‘मोदी के कामों ने किया प्रेरित’, भाजपा में शामिल हुईं केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी

तिरुवनन्तपुरम  केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी आर. श्रीलेखा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। 2020 में केरल फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं श्रीलेखा केरल की पहली महिला डीजीपी रैंक की अधिकारी भी थीं। श्रीलेखा एक लेखिका भी हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद, श्रीलेखा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के करिश्मे ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मुझे भाजपा की विचारधारा पर भरोसा है। उन्होंंने कहा कि मैं तीन हफ़्ते तक सोचने के बाद भाजपा में शामिल हो रही हूं। तीन हफ़्ते पहले भाजपा ने मुझसे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था। मैं सेवा में एक निष्पक्ष अधिकारी रही हूं। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभव के आधार पर, मुझे एहसास हुआ कि लोगों की सेवा करने का यही सबसे अच्छा तरीका है। वहीं केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने श्रीलेखा को एक बहादुर अधिकारी बताते हुए कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी केरल से परिचित थीं और उन्होंने पुलिस में कई सुधार किए। उन्होंने पुलिस बल में महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। श्रीलेखा ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुई हैं जब केरल में एडीजीपी एमआर अजीत कुमार की हाल के वर्षों में आरएसएस नेताओं के साथ बैठकों पर बहस हो रही है। वह पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस के बाद सेवानिवृत्ति के बाद पार्टी में शामिल होने वाली दूसरी पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। फरवरी 2021 में भाजपा में शामिल होने के बाद, जैकब थॉमस ने इरिंजालकुडा विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के आर. बिंदु से हार गए थे। 1987 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीलेखा के अपने करियर के अंत में केरल की माकपा सरकार के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। अपने सेवानिवृत्ति के दिन, उन्होंने डीजीपी-रैंक के अधिकारियों को दी जाने वाली औपचारिक विदाई पार्टी और गार्ड ऑफ ऑनर से परहेज किया था। तिरुवनंतपुरम की रहने वाली श्रीलेखा सिविल सेवा में शामिल होने से पहले एक कॉलेज लेक्चरर और एक बैंक अधिकारी थीं। उन्होंने विभिन्न जिलों में एसपी और बाद में डीआईजी और आईजी के रूप में कार्य किया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए उन्होंने चार साल तक सीबीआई के साथ काम किया था। उन्होंने नौ पुस्तकें भी लिखी हैं। recent visitors 97

तलाक केस के बीच पति ने पत्नी से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, अब ऐसी हुई हालत

भोपाल  यूं तो पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। यह विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने अलग-अलग होने के लिए कोर्ट में तलाक का केस लगा दिया। तलाक होता इससे पहले हुए एक कांड ने सनसनी फैला दी। यह मामला एमपी की राजधानी भोपाल से सामने आया है। भोपाल के अशोका गार्डन में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बलात्कार किया। जबकि दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। यही नहीं उसने पीड़िता को धमकाकर कई बार उसका शोषण भी किया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पति को पकड़ लिया है। हवसी पति ने नहीं छोड़ा पीछा घटना के बाद पीड़िता ने अशोका गार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। 31 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही थी। पर वहां भी हवस के नशे में चूर उसके पति ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा। घर में अकेली थी उस दौरान आया हैवान 27 सितंबर को जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी उसका पति अचानक आ धमका और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी पति ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती की और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस आरोपी को पहुंचाया जेल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। recent visitors 79

जो रूट का कैच छोड़ने पर बाबर आजम की हुई किरकिरी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

