मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान, राजस्थान-सिरोही में गांजा सप्लायर गिरफ्तार

सिरोही. मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित गांजा सप्लायर को जिले की रोहिड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान आरोपी तस्कर और उसका साथी फरार होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आ गए थे लेकिन पुलिस को गांजा सप्लायर की तलाश थी, जो कि अब पकड़ में आया है। रोहिड़ा पुलिस थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट पीएस सरूपगंज में वांछित गांजा सप्लायर बकाराम पुत्र दीताराम उर्फ हिताराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती 28 जुलाई की रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सरूपगंज के सामने थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की गई थी। तलाशी के दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार से 31.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था लेकिन कार चालक मुकेशचंद चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। कार के अंदर मुकेश चौधरी के नाम का आधार कार्ड पाया गया, जिस पर गांजा व वाहन को बरामद कर थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की जांच रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह को सौंपी गई थी। मामले में आरोपी मुकेश चौधरी के साथ में गांजा लेने आए हंसराज मीणा पुत्र मदनलाल व गांजा की सप्लाई प्राप्तकर्ता एवं  गांजा पकडे जाने के बाद मुकेश चौधरी को भगाने में सहयोग करने वाले रविन्द्र शर्मा पुत्र मोहनलाल को ट्रेस आउट व नामजद कर पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। recent visitors 79

लखनऊ जीशान रहे चैंपियन, राजस्थान-सिरोही में आउटडोर खेलों का हुआ गोल्फ टूर्नामेंट

सिरोही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट में कैडीज़ और बच्चों ने अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदरसिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी गोल्फ खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और कौशल के लिए बधाई दी। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक मेजर डीपी सिंह, भारतीय ब्लेड रनर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। टूर्नामेंट तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें  पहला वर्ग- 17 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु के बालक और 20 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु की बालिकाएं, दूसरा वर्ग 16-25 वर्ष आयु वर्ग के बीच के कैडी और तीसरा वर्ग 26-29 वर्ष आयु वर्ग के बीच के सीनियर कैडी शामिल थे। बच्चों के वर्ग की विजेता 81 ग्रॉस स्कोर के साथ शिक्षा जैन रहीं। जूनियर कैडी वर्ग के विजेता 74 ग्रॉस स्कोर के साथ कैडी शिवम गुप्ता रहे। सीनियर कैडी के विजेता जीशान रहे, जिन्होंने 64 ग्रॉस स्कोर हासिल किया। ओवरऑल टूर्नामेंट के चैंपियन लखनऊ गोल्फ कोर्स के जीशान रहे। यह टूर्नामेंट उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। recent visitors 112

डांस और फैंसी प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण, राजस्थान-सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

सिरोही. सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव के 6वें दिन विष्णु धर्मशाला परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा बच्चो ने सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालकों की 4 से 6 वर्ष आयुवर्ग में जलेबी दौड़ एवं 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी दौड़ एवं 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में चम्मच दौड़ एवं 75 मीटर दौड़,15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बोरी दौड़, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक, व 40 वर्ष से ऊपर में गोला फेक प्रतियोगिता कराई गई। बालिकाओं में 4 से 6 वर्ष तक जलेबी दौड़ और 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी 50 मीटर की दौड़, 10 से 15 वर्ष में सुई धागा और चम्मच दौड़, 15 से 18 वर्ष तक सुई धागा दौड़ और 50 मीटर की दौड़ कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता के सभी सांत्वना पुरस्कार पवन सतीश अग्रवाल सांतपुर की तरफ से दिए गए। इन दौरान अनुज गर्ग कृष्णा मेडिकल, सुभाष ऐरन, धीरज अग्रवाल, अमित बंसल, आशुतोष गर्ग, टिटू मंगल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल छोटू भाई, महावीर टैनी, कृष्णा अग्रवाल, दीपांशु विजेंद्र अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, राकेश सांतपुर इन सभी अग्रबंधुओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रवाल के अनुसार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 3 चरणों मे किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 6 से 8 में 36 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 9 से 12वीं में 24 बच्चों ने भाग लिया तथा 12वीं से ऊपर में 10 बच्चों ने भाग लिया। सांत्वना पुरुष्कार तरुण कुमार शंकरलाल की तरफ से दिए गए। कार्यक्रम में रामगोपाल, मनीष सिंघल, महावीर टेनी, शैलेश ओरिया एवं अरविंद गर्ग आदि ने व्यवस्था संभाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समाज महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि इसमें अग्रवाल की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि डांस और फैंसी ड्रेस के साथ नाटक की प्रस्तुतियों में बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से हमें यह दर्शाया कि आज की महिलाएं व बालिकाएं कोमल जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हैl साथ ही माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनने पर जोर न देकर जो वो करना चाहे,उसी को बढ़ावा देकर उनके उत्साहवर्धन करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष ममता ने बताया कि प्रोग्राम में जज के रूप में योगिता एवं नीता रहे। एकल डांस में अविवाहित में देवासी प्रथम, लक्षिका द्वितीय एवं  दीपिका तीसरे स्थान पर रही। युगल में अक्षय व चार्मी प्रथम साथ ही विवाहित में रूपल अग्रवाल प्रथम, अंकित हितेश अग्रवाल दुसरे स्थान एवं अनीता गोयल तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ फैंसी मैं अविवाहित में सुहानी फर्स्ट, एकता सेकेंड तथा आरती व भवया थर्ड पर रहे l विवाहित में अन्नपूर्णा ग्रुप फर्स्ट सोनाली ग्रुप सेकेंड और रिंकू ग्रुप थर्ड पर रहे। recent visitors 80

