प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा

यूपी : देवरिया में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए छेड़छाड़ के दो आरोपी मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा देवरिया/प्रतापगढ़/मुजफ्फरनगर देवरिया में दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पूरे मामले को लेकर एसएसपी देवरिया दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, “4 अक्टूबर को तरकुलवा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना घटित हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ थाना तरकुलवा में मुकदमा दर्ज कराया गया था और तलाश की जा रही थी।” उन्होंने आगे कहा कि विवेचना के क्रम में इन अभियुक्तों की पहचान की गई। इनके कहीं जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद हमारी टीमें सक्रिय हुईं, जब इनकी घेराबंदी की गई, तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी है। इनको गिरफ्तार करके सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से थाना तरकुलवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान रितिक यादव और धीरज पटेल के रूप में हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार के कानून व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि मुठभेड़ में घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दरअसल, 4 अक्टूबर को तरकुलवा थानाक्षेत्र के नारायणपुर कस्बे में बाइक सवार चार युवकों ने दिनदहाड़े दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान आरोपियों के बारे में कुछ इनपुट मिला जिसके आधार पर ही पुलिस ने घेराबंदी की। अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा भी प्राप्त हुआ है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। यह दो बदमाश बाइक पर सवार थे। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस गंग नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे और पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन भी खराब हुआ और इन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया है। घायल बदमाश शातिर लुटेरा बताया जा रहा है और उसकी पहचान जुनैद निवासी मेरठ के तौर पर हुई है। इस बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सीओ जानसठ मुजफ्फरनगर यतेंद्र नागर ने बताया, “एसएसपी के आदेश के क्रम में शाम 5 बजे से चेकिंग अभियान था। उसी के क्रम में संभलहेड़ा नहर से जाने वाली नहर पटरी पर चेकिंग की जा रही थी। दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए और उनको जब रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने खुद को घिरा पाकर नहर पटरी से अंदर जंगल की तरफ अपनी मोटरसाइकिल दौड़ाई। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद उन्होंने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस द्वारा डिफेंस में की गई फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है जिसको तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया है।” उन्होंने आगे बताया, “गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जुनैद है जो इस्लाम नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ का रहने वाला है और इस पर 16 मुकदमे अभी तक ज्ञात हुए हैं। पूछताछ पर यह भी बात प्रकाश में आई है कि इसके द्वारा थाना बहसूमा से आज ही यह मोटरसाइकिल चोरी की गई है जो इससे बरामद की गई है। थाना मीरापुर पर एक मोबाइल स्नेचिंग मामले में भी यह आरोपी है। इसकी तलाशी में वह मोबाइल बरामद किया गया है। इसके अलावा इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। अन्य थाना से भी इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।” घायल बदमाश जुनैद के खिलाफ लूट चोरी के मुकदमे कई थानों में दर्ज होने बताए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा  प्रतापगढ़ में लीलापुर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की खेतों में बेहोश स्थिति में मिली, जिसके गले में दुपट्टे से फंदा लगाया गया था और उसकी नाक से खून बह रहा था। माना जा रहा है कि दबंगों द्वारा इस नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया। 16 साल की लड़की का हाथ रस्सी से बांधने के बाद उसके गले में दुपट्टा कसकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। एसपी अनिल कुमार ने इस मामले में जल्द खुलासे का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, यह लड़की खेत में बेहोशी की हालत में जब ग्रामीणों को मिली तो उसको तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। लड़की की नाक से खून निकल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर रात में ही एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर और जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने कहा, “यह मामला थाना लीलापुर गांव है। सूचना के अनुसार बच्ची के गले में दुप्पटे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद लड़की … Read more

विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीएम योगी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को त्योहारों के दृष्टिगत मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन मंय कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता और जबरन किसी पर थोपा भी नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी, लेकिन सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ अथवा आगजनी स्वीकार नहीं है, जो कोई ऐसा दुस्साहस करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो, यह प्रत्येक जनपद-प्रत्येक थाना को सुनिश्चित करना होगा। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटें। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।       recent visitors 68

भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पति ही हत्यारा निकला

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पति ही हत्यारा निकला है। दरअसल मामला देहात थाना अंतर्गत ग्राम सिमराव का है,जहां पर 25 सितंबर को फरियादी उदयभान सिंह तोमर निवासी ग्राम सिमराव ने थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सोनी राजावत बिना बताए कहीं चली गई हैं। पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले को लिया गया मृतका के परिजनों से बात की गई लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले आए दिन लड़की के साथ दहेज के लिए मारपीट और गाली गलौज करते हैं यह मृतका के मायके पक्ष वालों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था। तभी पुलिस को संदेह हुआ और मृतक महिला के घर वालों से पूछताछ की गई। जिसमें महिला का शव कुंवारी नदी के किनारे कछार में कीचड़ में मिला। वहीं गले का मंगलसूत्र जो था वह भी झाड़ से छुपा दिया गया था। पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।   recent visitors 88

शेयर बाजार में आए भूचाल से सहमे अडानी ग्रुप के स्टॉक्स, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 24700 के करीब

मुंबई शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। Adani Group Stocks: शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल बता दें शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 887अंक लुढ़क कर 80787 पर आ गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 24716 पर आ गया है। यह 298 अंक टूट चुका है। इससे पहले आज सुबह शेयर मार्केट में पांच दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया था। सेंसेक्स 238 अंकों की बढ़त के साथ 81926 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 69 अंक ऊपर 25084 पर खुलने में कामयाब रहा था। recent visitors 93

इंदौर में त्योहारी सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी, 33 हजार के चालान कटे

