Friday, July 10, 2026 5:47 am

पश्चिम बंगाल में रेप के बाद हत्या? महिला डॉक्टर की नग्न लाश मिलने से हड़कंप, भाजपा ने ममता को घेरा, CBI जांच की मांग

कोलकाता पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से हुई दरिंदगी ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. लेडी डॉक्टर से पहले रेप किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में रेप का मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है. लेडी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बेहोशी की हालत में मिली थी. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार (9 अगस्त) को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अस्थायी कर्मचारी संजय रॉय को गिरफ्तार किया. स्थानीय पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है. ट्रेनी डॉक्टर के बारे में बताया जा रहा है कि वह सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी. वह बेहोशी की हालत में शुक्रवार को सेमिनार हॉल में मिली था. उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीड़िता के परिवार से ममता ने की बात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़िता के माता-पिता से बात की है. परिवार ने उनसे मामले की निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया है. इस मामले की जांच के लिए बंगाल पुलिस ने एक एसआईटी का भी गठन किया है. शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और हत्या की बात सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है, 'उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोटें थीं. पीड़िता के निजी अंगों से भी खून बह रहा था. उसके पेट, बाएं पैर…गर्दन, दाएं हाथ और…होंठों पर भी चोटें थीं. दो महिला गवाह और महिला की मां पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद थीं, जिसे कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अपराध सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुआ. 'शरीर पर जख्म, इलाज के बाद मौत' ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा कि बच्ची के शरीर पर जख्म था. इलाज के बाद पीड़िता की मौत हो गई. हम चाहते हैं कि पूछताछ हो. उन्होंने ट्रेनी डॉक्टर के शव का पोस्टमॉर्टेम कराए जाने का भी विरोध किया और पूछा, 'शाम को पोस्टमॉर्टम क्यों किया गया?' बाहर कराया जाए पोस्टमॉर्टम कोलकाता के डॉक्टर मानस गुमटा ने मामले पर कहा कि यह हैरान कर देने वाली घटना है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. यह केवल डॉक्टरों के बारे में नहीं है. हम कह सकते हैं कि पश्चिम बंगाल गुंडों के हाथों में चला गया है और हमें लगता है कि प्रशासन तथ्यों को दबाने की कोशिश कर रहा है और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है. इन कारणों से हम मांग करते हैं कि पोस्टमॉर्टम आरजी कर अस्पताल के बाहर के फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा किया जाना चाहिए, न कि आरजी कर अस्पताल के फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा. उन्होंने स्टूडेंट्स संग विरोध-प्रदर्शन भी किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की. आरजी कर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष ने भी इस मामले पर कहा, 'ये बहुत गलत हुआ है. वो मेरी बच्ची की तरह थी और ये कि कार्रवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए.'     recent visitors 81

पाली में महिला का किडनैप कर दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद नाले में फेंका, इलाज के दौरान मौत

पाली.  खबर राजस्थान के पाली जिले से है। 40 साल की एक महिला के साथ इतनी हैवानियत की गई कि उसकी जान चली गई। तीन – चार दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन लगातार ब्लडिंग होने और शरीर के अंग खराब होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने गैंगरेप करने वाले आरेपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनो आरोपी फरार है। पीड़िता ने अपनी सांसे टूटने से पहले पुलिस को उसके साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां की। फिल्मी स्टाइल में आरोपियों ने किया किडनैप केस की जांच कर रही औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई के मकान के नजदीक ही रहती है। उसकी दस साल की एक बेटी है। वह 2 अगस्त को शाम के समय किराना का सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसका बदमाशों ने पीछा किया और मौका मिलते ही उसे दबोचकर कार में खींचकर ले गए। युवती चीखती-चिल्लाती उससे पहले ही आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़कार सुनसाइऩ इलाके में ले गए। पीड़िता के बेहोश करने के बाद तक करते रहे हैवानियत आरोपी महिला को जंगल में लेकर पहुंची और उसे तीन दिनों तक बांधकर रखा और कई बार गैंगरेप किया। वह बेहोश हो गई लेकिन वे लोग उसके साथ हैवानियत करते रहे। उसके बाद पांच तारीख को रेलवे स्टेशन के नजदीक सुनसान जगह पर स्थित नाले में फेंक गए। होश में आने पर किसी से फोन लेकर महिला ने अपने भाई को फोन किया। भाई और अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जिन दो आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है, दोनो अनजान हैं। उनकी तलाश की जा रही है। recent visitors 97

