पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई

मध्यप्रदेश में लागू होगी‘’राशन आपके द्वार’’ योजना, घर-घर पहुंचेगा राशन : मंत्री राजपूत खाद्य मंत्री बोले, सिस्टम में सुधार और बदलाव दिखेगा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई "राशन आपके द्वार" योजना को आने वाले समय में पूरे मध्यप्रदेश में लागू : मंत्री राजपूत भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश के जनजातीय विकासखंडों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई "राशन आपके द्वार" योजना को आने वाले समय में पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया जाएगा। सोमवार को केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ गुना प्रवास पर पहुंचे राजपूत ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही। मंत्री राजपूत ने बताया कि जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन मिले, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। वर्तमान में पीडीएस दुकानों में राशन वितरण के लिए बहुत सुधार किये जा रहे हैं। गांव में बुजुर्ग लोगों को राशन वितरण के लिए यदि उनका अंगूठा का निशान सही काम नहीं कर रहा है, तो उन्हें राशन देने की व्यवस्था नॉमिनी के माध्यम से की जा रही है। खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश में कई जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विशेष रूप से ट्रायबल एरिया में राशन घर-घर पहुंचाये जाने की तैयारी  की जा रही है। ‘’राशन आपके द्वार’’ के अंतर्गत राशन लोगों के घर-घर पहुंचाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। फिलहाल प्रदेश के 89 दूरस्थ ग्रामों में परिवहन के माध्यम से राशन पहुंचाया जा रहा है। अभी यह पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में है और आने वाले समय में इसे पूरे प्रदेश में लागू करेंगे। आने वाले समय में हम गांव – गांव की जगह घर – घर राशन पहुंचाने का कार्य करेंगे। पीडीएस सिस्टम में लगातार हो रहे सुधार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  राजपूत ने कहा कि पीडीएस सिस्टम में लगातार सुधार जारी है। जहां भी अनियमितता सामने आती हैं, हम तुरंत  उसमें सुधार कर कार्रवाई करते हैं। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि आने वाले समय में पीडीएस सिस्टम में बदलाव और नवाचार लागू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण की दिशा में सतत विकास की ओर बढ़ रही है। राजपूत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि गांव-गांव की जगह अब घर – घर राशन पहुंचे ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस लाभ से वंचित न रहे।   recent visitors 94