इंदौर इंदौर में त्योहारी सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। फुटपाथ पर लगी दुकानें और शाम को 7 बजे के बाद खरीदारी करने के लिए उमड़ती भीड़ से शहर के कई प्रमुख मार्ग जाम हो रहे हैं। इसी व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने टीमें बनाई हैं। दोनों के निर्देश पर इंदौर में यातायात सुगम बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। फुटपाथ खाली करवाए गए इसी क्रम में रविवार को देर रात जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों के द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें झोन क्रमांक 02 में आने वाले मच्छी बाजार, कड़ावघाट इंदौर के (दोनों तरफ) सड़क एवं फुटपाथों पर पार्किंग वाहनों एवं अस्थायी रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 33 हजार रुपए अर्थदण्ड की वसूली की गई। कार्यवाही के दौरान लोगों को समझाइश दी गई की गाड़ियां अपने परिसर में पार्क करें तथा फुटपाथ खाली रखें। संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम राकेश परमार, जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, रिमूवल प्रभारी राजेंद्र यादव सहित निगम की टीम उपस्थित रही। स्वच्छता के लिए भी समझाइश दी इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम द्वारा बापट चौराहे से ज्ञानसिंग परिहार मार्ग तक यातायात व्यवस्था के लिए भी कार्रवाई की गई। राजस्व, नगर निगम और पुलिस के अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान स्वच्छता नहीं रखने वाले कुछ दुकानदारों पर भी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। करीब 35 दुकानदारों को चेतावनी दी गई और क्षेत्र में यातायात सुगमता के लिए नो पार्किंग जोन व रोड किनारे वाहन पार्किंग नहीं करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्रवाई में संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान, एसीपी यातायात, एएसआई ट्रैफिक पुलिस स्टाफ, जोनल अधिकारी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।  recent visitors 68

खुदरा बाजार में 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंची टमाटर की कीमत, सेब की थोक कीमत 40 से 80 रुपये प्रति किलो

नई दिल्ली  सब्जी मंडियों में इन दोनों टमाटर के भाव आसमान को छू रहे हैं। हालत यह है कि टमाटर के मुकाबले सेब सस्ता है। जबकि ऐसा कई सालों में एक या दो बार ही होता है। इसकी वजह से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। जिससे कारोबारी से लेकर आम आदमी तक परेशान हैं। सप्लाई कम होना है कारण? गाजीपुर सब्जी मंडी, ओखला सब्जी मंडी, आजादपुर सब्जी मंडी बल्कि दिल्ली के सभी सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर की सप्लाई कम होने से टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं। आजादपुर सब्जी मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा ने कहा इसी समय पिछले साल टमाटर की रोजाना 35 से 40 गाड़ियां आती थी। लेकिन बेंगलुरु और सोलापुर से इस समय मंडी में 15 से 20 गाड़ियां ही आ रही हैं। मंडी में इस समय टमाटर का थोक दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो है। जबकि खुदरा मंडी में टमाटर का दाम 110 रुपये से पार हो गया है। वहीं, फल मंडी के कारोबारी ने बताया कि सेब की थोक कीमत 40 रुपये से 80 रुपये प्रति किलो है। लहसुन के घट गए रेट नवरात्र की वजह से इन दिनों सब्जी मंडी में लहसुन की कीमत घट गई है। पहले लहसुन की कीमत थोक मंडी में 300 रुपये प्रति किलो थी। जो अब घटकर 200 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, प्याज की कीमत नवरात्र में कम नहीं हुई है। खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलो है। recent visitors 158

मुसलमानों को मुसलमानों द्वारा किए गए अपराधों की ओर ध्यान दिलाना चाहिए

मलप्पुरम वामपंथी विधायक के टी जलील की की गई इस टिप्पणी से विवाद शुरू हो गया कि मलप्पुरम जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से सोने की तस्करी में शामिल ज्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय से हैं। इस पर आईयूएमएल और असंतुष्ट विधायक पी वी अनवर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ऐसे अपराधों में शामिल सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए समुदाय के नेताओं के हस्तक्षेप का भी आह्वान किया। उनका यह बयान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम के बारे में हाल ही में की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर राज्य में चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आया है। 'फेसबुक' पोस्ट में जलील ने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी समुदाय से हों, समुदाय के सदस्यों द्वारा कड़ा विरोध व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ईसाइयों को ईसाई समुदाय में हो रहे गलत कामों का विरोध करने के लिए आगे आना चाहिए और मुसलमानों को मुसलमानों द्वारा किए गए अपराधों की ओर ध्यान दिलाना चाहिए।' थावनूर के विधायक ने कहा कि हिंदुओं को अपने समुदाय के भीतर गलत प्रथाओं पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा इस तरह के हस्तक्षेप को अन्य धर्मों द्वारा उन्हें नीचा दिखाने के प्रयास के रूप में गलत समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'करिपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (मलप्पुरम) के आसपास सोने की तस्करी के मामलों में पकड़े गए अधिकांश लोग मुस्लिम समुदाय से हैं।' जलील ने पूछा, 'इस मुद्दे पर ध्यान दिए बिना, मलप्पुरम के प्रति प्रेम का उपदेश देने वाले लोग मुस्लिम समुदाय में कौन सा सुधार और प्रगति लाना चाहते हैं?' जलील के पोस्ट के तुरंत बाद आईयूएमएल ने उनकी कड़ी आलोचना की और इसे 'बेहद अपमानजनक' बताया। आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी एम ए सलाम ने पूछा, 'उन्होंने जो कहा वह यह था कि मुस्लिम समुदाय के लोग तस्करी कर रहे हैं। उन्हें यह जानकारी कहां से मिली? वह किस आधार पर ऐसा कह रहे हैं?' असंतुष्ट विधायक अनवर ने भी जलील की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि थावनूर के विधायक ने वास्तव में ऐसी टिप्पणी की है तो यह उनके सार्वजनिक जीवन की 'सबसे बुरी बात' है। recent visitors 88