दिग्विजय सिंह के प्रशासन को दिए अल्टीमेटम के बाद भगवा झंडा हटाया

राजगढ़  भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था। राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने उसे हटाकर केसरिया झंडा लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर तक उस केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दीजिए, नहीं तो हम उसे उतारकर वहां तिरंगा झंडा लहराएंगे। इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही नगर पालिका ने चौक से भगवा झंडा हटा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केसरिया झंडा लगाओ, लेकिन मंदिर पर लगाओ। राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा है, जाकर देख लो, लेकिन भारत माता के पास तो तिरंगा झंडा ही लगा रहना चाहिए। 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारने की बात कही थी अभी प्रतिमा पर छोटा सा तिरंगा झंडा लगाया हुआ है। वहां लगा बड़ा तिरंगा ध्वज क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि कलेक्टर 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दें, नहीं तो हम लोग उसको उतारेंगे और भारत का तिरंगा झंडा लहराएंगे और भारत माता की जय बोलेंगे। दिग्विजय की इस चेतावनी का असर यह हुआ कि चंद घंटे बाद ही नगर पालिका ने केसरिया झंडे को उतार दिया।इसके बाद सोमवार सुबह यहां तिरंगा झंडा लगा दिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

जमानत की शर्त पूरी करने थाने पहुंच कर फैजान ने दी तिरंगे को सलामी

मिसरोद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाले फैजान ने दूसरी बार तिरंगे को सलामी दी. इससे पहले 22 अक्टूबर को उसने मिसरोद थाने पहुंचकर तिरंगे को 21 बार सलामी दी थी. सलामी देते हुए फैजान ने कहा कि 'मैं हिंदुस्तानी था, हूं और रहूंगा. मैं अपने वतन से बहुत प्यार करता हूं. मुझे मेरे देश से कोई अलग नहीं कर सकता है. मैं अपने राष्ट्रीय ध्वज से बहुत प्यार करता हूं.' हाई कोर्ट ने फैजान को पहले और चौथे तिरंगे को 21 बार सलाम करने का आदेश दिया है. 22 अक्टूबर के बाद दूसरी बार पुलिस की मौजूदगी में उसे लाया गया. दरअसल, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले फैजल उर्फ फैजान ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे. इस इस मामले पर 17 मई 2024 को भोपाल के मिसरोद थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. जांच के बाद ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट भी पेश की गई थी. भारत माता की जय के नारे लगाने का भी निर्देश मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी थी. देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपी को हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे के बीच में तिरंगे को सलामी देने के साथ भारत माता की जय के नारे लगाने का निर्देश दिया गया था. इस नियम का पालन आरोपी को तब तक करना होगा, जब तक कि उसका केस ट्रायल में रहेगा. नियम और शर्तों के उल्लंघन पर आरोपी की जमानत निरस्त कर दी जाएगी. मामले को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया गया कि वह इस बात पर निगरानी रखें कि आरोपी नियम और शर्तों का पालन कर रहा है कि नहीं. इसकी वीडियोग्राफी भी कराने को कहा गया है. हाई कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच पुलिस थाना मिसरोद, भोपाल के समक्ष मुकदमे की अंतिम समाप्ति तक आरोपी को उपस्थित होना होगा और थाने की बिल्डिंग पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए 21 बार भारत माता की जय का नारा लगाना होगा. मुकदमे की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा आदेश इस शर्त को जमानत पत्रों में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना होगा. यह जमानत आदेश मुकदमे की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, जमानत आदेश के उल्लंघन तथा जमानत की किसी भी शर्त के उल्लंघन की स्थिति में यह निष्प्रभावी हो जाएगा. इस आदेश की एक प्रति पुलिस आयुक्त, भोपाल को भेजी जाए ताकि राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता की जय के नारे के संबंध में उपरोक्त शर्त का पालन सुनिश्चित किया जा सके. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाले फैजान ने HC के आदेश पर थाने पहुंचकर 21 बार दी तिरंगे को सलामी

