अपने बर्थडे से पहले सरफराज खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा, उनके घर आया नन्हा मेहमान

नई दिल्ली बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार 19 अक्टूबर को 150 रनों की दमदार पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को दो दिन बाद सबसे बड़ी खुशी मिली। शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने पहला शतक जड़ा, जबकि दो दिन बाद सोमवार 21 अक्टूबर को वह पिता बन गए। उनके घर नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। सरफराज खान और रोमाना जहूर की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी। सरफराज ने दो तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं। एक में वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं और इस पर लिखा है कि यह लड़का है, जबकि एक तस्वीर में वह अपने पिता और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। सरफराज खान और उनके परिवार के लिए पिछले कुछ दिन बड़े उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान और पिता नौशाद खान का एक कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें मुशीर खान को चोट आई, लेकिन पिता नौशाद सुरक्षित रहे। इस वजह से वह मुंबई के लिए ईरानी कप में नहीं खेले। सरफराज खान ने वह मुकाबला खेला और दोहरा शतक जड़ा। इसके बावजूद उनकी भारतीय टीम में जगह नहीं बन रही थी, लेकिन शुभमन गिल को गर्दन में दर्द हुआ तो उनको टेस्ट टीम में फिर से मौका मिल गया। इसी साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में तो खाता नहीं खोला, लेकिन दूसरी पारी में 150 रन बनाकर टीम इंडिया की वापसी कराई। हालांक बाद के बल्लेबाजों ने ज्यादा रन नहीं बनाए। ऐसे में टीम इंडिया को इस मैच में सिर्फ 106 रनों की बढ़त मिली थी और न्यूजीलैंड ने 107 रन दो विकेट खोकर बना दिए। 36 साल के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने कोई टेस्ट मैच जीता था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

सरफराज खान बनेंगे ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द, इस खूबी का जवाब नहीं; संजय मांजरेकर ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की। सरफराज ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 150 रन बनाए। उन्होंने 195 गेंदों का सामना किया, जिसमें 18 चौके और 3 सिक्स शामिल हैं। यह उनकी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी है। सरफराज ने विराट कोहली (70) के साथ 136 और ऋषभ पंत (99) के संग 177 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत 462 का स्कोर बनाने में सफल रहा। सरफराज की पारी की काफी तारीफ हो रही है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सरफराज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। मांजरेकर ने कहा कि सरफराज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द बनेंगे। भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सरफराज ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का जिस अंदाज में सामना किया, उसने मांजरेकर को बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मध्यक्रम बल्लेबाज की इस खूबी का जवाब नहीं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, मांजरेकर ने कहा, "जिस तरह से वह तेज गेंदबाजों को खेलता है, उसे देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले भी तेज गेंदबाजों को खेला है। यह पिच (बेंगलुरु) विदेशी पिचों के समान ही थी, जहां थोड़ी गति और उछाल होती है। दिलचस्प बात यह है कि मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया की सपाट पिच पर खेलने की कल्पना कर रहा हूं, जहां बहुत अधिक सीम मूवमेंट नहीं होता।" उन्होंने आगे कहा, ''वह जिस तरह के शॉट खेलता है, उससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सिरदर्द मिलने वाला है। निश्चितता है, शांत है। अगर आप सरफराज का क्लोजअप देखें तो वह हमेशा गेंद को अपने बल्ले पर आते हुए देखता है। उसके हाथ और आंख का समन्वय बहुत बढ़िया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उसकी तकनीक खराब नहीं है। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है? वह निश्चित तौर पर एक उम्मीदवार है और उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए।" सरफराज ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अब तक चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने मारा अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

बेंगलुरु सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसा करने में उन्हें सात पारियां लगीं। सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर यह पारी खेली। वह 154 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की बदौलत 125 रन बनाकर नाबाद हैं उन्होंने शुभमन गिल की जगह ली, जो गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल की शुरुआत में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में वे शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की, जिससे यह 22वां मौका बन गया जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक ही टेस्ट में शून्य और शतक बनाया। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने विराट कोहली (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए शतक से अधिक की साझेदारी की, लेकिन कोहली आउट हो गए। इसके बाद वे पंत (नाबाद 53) के साथ मिलकर अब तक 113 रन जोड़ चुके हैं। सरफराज ने इस महीने की शुरुआत में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप में मुंबई के लिए दोहरा शतक जड़ा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक लगाए हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

