दमोह के एक कपड़ा व्यापारी लोकेश गांगरा ने अपने पिता के बैंक खातों से अपना नंबर लिंक कराकर 90 लाख 8 हजार 620 रुपए की ठगी कर डाली

दमोह दमोह शहर के एक कपड़ा व्यापारी लोकेश गांगरा ने अपने पिता के बैंक खातों से अपना नंबर लिंक कराकर 90 लाख 8 हजार 620 रुपए की ठगी कर डाली। पिता को जानकारी लगी तो ठगी करने वाले छोटे बेटे की पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भी भिजवा दिया। पिता ने बेटे द्वारा किए गए धोखे को लेकर जबलपुर में जो एफआईआर लिखवाई। उसमें स्पष्ट उल्लेख किया मेरे साथ ठगी हुई है। इसलिए उस व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाए, चाहे वह मेरा अपना की क्यों न हो। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करके उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार यह घटना नया बाजार दो निवासी दयाचंद्र जैन (85) और उनकी पत्नी सुशीला जैन (80) के साथ हुई है। पिता दयाचंद्र जैन ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसके दो बेटे राजीव गांगरा (60) और लोकेश गांगरा (58) हैं। 12 साल पहले छोटे लोकेश गांगरा से विवाद होने के चलते वह जबलपुर में बड़े बेटे राजीव गांगरा के पास रहने आ गए थे। बड़ा बेटा आकाशवाणी जबलपुर में रहता है। अगस्त 2023 में लोकेश जबलपुर आया और माफी मांगते हुए दमोह साथ चलने के लिए कहने लगा। जिस पर हम दोनों दमोह आ गए थे, लेकिन यहां उसने फिर से विवाद किया और हम लोग वापस बड़े बेटे के पास जबलपुर पहुंच गए। वहां जब बैंक खातों की डिटेल निकाली तो यह पता चला। नेट बैंकिंग और ओटीपी के जरिए निकाली राशि जब लोकेश के पास माता-पिता जबलपुर से दमोह रहने आ गए तो इस बीच उन्होंने बैंक खातों की जानकारी अपडेट कराई। उसने पिता के तीन खाते और मां के एक खाते में अपना मोबाइल नंबर और मेल आईडी दर्ज करा दी। नेट बैकिंग और ओटीपी के जरिए उसने पिता दयाचंद के नाम से संचालित एचडीएफसी बैंक खाते से 27 लाख 32 हजार, एसबीआई खाते से 3 लाख 8 हजार रुपए और बंधन बैंक खाते से 43 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए। इसी तरह मां सुशीला जैन के खाते से 16 लाख 20 हजार रुपए निकालकर अपने खाते और दुकान के खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। इसी तरह चारों खातों से छोटे बेटे लोकेश गांगरा ने 90,08,620 रुपए की धोखाधड़ी की थी। वर्तमान में पिता दयाचंद जैन बड़े बेटे राजीव गांगरा के पास हैं। इसलिए उन्होंने इस मामले की एफआईआर जबलपुर में स्टेट साइबर सेल में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, और 66 डी के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें धारा 419 में छल करने पर तीन साल की सजा, धारा 420 में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ छल करके उसकी संपत्ति हासिल करने और धारा 66 डी के तहत मोबाइल का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करना शामिल है। जबलपुर की पुलिस ने दमोह आकर लोकेश को गिरफ्तार करके ले गई थी।, फिर उसे जेल भेज दिया है। पिता ने एफआईआर लिखवाई मेरा अपना ही क्यों न हो, जेल भेजें दयाचंद्र ने एफआईआर में स्पष्ट लिखवाया है कि मेरे के साथ 90,08,620 रुपए की ठगी और जालसाजी हुई है। इसलिए आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए, चाहे वह मेरा अपना ही क्यों न हो। दरअसल लोकेश गांगरा दमोह के नया बाजार नंबर 2 में रहता और पीपल के पास गांगरा साड़ी शोरूम संचालक करता था। recent visitors 66

