नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद UNMOGIP की उपयोगिता समाप्त हो गई है और यह अप्रासंगिक है: सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र में शांति रक्षा अभियानों पर बहस के दौरान पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर का जिक्र किए जाने पर भारत ने पड़ोसी देश पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान द्वारा की गईं टिप्पणियों पर जवाब देने के अपने अधिकार को चुना है, जिसने एक बार फिर इस प्रतिष्ठित निकाय को अपने एजेंडे से भटकाने का प्रयास किया है।’’ उन्होंने शुक्रवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष राजनीतिक एवं वि-उपनिवेशीकरण (चौथी समिति) में शांति रक्षा अभियानों पर चर्चा के दौरान ये टिप्पणियां कीं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ‘‘भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाल में अपने लोकतांत्रिक और चुनाव अधिकारों का इस्तेमाल किया तथा एक नई सरकार चुनी। पाकिस्तान को ऐसी बयानबाजी और झूठ से बाज आना चाहिए क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के इस मंच के प्रतिष्ठित सदस्यों के सम्मान में भारत संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास का जवाब देने से परहेज करेगा। उन्होंने भारत की ओर से यह कड़ी प्रतिक्रिया तब दी है जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम पर नजर रखने वाले भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के बारे में बात की। भारत का कहना है कि शिमला समझौते और उसके परिणामस्वरूप नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद यूएनएमओजीआईपी की उपयोगिता समाप्त हो गई है और यह अप्रासंगिक है। सुंधांशु त्रिवेदी ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शांति रक्षा अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा विषय पर बोलते हुए ‘‘विषय को भटकाने की कोशिश की और अनावश्यक रूप से उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ पाकिस्तान की भागीदारी तब शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में शांति सैनिकों को तैनात किया था।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए’’ उन्होंने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और ‘‘मंच पर दृढ़तापूर्वक कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में हाल में उचित तरीके से लोकतांत्रिक चुनाव हुआ। इसलिए संयुक्त राष्ट्र के इस प्रतिष्ठित मंच का इस्तेमाल इन प्रकार के भ्रामक शब्दों का उल्लेख करने में नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ‘‘ठोस विदेश नीतियों के कारण संभव’’ हो सका है। सुंधांशु त्रिवेदी भारत के 12 संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जो संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न बैठकों के लिए इस विश्व निकाय की यात्रा कर रहा है। इससे पहले, शांति रक्षा अभियानों की व्यापक समीक्षा पर एक बयान देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि हालिया संघर्ष अधिक चुनौतीपूर्ण हैं और अब इसमें आतंकवाद तथा सशस्त्र समूह भी शामिल हैं जो अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों में सबसे बड़े सैन्य दल के के रूप में शांतिरक्षा प्रयासों में योगदान देने के प्रयास में सबसे आगे है।’’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है

नई दिल्ली  भारतीय जनता पार्टी ने  कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरी नहीं कर पाई। कांग्रेस पार्टी जब-जब जिस राज्य की सत्ता में आती है, उस राज्य और देश के लिए आर्थिक चुनौतियां लेकर आती है।  भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में तो उनके पास इतना भी पैसा नहीं रह गया है कि वो सही ढंग से सैलरी दे सकें। ऐसी ही हालत कर्नाटक में है। ये दर्शाता है कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है तो जो कहा गया… वो कभी पूरा नहीं कर पाती है। इसके बावजूद अफसोस की बात है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके दिमाग इतने खाली होते हैं कि सत्ता में आने पर खजाना खाली कर देते हैं लेकिन जनता को वांछित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसी तरह की कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल हैं। सुधांशु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से जो निकला है, उन्होंने दिखाया है कि अगर सत्ता जनता के लिए संपत्ति और समृद्धि बननी चाहिए तो उनके हाथ में आकर वो विपत्ति बन जाती है। इससे हटकर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार से जन-जन के कल्याण के लिए आगे बढ़ते हैं, उसके कई प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि लग्जरियस आइटम्म पर टैक्स और जरूरतमंद जनता को फ्री अनाज मुहैया कराना… मोदी का ये विचार उस भगवान राम के आर्दश से प्रेरित है, जिनके लिए लिखा गया है, “मणि-माणिक महंगे किए, सहजे तृण, जल, नाज। तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज॥” आज मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। इससे कांग्रेस के दिल का दर्द इतना उभरा होगा कि जब से मोदी आए हैं, उनका खाना मुहाल हो गया है। जब राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये भेजता हूं तो जनता के पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं… 85 पैसे बीच में गायब हो जाते हैं। इसलिए कांग्रेस की छटपटाहट अब समझी जा सकती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

