Wednesday, July 8, 2026 2:58 am

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं, जल्द होगा तारीखों का ऐलान!

मॉस्को क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। रूस की प्रमुख समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने पेस्कोव के हवाले से कहा, "मुझे उम्मीद है कि जल्द ही, बहुत जल्द ही हम उनकी (व्लादिमीर पुतिन) यात्रा की सटीक तारीखें तय कर लेंगे। आप जानते हैं कि हमारे नेता एक-दूसरे के यहां दौरे करते रहते हैं। इसलिए, निश्चित रूप से, प्रधानमंत्री मोदी की रूस की दो यात्राओं के बाद, अब राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने की उम्मीद है।' पेस्कोव ने कहा, "हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम इस यात्रा के लिए बहुत सावधानी से तैयारी शुरू करेंगे। हम इस क्षण को बहुत महत्व देते हैं। अभी मेरे पास कोई तारीख नहीं है।" राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों के कारण भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेसकोव ने कहा, "कम से कम वह (पीएम मोदी) सीधे तौर पर (रूसी राष्ट्रपति से) जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है। इससे प्रधानमंत्री मोदी को स्थिति का निष्पक्ष मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है, न कि बाहर से सूचना और प्रचार के दबाव में आने का।" उन्होंने यह बात स्पुतनिक की ओर से आयोजित 'भारतीय और रूसी मीडिया के बीच सहयोग के नए अवसर: भारत और रूस के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना' विषय पर आयोजित एक मीटिंग में कही। पेस्कोव के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति सभी देशों की मदद की बहुत सराहना करते हैं, खासकर उन देशों की जिनके साथ मास्को के अच्छे संबंध हैं, जैसे भारत। क्रेमलिन के प्रेस सचिव ने कह, "हम यूक्रेन में संघर्ष के समाधान को सुगम बनाने के उद्देश्य से सभी संभावित देशों के प्रयासों की वास्तव में सराहना करते हैं। खासकर जब ये प्रयास भारत जैसे हमारे महान दोस्तों की तरफ से आते हैं। इस अर्थ में, राष्ट्रपति पुतिन वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। वह इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं।" recent visitors 48

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति से बात करने को तैयार: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी चुनाव जीतने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने अमेरिकी चुनावों के नतीजों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी रूस के सोची शहर में एक पोलिसी फोरम के दौरान की। एक लंबे भाषण के अंत में सवालों के जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि वह 'इस अवसर पर (ट्रंप को) संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव पर बधाई देना चाहते हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ट्रंप के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने जवाब दिया: 'हम तैयार हैं।' पुतिन ने कहा कि उन्हें 'नहीं पता' कि यूक्रेन में युद्ध को जल्दी खत्म करने के लिए बातचीत करने के ट्रंप के प्रस्ताव का क्या नतीजा निकलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के प्रस्ताव अध्ययन के लायक हैं। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि इस साल की शुरुआत में पेंसिल्वेनिया में एक रैली में हत्या के प्रयास के दौरान ट्रंप ने जिस तरह से खुद को संभाला, उससे वे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "वह एक साहसी व्यक्ति निकले।" पुतिन ने कहा, "लोग असाधारण परिस्थितियों में ही दिखाते हैं कि वे कौन हैं। यहीं पर एक व्यक्ति खुद को प्रकट करता है। मेरी राय में, उन्होंने खुद को बहुत ही सही तरीके से, साहसपूर्वक दिखाया।" ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता की आलोचना की है – जो 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से 100 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई है – जिससे कीव और यूरोपीय संघ में यह डर बढ़ रहा है कि ट्रम्प मुख्य रूप से मास्को की शर्तों पर शांति स्थापित करना चाहते हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि वाशिंगटन में राजनीतिक ताकतों ने ट्रंप को उनके पिछले कार्यकाल के दौरान मास्को के साथ संबंधों को सुधारने से रोका था। recent visitors 65