डिंडौरी में सहायक यंत्री ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर महिला से कार में किया रेप, गिरफ्तार

 डिंडौरी जबलपुर में सरकारी नौकरी का लालच देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गढ़ा थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुंडम थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को डिंडौरी बुलाया और अमरकंटक ले जाकर अधिकारियों से मुलाकात का बहाना बनाकर जंगल में कार के अंदर बलात्कार किया. जानकारी के अनुसार, जबलपुर का रहने बाला आरोपी पंकज सिंह परिहार डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद में पंचायत विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत है. कुछ समय पहले उसकी गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी. बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि वह अकेली रहने के कारण बोर हो जाती है इसलिए वह नौकरी की तलाश में है और इसके लिए कई जगह आवेदन दिए हुए हैं. बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को पंचायत विभाग में रिक्त पदों में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. पंचायत विभाग में रिक्त पदों का दिया हवाला महिला की शिकायत के मुताबिक कुछ समय पहले ही पंकज सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और डिंडौरी जिले में पंचायत विभाग के रिक्त पदों का हवाला देते हुए मिलने के लिए बुलाया। शनिवार की सुबह महिला एक्टिवा से दीनदयाल बस स्टैंड पहुंची, जहां से वह डिंडौरी रवाना हुई। डिंडौरी से अमरकंटक ले गया आरोपी डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अमरकंटक गए हैं, वहीं चलकर मिलना होगा। इसके बाद वह महिला को अपनी कार (MP 04 CW 8866) में बैठाकर अमरकंटक ले गया, लेकिन वहां भी किसी अधिकारी से नहीं मिलवाया। शाम करीब 6 बजे आरोपी ने महिला से कहा कि वह जबलपुर जा रहा है और उसे छोड़ देगा। रास्ते में आरोपी ने शराब पी और कुंडम के पास कार में ही महिला से जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की कार की जब्त कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि- शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपी को परिवार सहित जबलपुर छोड़ने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। उस पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं। इसकी भी जांच की जा रही हैं। जंगल में रेप का आरोप आरोपी ने महिला को नौकरी की प्रक्रिया के सिलसिले में डिंडौरी बुलाया और उसे अमरकंटक ले जाने की बात कही, जहां वह अधिकारियों से मिलवाने का दावा कर रहा था. वापसी के दौरान आरोपी ने रास्ते में शराब पी और कुंडम के जंगल क्षेत्र में कार रोककर महिला से दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह जबलपुर पहुंची और तत्काल गढ़ा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडम थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की. कुंडम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पंकज सिंह परिहार को जबलपुर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. जानकारी मिली है कि आरोपी अपने परिवार सहित फरार होने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था. पहले से दर्ज हैं छेड़खानी के आरोप एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, आरोपी पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं. करंजिया जनपद में पदस्थ रहते हुए भी उस पर गंभीर आरोप लगे थे. वर्तमान में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि कैसे नौकरी का सपना दिखाकर शातिर अपराधी महिलाओं को शिकार बना रहे हैं. लेकिन ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और कठोर सजा की आवश्यकता महसूस की जा रही है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

सतना का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार महिला की नग्न तस्वीरें खींचकर किया गंदा काम, पुलिस ने लिया ये एक्शन

सतना  मध्य प्रदेश के सतना जिले में महिला से रेप का मामला सामने आया है. महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर रेप के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.  आरोप हे कि घर खरीदने का सौदा होने के बाद प्रापर्टी डीलर की नीयत महिला पर खराब हो गई. घर आने-जाने के दौरान महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी अद्धनग्न तस्वीर ले ली और उसी को वारयल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा. इससे  तंग महिला ने गुरूवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी प्रापर्टी डीलर पर केस दर्ज कर लिया गया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. ये है पूरा मामला बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला शहर के लालता चौक क्षेत्र में रहती है. उसके पति की तबियत खराब थी और बेटे जॉब के सिलसिले में शहर से बाहर रहते थे. यही कारण है कि वह अपना घर बेच कर बेटों के पास जाना चाहती थी. प्रापर्टी बेचने के दौरान आरोपी मजीद खान के साथ 60 लाख रुपए में सौदा हुआ. आरोपी ने डेढ़ साल का समय लेकर 10 लाख रुपए अग्रिम देकर एग्रीमेंट कर लिया. इसके बाद अक्सर घर आने-जाने लगा. घर में बीते साल की आठ मई को धोखे से स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया और आपत्तिजक तस्वीर मोबाइल पर ले ली. इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा. अंतिम बार आरोपी ने महिला के साथ 15 जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया. महिला की रिपोर्ट पर आरोपी मजीद खान निवासी टिकुरिया टोला पर नामदज एफआईआर दर्ज की गई है..महिला की रिपोर्ट के आधार पर धारा 376, 376 (2)(एन), 328,450 और 506 का प्रकरण कायम किया गया है.  पैसे मांगने पर कोर्ट में केस किया बताया जा रहा है कि जब महिला और प्रापर्टी डीलर के बीच हुए सौदे का समय पूरा हो गया तो महिला ने उससे पैसों की मांग की और रजिस्ट्री कराने को कहा. इस दौरान आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने को कहा और न बनाने पर उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. काफी दिनों बाद महिला ने साहस जुटाया और मामले से अपने परिचितों को अवगत कराया. उसके बाद थाने जाकर आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया. हिरासत में आरोपी बताया जाता है कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी को पुलिस ने उसके घर से ही हिरासत में लिया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63