जबलपुर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आरोपी फैजान ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए 21 बार सलामी दी। आरोपी फैजान को मिसरोद थाने में पुलिस की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। फैजान ने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और अब वह पूरी जिंदगी भारत माता की जय के नारे लगाएगा। मिसरोद थाने के टीआई मनीष राज भदोरिया ने कहा की कोर्ट के निर्देश के चलते आरोपी फैजान से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई है। हर पहले और चौथे मंगलवार को आरोपी यहां पर आएगा। रील बनाने के जोश में उसने यह गलती की है। जिसकी उसको सजा मिल रही है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रील बनाने में जाने अनजाने वो देश विरोधी कोई कृत्य ना करें। जानकारी के अनुसार, जबलपुर हाई कोर्ट ने आरोपी फैजान को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को तिरंगे को सलामी देगा। कोर्ट ने कहा कि फैजान को भोपाल के मिसरोद थाने में महीने में दो बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी। जिस वक्त वह सलामी देगा उस वक्त 21 बार भारत माता की जय का नारा भी लगाएगा। बता दे, जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल ने कहा कि ये शर्तें फैजान में जिम्मेदारी की भावना और देश के प्रति गर्व पैदा करने के लिए रखी गई हैं। कोर्ट ने भोपाल के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि ये भी देखा जाए कि युवक राष्ट्रीय ध्वज और नारे के संबंध में जमानत की शर्तों को पूरा कर रहा है या नहीं। जानेंं क्या है पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक ढाबे के बाहर फैजान नाम के युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इस दौरान एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें युवक कह रहा था कि पाकिस्तान जिंदाबाद। इस वीडियो के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे समझाने गए तो वह उनसे मारपीट करने लगा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर मिसरोद थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने धारा 153 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

आरोपी ने लगाए थे ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे, कोर्ट ने ने दी अनोखी सजा

 जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दे दी है. अदालत ने आदेश कहा कि मुकदमे की समाप्ति तक हर महीने आरोपी को दो बार भोपाल पुलिस थाने में 21 बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी और 'भारत माता की जय' का नारा लगाना होगा. जस्टिस डीके पालीवाल ने आदेश में कहा कि आरोपी को कुछ शर्तें लगाकर जमानत पर रिहा किया जा सकता है ताकि उसमें उस देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना पैदा हो, जिसमें वह पैदा हुआ और रह रहा है. अदालत ने आरोपी को महीने के पहले और चौथे मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने और 'भारत माता की जय' का नारा लगाने का आदेश दिया. आरोपी ​​फैजान को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई. आरोपी फैजल उर्फ ​​फैजान को इसी साल 17 मई के दिन भोपाल की मिसरोद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'भारत मुर्दाबाद' के नारे लगाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153बी के तहत कार्रवाई की थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने पाकिस्तान समर्थक नारा लगाया था, जो विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के बराबर था और उसका कृत्य सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक था, इसलिए उसे जमानत न मिले. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आवेदक को झूठा फंसाया गया है. वह इसी देश का नागरिक है. हालांकि, आवेदक के वकील ने निष्पक्ष रूप से  कहा है कि एक वीडियो में आवेदक पाकिस्तान की तारीफ करते हुए और भारत की निंदा करते हुए नारे लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. राज्य सरकार के वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आवेदक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाई कोर्ट ने सभी तर्कों पर विचार करते हुए शर्तों के साथ आरोपी को जमानत दे दी.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 110

हर घर तिरंगा श्रृंखला में आज विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई

 दमोह दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान से मंगलवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 78 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्रों की मौजूदगी रही जो तिरंगे को लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली तहसील मैदान से रवाना होकर और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस तहसील ग्राउंड पहुंची। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी रही। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि यह देश की आजादी का पर्व है, इसलिए देश के प्रत्येक व्यक्ति को पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल होना चाहिए। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमें अपने घर पर तिरंगा लहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह जिले में भी 9 अगस्त से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 13 अगस्त मंगलवार को एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस के जवान, सामाजिक संगठनों के अलग-अलग सेवाभावी सदस्य और आम जनता सभी लोग शामिल हुए है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

गाडरवारा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के गौरवगान और राष्ट्र की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन है तिरंगा यात्रा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में  आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनपद पंचायत चीचली के सरस्वती विहार स्टेडियम में सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे। मंत्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, तिरंगा वाहन रैली और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वो वीर सपूतों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए सबके बीच देशभक्ति की भावना मजबूत करें। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 के लिए विकसित भारत का विजन देखा है। इस विजन को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने तिरंगा रैली में नागरिकों को देश की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया। गाडरवारा में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष नवम्बर माह में गाडरवारा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि चीचली में स्टेडियम निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने पौधरोपण किया। नागरिकों ने नगरीय निकाय गाडरवारा की सड़कों के डिवाइडर पर पौधरोपण किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी के मार्ग दर्शन में जन अभियान परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

