Friday, July 10, 2026 5:46 am

भोपाल में छात्राओं से रेप मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार,बंगाल में लोकेशन मिली, बिहार के नबील के ही कमरे का इस्तेमाल हुआ

भोपाल आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आया है। कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, एक आरोपी अबरार गिरफ्त से बाहर है।भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। एफआईआर की भनक लगने के बाद वह बंगाल भाग गया था।राजधानी भोपाल के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नबील ही छात्राओं से दुष्कर्म के दौरान वीडियो शूट करता था और अपने लैपटॉप में रखता था. भोपाल कॉलेज रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में सामने आई कुल 5 छात्राएं गौरतलब है चर्चित भोपाल निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में अब तक कुल 5 छात्राएं सामने आई हैं. बुधवार को खुलासा हुआ था कि गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फराज पीड़िताओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियोज को एक पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था. फरहान 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में पुलिस ने मास्टरमाइंड फरहान खान को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को वकीलों के हमले के बाद आरोपी को जस्टिस नीलम मिश्रा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ दर्ज हुआ गैंगरेप का मामला रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल पुलिस ने छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और लव जिहाद मामले में आरोपी और गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ अब गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. गुरुवार को उसकी पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फरहान को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे फिर जेल भेज दिया गया.   फरहान की गिरफ्तारी के बाद भोपाल फरार हो गए थे अबरार और नबील रिपोर्ट के मुताबिक मामले में गैंग सरगना फरहान समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो शूट करने के आरोपी अबरार और नबील फरार हो गए हैं. बताया जाता है, जिस कमरे में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाये जाते थे, वो कमरे अबरार और नबील के थे और वीडियोज उन्हीं दोनों के लैपटॉप में सेव थे. आरोपी साहिल की डांस एकेडमी में डांस सीखने आती थीं 30 हिन्दू लड़कियां मामले में गिरफ्तार आरोपी और डांस एकेडमी संचालक साहिल के डांस क्लब में करीब 30 से अधिक हिंदू लड़कियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड मिला है, जिनमें कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और आरोपी साहिल खुद उन्हें ब्लैकमेल कर नाइट क्लब, पार्टी, हाईप्रोफाइल होटल्स में ले जाता था. एक-दूसरे के साथ वीडियो शेयर करते थे सभी आरोपी मामले में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब पिलाई जाती थी। इसके बाद बारी-बारी से आरोपी अलग-अलग काम के बहाने से चले जाते थे। फिर फरहान छात्राओं के साथ मारपीट कर रेप करता था। इन वीडियोज को फरहान, अबरार, नबील और अली एक-दूसरे से शेयर करते थे। लड़की नहीं आती तो वीडियो वायरल करने की धमकी सभी आरोपी अपने-अपने मोबाइल, लैपटॉप में सिक्योर फोल्डर में इन्हें सेव रखते थे। जब कोई लड़की आरोपियों के बुलाने पर नहीं आती तो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अबरार और नबील अपने कमरे का इस्तेमाल करने की एवज में फरहान से पैसे लेते थे। लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम भी यही करते थे। नबील खान के बाद अब पुलिस को अबरार की तलाश नबील की गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस की एक टीम छठे आरोपी अबरार की तलाश में बिहार में डेरा डाले हुए हैं। दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है।वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई थी। हालांकि, वह भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है। गैंगरेप कांड के आरोपियों की पूरी कुंडली जानें… इस तरह लड़कियों को बनाते थे निशाना मध्यप्रदेश के भोपाल में लव जिहाद और गैंगरेप का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई. 6 मुस्लिम युवकों का एक गैंग, जिसक काम था हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाना. उनका ब्रेन वॉश करना और फिर रेप करना. उसके बाद अपने साथियों से गैंगरेप करवाना. भोपाल में हुए लव जिहाद और गैंग रेप कांड में दबोचे गए आरोपियों का कच्चा चिट्ठा आज हम आपके सामने खोलने जा रहे हैं. गैंगरेप के एक एक आरोपी का पूरा कर्मकांड हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. इनकी काली करतूतों को सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. आरोपी नंबर 1- फरहान सबसे पहले बात इस गैंग के सरगना फरहान की. MBA पास फरहान खान हिंदू लड़कियों को सबसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर रेप करता था. उस रेप की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाता और बाद में वो वीडियो दिखाकर पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. इसी तरह का उसने अपना एक गैंग तैयार कर साथियों से भी ये काम करवाना शुरू किया और उनके अश्लील वीडियो मंगवाता रहा. फिर उन पीड़िताओं को सा​थियों की मदद से अपने पास बुलवाता और वीडिया दिखाकर रेप करता था लेकिन भोपाल पुलिस ने फरहान को दबोच लिया है. आरोपी नंबर 2- साहिल खान साहिल खान, फरहान के गैंग की मुख्य कड़ी है. मूल रूप से पन्ना का रहने वाला था लेकिन अशोक गार्डन इलाके में रहकर डांस क्लास चलाता था. जिसमें करीब 30 हिंदू लड़कियां आती थी. यही साहिल का टारगेट था. झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उनका रेप करना. बाद में वही वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करना. आरोपी नंबर 3- अली खान अली पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को लव जिहाद के मायाजाल में फंसाकर रेप किया और बाद में उसका अश्लील वीडियो फरहान को भेजा. फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हुआ और छात्रा को फरहान के साथ भी अवैध संबंध बनाने को मजबूर किया गया. आरोपी नंबर 4- साद साद मैकेनिक था और फरहान का जिगरी यार था. वो लड़कियों को लाने-ले जाने का … Read more

