अभिनेता सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार इस तरह के कई मैसेज आए थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमें पर पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी। अब ठीक एक साल बाद उसी तारीख 14 अप्रैल, 2025 को एक्टर के लिए धमकीभरा मैसेज आया। साल 2024 में स‍िनेमा के 'सिकंदर' को कई रैंडम घमकी मिली थी। पुलिस ने जांच की थी और सुरक्षा को देखते हुए, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था। साथ ही एक्टर को Y+ सिक्योरिट मिली है और वह कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। उनकी कार भी बुलेटप्रूफ है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान का खतरा बताया जाता है। इसी गिरोह ने बीते साल एक्‍टर के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। काले हिरण केस में भले कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है, लेकिन बिश्नोई गैंग उनसे माफी मंगवाना चाहता है। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि जब मौत लिखी होगी, वो आ जाएगी। किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा। सलमान खान को नहीं है डर साल 2023 में भी सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 2022 में भी एक्टर को घर पर एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें धमकाया गया था। 2024 में दो अंजान लोगों ने तो उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की भी कोशिश की थी। सलमान खान ने भी अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों पर कहा था, 'भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है।' उन्होंने कहा था कि वह घर से शूटिंग पर जाते हैं और शूटिंग से गैलेक्सी आते हैं। recent visitors 43

सलमान की सिकंदर हुई फुल फ्लॉप, बजट भी नहीं निकाल पाई

मुंबई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस की सिकंदर नहीं बन सकी। इस फिल्म का कलेक्शन दिनों-दिन कम हो जाता जा रहा है। जानिए, 11वें दिन में आकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है, साथ ही कुल कमाई कितनी हुई?    11वें दिन का कलेक्शन अब तक जो शुरुआती आंकड़े हासिल हुए हैं उनके अनुसार फिल्म ‘सिकंदर’ ने 11वें दिन 88 लाख रुपये ही कमाए हैं। कुल कमाई की बात की जाए तो इसने 106.63 करोड़ रुपये ही बटोरे हैं। हर दिन फिल्म का कलेक्शन गिरता ही जा रहा है। यही हाल रहा तो कुछ दिन में सलमान की फिल्म सिनेमाघरों से उतर भी सकती है।    फ्लॉप का लग सकता है तमगा फिल्म ‘सिकंदर’ का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा ही छू सकी है। फिल्म ‘सिकंदर’ सलमान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती हुई नजर आ रही है। लगता नहीं है कि ये अपना बजट भी वसूल कर पाएगी।   सनी देओल से होगी टक्कर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में ‘जाट’ रिलीज हो रही है, ऐसे में सनी देओल की फिल्म से सलमान खान की ‘सिकंदर’ का कमाई के मामले में मुकाबला होगा। वहीं अभी भी सिनेमाघरों में फिल्म ‘छावा’ टिकी है। इस तरह से सलमान की फिल्म के लिए दर्शकों को अपनी तरफ लाना काफी मुश्किल हाेगा। ‘सिकंदर’ में नजर आए ये कलाकार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना, सत्यराज जैसे दक्षिण भारतीय कलाकार नजर आए। साथ ही फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। कमजोर कहानी की कारण यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई, सलमान खान का जलवा भी इस फिल्म को बचा नहीं सका।     recent visitors 50

बाबा सिद्दीकी से पहले हिटलिस्ट में थे सलमान, शूटर का बड़ा खुलासा

मुंबई बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर शॉकिंग खुलासा हुआ है. एक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ महीने पहले ही NCP लीडर और सलमान के जिगरी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी. अब बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा हुआ है की उनसे पहले सलमान खान को मारने की प्लानिंग थी. आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट में सलमान खान का भी नाम था. आरोपियों ने ये भी खुलासा किया है, लेकिन सलमान की कड़ी सुरक्षा के कारण शूटर सलमान तक नहीं पहुंच सके. सलमान को लगातार मिल रही धमकियों की वजह से उन्हें हाई सिक्योरिटी दी गई है. एक्टर हमेशा सुरक्षा घेरे में ही कहीं भी आते जाते हैं.   शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध बीते दिन ही खबर आई थी कि सलमान की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स ने अवैध तरीके से प्रवेश किया था. संदिग्ध पाए जाने पर जब उससे पूछताछ की गई तो शख्स ने कहा- बिश्नोई को बोलूं क्या? इसके बाद उसे पूछताछ के लिए तुरंत शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया. सलमान की शूटिंग दादर वेस्ट में चल रही थी. मौजूदा लोगों के मुताबिक, सलमान का कोई फैन था जिसे शूटिंग देखनी थी, सिक्योरिटीज के रोकने पर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में लॉरेस बिश्नोई का नाम लिया.      शूटर सलमान खान पर करना चाहते थे हमला जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी जब सलमान खान पर हमला करने में नाकामयाब रहे तो उन्होंने अपना पूरा ध्यान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी पर केंद्रित कर दिया. 12 अक्टूबर को वे बाबा सिद्दीकी की हत्या करने में सफल रहे, लेकिन जीशान बाल-बाल बच गए, क्योंकि वह हत्या से कुछ मिनट पहले ही अपने कार्यालय से निकल गए थे.  एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हमें जिस तरह की जानकारियां मिली हैं, वह इस ओर इशारा करती हैं कि आरोपियों ने सलमान खान के घर की एक बार रेकी की थी. तब उन्होंने देखा कि सलमान खान के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इसके अलावा उन्होंने यह भी पाया कि सलमान खान अपनी बिल्डिंग के अंदर से ही अपनी गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हैं, जिसकी वजह से उनके पास जाना नामुमकिन है. इसके बाद आरोपियों ने सलमान खान से ध्यान हटाकर बाबा सिद्दीकी पर ध्यान केंद्रित कर दिया. लॉरेंस गैंग की धमकियों के कारण अभिनेता पहले से ही वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में थे. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या और बढ़ा दी गई थी. फिलहाल उनकी सुरक्षा में लगभग 50-60 पुलिस अधिकारी तैनात हैं, साथ ही दो एस्कॉर्ट व्हीकल भी हैं.    recent visitors 61