भोपाल देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगा झण्डा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने हेतु सतना में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्र-1 में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आयोजित रैली में शामिल लोगों के हाथ में झण्डा तथा भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा, इसकी शान न जाने पाये, चाहे जान भले ही जावे गीत रैली के सहभागियों द्वारा गाये जा रहे थे। सामाजिक सरोकार से जुड़ा सर्वोत्तम पाठ्यक्रम है सी.एम.सी.एल.डी.पी. नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना में सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक विकास में शासन के साथ जब समुदाय की शक्ति मिलती है तो विकास के सोपान शीघ्रता से प्राप्त किये जा सकते हैं। वर्तमान युवा कल का भविष्य है जिसकी ताकत से ग्रामों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदले जा सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन पर मध्यप्रदेश के 313 विकासखण्डों में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम एक सशक्त प्रतिमान है जिससे जुड़कर ग्रामीण युवा प्रशिक्षित होकर अपने संकल्पों से ग्रामीण विकास के दूत बनकर शासन की योजनायें जमीनी स्तर तक प्रसारित करनें के वाहक बने हुये है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने युवा नेतृत्व संवाद करते हुए सभी छात्रों से कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित यह पाठ्यक्रम कोई साधारण पाठ्यक्रम नहीं है। इस पाठ्यक्रम से साधारण सा व्यक्तित्व भी नेतृत्व क्षमता बढ़ाकर विशिष्ट बन सकता है। स्वयं का उदाहरण देते हुये उन्होने बताया कि वे भी एम.एस.डब्ल्यू की विद्यार्थी रही है , और आज आपके सामने जीवंत प्रमाण के रूप में उपस्थित हूं कि और यह बताना चाहूंगी कि पढ़ाई कैसे एक साधारण से व्यक्ति को राज्यमंत्री तक का सफर करा देता हूं। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने किया पौध-रोपण कार्यक्रम के बाद सभी सामुदायिक नेतृत्व कार्य कर्ताओं के साथ राज्यमंत्री श्रीमती बागरी और अन्य उपस्थित लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत द्वारा पौध-रोपण किया। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने सभी युवाओं से आह्वान करते हुये कहा कि हमे जीवन में पौधे अवश्य लगाना चाहिये। क्योंकि ये ही वो संसाधन है जो हमारे न रहने पर भी हमें जीवंत रखते हुये अमरता दिलाते है। हमारे इस पुण्य कार्य से प्रकृति हरी-भरी होती है वहीं हमारा पर्यावरण स्वच्छ और निर्मल रहता है। हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं के साथ ध्वज लेकर की सहभागिता, दिया राष्ट्र भक्ति का संदेश तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुये राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने रैली का नेतृत्व किया। रैली के शुभारंभ से पूर्व राज्यमंत्री ने अपने हाथ में ध्वज लेकर सामूहिक राष्ट्रगान के माध्यम से उपस्थित जनसमूह के साथ भारत माता की वंदना की गयी। जन अभियान परिषद के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ मिलकर रैली के माध्यम से जन जागरूकता और राष्ट्रभक्ति के लिये आमजन को प्रेरित करने के लिये पैदल रैली में भाग लेते हुये सभी युवाओं का उत्सावर्धन किया गया। नागौद का ब्लड स्टोरेज सेंटर सोमवार से होगा शुरू नगरीय विकास एवम आवास राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने बताया कि सिबिल हास्पिटल नागौद का ब्लड स्टोरेज सेंटर सोमवार से शुरू हो जाएगा। अभी तक ब्लड के लिए मरीजों को सतना आना पड़ता था। अब 12 अगस्त सोमवार से यह सुबिधा नागौद अस्पताल में ही मिल सकेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के आगाज के बाद, तिरंगे की सेल में 60-70 प्रतिशत तक का इजाफा