इंस्टाग्राम की सर्विस ठप हुई, फ्रीड रिफ्रेश करने में आ रही यूजर्स को परेशानी

नई दिल्ली  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पिछले कुछ समय से डाउन है। इसकी शिकायत यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर और एक्स हैंडल पर की है। यूजर्स को फ्रीड रिफ्रेश करने में परेशानी आ रही है। शाम 6 बजे डाउन डिटेक्टर पर 69 रिपोर्ट थीं। अधिकतर यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें लॉगइन करने में परेशानी आ रही है। ये परेशानी क्यों आई इस बारे में जानकारी नहीं है। इंस्टाग्राम वेब और फोन दोनों यूजर्स के लिए डाउन है। एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई यूजर्स द्वारा जानकारी दी गई है कि इंस्टा ने काम करना बंद कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई रील्स या पोस्ट या स्टोरी ओपन नहीं हो पा रही है और न ही यूजर्स इन्हें अपलोड कर पा रहे हैं। वेब यूजर्स को इंस्टाग्राम ओपन करने पर “Sorry, Something Went Wrong” लिखा देखने को मिल रहा है। साथ ही उस नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि इस पर वो काम कर रहे हैं और कुछ ही देर में समस्या का सही कर देंगे। इसके साथ ही बैक पेज पर जाने के लिए कहा जा रहा है। recent visitors 112

हरियाणा चुनाव के नतीजे बदलते ही कैसे कांग्रेस के दफ्तर के बाहर छा गई मायूसी

नई दिल्ली  5 अक्टूबर, 2024। वक्त शाम के 6 बजे। हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतदान का औपचारिक समापन। टीवी चैनलों के रिपोर्ट्स बताने लगे कि मतदान केंद्रों पर अभी भी कुछ मतदाता पंक्तियों में खड़े हैं तो कुछ देर मतदान चलेंगे। इधर, टीवी चैनलों के स्टूडियोज में वरिष्ठ पत्रकारों और चुनावी विशेषज्ञों की पैनल सजी है। एंकर बता रहे हैं कि 6.30 बजे से हम एग्जिट पोल के नतीजे बताना शुरू करेंगे। और वह वक्त आ गया। एंकर घोषणा करने लगे कि अब हरियाणा और जम्मू-कश्मीर, दोनों प्रदेशों के एग्जिट पोल्स बारी-बारी से दिखाए जाएंगे। टीवी चैनलों पर पट्टियां आने लगीं। हरियाणा चुनाव का फाइनल रिजल्ट आने से पहले ही रुझानों को लेकर विवाद उठ गया है। दरअसल, शुरुआती रुझानों में सुबह लगभग 9 बजे तक कांग्रेस को बढ़त हासिल थी। माना जा रहा था कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस सरकार बनाएगी। लेकिन, अगले एक घंटे के भीतर ही आंकड़े बदल गए और बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बना ली। बीजेपी इस समय रुझानों में कांग्रेस को पछाड़कर बहुमत के नजदीक पहुंच गई है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्रीय चुनाव आयोग को टैग करते हुए पूछा है, 'लोकसभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा पुराने और भ्रामक रुझानों को साझा करके प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?' एक तरफ हरियाणा, एक तरफ जम्मू-कश्मीर। दोनों के सामने सीटों की संख्या 90-90 दिखने लगे। उनके आगे प्रमुख पार्टियों के नाम और उनके आगे 0-0। चर्चा चल रही है। वक्त के साथ-साथ आंकड़े आने लगे और पता चला कि बीजेपी को दोनों ही प्रदेशों में झटका लग रहा है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में ऐलान कर दिया गया कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और नैशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की करीब-करीब बराबर सीटें आएंगी, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने वाली है। तारीख बदलती है। 8 अक्टूबर, 2024। फिर से टीवी चैनलों पर उसी तरह का माहौल, वही विश्लेषण। इंतजार है सुबह के 8 बजने का जब वोटों की गिनती शुरू होगी। रिपोर्ट्स फिर से मैदान में हैं। वो अलग-अलग दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। सभी अपनी-अपनी पार्टियों की जीत के दावे कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने मीडिया का माइक पहुंचता है। वो कहते हैं- हमारी सरकार की वापसी हो रही है। रिपोर्ट उन्हें एग्जिट पोल्स के नतीजों की याद दिलाते हैं। तब सैनी मुस्कुराते हैं और कहते हैं कि बस इंतजार कीजिए, एग्जेक्ट पोल (असली नतीजे) उलट होंगे, बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। और वो वक्त आ गया। 8 बजे और दोनों ही प्रदेशों में नियम के मुताबिक पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में रुझान भी आने लगे। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर, दोनों ही जगहों पर बीजेपी के प्रत्याशियों को ज्यादातर सीटों पर पीछे दिखाया जा रहा है। एग्जिट पोल्स के नतीजे सही जान पड़ रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी के चार उम्मीदवार अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे हैं तो कांग्रेस को 30 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। धीरे-धीरे यह अंतर घटता जाता है। लेकिन लंबे वक्त तक कांग्रेस आगे रहती है। फिर टीवी चैनलों से घोषणा होने लगती है कि हरियाणा में कांग्रेस को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिल गया है। बीजेपी तब तक 25 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है। यही ट्रेंड टिका रहता है। तब तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी रुझान आने लगते हैं। वहां अलग ही कहानी है। हरियाणा में कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी आगे! देखते ही देखते टीवी चैनलों पर भी माजरा बदलने लगता है। लगभग सभी चैनलों पर पासा पलटने लगा है- बीजेपी आगे और कांग्रेस पीछे। धीरे-धीरे बीजेपी और कांग्रेस के बीच रुझानों में सीटों का अंतर बढ़ता जा रहा है। फिर वक्त आता है जब बीजेपी को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिल जाता है। सिर्फ आधे घंटे का फासला और कांग्रेस आगे से पीछे जबकि बीजेपी पीछे से आगे! यह ट्रेंड भी टिक जाता है। टीवी चैनलों पर एंकर पोलस्टरों से पूछने लगते हैं- ये क्या हो रहा है, कैसे हो रहा है? जवाब आता है, अभी तो शुरुआती रुझान हैं। फिर वो वोट प्रतिशत पर ध्यान दिलाते हैं। हरियाणा में कांग्रेस सीटों के मामले में बीजेपी से पिछड़ने के बावजूद वोट प्रतिशत में आगे है। कांग्रेस को करीब 43% वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि बीजेपी को करीब 40% वोट मिल रहे हैं। फिर यह गैप भी भरने लगा। करीब तीन प्रतिशत का अंतर घटकर एक प्रतिशत पर आ चुका है। recent visitors 92

