गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, स्कॉट बोलैंड बाहर, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी

 गाबा ऑस्ट्रेल‍िया क्रिकेट टीम ने हमेशा की तरह मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेल‍िया क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 में महज एक बदलाव हुआ है. जोश हेजलवुड गाबा में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग में वापस आ गए हैं. वहीं तीसरे टेस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करने वाले स्कॉट बोलैंड को टीम से बाहर कर दिया गया है. स्कॉट बोलैंड ने एड‍िलेड टेस्ट में कुल पांच विकेट लिए थे. इसमें पहली पारी में कुल 2 और दूसरी पारी में तीन विकेट शामिल थे. पहली पारी में उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को आउट किया था. दूसरी पारी में उन्होंने विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को निपटाया था. वहीं जोश हेजलवुड ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 5 (4/29 & 1/28) विकेट लिए थे. कम‍िंस ने कहा-जोश वापस आ गया है… एडिलेड टेस्ट के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर होने के बाद जोश हेजलवुड ने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है. कप्तान पैट कमिंस ने हेजलवुड के शामिल होने की घोषणा की. कमिंस ने कहा- जोश वापस आ गए हैं, उन्हें अब कोई परेशानी नहीं है. कल उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, कुछ दिन पहले एडिलेड में भी उसने अच्छी गेंदबाजी की थी. वह और मेडिकल टीम बहुत आश्वस्त हैं. दूसरी ओर ब्रिस्बेन (क्वींसलैंड) की धूप में मिचेल स्टार्क के साथ ट्रेन‍िंग में हेजलवुड ने अपनी तत्परता दिखाई. गेंदबाजी कोच डेन‍ियल विटोरी की देखरेख में हेजलवुड ने टीम के सदस्य जोश इंग्लिस और क्वींसलैंड के लैकलन हर्न को गेंदबाजी की. बोलैंड के बाहर होने पर क्या बोले कम‍िंस इस दौरान कमिंस ने स्वीकार किया- यह कठिन है, स्कॉट बौलैंड ने एडिलेड में शानदार प्रदर्शन किया, जब भी खेला है. उसने शानदार प्रदर्शन किया है. कम‍िंस ने इसके साथ यह भी स्वीकार किया कि उनको उम्मीद है स्कॉट को आने वाले समय में मौका मिलेगा. भारत की प्लेइंग 11 गाबा में क्या होगी? भारत की गाबा टेस्ट के ल‍िए प्लेइंग 11 में ज्यादा पर‍िवर्तन नहीं होगा. वॉश‍िंगटन सुंदर को अश्व‍िन की जगह मौका म‍िल सकता है, लेक‍िन उन्होंने एड‍िलेड टेस्ट में ऐसा कोई खराब प्रदर्शन नहीं क‍िया है, ज‍िसकी वजह से उनको टीम से बाहर कर द‍िया जाए. ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा/रव‍िचंद्रन अश्व‍िन/वॉश‍िंगटन सुंदर , आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. ब्रिस्बेन के गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर) पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे

नई दिल्ली गर्मियों की शुरुआत में चोटों से परेशान रहने के बाद स्कॉट बोलैंड मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो शेफील्ड शील्ड में वापसी करने के साथ और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला से पहले स्कॉट बोलैंड अपनी फॉर्म और ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। बोलैंड एमसीजी में शील्ड में वापसी करेंगे, जहां उनकी विक्टोरिया टीम स्टार-स्टडेड मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स से भिड़ेगी। 35 वर्षीय यह तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण टीम से बाहर है। लेकिन अब यह तेज गेंदबाज टीम में जगह बनाने और यह साबित करने के लिए बेताब है कि वह भारत के खिलाफ खेलने का मौका पाने का हकदार है। बता दें, टीम इंडिया के खिलाफ स्कॉट पहले ही बड़े मैचों में अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। बोलैंड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “पहले मैच में वापसी के बाद शायद थोड़ी थकान महसूस हो, लेकिन कोई बात नहीं। मुझे पता है कि एक बार जब मैं अपने लय में आ जाऊंगा तो चीजें बदल जाएंगी। मैंने पिछले चार या पांच महीनों में अपने शरीर पर काफी काम किया है। मुझे शील्ड गेम में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।” बोलैंड की वापसी पर सबकी नजर रहेगी, खासकर तब जब वह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच, एमसीजी में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए संभावित कॉल-अप पर नजर रखते हैं। उन्होंने 2022 एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 6-7 का रिकॉर्ड बनाया था। उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी वही कारनामा दोहराएंगे। बोलैंड की सबसे हालिया अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के यूके दौरे के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने टीम को भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72