कानपुर में किशोरी को किडनैप कर दुष्कर्म का प्रयास, दोषी मौलाना हुआ फरार

कानपुर नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके एक मौलाना का शुक्रवार को एक युवक ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करते वीडियो बना लिया. मोहल्ले के एक युवक को मौलाना पर पिछले कई दिनों से शक था. ऐसे में वह मौलाना पर नजर रख रहा था. शुक्रवार को जब मौलाना एक बच्ची को अपने साथ टॉफी दिलाने के बहाने कमरे में लेकर गया तो उसका पीछा करते हुए युवक भी पहुंच गया. मौलाना जब कमरे में मासूम को निवस्त्र करके दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, उसी समय का वीडियो युवक ने कमरे के रोशनदान से बना लिया. लोग पहुंचे तो दरवाजा खोलकर दूसरे कमरे से भाग गया मौलाना बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में जिस मौलाना का वीडियो बनाया गया है, उसकी उम्र करीब 70 वर्ष की है. वह कानपुर के ग्वालटोली  का रहने वाला है.पूरे मोहल्ले में वह मौलाना चाचा के नाम से प्रसिद्ध है. वीडियो बनाने वाले युवक के मुताबिक जब वह भीड़ को लेकर मौलाना के कमरे में पहुंचा तो मौलाना दरवाजा खोलकर दूसरे कमरे में भाग गया. जिसके बाद मोहल्ले वालों ने मौलाना के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई. कई नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का लग चुका है आरोप इलाके के एसीपी महेश कुमार ने बताया कि 70 वर्षीय मुख्तार ने मोहल्ले की ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की कोशिश की है. उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसकी तलाश की जा रही है. साथ ही पुलिस अब यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि मौलाना इससे पहले कितनी बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है. क्योंकि मोहल्ले वासियों का आरोप है कि मौलाना अब तक कई बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है. लेकिन बदनामी के डर से लोग मुंह नहीं खेलते थे. हालांकि, मोहल्ले के एक युवक को मौलाना पर शक था. इसलिए वह मौलाना पर कई दिनों से नजर रख रहा था. शुक्रवार को जब वह एक बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया तो युवक भी पीछे-पीछे पहुंच गया. इसके बाद उसने रोशनदान से वीडियो बना लिया और मोहल्ले वासियों को बुला लिया. इसके बाद बच्ची को भी मुक्त करा लिया.   recent visitors 96

60 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की एक मासूम के साथ की हैवानियत, आरोपी पड़ोसी है और बच्ची उसे बाबा कहकर बुलाती