दुष्कर्म मामले में समझौते से इनकार पर दादा-चाचा को मारी गोली, पहाड़ी पर म्मिला आरोपी का शव

छतरपुर छतरपुर में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता समेत उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मारने वाला आरोपी आज एक पहाड़ी पर मृत अवस्था में मिला। जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस सहित एसपी अगम जैन मौके पर पहुंचे हैं। राजीनामा करने का दबाव बना रहा था आरोपी बता दें कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भोला अहिरवार गांव पहुंचा था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अवैध ह​थियार लेकर पीड़ित लड़की के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वो केस में राजीनामे का दबाव बना रहा था, तभी पीड़िता के दादा (65) ने भोला को रोकने की कोशिश की। इससे भोला का गुस्सा भड़क उठा और उसने दादा के सीने में गोली मार दी, जिससे दादा की मौके पर ही मौत हो गई। घर से भागते समय चाचा को भी गोली मारी इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पेट में कट्टे से गोली मारी और मौके से भाग निकला। जैसे ही आरोपी घर से बाहर निकला, उसे पीड़िता का चाचा (23) मिल गया। भोला ने उसे भी एक गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायलों को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, वहीं दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर किया गया है। नाबालिग लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की बाइक छीनकर आरोपी हुआ था फरार हत्या की वारदात के बाद आरोपी रास्ते में एक युवक की बाइक छीनकर फरार हो गया था। अतरार के रहने वाले गोविंद कुशवाहा ने सोमवार शाम को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह छतरपुर से अपने गांव जा रहा था। पीतांबरा मंदिर के पास भोला अहिरवार मिला। उसने मुझे रोककर लिफ्ट मांगी। मैंने मना किया तो आरोपी ने मेरी कनपटी पर कट्‌टा अड़ा दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण मैंने उसे बाइक दे दी। पुलिस पर रिपोर्ट के नाम पर 5000 रुपए लेने का आरोप पीड़िता की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को जब हम थाने में रिपोर्ट कराने गए थे, तब एक टीआई मैडम ने रिपोर्ट लिखने के नाम पर हमसे 10 हजार रुपए मांगे। मुझे बुलाकर कहा कि हम फ्री में काम नहीं करेंगे। इसके बाद मैडम ने सिविल ड्रेसे में एक पुलिसवाले को भेजा। उसे मैंने अपने हाथों से 5 हजार रुपए दिए थे। फिर पुलिस वाले घर पर भी पैसे मांगने के लिए आए थे। वे कह रहे थे कि 70 हजार रुपए दो और अपराधी का पता बताओ, नहीं तो रिपोर्ट वापस ले लो। हम राजीनामा करवा देंगे। उस समय पुलिस कार्रवाई करती तो ये घटना नहीं होती।   recent visitors 75