एक माह से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में हाईवे पर बस में डकैती

सिरोही. आबूरोड सदर पुलिस द्वारा ओर फोरलेन हाईवे पर एक महीने पूर्व ट्रेवल्स बस में डकैती के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में टीम ने निचलागढ़ पीएस आबूरोड सदर निवासी दिनेश पुत्र सिंघाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत माह 10 जुलाई 2024 की रात में मुख्य आरोपी ने अपने पांच अन्य सहयोगियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। फोरलेन हाईवे पर खराब हुई एक निजी ट्रेवल्स बस में सवार यात्रियों के साथ मारपीट की थी। साथ ही उनके मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान उन्होंने बस पर पथराव भी किया था। इस मामले में परिवादी भुवनेश दिवाकर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रात में ही पिंडवाड़ा एवं सरूपगंज थानों से पुलिसकर्मी बुलाकर संदिग्ध लोगों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके साथ ही अलग-अलग टीमें गठित की गई। घटनास्थल का तकनीकी अनुसंधान एवं विश्लेषण किया गया। पिछले वर्षों में चोरी, नकबजनी तथा लूट में चालानशुदा अपराधियों की व्यू की जाकर ठिकानों का पता लगाया गया। साथ ही करीब एक सौ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। recent visitors 94

गैंग का सरगना सहित तीन गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही के सूने मकान में नकबजनी का पर्दाफाश

सिरोही. बरलूट पुलिस, डीसीआरबी, साइबर सेल सिरोही और डीएसटी की संयुक्त कारवाई में एक माह पूर्व बरलूट गांव में सूने मकान में हुई नकबजनी का पर्दाफाश किया गया। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को भीनमाल से गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आला दर्जे का नकबजन एवं हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम द्वारा मुख्य आरोपी एवं गैंग सरगना तवाव, पुलिस थाना रामसीन, जिला जालौर निवासी गोर्वधनसिंह उर्फ पिन्दुसिंह, रेबारीयो का वास, बंजारा बस्ती, भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर निवासी दिनेशपुरी पुत्र रामपुरी गोस्वामी एवं रेबारीयों की ढाणी, बंजारो की बस्ती, भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालौर निवासी गोमाराम पुत्र लाखाराम भील को भीनमाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ 4 जुलाई 2024 को परिवादी भंवर सिंह पुत्र हरि सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि वह तथा उसकी पत्नि काम से बाहर गए हुए थे। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने मौका देखकर मकान का ताला तोड़कर वहां रखे जेवरात चोरी कर लिए। इस पर डीसीआरबी टीम, एमओबी टीम थाना स्तर की टीम एवं साइबर सेल सिरोही ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। थाना पर अलग-अलग टीमों द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात को अंजाम देने के काम में ली गई मोटरसाइकिल तथा मकान का लॉक एवं दरवाजा तोड़ने में उपयोग में लिया गया लोहे का एक लगिया बरामद किया गया। चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मुख्य सरगना गोर्वधन सिंह से पूछताछ जारी है। थाना रामसीन का हिस्ट्रीशीटर है और इनके विरूद्ध जालौर, सिरोही, अहमदाबाद और बैगलौर में कई प्रकरण दर्ज है। recent visitors 85