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया

नैनीताल उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात सांप्रदायिक बवाल हो गया। मल्लीताल क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों और संगठनों ने देर रात तक कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ के साथ मस्जिद में पथराव किया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उस्मान नाम के आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मल्लीताल और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस की भी तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर लोगों से मारपीट कर दी। मल्लीताल क्षेत्र की मस्जिद पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। आरोपी को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। ऐसे में उग्र लोगों ओर कई संगठनों ने देर रात कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। नैनीताल में तनावपूर्ण माहौल के बीच देररात तक पुलिस और भीड़ के बीच आरोपी को लेकर खींचतान चलती रही। हंगामे के दौरान इलाके में अफरा तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। लोग घबराकर अपने घरों में दुबक गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद मल्लीताल और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने का निर्णय लिया। पुलिस लाइन से तुरंत बल मंगाया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और गश्त बढ़ा दी। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर रखने को निगरानी टीमों को भी सक्रिय किया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला। पुलिस बल की मौजूदगी से स्थानीय लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। प्रशासन किसी भी तरह की हिंसा या अफवाह को रोकने के लिए तत्पर है। सैकड़ों की भीड़ कोतवाली में जमा रही घटना के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली में इकट्ठा हो गए। लोग रात 12:30 बजे के बाद तक वहां मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों से किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग करते रहे। भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी वर्गों के लोग शामिल थे। सभी लोगों का एक ही सवाल था बेटियां कब सुरक्षित होंगी? कोतवाली परिसर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस अधिकारियों ने बार-बार लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने कहा, ऐसी घटनाओं को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जनता, प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। कार्रवाई की मांग को लेकर शहर में निकाला जुलूस नैनीताल में सामने आई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कई स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके लिए शहर में रात को जुलूस निकालकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा, यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। संगठनों ने प्रशासन को चेताया कि किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस विरोध में देखी गई। संगठनों का कहना था कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोतवाली पहुंचा। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई घटना के विरोध में एकत्र हुई भीड़ जब कोतवाली पहुंची, तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को बिगड़ने से रोका। कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की, जिसे समय रहते नियंत्रण में लिया गया। कुछ स्थानों पर हंगामा और नारेबाजी भी हुई। कोतवाली में तैनात अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, ताकि भीड़ को शांतिपूर्वक नियंत्रित किया जा सके। पुलिस ने किसी भी प्रकार की हिंसा से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि मल्लीताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी उस्मान को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है। लोग देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। रेस्टोरेंट के कई कर्मचारियों के साथ मारपीट जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने रेस्टोरेंट के कई कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनके साथ गाली-गलौच की गई। रेस्टोरेंट के शीशे और काउंटर तक लाठी-डंडों से तोड़ दिए गए। सामान सड़क पर फेंक दिया गया। गाड़ीपड़ाव क्षेत्र में मारपीट के दौरान एकमात्र पुलिसकर्मी पिट रहे समुदाय विशेष के युवक को बचाने आया। लेकिन उसे भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। युवक के सिर पर लोहे की बेंच आदि से हमला किया गया। recent visitors 33

राजधानी में लव जिहाद और गैंगरेप केस पर महिला आयोग सख्त, तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित

भोपाल राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस अब आरोपियों के परिवार की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाने वाली है. दरअसल, एक पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ फरहान ने जो कुछ किया, उसने इस बारे में उसकी बहन को भी बताया, लेकिन उसने बदनामी का डर दिखाया और कहा कि फरहान उसे पसंद करता है, इसलिए उसकी बात मानने में ही भलाई है. उसने कहा कि यदि बात बाहर होगी, तो लड़की होने के कारण उसकी ही बदनामी होगी. फरहान की बहन ने पीड़िता को इस हद तक ब्रेनवॉश किया कि वह उसकी बातों में आकर वह सब करने लगी, जो फरहान ने उसे कहा. उसने बुर्के में अपनी सेल्फी भी भेजी और रोजा भी रखा. इस गिरोह में कुल छह आरोपी हैं, जिनमें मास्टरमाइंड फरहान है. इसके अलावा साहिल, साद, अली, अबरार और नबील हैं. वहीं, भोपाल के ही एक अन्य मामले में पुलिस ने हिंदू युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त जावेद को गिरफ्तार किया. लेकिन पीड़िता पर दबाव बनाने, उसे शाहरुख से संबंध बनाने और बदनामी का डर दिखाकर किसी को यह बात न बताने के आरोप में पुलिस ने जावेद के भाई फैजान और उसकी पत्नी जोया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. जिस तरह इन दोनों मामलों में परिजनों पर आरोपियों को बचाने और पीड़िताओं पर दबाव बनाने के आरोप लगे हैं, उसे देखते हुए पुलिस ने तय किया है कि सभी आरोपियों के परिवार की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा और उनसे जल्द पूछताछ की जाएगी. लव जिहाद और गैंगरेप केस पर महिला आयोग सख्त, तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और गैंगरेप से जुड़ा बड़ा मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है. एक निजी कॉलेज में मुस्लिम युवकों के गिरोह द्वारा हिंदू छात्राओं को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने एक तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया है जो 3 मई से 5 मई तक भोपाल दौरे पर रहेगी और पीड़ित छात्राओं, परिजनों और अधिकारियों से मुलाकात कर रिपोर्ट तैयार करेगी. जांच समिति की अध्यक्ष झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर होंगी. साथ में जबलपुर हाईकोर्ट की अधिवक्ता निर्मला नायक और महिला आयोग के अवर सचिव आशुतोष पांडे सदस्य होंगे. यह समिति सभी पक्षों से जानकारी लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट महिला आयोग को सौंपेगी. जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी फरहान अली, अली, साहिल खान समेत अन्य ने कॉलेज में पहचान छिपाकर छात्राओं को झूठे प्रेम में फंसाया और फिर उनके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए. इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे अन्य लड़कियों को भी साथ लाने का दबाव बनाया गया. पीड़िताओं के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें नशे की हालत में कई बार हवस का शिकार बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस मामले में पीड़िताओं ने 11 अप्रैल को बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और फरहान अली को 25 अप्रैल को जेल से ही रेप केस में दोबारा गिरफ्तार किया गया. 28 अप्रैल को अली को भी पुलिस ने भोपाल से पकड़ा. पुलिस ने अब तक आरोपियों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं, जिनमें से अधिकांश डिलीट किए गए थे. इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. आरोपियों की करतूतों से आक्रोशित लोगों ने अदालत परिसर में जमकर विरोध किया. जब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया तो गुस्साए वकीलों ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनके कपड़े तक फट गए. पुलिस ने बड़ी मशक्कत से उन्हें बचाया. मेडिकल के लिए जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब भी हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया. फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ POCSO अधिनियम, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस को आशंका है कि अभी और पीड़िताएं सामने आ सकती हैं, इसलिए कॉलेज की छात्राओं की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है.   recent visitors 53

दुष्कर्मी आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ की जबरदस्ती

  ग्वालियर नोएडा के कारोबारी पर कंपनी की पूर्व डायरेक्टर से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिए जिसे वायरल करने की लगातार धमकी देता रहा। पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि झांसी निवासी कारोबारी दीपक सोनी और पीड़िता साल 2017 से साथ में काम कर रहे थे। बीते 18 मार्च को ग्वालियर में होटल न मिलने के बहाने वह युवती के घर रुका था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश में जुट गई है।  recent visitors 33