न्यायालय ने डकैती और हत्या के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

महू इंदौर के महू में द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने हत्या के केस को रेयरेस्ट मानते हुए दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी, इसके बाद उसके शरीर के तीन टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। मामला 2019 का है। फैसला सोमवार को इंदौर के महू में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सोमप्रभा चौहान की कोर्ट ने सुनाया। आरोपी अनूप माहेश्वरी और सादिक खान को जेल भेज दिया गया। ‘यह मामला रेयरेस्ट है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। किसी मानव को इतनी बर्बरता से काट कर सार्वजनिक जगह फेंकना इंसानियत को शर्मसार करता है। आम जन में खौफ पैदा करने वाली घटना है।’ -द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, महू सीसीटीवी से मिला सुराग, लूट का केस भी दर्ज 2 अक्टूबर 2019 को महू की सुरखी गली की नाली में महिला के कटे हुए पैर मिले। अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ सिर और हाथ मिले। धड़ आजाद ग्राउंड के सामने मिला। कपड़े पुराने खाली मकान में मिले। एक हाथ में हरप्रीत गुदा था। आसपास के थाना क्षेत्रों में पता किया तो युवती की पहचान रुखसार उर्फ पूजा (27) निवासी चंदन नगर के रूप में हुई। उसके खिलाफ बगदून थाने में लूट का केस भी दर्ज है। यहां उसका नाम पूजा पति हरप्रीत लिखा है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला ले जाते दिखा, लेकिन लौटते समय हाथ खाली थे। उसकी पहचान अनूप माहेश्वरी के रूप में की गई। पुलिस ने शक के आधार पर अनूप से पूछताछ शुरू की। पहले तो वह बरगलाता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी सादिक को भी गिरफ्तार कर लिया। संबंध बनाने से मना किया, तो मार डाला अनूप की ही निशानदेही पर पुलिस रुखसार के परिजन तक पहुंची। पता चला कि उसकी चार बहन हैं। एक बहन ने बताया, 2011 में रुखसार की शादी महू में ही हम्माल मोहल्ले में रहने वाले सादिक से हुई। उनका एक बेटा भी है। करीब पांच साल बाद दोनों का तलाक हो गया। रुखसार को नशे की लत लग गई। हरकतें ठीक नहीं होने पर परिवार वालों ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया। रुखसार महू व आसपास के शहरों में रहकर पावडर का नशा करती थी। सादिक पेशे से कसाई था। इधर, सादिक को भी ब्राउन शुगर की लत थी। 1 अक्टूबर 2019 को रुखसार और सादिक मिले। दोनों ने साथ में ब्राउन शुगर का नशा किया। नशा ज्यादा होने पर सादिक उसे हम्माल मोहल्ले में अपने दोस्त अनूप माहेश्वरी के घर ले गया। यहां दोनों ने रुखसार से संबंध बनाने की बात की। सादिक ने रुखसार के साथ गंदा काम किया। जब अनूप ने भी संबंध बनाने की कोशिश की, तो रुखसार ने इनकार कर दिया। गुस्से में उसने रुखसार की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अनूप माहेश्वरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त किए गए थे। पहचान न हो, इसलिए कर दिए तीन टुकड़े सादिक को जब यह बात पता चली, तो दोनों ने शव को ठिकाने लगाना तय किया। सादिक ने कहा कि मैं शव के टुकड़े कर देता हूं, लेकिन ठिकाने तुझे लगाना होगा। सादिक ने शव के तीन टुकड़े कर दिए। रात में अनूप के ही घर में सादिक ने महिला के पैर, गर्दन व हाथ काटे। सुबह करीब 4 बजे झोले में ले जाकर अनूप ने इन टुकड़ों को फेंका। इनमें पैर को सुरखी गली में नाली और सिर को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। अगले दिन बोरे में बांधकर धड़ को ठेले पर ले जाकर आजाद ग्राउंड स्थित उत्तम गार्डन के सामने झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू और अन्य हथियार जब्त कर लिए। लूट के मामले में पकड़ाई थी रुखसार पुलिस ने बताया कि रुखसार के अलग-अलग लोगों से संबंध रहे थे। बीच में हरप्रीत नामक व्यक्ति के साथ भी रही। उसने हाथ पर अंग्रेजी में हरप्रीत का नाम भी गुदवा रखा था। खुद का नाम भी पूजा रख लिया था। बगदून थाने में लूट के मामले में आरोपी भी रही। इसकी रिपोर्ट पूजा पति हरप्रीत के नाम से दर्ज थी। पुलिस ने बगदून थाने से रिकॉर्ड भी मंगवाया था। वहीं, आरोपी अनूप माहेश्वरी अपने घर में कॉलगर्ल के साथ पकड़ाया जा चुका है।   recent visitors 57