बेंगलुरु टेस्ट में सरफराज की सेंचुरी, पंत की फिफ्टी; दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी

 बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा द‍िन है. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इस समय ऋषभ पंत और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर 344 रन है और उसके 3 व‍िकेट ग‍िरे हैं. सरफराज खान ने इस दौरान मैच में अपना पहला शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत भी अर्धशतक जमा चुके हैं. भारत न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे है. बारिश के चलते लंच जल्दी ले लिया गया है. बारिश के चलते मैच थमा, सरफराज-पंत छाए, भारत अब न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे विपरित हालातों से पार पाते हुए भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते फिलहाल मैच रोका गया है। सरफराज खान 125 और ऋषभ पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की लीड अब सिर्फ 12 रन ही रह गई है। भारत 356 रन की लीड खत्म करते ही अपने टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी बढ़त कवर कर लेगा। ऋषभ पंत ने ठोकी फिफ्टी सरफराज खान के शतक के बाद ऋषभ पंत ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। भारत तेजी से न्यूजीलैंड की लीड उतारने के करीब जा रहा है। घुटने में चोट के चलते विकेटकीपिंग नहीं करने वाले पंत विपरित हालातों में आकर टीम को बखूबी संभाल रहे हैं। भारत के पहली पारी के 46 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 356 रनों की भारी बढ़त म‍िली है. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 134 रनों की पारी खेली. इस मैच से जुड़े अपडेट और लाइव स्कोर के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े. यशस्वी सेट हो चुके थे, लेकिन वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी को स्पिनर एजाज पटेल ने स्टम्प आउट कराया. यशस्वी के आउट होने के कुछ देर बाद रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि रोहित फिफ्टी जड़ने के कुछ देर बाद ही एजाज पटेल की बॉल पर आउट हो गए. रोहित ने 8 चौके और एक सिक्स की मदद से 63 गेंदों पर 52 रन बनाए. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 95/2 रन था. दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. कोहली और सरफराज ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. सरफराज ने सिर्फ 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं कोहली ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के लिए 70 गेंदें लीं. कोहली-सरफराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप हुई. कोहली तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए. कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया. कोहली ने 102 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

सरफराज खान ने ईरानी कप में मुंबई की टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, ठोका शतक, लगाए 14 चौके

मुंबई सरफराज खान ने ईरानी कप में मुंबई की टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर बुधवार को शेष भारत के खिलाफ अपना 15वां प्रथम श्रेणी शतक बनाया। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन लंच से पहले सरफराज ने 150 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मुंबई के इस बल्लेबाज को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। ईरानी कप में खेल शुरू होने से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। सरफराज ने बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि केएल राहुल उनसे आगे थे। सरफराज पहले दिन मुंबई के 4 विकेट पर 139 रन पर बल्लेबाजी करने आए थे। इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर गत रणजी ट्रॉफी चैंपियन के लिए मैच को संभाला। रहाणे और सरफराज ने पहले दिन के अंत तक 98 रन जोड़े और सुनिश्चित किया कि मुंबई 4 विकेट पर 237 रन बनाए। दूसरे दिन दोनों ने 43 रन और जोड़े, लेकिन रहाणे 97 रन बनाकर यश दयाल की गेंद पर आउट हो गए और शतक से चूक गए। इसके बाद सरफराज के साथ शम्स मुलानी क्रीज पर आए, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और मुकेश कुमार ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसका मतलब था कि सरफराज को अब चीजों को संभालना था और खुलकर रन बनाने थे। उनके साथ तनुश कोटियन आए और दोनों ने 58 रन बनाए और मुंबई को लखनऊ में लंच तक 6 विकेट पर 338 रन तक पहुंचाया। पिछले ओवर में करीबी मुकाबले से बचने के बाद सरफराज ने 92वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। मुंबई के बल्लेबाज ने लंच तक 155 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उनके नाम 14 चौके शामिल थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 170