हिताची एनर्जी के भारतीय कारोबार के 75 साल पूरे, 2000 करोड़ के निवेश की योजना

नई दिल्ली  हिताची एनर्जी ने भारतीय कारोबार के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश में स्थायी ऊर्जा भविष्य को बढ़ावा देने के लिए अपनी क्षमता, प्रोडक्ट रेंज और टैलेंट बेस को विस्तार करने पर लगभग 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। पिछले 75 सालों में भारत की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में योगदान देते हुए हिंदुस्तान इलेक्ट्रिक से लेकर हिंदुस्तान ब्राउन बॉवेरी, एबीबी पावर ग्रिड्स, हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स और अब हिताची एनर्जी बनने तक, इस कंपनी ने 1949 से देश के ऊर्जा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है। अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, कंपनी "एनर्जी एंड डिजिटल वर्ल्ड 75" नाम से सोमवार से दो दिन का टेक्नोलॉजी इवेंट आयोजित किया है। इसमें भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करने वाली नई तकनीकों पर चर्चा की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, हिताची एनर्जी के ग्लोबल सीईओ एंड्रियास शियरेनबेक और हिताची एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन वेणु ने किया। इस अवसर पर वेणु ने कहा कि इस खास साल को यादगार बनाने के लिए, हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड अगले चार से पांच सालों में लगभग 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। यह निवेश भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा "नई तकनीक और समाधानों के जरिए, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस निवेश का उद्देश्ये भारत की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है और हम स्थानीय व वैश्विक बाजारों के ग्राहकों और साझेदारों के साथ मिलकर इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इसमें डिजिटलीकरण और लंबी अवधि की साझेदारी पर जोर दिया जाएगा। यह मेक इन इंडिया के हमारे लक्ष्य को और मजबूत करता है, जिससे भारत और दुनिया दोनों को फायदा होगा।" हिताची एनर्जी के ग्लोबल सीईओ एंड्रियास शियरेनबेक ने कहा, "ऊर्जा की चुनौती एक कंपनी, टीम या व्यक्ति से कहीं बड़ी है। जैसे-जैसे विद्युतीकरण बढ़ रहा है और रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ रहा है, पावर ग्रिड की क्षमता और जटिलता भी बढ़ रही है। हमारा ध्यान पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के भविष्य पर है। भारत इस मिशन में हमारे लिए बहुत अहम बाजार है। हम पिछले 75 सालों से भारत में लगातार निवेश कर रहे हैं। नए निवेश से हमारी क्षमता, टैलेंट और सप्लाई चेन मजबूत होंगी और 2030 की रणनीति के अनुसार, डिजिटलीकरण के जरिए हमारे काम को और बेहतर किया जाएगा।" वेणु ने कहा कि इस निवेश के मुख्य हिस्सों में बड़े पावर ट्रांसफॉर्मर कारखाने की क्षमता बढ़ाना, छोटे ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में खास ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग के लिए एडवांस सुविधाएं जोड़ना और बुशिंग फैक्ट्री का स्थान बदलना शामिल है। ये कदम भारत की ऊर्जा मांगों को पूरा करने और ट्रांसमिशन परियोजनाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में मदद के लिए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। यह निवेश हिताची एनर्जी इंडिया की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, नेटवर्क कंट्रोल सॉल्यूशंस से जुड़े प्रोडक्ट्स का विस्तार किया जाएगा, और ग्रिड ईएक्सपैंड और ग्रिड ईइमोशन को स्थानीय रूप से विकसित और निर्मित किया जाएगा। कंपनी अपनी पहली मीडियम वोल्टेज पेशकश आरईएफ 650 भी भारत में लॉन्च करेगी। इसके अलावा, भारत और दुनिया के लिए भारत में सप्लायर बेस को मजबूत करने पर भी काम किया जाएगा। वेणु ने कहा कि हिताची एनर्जी इस कार्यक्रम में ग्रिड-एनश्‍ योर पोर्टफोलियो भी पेश करेगी, जिसमें ग्रिड को अधिक मजबूत, लचीला और स्थिर बनाने के लिए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत नियंत्रण प्रणालियों पर आधारित समाधान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ते रुझान के कारण नई टेक्नोलॉजी की मांग बढ़ी है। कंपनी अपना इकोनिक पोर्टफोलियो पेश करेगी, जिसमें दुनिया का पहला एसएफ6-फ्री 420-किलोवोल्ट गैस-इन्सुलेटेड स्विचगियर शामिल है। यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करके पर्यावरण को सुरक्षित बनाता है, क्योंकि इसमें सल्फर हेक्साफ्लोराइड का इस्तेमाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ग्रिड ई-मोशन पोर्टफोलियो लॉन्च किया जाएगा, जो इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाला सॉल्यूशन है। यह स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन भारत में सुरक्षित, स्थायी और स्मार्ट परिवहन को बढ़ावा देगा, खासकर बड़े पैमाने पर सार्वजनिक परिवहन और वाणिज्यिक फ्लीट के लिए। ऐसे तकनीकी समाधान देश के नेट-ज़ीरो लक्ष्य को पाने में मदद करेंगे।   recent visitors 108

मुश्किल है टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की रहा, जानें पूरा समीकरण

