जौरी जिले के सुंदरबनी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, आतंकियों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

जम्मू जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। इस इलाके से सेना का वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने वाहन पर हमला बोला दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जंगल से ही आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग गाड़ी को निशाना बनाकर की। जवाब में सेना के जवानों ने भी ऐक्शन लिया है। पूरे इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह हमला बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब हुआ। पानी टंकी के पास गांव फहल में यह हमला हुआ है। यह गांव सुंदरबनी मल्ला रोड पर स्थित है। आतंकियों ने वाहन पर 4 से 5 राउंड की फायरिंग की, जो एलओसी के नजदीक जंगल में छिपे हुए थे। सेना के प्रवक्ता ने भी घटना की जानकारी दी है, लेकिन अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना चला रही है सर्च अभियान जानकारी के अनुसार, मुश्तबह दहशतगर्दों पेली फाल सुंदरबनी के इलाके में सेना की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये हमला अखनूर के मलला और राजौरी के सुंदरबनी के पास के इलाके में हुआ है। फ़ायरिंग के बाद संदिग्ध आतंकी फरार हो गए। संभावना है कि आतंकी पास के जंगलों में छिप गए हैं। फायरिंग के बाद इलाके में आने जाने वाली गाड़ियों को रोककर तलाशी की ली जा रही है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई संक्षिप्त गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि जंगल में छिपे हुए आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड फायरिंग की। यह इलाका आतंकवादियों के लिए पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की, जबकि आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया। सेना ने इलाके में की घेराबंदी जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:45 बजे, आतंकवादियों ने राजौरी सेक्टर के निकट सेना के वाहन पर गोलीबारी की। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी जारी है। जहां पर फायरिंग हुई है वह इलाका पाकिस्तान से सटा हुआ है। आतंकवादियों के दो आकाओं की संपत्तियां कुर्क इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित दो आतंकवादी आकाओं की लाखों रुपये की संपत्ति मंगलवार को कुपवाड़ा जिले में कुर्क की। पुलिस द्वारा अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद कुर्क की गई संपत्तियों में तीन कनाल और 12 मरला भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ये संपत्तियां ताहिर अहमद पीर और मोहम्मद रमजान गनी की हैं, जो कुपवाड़ा के निवासी हैं और फिलहाल पाकिस्तान से बाहर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि 2011 में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इनकी पहचान दो भगोड़ों की संपत्तियों के रूप में की गई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

खैबर पख्तूनख्वा में पाक सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान, आतंकियों ने किया हमला 16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के अपर जिले में एक बड़ा हमला हुआ है। मकीन क्षेत्र में महीनों में हुआ यह सबसे बड़ा हमला है। इसमें पाकिस्तान के 16 सैनिकों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। द खोरासान डायरी की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'लिटा सर क्षेत्र में एक सुरक्षा चौकी पर देर रात हमला हुआ।' पाकिस्तान में अफगानिस्तान से लगती सीमा पर लगातार आतंकी हमले देखे जा रहे हैं। यहां तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आतंकी आए दिन हमला करते रहते हैं। इससे पहले 5 अक्तूबर को कई आतंकी हमलों में 16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। खुर्रम जिले में हमले में सात सैनिक मारे गए थे, वहीं दो लोग घायल हुए थे। विश्व स्तर पर नामित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने कथित तौर पर हिंसा की जिम्मेदारी ली थी। माना जा रहा है कि शनिवार को हुए हमले में भी टीटीपी आतंकियों का हाथ है। टीटीपी का हमला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव का कारण है। टीटीपी पर हमलों का आरोप आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के नेतृत्व वाले तीव्र हमलों और बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी जातीय बलूच विद्रोहियों के परिणामस्वरूण अकेले इसी साल सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी आतंकियों को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से समर्थन मिलता है। हालांकि तालिबान कहता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं होने दे रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44