Friday, July 10, 2026 6:49 am

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से किया गैंगरेप, नशे में धुत आरोपियों ने बनाया वीडियो

रीवा  रीवा जिले गुढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटी है। पिकनिक मनाने गए दंपति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ आरोपियों ने रेप किया है। घटना सोमवार की है। पुलिस शिकायत के बाद मामले को दबाए बैठी थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से गैंगरेप किया है। दोनों भैरवनाथ मंदिर के पास घूमने आए गए थे। घटना सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है। कांग्रेस ने संगीन आरोप लगाए हैं। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दरअसल, नवदंपति पिकनिक के उद्देश्य से भैरवनाथ मंदिर गए हुए थे, अचानक वहां पांच की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पति को पेड़ में बांध दिया। इसके बाद पत्नी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही पीड़िता का वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को राउंडअप करके पूछताछ कर रही है। अभी तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी साल हुई थी दोनों की शादी जानकारी के मुताबिक कॉलेज में पढ़ने वाले नवदंपति की शादी इसी साल हुई थी। वह पिकनिक करने के उद्देश्य से गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरवनाथ मंदिर गए हुए थे। अचानक पांच की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पहले तो पति के साथ मारपीट की। इसके बाद पेड़ में बांधकर उनके सामने ही सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। कांग्रेस ने लगाए आरोप बताया जा रहा है कि पुलिस शिकायत मिलने के बाद इस मामले को दबाए बैठी रही है। आरोपियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि रीवा में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव था। सीएम समेत देश के बड़े उद्योगपति वहां पहुंचने वाले थे। इससे प्रदेश की छवि पर असर पड़ता। इसलिए पुलिस ने मामने को सामने नहीं आने दिया। वहीं, महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडेय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रीवा विंध्य इन्वेस्टर समिट होने के कारण पुलिस ने मामले को दबा कर रखा था। प्रदेश के मुखिया उद्योगपतियों के साथ यहां व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। वहीं, बच्ची न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। recent visitors 64

धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

मनावर धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा गया। दोनों पर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे।मामला तारापुर गांव का है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया, तब्बू उर्फ ताहिर पर आरोप है कि 14 अक्टूबर की रात तारापुर में वह महिला के घर में घुसा और उससे दुष्कर्म किया। उसका साथी सलमान बाहर पहरा दे रहा था। पीड़िता की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। दोनों युवकों को पकड़कर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहे सलमान और तब्बू उर्फ ताहिर पगारा धरमपुरी के रहने वाले हैं। जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया पीड़िता के ससुर ने बताया, 14 अक्टूबर को बेटा धार कोर्ट में पेशी पर गया था। बहू दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात करीब 8 बजे लाइट चली गई। तभी ताहिर और सलमान महिला के घर पहुंचे। ताहिर ने उससे पीने के लिए पानी मांगा और घर में घुस गए। बहू को जान से मारने धमकी देकर एक आरोपी ने रेप किया। बहू की पीठ, दाहिने गाल पर और बाएं हाथ की कोहनी पर गंभीर चोट आई है। वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया, 15 अक्टूबर को पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। उन्हें जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ताहिर की मां ने साजिश का आरोप लगाया आरोपी ताहिर की मां का आरोप है कि पीड़ित और उसके परिजनों ने साजिश के तहत दोनों युवकों को बुलाया। उनके मोबाइल और पैसे लूट लिए। बाइक भी रख ली। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उन्हें नग्न कर पीटा।   recent visitors 67

शिवपुरी बस स्‍टैण्‍ड पर चाकू की नोंक पर किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

शिवपुरी शिवपुरी के बस स्टैण्ड पर एक आरोपित ने आठ साल की मासूम के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआत में आरोपित की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन बाद में बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक शिवपुरी बस स्टैण्ड पर भितरवार क्षेत्र के मजदूर रुके हुए हैं। इन्हीं मजदूरों के परिवार की एक 8 वर्षीय बालिका बस स्टैंड पर ही थी। तभी बसों की सफाई करने वाले युवक ने चाकू की नोक पर बालिका को एक तरफ ले गया और उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत खराब हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गया।  स्वजनों ने गंभीर हालत में बालिका को पहले पुलिस के पास फिर अस्पताल ले गए। बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पहले आरोपित का पता नहीं चला। लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को दबोचा और बच्ची के सामने उनकी परेड कराई। तब बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। recent visitors 96

