Tuesday, July 7, 2026 12:16 pm

टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की

ऑकलैंड न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेना वाला यह गेंदबाज इस साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेगा। साउदी के नाम 770 विकेट हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उनके लिए अंतिम सीरीज होगी। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड अगले जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो वह उसके लिए उपलब्ध रहेंगे। साउदी ने एक बयान में कहा, “न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही वह सब था जिसका मैंने बचपन में सपना देखा था। 18 वर्षों तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं उस खेल से दूर हो जाऊं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।” उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी बड़ी श्रृंखला खेलने में सक्षम होना, जिसके खिलाफ इतने साल पहले मेरा टेस्ट करियर शुरू हुआ था, वह बड़ा खास है। इसके अलावा इन तीनों मैदानों पर खेलकर टेस्ट करियर को विदाई देना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष हैं। न्यूजीलैंड के लिए मेरे कार्यकाल को समाप्त करने का यह सबसे सही तरीका लगता है।” उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत सफर रहा है और मैं इसमें कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगा। मुझे इन रोमांचक युवा गेंदबाजों के साथ काम करना और उन्हें उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करते देखना वाकई बहुत पसंद है। अब इस टीम को आगे ले जाने की बारी उनकी है और वे जानते हैं कि मैं हमेशा उनका समर्थन करने के लिए मौजूद रहूंगा, चाहे वे पास हों या दूर।” इंग्लैंड श्रृंखला के बाद, साउदी क्रिसमस के बाद यह निर्णय लेंगे कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अंतिम सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेंगे या नहीं। साउदी के शानदार 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 391 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके शानदार ऑलराउंडर कौशल और निरंतरता ने उन्हें 300 से अधिक टेस्ट विकेट, 200 वनडे विकेट और 100 टी20 विकेट लेने वाला दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बना दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जिसमें 164 टी20 विकेट शामिल हैं, जो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, वह तीनों प्रारूपों में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ियों में से एक हैं।   recent visitors 59

न्यूजीलैंड टेस्ट कप्तान के पद से टिम साउदी ने दिया इस्तीफा, अब लीडर की भूमिका निभाएंगे

वेलिंग्टन टिम साउदी ने न्यूजीलैंड टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद लिया है। अब टॉम लैथम न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के कप्तान होंगे। टॉम लैथम, जिन्होंने पहले 9 बार टेस्ट टीम की कप्तानी की है, अगले शुक्रवार को भारत दौरे पर साउदी सहित 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। 2008 में डेब्यू के बाद से ब्लैक कैप्स के लिए 102 टेस्ट मैच खेले वाले टिम साउदी ने 382 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट केवल सर रिचर्ड हैडली ने लिए हैं। 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन के बाद कप्तानी का जिम्मा उठाया था। उन्होंने 14 टेस्ट (6 जीत, 6 हार, 2 ड्रॉ) में टीम की कप्तानी की है। इस साल साउदी का खुद का फॉर्म भी चर्चा का विषय रहा, उन्होंने पिछले आठ टेस्ट में सिर्फ 12 विकेट लिए। श्रीलंका में भले ही उन्होंने दोनों मैच खेले लेकिन भारत में संभव है कि परिस्थितियों के हिसाब से जरूरी टीम कॉम्बिनेशन को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में न चुना जाए। साउदी ने कहा, “इतने विशेष प्रारूप में ब्लैक कैप्स की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैंने अपने पूरे करियर में हमेशा टीम को पहले रखने की कोशिश की है और मेरा मानना है कि यह निर्णय टीम के लिए सबसे अच्छा है। मेरा मानना है कि टीम के लिए आगे बढ़ने का मेरा सबसे अच्छा तरीका मैदान पर अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, विकेट लेना जारी रखना और न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच जीतने में मदद करना है।” इस दौरान कोच गैरी स्टीड ने टेस्ट टीम में साउदी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “टिम एक शानदार खिलाड़ी और एक बहुत अच्छे लीडर हैं, जिनका सभी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ बहुत सम्मान करते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 17 वर्षों से न्यूजीलैंड क्रिकेट के महान सेवक रहे हैं और मैं टेस्ट कप्तान की भूमिका से हटने में उनके फैसले का सम्मान करता हूं।” इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सीईओ स्कॉट वेनिंक ने स्पष्ट किया है कि साउदी कप्तानी छोड़ने के बाद भी टीम के लिए लीडरशिप रोल में बने रहेंगे। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। जल्द ही इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड के 15 सदस्यीय दल का ऐलान किया जा सकता है। हाल ही में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को घर पर 2-0 से टेस्ट सीरीज हराया है।   recent visitors 69