नई दिल्ली अब से ठीक 5वें दिन देश अपनी आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ऐसे में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर देश के लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने लिखा कि अब स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, ऐसे में आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाएं। बता दें कि प्रधानमंत्री ने अपने प्रोफाइल पिक्चर में भी तिरंगा लगाया और लोगों से भी ऐसा करने की और तिरंगे के साथ सेल्फी भेजने की अपील की। प्रधानमंत्री की मोदी की अपील का असर ऐसा रहा कि तिरंगे की सेल में 60-70 प्रतिशत तक का इजाफा हो गया। बता दें कि 2022 में भी मोदी ने इसी तरह हर घर तिरंगा अभियान चलाने की अपील की थी और उस समय में तिरंगे झंडे की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया था। प्रधानमंत्री की अपील से बाजार में बहार सदर बाजार में सूरज भाई झंडे वाले के नाम से झंडों का काम करने वाले सूरज प्रकाश ने बताया कि 15 अगस्त पर जगह-जगह कार्यक्रम होते हैं, जिनमें राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाता है। इसके अलावा कई जगह पर 2-3 दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। ऐसे में 15 अगस्त से हफ्ते-दस दिन पहले से ही तिरंगे झंडे और इससे जुड़े आइटम्स की सेल बढ़ जाती है। पिछले 3-4 दिनों में तिरंगा आइटम्स की सेल में 60-70 प्रतिशत तक का उछाल आया है। अब कल प्रधानमंत्री मोदी ने 'हर घर तिरंगा अभियान' फिर चलाने की अपील की है और इसका असर यह है कि एक दिन में ही इसमें उछाल 90 प्रतिशत तक आ गया है। उन्होंने कहा कि कल कई जगह से ऑर्डर थे। ऐसे ही काम हुआ तो मजा आ जाएगा। प्रधानमंत्री यही अपील एक हफ्ता पहले कर देते तो और जबरदस्त काम हो सकता था, लेकिन अभी भी 4-5 दिन हैं, इतना भी बहुत है। कल की अपील के बाद देशभर से तो ऑर्डर आ ही रहे हैं, वहीं विदेशों से भी तिरंगे के ऑर्डर हैं। भारत से बाहर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड आदि देशों में भी माल जा रहा है। हम माल हैदराबाद, मद्रास, सूरत आदि जगहों से मंगाते हैं और ऑर्डर के हिसाब से हर जगह सप्लाई करते हैं। 1 हफ्ते से शानदार काम सदर बाजार में ही झंडों का कारोबार करने वाले मोहम्मद मिराज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बहुत शानदार काम हो रहा है। हर जगह से माल के ऑर्डर हैं। कल की अपील के बाद तो काम में और तेजी आ गई है। कल तो इतने ऑर्डर थे कि भी फुर्सत नहीं थी। प्रधानमंत्री की अपील का असर होता ही है। बहुत से लोग बल्क में झंडे लेकर भी बांटते हैं। ऐसे लोगों के मार्केट आने की संख्या भी अच्छी है, जो बांटने के लिए झंडे खरीदते हैं। हम चाहते हैं कि हर साल इसी तरह तिरंगे की सेल हो, तो झंडे बनाने वाले कारीगर और हम दुकानदारों का बहुत फायदा होगा। झंडे के साथ-साथ तिरंगा कलर के कई छोटे-बड़े आइटम्स की भी देशभर में अच्छी डिमांड है और यह डिमांड 15 अगस्त तक और बढ़ेगी। इन आइटम्स की बंपर सेल सूरज ने बताया कि यूं तो तिरंगा कलर के कई आइटम्स बिक रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा कपड़े के झंडे ही बिक रहे हैं। इन झंडों में भी 30*45 इंच और 20*30 इंच के बढ़िया कपड़े के झंडे की डिमांड सबसे ज्यादा है। 30*45 इंच झंडे के कीमत 32 रुपये है, वहीं 20*30 इंच कपड़े के झंडे की कीमत 18 रुपये है। इसके अलावा एक फिरकी भी है, जो बच्चों के लिए है और इसकी भी खूब बिक्री हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के लिए स्कूल वगैरह में भी कई कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बच्चे गुब्बारे, छोटे-छोटे झंडे, बैज, हैंड बैंड, टोपी आदि चीजें लेकर जाते हैं। ऐसे में इन आइटम्स की भी बंपर बिक्री हो रही है। फिरकी – 144 रुपये का पैकेट, 10 पीस आते हैं बैज – 18 रुपये दर्जन से शुरू हैं टोपी – 40 पैसे से लेकर 25 रुपये तक की है रिस्ट बैंड – 12 रुपये से लेकर 60 रुपये दर्जन तक हैं Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा शहर में निकाली गई तिरंगा रैली

टीकमगढ़ जनसामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करने एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने है। हेतु आज दिनांक 08/08/24 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के नेतृत्व में पुलिस लाईन टीकमगढ़ से टीकमगढ़ शहर में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उक्त तिरंगा रैली में रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, खेल विभाग के कर्मचारी  शामिल हुए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

अमित शाह ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की

नई दिल्ली  गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक बताते हुए देश के सभी सभी लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान पिछले 2 वर्षों में जन-जन का अभियान बन गया है और यह अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है. अमित शाह ने देश के लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है. 'हर घर तिरंगा' अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है. आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर 'हर घर तिरंगा डॉट कॉम' पर अपनी सेल्फी अपलोड करें. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106