जैसीनगर में 600 से अधिक नव दंपति जोड़े बंधे मंगल परिणय सूत्र में

जैसीनगर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द्र सिंह राजपूत ने कहा जाता है कि एक बेटी का कन्यादान अगर कोई कर दे तो उसे यज्ञ का पुण्य मिलता है। जैसीनगर में बुधवार को आयोजित कन्यादान योजना में 600 से अधिक बेटियां हैं, जिनका कन्यादान हम ले रहे हैं, जो कि महायज्ञ के समान है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बेटियों के पिता की चिंताएं दूर हुई हैं, इस योजना ने बेटियों के पिता के माथे का पसीना पोंछने का काम किया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं शादी समारोह एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में व्यक्त किये।  मंत्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर में यह शादी समारोह एक महापर्व की तरह मनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पहले बेटियां बोझ समझी जाती थीं, लेकिन राज्य सरकार अब बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक पूरा खर्च वहन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे लगातार प्रयासों से हमारी बेटियां वरदान बन गई हैं। मंत्री ने विवाह समारोह में सपत्नीक किया नृत्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा मंच पर सभी अतिथियों ने वैवाहिक जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर मंगलकामनाओं के साथ उन्हें विवाह की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनकी पत्नी श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने नृत्य किया एवं वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं आकाश सिंह राजपूत ने भी बुंदेली गीतों पर जमकर नृत्य किया।      सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटियों बहनों  को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पहले जहां एक बेटी का कन्यादान करने में परिवार कई परेशानियों से गुजरता था।  आज सरकार के माध्यम से एक साथ  इतनी बेटियों का कन्यादान करने का हम सब को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मंत्री राजपूत द्वारा अपने क्षेत्र के लिए किये जाने वाले कार्य हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। इस कन्यादान में उनके द्वारा की गई व्यवस्थाएं प्रशंसनीय हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के माध्यम से जहां सभी वर्गों का कन्यादान किया जाकर परिजनों की चिंताएं भी दूर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा बेटियों की शादी में 49000 की राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर रही है। इससे वह अपना जीवन सुख में व्यतीत कर सकेंगी। उन्होंने सभी नव दंपतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में दो दिन में एक हजार से अधिक बेटियों का कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने बुंदेली बन्ना मांगलिक गीत की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर मंत्री राजपूत के आमंत्रण पर बुंदेलखंड की गायिका सुकविता शर्मा ने बुंदेली मांगलिक गीतों की प्रस्तुत दी।  इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वर वधू के परिजन मौजूद थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

किसानों को उपार्जित गेहूँ का अभी तक 4000 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक 2 लाख 47 हजार 377 किसानों से 21 लाख 36 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अभी तक लगभग 4000 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसान गेहूँ उपार्जन के लिये 9 अप्रैल तक पंजीयन करा सकते हैं। प्रदेश में अभी तक जिला उज्जैन में 3 लाख 22 हजार 237, सीहोर में 3 लाख 46 हजार 973, देवास में 1 लाख 50 हजार 514, शाजापुर में 1 लाख 63 हजार 112, इंदौर में 1 लाख 15 हजार 427, भोपाल में 1 लाख 59 हजार 745, राजगढ़ में 1 लाख 27 हजार 499, मंदसौर 75 हजार 992, आगर मालवा में 73 हजार 77, धार में 50 हजार 443, विदिशा में 1 लाख 42 हजार 240, हरदा में 50 हजार 110, खण्डवा में 26 हजार 392, रतलाम में 36 हजार 831, नीमच में 12 हजार 869, नर्मदापुरम में 35 हजार 561, झाबुआ में 9003, रायसेन में 88 हजार 802, बैतूल में 7032, दमोह में 17 हजार 75, खरगौन में 988, गुना में 5388, सागर में 31 हजार 711, नरसिंहपुर में 10 हजार 560, छिंदवाड़ा में 2553, अशोकनगर में 3129, सिवनी में 24 हजार 973, सतना में 6382, शिवपुरी में 1829, मण्डला में 1109, छतरपुर 998, दतिया में 1244, अलीराजपुर में 70, श्योपुर में 940, ग्वालियर में 556, पन्ना में 437, भिंड में 351 और रीवा में 153, मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी व्यवस्था आप लोगों को उपलब्ध कराएं, जिसको लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढगरानिया, पीपरा, झिला में 30 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कहीं। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अब हर गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था लगभग हो चुकी है। सुरखी भी अब विकसित होने लगा है । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिख रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर संकल्पित है और यह विकास का रथ निरंतर इसी तरह चलता रहेगा। विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मंत्री राजपूत ने ग्राम झिला में 6 बिस्तरीय नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन, सपेरा मुहल्ला में पुलिया निर्माण तथा राहतगढ़-खुरई मार्ग के बीना नदी पर पुल एवं पहुंचाने के लिए 150 मीटर लंबा मार्ग एवं आरोग्यधाम की बाउंड्रीवाल, ग्राम पीपरा में स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण, पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन साथ ही ग्राम ढगरानिया में धसान नदी पर 210 मीटर लंबा मार्ग पुल पर पहुंचने एवं मनेशिया में मंगल भवन का लोकार्पण सहित 30 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

गौरव दिवस के रूप में मनाया गया राजा बिलहरा नगर पंचायत का स्थापना दिवस : मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी सुविधाएं और व्यवस्थाएं हों। विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। खाद्य मंत्री राजपूत सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजा बिलहरा नगर पंचायत के स्थापना दिवस पर आयोजित गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।      मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने विकास के लिए अपने खजाने खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलहरा का गौरव दिवस अपने विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है कि तिनका – तिनका जोड़ के हमने गौरव दिवस तक का सफर तय किया है। 15 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए मार्ग मंत्री राजपूत ने गौरव दिवस के अवसर पर बिलहरा में 5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने बिलहरावासियों को बड़ी सौगात देते हुए दो महत्वपूर्ण मार्गों की घोषणा की जिनकी लागत 15 करोड रुपए है। ग्राम सहजपुरीखुर्द तथा 13 मील से  सीगना के लिए मार्ग बनेंगे, जिससे  लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होगी।  जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने  कहा कि सुरखी का विकास हमारा संकल्प है।  आप लोगों के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह विकास दिखने लगा है, जिसके परिणाम स्वरुप हम आज बिलहरा में गौरव दिवस मना रहे हैं। विकास का यह क्रम इसी तरह चलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि बिलहरा नगर पंचायत में 4 वर्षों में 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मंत्री राजपूत द्वारा कराए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से उप तहसील भवन, कार्यालय तहसीलदार, आवास भवन, सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, शॉपिंग काम्पलेक्स, मंगल भवन, युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, सामुदायिक भवनों का निर्माण, नवीन नगर पंचायत भवन,करोड़ों के मार्गों का निर्माण, सीमेंट कंक्रीट रोड, पुलिया निर्माण, सीएम राइज स्कूल, विद्युत व्यवस्था सुधारने हेतु सब स्टेशन, 3 हजार प्रधानमंत्री आवास, बिलहरा नगर में पेयजल योजना, संजीवनी अस्पताल, स्वरोजगार ऋण, संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना सहित  विकास कार्य बिलहरा में किए गए है। लोक गायक जित्तू खरे ने बांधा समां, झूम उठे क्षेत्रवासी बिलहरा के गौरव दिवस के अवसर पर लोक गायक जित्तू खरे तथा उनके साथियों ने मनमोहन प्रस्तुति दी उनकी प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा की क्षेत्रवासी झूम उठे।  इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70