भोपाल मेंपूर्व छात्रों ने गिरोह बनाकर कई छात्राओं से किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, एसआईटी को सौंपी जांच

भोपाल  राजधानी भोपाल में एक वर्ग विशेष के युवकों द्वारा एक गिरोह बनाकर युवतियों से दोस्ती कर दुष्कर्म करने, फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अन्य युवतियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी आरोपी एक खास धर्म के हैं। आरोपियों ने कई युवतियों के साथ यह कृत्य किया, लेकिन बदनामी की डर की वजह से वे सामने नहीं आ रही थीं। एक युवती ने शिकायत की, इसके बाद चार युवतियां ने प्रकरण दर्ज कराया है। दो आरोपी कोलकाता के रहने वाले हैं और कुछ भोपाल और आसपास के बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी भोपाल के टीआईटी कॉलेज के छात्र और पूर्व छात्र हैं। अधिकांश पीड़ित छात्राएं भी उसी कॉलेज की बताई जा रही हैं। तीन दिन पहले दर्ज बागसेवनिया थाने में तीन युवतियों की शिकायत पर मामला जीरो पर दर्ज कर अलग-अलग थानों को विवेचना के लिए भेजा गया था। तीन दिन तक पुलिस मामले को दबाए रखा। गुरुवार को मामले का खुलासा होने के बाद भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि चार युवतियों ने दोस्ती कर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। अन्य आरोपियों की धरपकड़ और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। दोस्त के घर पर युवती से किया दुष्कर्म वर्ष 2022 में दूसरे वर्ष की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के ही फरहान खान से हुई थी। फरहान ने उससे दोस्ती की। वह युवती को कॉलेज के अन्य दोस्तों के साथ जहांगीराबाद स्थित एक दोस्त के घर लेकर पहुंचा। वहां उसने युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। छात्रा को जब वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो फरहान ने बताया कि वह उससे प्रेम करता है। यदि वह उसके अनुसार नहीं चलेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। वर्ष 2024 में फरहान ने उसे ब्लैकमेल करते हुए अपने दोस्त अबरार के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। छोटी बहन से भी की हैवनियत पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने अपने परिवार में किसी से कोई बात नहीं की थी। वह अपनी बहन के साथ अशोकागार्डन में रहती थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी छोटी बहन भी कुछ दिनों से गुमसुम थी। उसने कारण पूछा तो बताया कि फरहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही उसने बड़ी बहन को सभी तरह की यातनाओं के बारे में बताया। पीड़िता को जब पिछले दिनों पता चला कि कॉलेज की एक अन्य युवती ने फरहान के विरुद्ध शिकायत की है, तब उसने हिम्मत करके शिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे उल्लेखनीय है कि भोपाल में एक धर्म विशेष की युवतियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म करने वालों के इस मामले ने पुलिस का मुंह सिल दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस अधिकारियों ने इसे मीडिया से छुपाकर रखा। किसी तरह से जब खुलासा हुआ तो पुलिस आयुक्त के अलावा जांच कर रहे सभी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचे। जिन थानों में प्रकरण दर्ज हुए उनके थाना प्रभारियों ने तो फोन उठाना ही बंद कर दिया। टीआईटी कॉलेज में पढ़ते हैं सभी आरोपी छात्र पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने युवतियों को निशाना बनाकर प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म करते गए। एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल न करने के लिए युवतियों पर दबाव बनाया गया कि वे अपने साथ पढ़ने वाली या अन्य परिचित हिंदू युवतियों से दोस्ती कराएं और उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए उन्हें तैयार करें। आरोपियों ने अधिकांश युवतियों को अपने किराए के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया है और वहीं वीडियो बनाए।   रविवार को एक पीड़िता ने की शिकायत, तब हुआ खुलासा रविवार को बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का प्रकरण दर्ज कराया। यह जानकारी जैसे ही अन्य पीड़ित युवतियों को लगी, वह भी एक-एक कर थाने पहुंचीं और चार युवतियों ने शिकायत की। फराज खान और साथी गिरफ्तार पुलिस पहले मामले के एक आरोपी फराज खान को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। फराज खान का एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वह भी टीआईटी कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए डायरी अशोका गार्डन, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने को भेज दी है। कई महीने से कर रहे थे दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग पुलिस ने बताया कि अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपियों ने दुष्कर्म करते समय वीडियो बनाए हैं, जिसमें वे छात्राओं से उनके धर्म के खिलाफ भी बातें करते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी कई महीने से युवतियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ छात्राएं घटना के समय नाबालिग थीं, ऐसे प्रकरणों में पॉक्सो की धाराएं भी लगाई गई हैं। जांच के लिए एसआईटी गठित     अब तक चार छात्राओं ने दुष्कर्म आर ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियो के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं। पुलिस अन्य पीड़ित युवतियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।     -हरिनारायणचारी मिश्रा, पुलिस आयुक्त, भोपाल   recent visitors 38