मुल्तान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। जो रूट ने दोहरा शतक तो वहीं हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों की बैंड बजा दी है। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की जमकर किरकिरी हुई है। क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का एक आसान कैच छोड़ दिया था, उस समय अगर रूट का विकेट गिर जाता तो पाकिस्तान मैच में वापसी कर सकता था। बाबर आजम की इस गलती की वजह से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। जो रूट ने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला। ये घटना मैच के चौथे दिन हुई, जब जो रूट 186 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। नसीम शाह के ओवर में रूट ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से लगी नहीं और सीधे मिड विकेट पर खड़े बाबर आजम के हाथ में गई। बाबर आजम को एक आसान कैच मिला था लेकिन बाबर आजम से गलती हुई और कैच ड्रॉप हुआ। बाबर से कैच छूटने पर नसीम शाह ने निराशा जाहिर की। बाबर आजम के कैच छोड़ने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘’ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म।'' कई यूजर्स ने उन्हें टीम से बाहर करने का सुझाव दिया। जो रूट ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और दोहरा शतक लगाया। जो रूट ने 375 गेंद में 262 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए। जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में 250 से अधिक रनों की पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक है और वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हैरी ब्रूक ने भी अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है, जब इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच 400 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट की एक ही पारी में दो दोहरा शतक बनाने का कारनामा 1985 में भारत के खिलाफ चेन्नई में जो ग्रीम फाउलर और माइक गैटिंग ने किया था। recent visitors 83

इंग्लैंड ने भारत का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला, 700 का आंकड़ा किया पार

मुल्तान पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से गेंदबाजों का बुरा हाल हो रहा है, उसकी हर तरफ थू-थू हो रही है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की फ्लैट पिच पर पहले दिन से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बने जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया, तो वहीं इंग्लैंड की ओर से दो बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं। इस मैच के दौरान इंग्लैंड ने भारत का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। पाकिस्तान में किसी विजिटिंग टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड इस टेस्ट मैच से पहले भारत के नाम दर्ज था। भारत ने इसी मैदान पर 2004 में पांच विकेट पर 675 रनों पर पारी घोषित की थी। यह वही टेस्ट मैच था, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी और सचिन तेंदुलकर 194 रनों पर नॉटआउट लौटे थे। इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, भारत के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मुल्तान टेस्ट मैच का चौथा दिन है, और जिस तरह से इस पिच से गेंदबाजों को बिल्कुल मदद नहीं मिल रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 556 रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने सबसे ज्यादा 151 रनों का योगदान दिया, जबकि आगा सलमान ने 104 रनों की जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 की पारियां खेली। आगा नॉटआउट लौटे थे। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, कप्तान ओली पोप बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद इंग्लिश बैटर्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खुशी मनाने के बहुत कम मौके दिए। जो रूट 375 गेंदों पर 262 रन बनाकर आउट हुए और इस पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड की ओर से कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। जिसमें इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड भी शामिल है। इस पारी के दौरान रूट ने 20000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉउली ने 78 जबकि बेन डकेट ने 84 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक भी 280 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। recent visitors 76

सनावद के जंगलों में मिली औरंगाबाद के लापता बिल्डर की लाश,ड्राइवर को 15 लाख लेकर ओंकारेश्वर बुलाया था

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मामला सनावद थाना क्षेत्र का है। शव महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लापता बिल्डर का बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के आधार पर इसे हत्या बताया है। खरगोन के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के दौड़वा बिंजलवाड़ा मार्ग पर आज अधजली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। कंकाल बन चुका यह शव करीब 10 दिन पुराना है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए खंडवा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को कुछ जानवरों के खाये जाने के भी निशान मिले हैं। महाराष्ट्र के बिल्डर के रूप में हुई पहचान एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर किशोर लोकरे (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के एमआईडीसी वलूज पुलिस थाने में 3 अक्टूबर को किशोर लोकरे की गुमशुदगी कायम हुई थी। उन्होंने बताया कि आज इसी थाना क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने खरगोन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। मोबाइल ट्रैकिंग में खंडवा मिली थी लोकेशन उन्होंने बताया कि किशोर अपने काम के सिलसिले में 17 सितंबर को मुंबई गया था। उसके बाद वह औरंगाबाद नहीं लौटते हुए भुसावल आ गया था। उसने अपने ड्राइवर के माध्यम से राशि मंगाई और उसके बाद वह मप्र के ओंकारेश्वर दर्शन हेतु आया था। महाराष्ट्र पुलिस को उसकी अन्तिम लोकेशन 27 सितंबर को खंडवा जिले के देशगांव क्षेत्र में मिली थी, इसके बाद उसका मोबाइल बंद पाया गया।ॉ उन्होने प्रारंभिक तौर पर विवेचना के आधार पर बताया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर को गड़ा धन ढूंढने का शौक था। recent visitors 125