कांग्रेस के शीर्ष नेता भ्रष्टाचार और गरीब की जमीन हड़पने में शामिल हैं : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) से लेकर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एवं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से लेकर अन्य राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल तक कांग्रेस का सभी शीर्ष नेता गरीबों की जमीन हड़पने में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सब भ्रष्टाचार में और गरीब की जमीन हड़पने जैसे मामले में शामिल हैं। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी देश में भू-हड़प अभियान चला रही है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार के ट्रस्ट द्वारा कर्नाटक में आवंटित की गई जमीन को लौटाने के प्रकरण को भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति बताते हुए कहा कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे इसकी गंभीरता को समझा जा सकता है। उन्होंने खड़गे के परिवार और इससे पहले सिद्धारमैया के परिवार द्वारा आवंटित जमीन को लौटाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग इसलिए जमीन वापस नहीं कर रहे हैं कि इनकी आत्मा जाग गई है बल्कि अदालत की कार्यवाही के दौरान होने वाली जलालत से बचने के लिए ये जमीन वापस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को यह बताना चाहिए कि क्या जमीन वापस करने वालों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए? अगर मान लिया कि गलती हुई है तो कर्नाटक सरकार एफआईआर कब करेगी? उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले में इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी से यह बात बिल्कुल साफ हो रही है कि भ्रष्टाचार और जनता की जमीन हड़पने के मामले में ये सब एक साथ हैं, मिले हुए हैं और एक दूसरे को मौन समर्थन दे रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार जिसकी सहज और स्वाभाविक प्रवृत्ति है, उस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से अब वह जमीन खिसकती नजर आ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट पर आक्षेप लगने के बाद आवंटित भूमि को लौटाने का जो निर्णय लिया है, वह स्पष्ट रूप से प्रमाणित करता है कि सत्ता का दुरुपयोग करके भूमि को हड़पने का कार्य कर्नाटक में सर्वोच्च स्तर से हो रहा था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर लैंड ग्रैब का केस लग चुका है, जोकि 1986 में आवंटित भूमि के समय से चल रहा था। मुडा स्कैम में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप लग रहे हैं। केआईएडीबी लैंड आवंटन घोटाले में खड़गे के परिवार के लोग शामिल हैं। इससे पूर्व मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ का नाम सामने आ चुका है। राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत का नाम बीकानेर के लैंड स्कैम में सामने आ चुका है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी सामने आ चुका है। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप है। यानी मुख्यमंत्री हो, उपमुख्यमंत्री हो या पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हो, कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व भूमि हड़पने के आंदोलन में समान रूप से संलिप्त है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए त्रिवेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं लेकिन उनकी मोहब्बत की दुकान तो किसी भूमाफिया प्रॉपर्टी डीलर की दुकान नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की कलई खुल गई है। कांग्रेस पार्टी को इस पर सफाई देनी चाहिए। हर गैर राजनीतिक आंदोलन का एकमात्र उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना ही होता है। बहराइच की घटना के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच महीनों में देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ी है और रेल सहित इन तमाम घटनाओं को समग्रता से देखने की जरूरत है। यह भारत को कमजोर करने की बड़ी साजिश का हिस्सा है। देश की जनता यह सोचे। उन्होंने संजय राउत के बयान की भी कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें याद दिलाया कि 90 के दशक में बालासाहेब ठाकरे ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ किस तरह से सख्त स्टैंड लिया था लेकिन आज वे अंडरवर्ल्ड का साथ देने वालों के साथ ही खड़े हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

कन्‍नौज और अयोध्‍या दुष्‍कर्म पर बीजेपी ने सपा को घेरा, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा अपराधियों का संरक्षण सपा करती रही

लखनऊ  कन्‍नौज के पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कारनामों को लेकर यूपी से लेकर दिल्‍ली की सियासत गर्माई हुई है। पुलिस ने नवाब सिंह को एक दिन पहले 15 साल की लड़की से दुष्‍कर्म के प्रयास में अरेस्‍ट किया है। एक तरफ जहां सपा ने नवाब सिंह यादव से पल्‍ला झाड़ लिया है, वहीं बीजेपी ने सपा पर जोरदार हमला बोला है। दिल्‍ली में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने मशहूर शायर अदम गोंडवी की शायरी सुनाकर समाजवादी पार्टी और अपराध का नाता बता दिया। मंगलवार को सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- 'समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही अपराध है। सब जानते हैं कि यूपी में जब जब समाजवादियों की सरकार रही, अपराध सबसे ज्‍यादा उसी समय हुए। एक पुराने समाजवादी और शायर हुआ करते थे अदम गोंडवी। समाजवादी पार्टी में आए हुए आपराधिक तत्‍वों के हौंसले बुलंद होने पर दुखी होकर लिखा था- काजू भुना है प्‍लेट में। व्हिस्की गिलास में। उतरा है रामराज विधायक निवास में। पक्‍के समाजवादी हैं तस्‍कर हों या डकैत। कितना असर है खादी के उजले लिबास में। एक समाजवादी नेता के दिल का दर्द आज के समाजवादी पार्टी के असली राजनीतिक डीएनए को बताने के लिए काफी है।' 'अपराधियों को संरक्षण देती है समाजवादी पार्टी' बीजेपी प्रवक्‍ता ने कहा- 'अयोध्‍या में हम सबने देखा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता मोइद खान पर किसी प्रकार से एक नाबालिग के साथ बलात्‍कार का आरोप लगा। संवेदनशीलता तो छोडि़ए, इस मुद्दे पर किस निर्लज्‍जता के साथ राजनीति की गई, ये हम सबने देखा। इसके बाद कन्‍नौज में सपा से ही जुड़े एक नेता के ऊपर नाबालिग लड़की के साथ रेप के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। अपराध के प्रति संवेदनशीलता एक गंभीर विषय है। कन्‍नौज के इस प्रकरण के ऊपर सपा की एक महिला नेता ने बड़ा असंवेदनशील बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि लड़की जब 15 साल की ही थी तो वह किस प्रकार की नौकरी पाने के लिए नेता के पास गई थी। यह समाजवादी पार्टी की असली फितरत है। यह उनकी अपराधियों को संरक्षण देने की सोच को दर्शाता है।' मुलायम, अखिलेश और राहुल पर किया प्रहार बीजेपी प्रवक्‍ता ने बगैर नाम लिए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी पर भी प्रहार किया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- 'उत्‍तर प्रदेश में एक दौर में सपा के नेता ने कहा था कि लड़के हैं। लड़कों से गलती हो जाया करती है। आज मैं यह कहना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो नेता खुद को यूपी के लड़के बताते थे, उनके साथ के लोग गलत काम कर रहे हैं। जबसे इन दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तबसे अपराधियों की हिम्‍मत भी उसी अनुपात में बढ़ी है। दुख की बात ये है कि इस तरह के विषय में अपराधी की जाति और धर्म नहीं देखना चाहिए।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77