अधेड़ उम्र के शख्स ने किया 13 साल की बच्ची से रेप, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

शहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 54 वर्षीय अधेड़ ने 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी बच्ची से दुष्कर्म मामले में दस साल की सजा पा चुका है, और हाल ही में रिहा हुआ था। वहीं ये घटना पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में अंजाम दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते सुबह थाना कोतवाली इलाके के पांडव नगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा घर से साइकिल से जा रही थी। तभी स्कूल के समीप पंकज पिता प्रकाश चंद्र कटारे (54) ने उसे रोका और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पूर्व मंत्री के पांडव नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया और तीसरी मंजिल पर उसके साथ उसने दुराचार किया। पता चला है कि आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने छात्रा को उक्त मकान के अंदर ले जाते देख पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती आरोपी छात्रा की अस्मत लूट चुका था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था लेकिन उसे वहीं दबोच लिया गया। पूर्व में भी जा चुका है जेल पता चला है कि आरोपी पंकज कटारे पूर्व में भी दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसे 10 वर्ष के कारावास से दण्डित किया जा चुका है। वह गत वर्ष ही जेल से रिहा हुआ है। इसके बाद एक बार फिर आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए छात्रा के साथ फिर वैसी ही वारदात को अंजाम दिया। पॉश इलाके में वारदात पर उठे सवाल पांडव नगर स्थित जिस जगह पर आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया, वह एरिया शहर का पॉश इलाका कहलाता है। वहीं समीप ही जिले के एक पुलिस अधिकारी का भी शासकीय आवास है। आरोपी ने उस पॉश एरिया में बिना किसी भय के ऐसी वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि जिस इलाके में पुलिस अफसर का घर हो, पूर्व मंत्री का मकान बन रहा हो, वो इलाके भी सुरक्षित नहीं हैं। इस पॉश एरिया में एक बड़ी निजी स्कूल के साथ कन्या महाविद्द्यालय व पॉलिटेक्निक कॉलेज भी मौजूद हैं। जहां हर दिन सैकड़ों छात्राए पढ़ने जाती हैं। ऐसे में इस वारदात के बाद सवाल उठाना लाज़िमी है। recent visitors 25

कोच ने ट्रेनिंग के बहाने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली 8 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

बेंगलुर  कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बैडमिंटन के कोच ने एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी बैडमिंटन कोच को अरेस्ट किया है। आरोप है कि कोच में ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस गंदी घटना को अंजाम दिया। कोच ने जिस छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया उसकी उम्र 16 साल है। पुलिस ने इस मामले के पॉक्सो के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त पुलिस ने आरोपी कोच बालाजी का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस को इस फोन में कथित तौर पर 13 से 16 साल की उम्र की आठ लड़कियों के नग्न वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह सामने आया है कि आरोपी लड़की को उसके नृत्य प्रशिक्षण या ट्यूशन सत्र के दौरान संपर्क करता था, उसे अपने घर पर बुलाता था और उसके साथ बलात्कार करता था। उसने कथित तौर पर इन घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। आरोप है कि उसने पीड़ित छात्रा को धमकाया था कि इस बारे में किसी को न बताए। इससे छात्रा डर गई थी, लेकिन लगातार उत्पीड़न के बाद उसने मां को बताया। इसके बाद इस कोच की करतूत का भंडाफाेड़ हुआ। आठ दिन की रिमांड में कोच दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सारा फातिमा के अनुसार एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि महिला की बेटी के साथ बैडमिंटन के कोच में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फातिमा ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि बैडमिंटन कोच ने कई बार छात्रा का उत्पीड़न किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है। दक्षिण पूर्व डीसीपी के अनुसार आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (एसीएमएम) अदालत के समक्ष पेश किया गया। हमने उसे आठ दिनों के लिए कस्टडी में लिया है और जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी कई मामलों में शामिल है। recent visitors 34