रिलेशनशिप पर सोमी अली का खुलासा ‘सलमान ने 8 वन नाइट स्टैंड किए’, Ex गर्लफ्रेंड बोलीं- मैं थक चुकी थी

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली लगातार अपने एक्स सलमान खान को लेकर बयान दे रही हैं और जब से लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें धमकी दी है तब सो और मुखर होकर सामने आई हैं. ऐसे में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को ‘बॉलीवुड का दाऊद’ भी कहा है. इसके साथ ही सोमी ने खुलासा किया कि 1990 के दशक में सलमान खान के ‘आठ वन-नाइट स्टैंड’ के कारण उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया था और उन्हीं की वजह से एक्ट्रेस का करियर भी खत्म हो गया था. तो आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा है. सलमान के 8 नाइट स्टैंड से थक गई थी- सोमी 1993 में सोमी अली ने अंत फिल्म से अपना करियर शुरू किया था, ऐसे में एक्ट्रेस ने सलमान खान की बेवफाई के कारण उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. जब एक Redit यूजर ने उनसे पूछा कि सलमान के साथ उनके रिश्ते में क्या गलत हुआ, तो सोनी ने लिखा, ‘क्योंकि मैं सलमान के एक नहीं बल्कि 8 नाइट स्टैंड से थक चुकी थी. इसके अलावा, मैं दैनिक आधार पर शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किए जाने की सराहना नहीं करती, मैं उसके वन-नाइट स्टैंड से थक गई थी और मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की’. क्या सलमान ने कभी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है जब अली से सलमान खान की एक्स ऐश्वर्या राय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया,’ऐश्वर्या राय एक अद्भुत इंसान हैं और सलमान के साथ उनके साथ जो हुआ उससे मुझे बहुत बुरा लग रहा है’. जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या सलमान ने कभी उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है, तो सोमी ने जवाब देते हुए लिखा, ‘अगर दीवारें बात कर सकती हैं! जबरन गर्भपात! मेरे उपन्यास/संस्मरण की प्रतीक्षा करें!’. अफेयर की वजह से प्रभावित हुआ करियर सोमी ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और उसके करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर भी खुलकर बात की और सोमी ने खुलासा किया कि उन्हें कई बॉलीवुड प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन कथित तौर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही इसमें कई अड़चनें पैदा कीं और उन्होंने उनके कई प्रोजेक्ट्स को ब्लॉक कर दिया। सोमी ने कहा कि उन्होंने इस डर से ऐसा किया कि कहीं वह उनकी हकीकत को उजागर न कर दें. recent visitors 90

सिद्दीकी की मौत के बाद, सलमान की उड़ी नींद, फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

 मुंबई एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके साथ ही सलमान खान को भी धमकी दी गई है. लेकिन मामले में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बांद्रा ईस्ट स्थित जीशान के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस को यह धमकी भरा कॉल आया था. धमकी भरा कॉल शुक्रवार शाम को आया था. जीशान और सलमान खान दोनों को धमकी देकर पैसों की मांग की गई. इस धमकी के बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. धमकी भरे इस कॉल को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक जताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान नाम के शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया है. आरपी दिल्ली का रहने वाला है. उसे सेक्टर 39 थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है और मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है. 12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या इससे पहले जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने हत्या कर दी थी. 12 अक्टूबर को विजयादशमी के मौके पर बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर लोग पटाखे फोड़ रहे थे. तभी रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले. पटाखों के शोर के बीच बाबा सिद्दीकी पर हमला किया गया. मुंह पर रूमाल बांधकर तीन लोग अचानक गाड़ी से उतरे और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की. इसमें से तीन गोली बाबा सिद्दीकी को लगी. गोली लगते ही बाबा सिद्दीकी जमीन पर गिर गए. उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस मामले में बीते शुक्रवार को पुलिस ने 15वें आरोपी को पंजाब के लुधियाना से पकड़ा था. पुलिस का कहना है कि ये हत्या की साजिश से जुड़ा है. पंद्रहवें आरोपी सुजीत सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों से वह यहां अपनी ससुराल में छिपा बैठा था. पुलिस ने बताया कि घाटकोपर का रहने वाला सुजीत सिंह एक महीने पहले मुंबई से भागकर लुधियाना आ गया था. वह वही व्यक्ति है जिसने वांछित मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को गिरफ्तार आरोपी नितिन सप्रे और रान कनौजिया से मिलवाया था, जिन्हें पहले बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने के लिए शामिल किया गया था.   recent visitors 70