पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे इंदौर, दीक्षा समारोह में की शिरकत

इंदौर  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समारोह में स्नातकोत्तर और स्नातक कोर्स के 1426 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है। 19 पीएचडी शोधार्थी को उपाधि दी जा रही है। 15 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में कुलाधिपति पुरुषोत्तमदास पसारी और कुलगुरु डॉ. उपेंद्र धर सहित गवर्निंग बॉडी के मानद सदस्य, संस्थानों के प्रमुख भी मौजूद हैं। अंतर कक्षा स्तरीय युवा उत्सव 17 से, 22 विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं 2024-25 सत्र के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने युवा उत्सव को लेकर विश्वविद्यालय को तैयारी शुरू करने पर जोर दिया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इस संबंध में युवा उत्सव का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण में अंतर कक्षा स्तर पर प्रतियोगिताएं रखी हैं, जो 17 से 19 अक्टूबर के बीच करवाई जाएंगी। तीन दिवसीय उत्सव में 22 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें रंगोली, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण, एकल नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, समूह गान, नुक्कड़ नाटक, पाश्चात्य संगीत सहित कई विधाएं शामिल हैं। प्रत्येक कक्षा की अलग-अलग टीम कॉलेजों को बनानी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकारी कॉलेजों की मदद से निर्णायक समिति भी बनाई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले 160 कालेज और क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय से जुड़े 80 कालेजों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संघ ने बीते दिनों कालेजों की बैठक करवाई थी। इंदौर में न्यू जीडीसी कॉलेज, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी जिले में शासकीय कन्या महाविद्यालय, आलीराजपुर और बुरहानपुर में शासकीय महाविद्यालय को प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन कॉलेजों को प्रतियोगिता करवाने के बाद विजेता टीम की जानकारी विश्वविद्यालय को भेजनी है। छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. एलके त्रिपाठी का कहना है कि युवा उत्सव में राष्ट्रीय भावना व सामाजिक सद्भाव को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को प्रस्तुति देनी होगी। अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय 11 से 13 नवंबर और अंतर जिला युवा उत्सव 5 से 7 दिसंबर तक रखा गया है। अंतर विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय आयोजन 18 से 20 जनवरी 2025 तक होगा। recent visitors 54

4 सेकेंड में A से Z तक टाइपिंग का रिकॉर्ड किया अपने नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया

पन्ना पन्ना-जिले में प्रतिभाओं की कमीं नही है। नगर के मध्यमवर्गीय परिवार से 14 वर्षीय बालक सक्षम नामदेव ने साबित कर दिखाया है। महज 4 सेकेंड में A से Z तक टाइपिंग का रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करा कर पन्ना जिले सहित समूचे प्रदेश का नाम किया रोशन। पन्ना नगर के निवासी सक्षम नामदेव की अपने पिता से अलग अपनी मां लक्ष्मी नामदेव के साथ रहते थे। मां सिलाई कर भगवान जुगलकिशोर जी के पकड़े बनाती है और पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। फिलहाल सक्षम 11वीं में पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ साथ अपने मामा राहुल नामदेव की इंटरनेट कैफे में सहयोग करता है। इसी बीच सक्षम ने वह कर दिखाया जिसे सुन सब हैरान रह गए। सक्षम ने महज 4 सेकेंड में अल्फाबेट A से Z तक टाइप कर रिकार्ड बनाया है। जिसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। दरअसल सक्षम शुरुआत से ही तेज टाइपिंग करते रहे हैं। सक्षम की कुशलता को देखते हुए मामा ने इंडिया बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारियों की सलाह दी। मात्र 1 माह में ही सक्षम नामदेव ने आपके लक्ष्य को हासिल कर 4 सेकेंड में ही a से z तक विथ स्पेश टाइपिंग कर यह मुकाम हासिल किया है। यह रिकॉर्ड उनको ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 6 अगस्त को मिला है। भारत के 14 वर्ष की आयु में रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बच्चे बन गए हैं। इस सफलता पर रिश्तेदारों ने भी बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मामा ने टाइपिंग सिखाई सक्षम नामदेव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस सफलता का श्रेय मेरे मामा राहुल नामदेव को जाता है। उन्होंने ने ही मुझे अच्छी स्पीड से टाइपिंग करना सिखाया और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में पार्टिसिपेट करने में सहयोग किया। इंट्रेस्ट से मिली सफलता मामा राहुल नामदेव ने बताया कि बच्चे के इंट्रेस्ट को देखते हुए तैयारियां कराई और कम समय में सक्षम ने सफलता अर्जित की है। पहले मई के महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई किया था। मई माह में ही मिल गया था। लेकिन बुक का प्रिंट उल्टा होने के कारण वापस रिवर्ट कर दिया था। दोबारा अगस्त माह की 6 तारीख को दर्ज हुआ था और सितंबर में पोस्ट के माध्यम से पुरस्कार घर आया है।   recent visitors 113