पति को शादी के बाद मिलने वाली सेक्स की छूट को खत्म किया जाता है तो एक नए अपराध का जन्म हो जाएगा- SC

नई दिल्ली मैरिटल रेप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पतियों को पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की छूट देने वाले प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को लेकर विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान सवाल किया कि क्या अगर पति को शादी के बाद मिलने वाली सेक्स की छूट को खत्म किया जाता है तो एक नए अपराध का जन्म हो जाएगा? सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिशअरा की बेंच ने आईपीसी (अब बीएनएस) की धारा 375 के अपवाद वाले क्लॉज पर सुनवाई की। इसके तहत अगर पत्नी नाबालिग नहीं है तो उसके साथ पति के शारीरिक संबंध बनाने को मैरिटल रेप की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा, आपका कहना है कि मैरिटल रेप से जुड़े अपवाद को खत्म करने पर नए अपराध का जन्म नहीं होगा। अपवाद के चलते अगर कोई महिला 18 साल से ज्यादा उम्र की है तो शादी के बाद पति को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की छूट मिलती है। मान लीजिए अगर इस अपवाद को खत्म कर दिया जाता है तो क्या नया अपराध पैदा हो जाएगा? क्या कोर्ट को स्वतंत्र रूप से इस अपवाद की संवैधानिक वैधता जांचने का अधिकार है? कुछ याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए सीनियर वकील करुणा नुंडी ने कहा कि इस तरह के सवाल निजी विचार बनाम भारत सरकार हो सकते हैं। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह ध्यान रखने की जरूरत है कि संवैधानिक आदेशों में स्त्रीविरोध और पुरुषवाद का कोई स्थान नहीं है। सीजेआई ने कहा, अगर पति को मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया जाता है तो यह अपराध सामान्य प्रावधानों के अंतरगत ही आएगा या फिर कोर्ट को अलग अपराध का निर्माण करना होगा। सीजेआई ने कहा, उनका कहना है कि वैवाहिक संबंध में आने के बाद पति को खुद ही शारीरिक संबंध बनाने की छूट मिल जाती है। लेकिन इन तथ्यों को भी मानते हैं कि सहमति जरूरी है। बेंच ने इस बात की भी आशंका जताई की इस अपवाद को खत्म करने पर वैवाहिक संस्था में भी अस्थिरता आने की गुंजाइश है। इसपर नुंडी ने कहा, शादी सांस्थानिक नहीं बल्कि निजी होती है। इसको इस तरह से हिलाया नहीं जा सकता। वहीं सीनियर वकील कोलिन गोंसालवीस ने कहा कि कई अन्य देशों में इस तरह के अपवाद संवैधानिक नहीं हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि इन प्रावधानों का दुरुपयोग भी किया जा सकता है क्योंकि यह साबित करना ही मुश्किल हो जाएगा कि शारीरिक संबंध सहमति से बनाया गया था या फिर असहमति से। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया जिसमें याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट जाने की अनुमति दी गई थी। recent visitors 82

6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ 50 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, हालत देख कांप उठे मां-बाप

बटाला बटाला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें 6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ  50 वर्षीय दलजीत सिंह  ने बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह काम पर गया था उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जब वह घर वापिस आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी बच्ची के साथ पड़ोसी दलजीत द्वारा बलात्कार किया गया। वहीं बच्ची ने सारी घटना के बारे बताया तो वह खून से लथपथ मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को काबू कर लिया गया है। इस दौरान मोहाल्ला निवासियों का कहना था कि इस दरिंदे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बटाला सिटी डी.एस.पी. संजीव कुमार ने घटना के बारे बताते हुए कहा कि 50 वर्षीय उक्त आरोपी काबू करते हुए संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। recent visitors 72

कन्रौज मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि… सपा नेता नवाब सिंह की जमानत पर आज सुनवाई