कोच और कप्तान ने निडर होकर खेलने का लाइसेंस दिया : नितीश

नई दिल्ली  बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में यहां अर्धशतक जमाते हुए हरफनमौला नीतिश रेड्डी के साथ 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखने वाले रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें कोच और कप्तान ने अपनी नैसर्गिक बल्लेबाजी करने की छूट दी है। भारत ने बुधवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया। इस जीत से भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। रिंकू ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कोच और कप्तान ने किसी भी तरह की परिस्थिति में मुझे अपना नैसर्गिक खेल खेलने के साथ अपने मजबूत पक्ष पर बने रहने की सलाह दी है। ’’ रिंकू जब क्रीज पर आये तब टीम मुश्किल में थी लेकिन उनकी और रेड्डी की जोड़ी ने शुरुआत की कुछ गेंदों पर संभल कर खेलने के बाद आक्रामक रूख अपनाया। रिंकू ने कहा कि इस पिच पर पारी की शुरुआत में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैच शुरू हुआ तो गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के आउट इसी वजह से आउट हुए। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो रेड्डी ने कहा कि गेंद थोड़ी फंस कर आ रही है और हमें उसी मुताबिक खेल चाहये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाद में जब पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गयी तो हम बड़ी साझेदारी बनाने के साथ कमजोर गेंदों के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के बारे में बात कर रहे थे।’’ रिंकू ने कहा कि रेड्डी के फ्री हिट (नौवें ओवर मे महमुदुल्लाह के खिलाफ) पर छक्का मारने के बाद मैच का रुख हमारी ओर मुड़ने लगा। उन्होंने कहा, ‘‘रेड्डी के फ्री हिट पर लगाये छक्के के बाद से मैच पर हमारी पकड़ मजबूत होती चली गयी। हमने इसके बाद वाले ओवर (रिशाद हुसैन के खिलाफ) में चार छक्के (तीन छक्के और एक चौका) लगाये।’’ रिंकू का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह तीसरा अर्धशतक है लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने अपना पिछला अर्धशतक इस साल 17 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था। इस दौरान ज्यादातर मैचों शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें हालांकि बल्लेबाजी के सीमित मौके ही मिले। उन्होंने कहा, ‘‘मै जिस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आता हूं वहां मुझे अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जब भी पहले बल्लेबाजी आती है तो यही कोशिश होती है कि शुरुआत दौड़कर रन बनाउ। जब आखिरी के दो-तीन ओवरों में बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो टीम के लिए तेजी से रन बनाने के लिए चौके छक्के लगाने की योजना होती है।’’ इस खब्बू बल्लेबाज कहा, ‘‘सबसे पहले टीम है और टीम जिस हिसाब से खेल रही थी, मेरी बल्लेबाजी आने से पहले ही मैच खत्म हो जा रहे थे। मेरी बल्लेबाजी से ज्यादा जरूरी यह है कि हमारी टीम जीत रही है।’’ इस मौके पर बांग्लादेश के लिए गेंद से प्रभावित करने वाले तस्कीन ने कहा टीम की हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। अपने चार ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट लेने वाले तस्कीन ने कहा, ‘‘हम जानते थे कि दिल्ली में बड़े स्कोर वाला मैच होगा। यहां बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियां थी लेकिन पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में भी हमारे बल्लेबाजों ने निराश किया।  एक टीम के तौर पर हम अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल सके। ’’ उन्होंने रेड्डी और रिंकू की साझेदारी की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने शानदार साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर तक ले गये। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारे बल्लेबाजों ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे जिससे हम लय नहीं हासिल कर सके। ’’ इस टी20 श्रृंखला का तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जायेगा। कोच और कप्तान ने निडर होकर खेलने का लाइसेंस दिया : नितीश  बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले उभरते हुए भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने टीम को निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस देने का श्रेय दिया। आंध्र के 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने 34 गेंद में 74 रन की पारी खेलकर भारत को नौ विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। बाद में उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 23 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश नौ विकेट पर 135 रन ही बना सका और भारत ने तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल की। नितीश ने मैच के बाद कहा, ‘‘भारत का प्रतिनिधित्व करके बहुत अच्छा लगता है। इस पल पर बहुत गर्व महसूस होता है। हर चीज के लिए आभारी हूं। मुझे कप्तान और कोच को श्रेय देना चाहिए। उन्होंने मुझे निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस दिया।’’ नितीश को लिटन दास से शुरुआत में दो जीवनदान मिले लेकिन महमूदुल्लाह की नोबॉल की बदौलत फ्री हिट पर छक्का लगाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत में समय लिया लेकिन उस नोबॉल के बाद सब कुछ मेरे पक्ष में हो गया। भारतीय टीम के लिए खेलना बहुत अच्छा लगता है। मैं इसी तरह खेलना चाहता हूं। ऐसे अच्छे प्रदर्शन को दोहराना चाहता हूं।’’ भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले के भीतर 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इससे उन्हें अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को परखने में मदद मिली। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं ऐसी स्थिति चाहता था, अपने बल्लेबाजों (पांच, छह, सात नंबर) को ऐसी स्थिति में देखना चाहता था।’’ रिंकू सिंह (53) और नितीश के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन दोनों के लिए खुश हूं। उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की जैसी मैं चाहता था। संदेश साफ है- नेट्स और फ्रेंचाइजी में जो करते हैं, वही करें। बस जर्सी बदली है, बाकी सब वही है।’’       recent visitors 66

दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट, 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का किया निरीक्षण

 दमोह दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट हो गया है। इसलिए बुधवार को यहां पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। जल्द ही इस ट्रेक पर आवागमन शुरू होगा। जबलपुर रेल मंडल के एडीआरएम और रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने तीसरी रेलवे लाइन का निरीक्षण कर लिया है। दमोह से असलाना के बीच ट्रैक सही मिला है, लेकिन सागर रूट पर पथरिया से असलना के बीच में सुनार नदी और कटनी रूट पर घटेरा, बांदकपुर के बीच व्यारमा नदी पर पुल न बनने की वजह से तीसरी लाइन पूरी तरह से कंपलीट नहीं हो पाई है। हालांकि सुरक्षा आयुक्त से स्वीकृति पत्र जारी होने के बाद इस पर आवागमन चालू हो पाएगा। दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि असलाना से दमोह के बीच में रेल संरक्षा आयुक्त ने 120 किमी की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाई। इसमें कहीं पर कोई खामी नहीं मिली, लेकिन सुनार नदी पर पुल न बनने की वजह से कुछ समय लग सकता है। इसी तरह की स्थिति घटेरा के पास व्यारमा नदी पर पुल न बनने की समस्या है। यहां पर भी काम चल रहा है। जल्द ही पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक फ्री हो जाएगा। बता दें तीसरी रेल लाइन विस्तारीकरण का यह बहुत बड़ा काम है इससे जहां रेल सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले दिनों मलैया मिल फाटक से असलाना स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए 52 यात्री ट्रेनों को बंद करना पड़ा था। अब जबकि तीसरी लाइन का काम पूरा हो गया है तो इस ट्रेक पर ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी और यात्रियों को एक ही समय पर दो यात्री ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। recent visitors 71