नई दिल्ली.  भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के बावजूद भारत की मुश्किलें बनी हुई हैं. यह मुश्किल है सेमीफाइनल में पहुंचने की. भारतीय टीम पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराकर यह मुश्किल आसान कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसका मतलब है कि भारत को अब ना सिर्फ अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया अपने मैच हारें और बड़े अंतर से हारें ताकि रनरेट का गणित भी सुलझ सके. महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का सारा समीकरण अब नेट रनरेट पर अटकता दिख रहा है. आइए इसे विस्तार से समझते हैं. भारत की टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी हैं. श्रीलंका को छोड़कर सारी टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं. इस तरह भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के भी पॉइंट टेबल में दो-दो अंक हैं. इनमें से ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. भारत-पाकिस्तान-श्रीलंका एक-एक मैच हारे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अभी एक-एक मैच ही खेले हैं. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें दो-दो मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्हें एक-एक हार और एक-एक जीत मिली है. इस तरह ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड बेहतर स्थिति में हैं. इनमें से एक टीम 8 अंक तक पहुंच सकती है. बाकी टीमें अधिकतम 6 अंक तक पहुंच पाएंगी. श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से मैच बाकी भारतीय टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से हार चुकी है और दूसरे मैच में पाकिस्तान को हरा चुकी है. ऐसे में भारत को अगर 6 अंक तक पहुंचना है तो उसे बाकी बचे अपने दोनों मैच जीतने होंगे. भारत का अब 9 अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मैच है. इनमें से एक में भी हार का मतलब होगा भारतीय टीम फिर सिर्फ किस्मत के भरोसे रह जाएगी. भारत का नेट रनरेट निगेटिव भारतीय टीम ने अगर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. लेकिन पूरी संभावना है कि न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया के भी 6 या इससे अधिक अंक रहे. ऐसे में सेमीफाइनल की बाजी नेट रनरेट से तय होगी. मौजूदा समय में भारत का नेट रनरेट -1.217 है. न्यूजीलैंड (2.900), ऑस्ट्रेलिया (1.908) और पाकिस्तान (0.555) का रनरेट भारत से बेहतर है. श्रीलंका (-1.667) का नेट रनरेट सबसे कम है और उसका अभी खाता भी नहीं खुला है. भारत से कहां हुई चूक भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार, 6 अक्टूबर को हुआ. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में भारत को 106 रन का लक्ष्य दिया. भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की. इस जीत से भारत को दो अंक तो मिले, लेकिन नेट रनरेट में ज्यादा अंतर नहीं आया. भारत अगर पाकिस्तान को 11.2 ओवर में हराता तो उसका नेट रनरेट पॉजिटव हो जाता, लेकिन हरमनप्रीत कौर की टीम ऐसा नहीं कर पाई. recent visitors 84

छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की खेल सुविधायें उपलब्ध कराने 110 नोडल खेल केन्द्रों की स्थापना

भोपाल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की खेल सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने हर जिले के सरकारी स्कूलों में 110 नोडल खेल केन्द्रों की स्थापना की है। इन केन्द्रों के जरिये छात्र-छात्राओं को खेल अधो-संरचना के साथ उत्कृष्ट स्तर की खेल सामग्री और खेल प्रशिक्षण की सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के खेल प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभागिता में भी बढ़ोत्तरी हुई है। विभिन्न नोडल केन्द्रों के करीब 200 खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहभागिता कर विभिन्न खेलों में 80 पदक प्राप्त किये। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न विधाओं में सहभागिता की। पिछले वर्ष 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 7 खेलों में 26 स्वर्ण, 13 रजत और 14 कांस्य समेत कुल 53 पदक प्राप्त किये। स्कूलों में खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिये कक्षा 9वीं से 12वीं तक आवासीय खेलकूद संस्थान, सीहोर में संचालित किया जा रहा है। इस आवासीय संस्थान में 200 सीट निर्धारित है। विद्यार्थी यहां विद्यालय में 4 वर्ष तक पढ़ाई के साथ अपनी रूचि के खेलों का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस आवासीय संस्थान के विद्यार्थियों का विभिन्न खेल प्रतियोगितायों में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। फिट इण्डिया मूवमेंट में गतिविधियां स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फिट इण्डिया मूवमेंट के अंतर्गत 'फिटनेस का डोज-आधा घण्टा रोज' कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल गतिविधियों में सहभागिता की। फिट इण्डिया मूवमेंट के अंतर्गत 5वां 'फिट इण्डिया वीक' पिछले वर्ष सभी जिलों में मनाया गया।   recent visitors 76