सिंध में दिल दहलाने वाली वारदात, इतनी सी बात पर लड़की ने परिवार के 13 लोगों की कर दी हत्या

कराची पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों के खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। इसकी वजह भी सामने आई है। दरअसल लड़की के परिवार वाले उसकी पसंद के मुताबिक शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। अब खुलासा हुआ है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया, "खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि इन लोगों की मौत जहरीला खाना खाने से हुई थी।" उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्या है मामला 19 अगस्त को घर में खाना खाने के बाद बीमार पड़ने के बाद परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई थी। अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान चार अन्य की भी मौत हो गई। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गंबाट डीएसपी मलहीर खान ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस स्टेशन में दी गई थी और माना जा रहा था कि उनकी मौत का कारण कोई रहस्यमय बीमारी या फूड पॉइजनिंग है। हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस ने खैरपुर एसएसपी समीउल्लाह सूमरो के निर्देश पर विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने दो शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल की और उस पर काम किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह का जहरीला पदार्थ इतनी मौतों का कारण बना। खोज में वे इस नतीजे पर पहुंचे कि पीड़ितों द्वारा खाए गए भोजन में जहर मिलाया गया था। प्रेमी ने दिया था जहर डीएसपी ने कहा कि उन्होंने एक ही जगह रहने वाले संयुक्त परिवार के जिंदा बचे सदस्यों में से एक शाइस्ता ब्रोही से पूछताछ शुरू की। कई बार कड़ी पूछताछ के दौरान वह आखिरकार टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने परिवार को दिए जाने वाले खाने में जहर मिलाया था। उसने कहा कि यह तरल पदार्थ उसे उसके प्रेमी आमिर बख्श ब्रोही ने दिया था। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता आमिर बख्श से प्यार करती थी लेकिन उसका परिवार प्रस्ताव के लिए सहमत नहीं था। उसने कहा कि एक दिन आमिर ने उसे एक तरल पदार्थ दिया और उसे भोजन में मिलाने के लिए कहा। उसने उसे आश्वासन दिया कि यह खाने के बाद उसका परिवार शादी के प्रस्ताव पर सहमत हो जाएगा और फिर वे शादी कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर शाइस्ता द्वारा कथित तौर पर अपलोड किए गए एक वीडियो क्लिप में भी उसे ऐसा बयान देते हुए दिखाया गया है। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता और आमिर बख्श के खिलाफ बराडी जटोई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। recent visitors 69

सेंट लूसिया किंग्स पहली बार सीपीएल जीता, आखिरी 20 गेंद में 65 रन कूटे

नई दिल्ली सेंट लूसिया किंग्स कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की चैंपियन बन गई। फाइनल में किंग्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया। 139 रन के लक्ष्य को सेंट लूसिया किंग्स ने 11 गेंद रहते 4 विकेट पर हासिल कर लिया। किंग्स की तरफ से रोस्टन चेज ने 22 गेंद में नाबाद 39 और एरोन जोंस ने 31 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेंट लूसिया किंग्स के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि दो महीने पहले ही स्प्रिंटर जूलियन अल्फ्रेड ने सेंट लूसिया के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद डैरेन सैमी कोचिंग वाली किंग्स टीम ने अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। इस मैच में 139 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय सेंट लूसिया किंग्स के 51 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। विकेट धीमा होने के साथ ही उसमें दोहरा उछाल था। किंग्स के बल्लेबाज किस कदर संघर्ष कर रहे थे, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो 9 ओवर यानी 54 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। रोस्टन चेज और एरोन जोंस एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। कोच डैरेन सैमी ने जोंस को तो रिटायर्ड आउट करने तक का फैसला कर लिया था। फिर 15वें ओवर में सैमी ने चेज और जोंस को संदेश भेजा। उस समय किंग्स को जीत के लिए 5 ओवर में 65 रन की दरकार थी। इसके बाद तो खेल का कायापलट ही हो गया। जोंस और चेज ने गयाना वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। चौके और छक्कों की बरसात हुई।    मोईन अली ने किंग्स की पारी का 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में चेज और जोंस ने तीन छक्के और 2 चौके मारकर खेल ही पलट दिया। इस ओवर में कुल 27 रन आए और 20 गेंद में ही किंग्स ने 65 बना डाले और इस तरह अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। मैच की अगर बात करें तो गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए थे। किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कप्तान फाफ डुप्लेसी 21, जॉनसन चार्ल्स 7 रन बनाकर आउट हो गया था। recent visitors 87