ग्वालियर इंसान की आँखों की शर्म और इंसानियत मरती जा रही है, कुछ लोग हैं जो समाज को न सिर्फ कलंकित कर रहे हैं बल्कि रिश्तों को भी तार तार कर रहे हैं, हम सबने सगे रिश्तों से ज्यादा मुंह बोले रिश्तों की मजबूती और अपनेपन की कहानियां अपने दादी-बाबा, नाना- नानी से सुनी हैं लेकिन शायद अब गुजरे ज़माने की बातें हो गई है, ग्वालियर से आई एक खबर तो यही बता रही है। ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा में एक ऐसी ही घटना हुई जिसने ना सिर्फ़ रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि मोहल्ले की बच्चियों के मन में एक अजीब सा भय भी पैदा कर दिया है, दरअसल यहाँ रहने वाले एक 60 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की एक मासूम के साथ हैवानियत की, खास बात ये है कि आरोपी पड़ोसी है और बच्ची उसे बाबा कहकर बुलाती है। जिसे बाबा कहकर बुलाती थी उसी ने कर दी शर्मनाक हरकत जानकारी के मुताबिक 8 साल की मासूम घर के पास खेल रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला 60 साल का हजरत अली वहां आया और बच्ची तो ताड़ता रहा ,उसने बच्ची को आवाज देकर बुलाया, टॉफी का बहाना बनाकर अपने घर के पीछे ले गया बच्ची चूँकि उसे बाबा कहकर बुलाती थी तो साथ चली गई उसे क्या मालूम था कि वो हैवान है। गोद में बैठाकर की हैवानियत बुजुर्ग हजरत अली ने बच्ची के कपड़े उतारे और फिर उसे अपनी गोद में बैठाकर गलत हरकत करने लगा , बच्ची चीखी तो उसने उसका मुंह दबा दिया फिर कुछ देर बाद बच्ची को छोड़ दिया, बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी माँ को पूरी कहानी बता दी, माँ बच्ची की लेकर तुरंत कम्पू थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया इस दौरान आरोपी को मालूम चल गया कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है तो वो घर से भाग गया लेकिन पुलिस ने तत्काल एक्टिव होते हुए उसे कुछ देर की मशक्कत के बाद अचलेश्वर मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया, उधर बच्ची बहुत सहमी हुई है, थाने में आरोपी को देखकर वो दहशत में आ गई और चीखकर रोने लगी, परिजन भी आक्रोशित हो गए, पुलिस ने उन्हें शांत करकर घर भेज दिया और मामले को जाँच में ले लिया। recent visitors 91

रेवाड़ी में रेप पीड़िता की बेरहमी से हत्या, सूट-सलवार पहनकर घर में घुसा आरोपी

रेवाड़ी  हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रात एक बजे सूट-सलवार पहनकर घर में घुसे युवक ने एक विवाहिता की निर्ममता से हत्या कर दी। उसने उसके हाथ, पैरों और प्राइवेट पार्ट्स पर ईंट-पत्थरों से वार किया। हत्या के वक्त घर पर कोई नहीं था। मृतका के साथ इसी युवक ने कुछ दिन पहले बलात्कार किया था और इसका केस अदालत में लंबित था। वह गिरफ्तारी से बचा हुआ था। आरोपी लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। यह मामला खंड खोल के एक गांव का है। इस गांव की 35 वर्षीय महिला के साथ गांव के युवक सुधीर ने 16 जुलाई को दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का केस थाना खोल में दर्ज कराए जाने के बाद मामला अदालत में लंबित था। बुधवार को इस केस की अदालत में तारीख भी थी। पीड़िता के भाई सोनू ने कहा कि इस केस को लेकर आरोपी सुधीर लगातार बहन व परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसकी लिखित शिकायत भी संबंधित थाने में देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। उसने कहा कि उसका बहनोई एक पेट्रोल पम्प पर काम करता है और वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया हुआ था। वह और उसकी बहन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। सूट-सलवार पहनकर घर में घुसा इस दौरान आरोपी सुधीर सूट-सलवार पहनकर मंगलवार रात एक बजे रसोई की चिमनी में लगे लोहे के जाल को उखाड़ घर के अंदर घुस गया। उसने सबसे पहले जिस कमरे में वह सोया हुआ था, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उसने बहन पर ईंट और एक अन्य धारदार पत्थर से हाथ व पैरों पर वार करना शुरू कर दिया। हाथ-पैर तोड़ने के बाद उसने प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट मारी। बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन कुंडी बाहर से बंद होने की वजह से वह कुछ नहीं कर सका। जब उसने कमरे की खिड़की को खोलकर देखा तो आरोपी सुधीर उस पर हमला कर रहा था और दुपट्टे से उसका गला घोंट रहा था। उसने कहा कि उसकी आंखों के सामने उसकी बहन की हत्या कर आरोपी फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसके कमरे की कुंडी खोली। शव को कब्जे में लिया सूचना पाकर खोल थाना प्रभारी लक्ष्मीनायण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इस हत्याकांड से ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आरोपी सुधीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। recent visitors 248