

सिरोही. जिले में कच्ची शराब एवं मादर्थ पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में पुलिस टीमों ने सियावा, मालियावास व सुलियाफली के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर हथकढ़ शराब बनाने की भट्टियों सहित करीब 3000 लीटर शराब (वाश) नष्ट की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर जामतसिंह पुत्र अनूपसिंह तथा हीरा पुत्र मोती गरासिया को गिरफ्तार कर बिना अनुज्ञापत्र के 10 लीटर तथा 1 अन्य मामले में 10 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की है। दूसरी कार्रवाई रोहिड़ा पुलिस द्वारा की गई जिसमें थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा रोहिडा जोड में एक रहवासी के मकान से 75 लीटर हथकढ़ शराब को जब्त कर देवीलाल पुत्र लालाजी गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान थाना हल्का के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 हजार लीटर वॉश नष्ट की गई। इस कार्रवाई में पुलिस थाना रोहिड़ा के सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार, शंकरलाल, विनोद कुमार एवं सरूपाराम सम्मिलित रहे। दीपावली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह अभियान लगातार जारी रहेगा। recent visitors 80

4744 रोजगार के आए प्रस्ताव, राजस्थान-सिरोही में ‘राइजिंग इन्वेस्टर्स मीट’ में 1569.64 करोड़ के 80 एमओयू

सिरोही. आबूरोड स्थित सन होटल एवं रिसोर्ट में बुधवार को जिलास्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में 1569.64 करोड़ के निवेश के 80 एमओयू हुए। इसके साथ ही 4744 बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने का भी प्रस्ताव किया गया है। इस दौरान सिरोही जिला प्रभारी एवं उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई मुख्य अतिथि, पंचायतीराज राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी एवं जिले की प्रभारी सचिव पूनम विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ 4 लाख 90 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रत्येक जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शानदार कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को पूर्ण करने में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसके तहत सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं के निसिरोही स्तारण के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विभिन्न मंत्रियों द्वारा विश्व भर में विभिन्न देशों की यात्रा कर उद्योगपतियों को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे प्रदेश में निवेश करें और राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें। विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना उन्होंने बताया कि विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना है और हम सभी को इसमें सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किए गए विभिन्न प्रयासों से राज्य में शानदार निवेश होने वाला है। साथ ही रोजगार के विभिन्न अवसर भी सृजित होने वाले हैं। वहीं, स्किल्ड युवाओं के लिए विदेश में नौकरियों के भी अवसर मिलने वाले हैं। उन्होंने जिले में हुए विभिन्न एमओयू के लिए सभी निवेशकों का धन्यवाद दिया। साथ ही विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगपतियों की सुविधा और सहयोग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर हैं। साथ ही इन्वेस्टमेंट समिट जैसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में विकास एवं रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा होंगे। निवेशकों को दी शुभकामनाएं उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट के बेहतरीन आयोजन के लिए प्रशासन की प्रशंसा की। साथ ही बताया कि उद्योगों की स्थापना, निवेश सहित विभिन्न प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा है राज्य को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने की, जिसकी दिशा में सभी सामुहिक रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने सभी निवेशकों को शुभकामनाएं दी। पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने उद्योगपतियों को जनप्रतिनिधियों के साथ सदैव संवाद करने एवं समस्याएं बताने की बात कही ताकि उनका निस्तारण हो सके।उन्होंने उद्योगपतियों को विभिन्न उद्योगों के माध्यम से लोगों को रोजगार देने के लिए धन्यवाद दिया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जिले में निवेश के लिए किए गए एमओयू के लिए उद्योगपतियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने अपने संबोधन में उद्योगपतियों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात की। वहीं सुरेश कोठारी ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के संबंध में निवेशकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बताया कि इससे विकास को गति मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में हुए 80 एमओयू जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के तहत 23 अक्तूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में 80 एमओयू हुए है, जिसके तहत एग्रोप्रोसेसिंग और फुड प्रोसेसिंग में 5, बायोएनर्जी में 1, केमिकल और पेट्रोकेमिकल में 3, काॅमर्शियल काॅम्पलेक्स में 1, शिक्षण संस्थओं में 3, इलेक्ट्रोनिक में 1, रिन्यूएबल तथा नाॅन रिन्यूएबल में 5, आयरन और स्टील में 12, मेडिकल और हेल्थ केयर में 3, मांईन्स और मिनरल में 10, फार्मास्यूटिल में 1, प्लास्टिक में 2, रियल स्टेट में 1, रिन्यूएबल एनर्जी में 1, रिटेल में 1, टेक्स टाइल में 2, टूरिजम में 27 तथा वेस्ट मेनेजमेंट में 1 एमओयू के साथ कुल 80 एमओयू किए गए है जिसमें 4744 लोगों को रोजगार के अवसर तथा 1569.64 करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके पश्चात आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं के नेतृत्व में सभी ने वन्देमातरम का गान किया। कार्यक्रम के दौरान सिरोही जिले पे आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट की जानकारी दी। साथ ही जिले में निवेश की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान एनआरआई उद्योगपति रमेश पाटीदार, आबू मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भगवान अग्रवाल, मावल स्टील एसोसिएशन के नरपतसिंह, आबू चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रहलाद  चौधरी, लघु उद्योग भारती के वाइस प्रेसिडेंट रमन बंसल एवं केसरपुरा उद्योग संघ के प्रेजिडेंट दिनेश बिंदल ने भी संबोधित किया। वही चार्टर्ड अकाउंटेंट रौनक ओरिया ने टैक्स की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान नगरपालिका चैयरमेन मगनदान चारण, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, माउंट आबू उपखंड अधिकारी गौरव रविन्द्र सांलुखे, रीको के ईकाई प्रभारी मनोज त्यागी, उप प्रबंधक वित्त भरत सुथार, क्षैत्रिय प्रबंधक संदीप पंवार, क्षैत्रिय प्रबंधक चेतनराम, वरिष्ठ प्रारूपकार पवनेश आर्य, निजी सचिव दीपक शर्मा सहित उद्योगपति, जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।  recent visitors 69

पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, राजस्थान-सिरोही में मनाया पुलिस शहीद दिवस का आयोजन

सिरोही. सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन सिरोही में सवेरे पुलिस के अमर शहीदों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें साल 2023-24 में शहीद हुए पुलिस शहीदों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। अपने कर्तव्यों की पालना करते हुए प्राणों की आहुती देने वाले पुलिस शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं का कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य पालन एवं संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई जाती है। चाहे परिस्थिति कैसी भी रहे पुलिस के जवान डटकर मुकाबला करते हुए अपनी ड्यूटी करते रहते है। शहीदों की शहादत को भी याद करते हुए कहा कि विभाग में सदैव उनकी कमी खलेगी। इसके बाद पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष में पुलिस लाइन सिरोही में पौधारोपण किया। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर रक्तदान महादान अभियान में अपनी आहुति दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्लू करे प्रभुदयाल धानिया, मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही,  दिनेश कुमार उपअधीक्षक पुलिस एससी, एसटी सैल सिरोही, कैलाशदान थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, हंसाराम थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर, लक्ष्मणसिंह संचित निरीक्षक पुलिस लाइन सिरोही, श्रीमति सजना बेनिवाल थानाधिकारी महिला पुलिस थाना सिरोही व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। recent visitors 78

एक को किया गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में ट्रेलर से पकड़ी 65.50 लाख रुपये की शराब

सिरोही. समीपवर्ती गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस द्वारा ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। गुजरात पुलिस द्वारा शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमीरगढ़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। उस दौरान राजस्थान की ओर से आए एक ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें विदेशी शराब के 850 बॉक्स पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर रेस, तिलोती, लाडनूं, जिला नागौर निवासी जीवराजसिंह उर्फ हनुमंतसिंह पुत्र उगमसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। अब तक की पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार यह शराब जयपुर में भरी गई थी। अब पुलिस जयपुर में शराब कहां से भरी गई थी तथा इसे गुजरात में कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने की कवायद की जा रही है। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एसके.परमार, एएसआई चेनाजी वर्शीजी, एचसी दीपकभाईनानजीभाई, पीसी गिरभाई अशोकभाई, पीसी महेशभाई शंभूजी, पीसी अमरतभाईखोदाभाई एवं डॉ.पीसी जितुदानभिखुदान सम्मिलित रहे। पुलिस को चकमा विदेशी शराब से भरा यह ट्रेलर सिरोही जिले के शिवगंज, पालडी एम, सिरोही, पिंडवाड़ा, सरूपगंज, आबूरोड सदर, रीको पुलिस थाना के सामने तथा सीमावर्ती मावल चौकी होते हुए गुजरात सीमा में प्रवेश कर गया, लेकिन किसी भी थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि, गुजरात सीमा में घुसते ही पुलिस ने पकड़ लिया। recent visitors 67

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दिए निर्देश, राजस्थान-सिरोही में त्योहारों से पहले कराएं सड़कों की मरम्मत और सजावट

सिरोही. आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के विकास के संबंध में राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्यमंत्री देवासी का कहना था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी विभाग एवं निर्माण एजेंसीज आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग करवाएं। शहर में बेहतरीन सजावट करने, लाइटिंग करने, मुख्य चौराहों की सजावट करने, शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी प्रवेश द्वार लगवाने के भी आदेश दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य ने सड़कों की रिपेयरिंग एवं रखरखाव संबंधी अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी दिनों में तैयार की जाने वाली सड़कों के बारे में भी बताया। उन्होंने शहर में वार्डवार चल रहे सफाई अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में विभिन्न वार्ड में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा अन्य साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। राज्यमंत्री देवासी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ शहर का दौरा करने की भी बात कही एवं दीवाली से पूर्व सभी सड़कों को सही स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में सीवरेज संबंधी कार्यों को भी पूर्ण गुणवत्तापूर्ण करने एवं सड़कों के लेवल को देख कर करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसीज सड़कों में किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ करने के बाद त्वरित गति से उनकी मरम्मत करें ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर छोटे छोटे खड्डों को भी पेचवर्क कर सड़क को बेहतर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिरोही को खूबसूरत एवं विकसित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सड़कों के रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करें व आमजन को राहत प्रदान करें साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में पुनः सड़कों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए भी पाबंद किया।बैठक में आरयूआईडीपी, सानिवि, नगर परिषद, एलएंडटी सिरोही तथा गुजरात गैस लिमिटेड के अधिकारियों व प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। recent visitors 78