बीरभूम की कोयला खदान में फिर हुआ हादसा, 7 मजदूरों की मौत

बीरभूम पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक कोयला खदान में धमाका होने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिस कोयला खदान में यह ब्लास्ट हुआ वह बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है. कंपनी का नाम गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) है जहां कोयला क्रशिंग के दौरान यह खदान में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं. सूत्रों का दावा है कि कोयला क्रशिंग के लिए कोयला खदान में विस्फोट करते समय यह हादसा अनजाने में हुआ. जैसे ही धमाका हुआ तो मौके पर मौजूद जी.एम.पी.एल. के कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से भाग निकले. स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. इसके अलावा स्थानीय बीजेपी विधायक भी मौके पर हैं. फिलहाल बचाव और राहत का कार्य जारी है. पुलिस मृतकों के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क कर रही है.   recent visitors 63

श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को किया नियुक्त

कोलंबो पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के पूर्व ओपनर रह चुके जयसूर्या के मार्गदर्शन में टीम ने खासकर भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जयसूर्या की नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और वह 31 मार्च 2026 तक इस पद पर रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, “श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय हाल के भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया, जहां जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे।” मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे। जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं। उनको पहली बार जुलाई में अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उनकी धरती पर टेस्ट मैच में हराया, और हाल ही में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट में 2-0 से हराया। 1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। 1996 के विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जयसूर्या इसके अलावा एक शानदार गेंदबाज भी थे। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 और वनडे मैचों में 323 विकेट लिए हैं। वनडे में वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में एक हैं। जयसूर्या ने अपने करियर में 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 30 मैच खेल चुके हैं।   recent visitors 99

मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित किया

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह बनाने से चूकने के बाद मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मार्कस हैरिस ने घरेलू सत्र से पहले क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “इस साल मेरे लिए यही अंतर है कि पिछले साल की तरह इस साल मेरे सिर पर टेस्ट में चयन होने का खतरा नहीं मंडरा रहा है।” उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि मैं कहां खड़ा हूं और मैं जिस स्थिति में हूं, मेरी उम्र क्या है, मुझे पता है कि अगर मुझे फिर से मौका मिलना है तो मुझे हर हाल में दरवाजा खटखटाना होगा। ऐसा लगता है कि वे छह बल्लेबाजों के बारे में काफी हद तक तय कर चुके हैं। लेकिन वे वास्तव में निश्चित नहीं हैं कि क्रम क्या होगा।” 32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को कभी डेविड वार्नर के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि पिछली गर्मियों में चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ प्रयोग किया और तब हैरिस दरकिनार कर दिए गए। हैरिस और उनके प्रतिद्वंद्वियों कैमरन बैनक्रॉफ्ट और मैथ्यू रेनशॉ के स्थान पर स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करने के लिए उतारा गया। टेस्ट टीम में सिलेक्शन से चूकने की निराशा पर हैरिस ने स्वीकार किया कि उनके लिए अपने टेस्ट भविष्य की अनिश्चितता से बचना मुश्किल था, लेकिन इसके साथ आने वाली मानसिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए उन्होंने कदम उठाए हैं। पिता बनने से हैरिस को एक नया दृष्टिकोण भी मिला है। 2023-24 सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले अपने बेटे मैक्स का स्वागत करते हुए, हैरिस ने घर पर पर्सनल लाइफ के साथ क्रिकेट को संतुलित करने की चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा “जब आपके पास एक छोटा बच्चा होता है, तो चीजें इस क्रम में बदल जाती हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है और क्या नहीं। वह अब एक साल का हो गया है, इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान हो रहा है, लेकिन मैं एक पिता होने के लिए और अधिक अभ्यस्त हो रहा हूं।”   recent visitors 85