7 अक्टूबर इजरायल पर फिर भारी गुजरा, हिजबुल्लाह ने रात भर बरसाए रॉकेट

तेल अवीव इजरायल ने सोमवार को हिज्बुल्लाह के 130 रॉकेट हमलों का जवाब अपने 100 लड़ाकू विमानों के साथ लेबनान में करीब 120 साइटों को निशाना बनाकर दिया. ये विमान करीब 1 घंटे तक बम बरसाते रहे. आईडीएफ प्रवक्ता ने लेबनानी नागरिकों को अगली सूचना तक अवली नदी से दक्षिण की ओर समुद्र तट पर या नावों पर रहने से बचने की चेतावनी जारी की है. लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमलों की यह लहर पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमलों की बरसी पर आई, जो इस क्षेत्र में एक साल से जारी युद्ध की शुरुआत का कारण बना था. आईडीएफ ने सोमवार को यह भी घोषणा की कि उसने उत्तरी इजरायल में एक नया क्लोज्ड मिलिट्री जोन घोषित किया है. लेबनान में इजरायली ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने के बाद से यह चौथा क्लोज्ड मिलिट्री जोन है, जो मेडिटेरेनियन सी से पूर्व की ओर फैला है. ताजा हवाई हमलों के बारे में जानकारी देते हुए आईडीएफ ने एक बयान में कहा, 'हमारे विमानों ने हिज्बुल्लाह की विभिन्न यूनिट्स को टारगेट करके हमले किए, जिनमें सदर्न फ्रंट की रीजनल यूनिट्स, रादवान फोर्सेज, मिसाइल और रॉकेट फोर्स और इंटेलिजेंस यूनिट शामिल थे.' हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों पर इजरायल ने बरसाए बम आईडीएफ के मुताबिक यह हवाई हमला हिज्बुल्लाह के कमांड एंड कंट्रोल और फायरिंग क्षमताओं को नष्ट्र करने के लिए था. साथ ही इजरायली ग्राउंड ऑपरेशन में शामिल सैनिकों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करने के उद्देश्य से ये हवाई हमले किए गए. एक तरफ इजरायल में 7 अक्टूबर के हमले की बरसी पर शोक सभाएं चल रही थीं और दूसरी ओर उसकी सेना कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रही थी. इजरायल ने लेबनान में अपने ग्राउंड ऑपरेशन का विस्तार किया और आईडीएफ की थर्ड डिवीजन भी युद्ध में शामिल हो गई. हमास ने इजरायल में 7 अक्टूबर के हमलों के शोक में आयोजित मेमोरियल इवेंट्स को टारगेट करते हुए रॉकेट दागे और इजरायल के खिलाफ युद्ध जारी रखने की कसम खाई. हालांकि, रॉकेट दागने की हमास की क्षमता गाजा में 12 महीने के विनाशकारी इजरायली हमले के कारण काफी हद तक कम हुई है. बता दें कि गाजा युद्ध में 42,000 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल समय-समय पर यह कहता रहा है कि उसने गाजा में हमास को प्रभावी ढंग से हराया है. लेबनान से इजरायल में दागे गए 130 से अधिक रॉकेट इजरायली सैन्य अभियानों में आई तेजी के बावजूद, हिज्बुल्लाह ने सोमवार को पूरे दिन में करीब 130 से अधिक रॉकेट दागे. इनमें से ज्यादातर रॉकेट हाइफा को टारगेट करके दागे गए थे, जो इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है. शाम ढलते ही यमन से हूती द्वारा दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने हवा में ही मार गिराया. इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से हिज्बुल्लाह द्वारा दागे गए कुछ रॉकेट्स को आयरन डोम ने इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया, जबकि कुल खाली इलाकों में गिरे. इस क्षेत्र में युद्ध के और भीषण होने की आशंका है. क्योंकि इजरायल ने पिछले हफ्ते ईरान द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए मिसाइल हमले का बदला लेने का वादा किया है. इजरायल किसी भी समय ईरान के खिलाफ एक बड़ा जवाबी हमला कर सकता है. वहीं, तेहरान ने दोहराया है कि वह अपनी धरती पर किसी भी इजरायली हमले का जवाब देगा. इस बढ़ते संघर्ष में अमेरिका के भी शामिल होने की संभावना है. वह इजरायल को महत्वपूर्ण सैन्य और राजनयिक सहायता प्रदान करता है. और यदि ईरान ने इजरायल पर फिर कोई हमला किया, तो अमेरिका यहूदी देश के बचाव में इस युद्ध में उतर सकता है.   recent visitors 56