कंटेनर से गुजरात ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में पकड़ी चंडीगढ़ मेड 840 कार्टन अंग्रेजी शराब

सिरोही. आबूरोड रीको पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाए जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 840 कार्टन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई। कंटेनर में चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब 840 कार्टन पाए गए। आवश्यक कारवाई के बाद शराब और कंटेनर को जब्त कर गरल, पुलिस थाना बाड़मेर सदर, जिला बाड़मेर निवासी मानाराम पुत्र जीपाराम जाट एवं रामदेरिया, निम्बासागर नाड़ी, पुलिस थाना बाड़मेर सदर, जिला बाड़मेर निवासी हराजराम पुत्र श्यामाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में मावल चौकी प्रभारी पूराराम, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल गोकुल सिंह, महेन्द्र सिंह, प्रकाश, प्रवीणसिंह, रिंकू सिंह, दिलीप सिंह, मालदेव, गोपाल और प्रकाश सम्मिलित रहे। मामले की जांच है जारी इस मामले में आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सीताराम का कहना है कि अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को मोबाइल पर डायरेक्शन मिल रहे थे। इन्हें मेहसाणा, गुजरात पहुंचने के लिए कहा गया था। वहां से शराब की कहां डिलीवरी की जानी है, इसके बारे में इन्हें बताया जाता, लेकिन इससे पहले कि ये गुजरात सीमा में प्रवेश कर पाते पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। मामले की अग्रिम जांच जारी है। recent visitors 104

हत्या के मामले में सात लोग दोषी करार, राजस्थान-सिरोही में छह आरोपियों को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना

सिरोही. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या 2 आबूरोड की न्यायाधीश ग्रीष्मा शर्मा द्वारा सवा चार साल पहले मावल गांव में हुई 1 व्यक्ति की हत्या के मामले में 7 में से 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इस मामले में 1 आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा 12 अप्रैल 2020 को मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा इसमें 7 आरोपियों में से 6 आरोपियों को हत्या का दोषी माना गया हैं। अपने निर्णय में दोषियों को आजीवन कारावास तथा 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है तथा 1 आरोपी को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया गया हैं। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने प्रकरण को साबित करने के लिए 10 गवाह करवाकर 54 दस्तावेजों को प्रदर्शित करवाया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ग्रीष्मा शर्मा द्वारा अभियोजन की ओर से प्रस्तुत तर्कों से सहमति जताते हुए 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया जबकि, वीर पुत्र रतन को संजय का लाभ देकर दोष मुक्त कर दिया गया। 12 अप्रैल 2020 को घर पर सो रहे व्यक्ति की लाठियों से पीटकर की थी हत्या पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल 2020 की शाम 7:30 बजे मावल निवासी प्रार्थी पुखराज पुत्र कान्हाजी भील रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शाम 5 बजे उसके चाचा के घर पर सो रहे थे तब वह उसके चाचा भंवरजी एवं उनका लड़का महेंद्र सब घर पर ही थे। उसी दौरान उनकी जाति के दिनेश पुत्र थावर, वीर पुत्र रत्न, दिनेश पुत्र मूल, ललित पुत्र थावरा, प्रकाश पुत्र थावरा एवं विक्रम पुत्र थावरा आदि लकड़ी लेकर आए और आते ही उसके चाचा भंवर का दिनेश पुत्र थावरा वीर पुत्र रत्न भील ने जोर से गला दबाया। इससे चाचा बेहोश हो गए बीच बचाव में महेंद्र के सर में लकड़ी की चोट मारी उनके जोर से चिल्लाने पर सभी आरोपी वहां से भाग गए। इलाज के दौरान चाचा भंवरलाल की मौत हो गई। recent visitors 130