कन्नौज कन्नौज मामले की नाबालिग पीड़िता के मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ बलात्कार की धाराएं बढ़ा दी हैं. इससे पहले पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में भी रेप की बात कही थी. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस बुआ पर भी शिकंजा कस सकती है. कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनद ने बताया कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में रेप की घटना कंफर्म की है. उन्होंने कहा, "बलात्कार की पुष्टि होने के साथ ही आरोपी के खिलाफ अपराध की संबंधित धारा के तहत आरोप जोड़ दिए गए हैं." न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एसपी ने बताया कि पीड़िता को नवाब सिंह के पास ले जाने वाली बुआ को भी मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो पुलिस के सामने नहीं आई. उन्होंने कहा कि मामले में नाबालिग पीड़िता की बुआ के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा और पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है.   नवाब की याचिका पर आज होगी सुनवाई पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक निजी कॉलेज का प्रबंधक है और उसने किशोरी को नौकरी दिलाने में मदद करने के बहाने लड़की और उसकी बुआ को रविवार रात कॉलेज में बुलाया था. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की जमानत अर्जी पर POCSO न्यायाधीश अलका यादव की अदालत में बुधवार यानी आज  सुनवाई होनी है. पीड़िता ने बुआ से लगाई थी गुहार: पुलिस वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने बुआ को मदद के लिए आवाज लगाई थी. इसके अलावा बुआ न गेट खोले जाने के बाद भी कोई विरोध नहीं किया था, बल्कि पीड़िता को ही समझाने लगी और नवाब सिंह संग बातचीत में लग गई थी.   सपा के ही नेता नवाब सिंह को फंसा रहे: पीड़िता की बुआ इस बीच पीड़िता की बुआ ने दावा किया है कि नवाब सिंह को फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं घटना की रात अपनी भतीजी के साथ लखनऊ से लौट रही थी और हाल ही में हुई नवाब सिंह की मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए उनसे मिलने कॉलेज गई थी. किशोरी ने बहकावे में आकर आरोप लगाया है. साथ ही संकेत दिया कि साजिश में तीन से चार सपा के ही ब्राह्मण नेता शामिल हैं, लेकिन उन्होंने उनका नाम लेने से परहेज किया और बाद में उन नामों का खुलासा करने का वादा किया.   अमित मालवीय ने सपा को घेरा   इससे पहले बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सपा को घेरते हुए कहा था कि अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी नाबालिग से रेप के प्रयास में सपा नेता गिरफ्तार. सपा सरकार के समय आरोपी नवाब सिंह यादव मिनी CM कहलाया जाता था. कन्नौज में डिंपल यादव के राइट हैंड और सांसद प्रतिनिधि के रूप में नवाब सिंह यादव की पहचान है. क्या अब भी अखिलेश यादव DNA टेस्ट की मांग करेंगे?   सपा ने की नार्को टेस्ट की मांग समाजवादी पार्टी ने आरोपी ने नवाब सिंह से किनारा कर लिया है. कन्नौज सपा के जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि नवाब सिंह इस समय पार्टी में नहीं है. यह उनका व्यक्तिगत मामला है और सपा से इस घटना का कोई लेना देना नहीं है. वहीं दूसरी ओर पार्टी की नेता जूही सिंह ने कहा कि जब लड़की की उम्र 15 साल की थी तो वो किस तरह की नौकरी की तलाश में थी. इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता और आरोपी का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की है.   recent visitors 97

भोपाल में नशीला पदार्थ देकर महिला को बेहोश किया, फिर होटल में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

भोपाल अयोध्या नगर इलाके में 22 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपित महिला को होटल में बुलाकर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घटना की। टीआई महेश लिल्लारे के मुताबिक, युवती की शादी हो चुकी है और उसका पति शेयर कंसलटेंट है, इसलिए पति आमतौर पर बाहर रहते हैं। इस दौरान युवती ने ऑनलाइन जॉब के लिए इंटरनेट मीडिया पर आवेदन किया था। तभी उनकी पहचान एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाने वाले अभिषेक विश्वकर्मा से हुई थी। झांसा देकर होटल में बुलाया 23 फरवरी को आरोपी युवक ने सेमिनार में शामिल कराने का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया था। जहां उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहा था। उसकी करतूतों से परेशान होकर पूरी बात पीड़िता ने अपने पति को बता दी और थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पिपलानी से गिरफ्तार कर लिया। शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म दुष्कर्म का एक अन्य मामला भी सामने आया है। अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि सुंदर नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की मुलाकात कुछ समय पहले प्रेम बाबू शाक्या से हुई थी। युवक शादी करने का झांसा देकर उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार उसके साथ ज्यादती कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया। recent visitors 85