Israel attack : मारा गया हिजबुल्लाह की मिसाइल टीम का प्रमुख सुहैल हुसैन हुसैनी

बेरुत सुहैल हुसैन हुसैनी (Suhail Hussein Husseini)… हिज्बुल्लाह का वो कमांडर जो इस आतंकी संगठन के हथियार डिपो, हथियारों की सप्लाई, बजट, रसद, वेपन कहां से आना है. कहां जाना है. ये सब देखता था. सात अक्टूबर 2024 की रात इजरायली एयरस्ट्राइक में यह हिज्बुल्लाह लीडर भी बेरूत में मारा गया. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा कि हुसैनी विदेशों से हथियारों की डीलिंग करता था. यह हिज्बुल्लाह की टॉप मिलिट्री संस्था जिहाद काउंसिल का भी सदस्य था. हुसैनी की वजह से ही ईरान और हिज्बुल्लाह के बीच हथियारों का आदान-प्रदान होता आया है. उसी ने हिज्बुल्लाह लड़ाकों को ईरान से एडवांस हथियार लेकर दिए थे. हुसैनी यह देखता था कि ईरान से हथियार कैसे आएंगे. कहां जाएंगे. किस यूनिट को किस तरह के हथियार देने हैं. इसके अलावा वह इन सबकी प्लानिंग करता था. उन्हें पूरा करवाता था. साथ ही वह बजट भी देखता था. यह हिज्बुल्लाह के सबसे संवेदनशील लॉजिस्टिकल मैनेजमेंट को संभालता था. जिसमें जंग की रूपरेखा भी शामिल है. हुसैनी ने ने इजरायल के ऊपर लेबनान और सीरिया की तरफ से कई आतंकी हमले करवाए. हुसैनी जिस इमारत में मारा गया. वह इमारत हिज्बुल्लाह का रिसर्ड एंड डेवलपमेंट सेंटर था. ताकि वहां पर नई गाइडेड मिसाइलों की डिजाइनिंग और निर्माण किया जा सके.   recent visitors 63