राशिफल मंगलवार 08 अक्टूबर 2024

मेष: मेष राशि वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद पर भरोसा करें। अपने फैसलों के बारे में क्लियर रहें। जल्दबाजी मे गलतियां करने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। अगर कोई टास्क ज्यादा रिस्की लगता है तो दूसरों को काम सौंपने या हेल्प लेने में संकोच न करें। कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन सावधानी से आगे बढ़ें। अपने काम में समझदारी बरतना महत्वपूर्ण है। वृषभ: वृषभ राशि वालों आज उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखती हैं। याद रखें कि सफलता ऐसे विकल्प चुनने से आती है, जो आपके लक्ष्य के अनुसार हों। आप वास्तव में जो चाहते हैं उस पर ध्यान देकर आप जीवन के नए अवसरों को अपनाने के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे। अपने गोल्स पर फोकस करने के लिए समय निकालें। मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस करें। सफलता पाना ही आपका मोटिव होना चाहिए। आज इस बात पर गौर करें की आपके लक्ष्य आपकी जरूरतों और इच्छाओं के साथ मेल खा रहे हैं या नहीं। कभी-कभी हम जो सोचते हैं, वह पूरा नहीं कर पाते हैं। इसमें उदास होने वाली कोई बात नहीं है। ऐसे विकल्प चुनने के लिए समय निकालें, जो आपके लॉंग टर्म गोल्स से मेल खाते हों। कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज अपने रास्ते में आने वाली अच्छी चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन मौकों को अपनाएं जो आपका इंतजार कर रहे हैं। जीवन में विकास की प्रक्रिया पर भरोसा रखें। याद रखें कि हर बंद दरवाजा नए अवसरों की ओर ले जाता है। हो सकता है जल्द ही एक और मौका आपके सामने आने वाला है। आगे क्या होने वाला है उस पर ध्यान केंद्रित करें। सिंह: आज सिंह राशि के जातकों के लिए बदलावों भरा दिन साबित हो सकता है। कभी-कभी हमारी इच्छा के बावजूद, लोग उस तरह नहीं बर्ताव कर पाते जैसा हम उम्मीद करते हैं। चेंज की भावना भीतर से आनी चाहिए। यह ऐसी चीज नहीं है, जिसे हम दूसरों पर थोप सकते हैं। इस बात को स्वीकार करने से शांति की फीलिंग और समझ के साथ आगे बढ़ने की क्षमता पैदा हो सकती है। कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पॉजिटिव न्यूज लेकर आ सकता है। जल्दबाजी में आकर गलत डिसीजन न लें। अपने आस-पास की पॉजिटिव एनर्जी को अपनाएं। चाहे यह किसी प्रोजेक्ट पर पॉजिटिव फीडबैक हासिल करना हो या आइडिया एक्सेप्ट किए जाने और जश्न मनाने की भावना हो, संकेत एक शानदार दिन की ओर इशारा कर रहे हैं। अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल बनाए रखें। तुला: तुला राशि के जातकों आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। करियर, परिवार और पार्टनरशिप के मामलों में आज खास ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आपका पार्टनर वास्तव में आपकी परवाह करता है, तो यह जानने के लिए आपकी उनके एक्शन व हाव-भाव पर नजर रखनी होगी। अपने आस-पास की पॉजिटिविटी पर ध्यान दें। अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। वृश्चिक: आज के दिन वृश्चिक राशि वाले एक साथ कई कार्य करने में सक्षम हो सकते हैं। सेहत को लेकर काम और पर्सनल लाइफ के बीच बाउन्ड्री बनाना अच्छा रहेगा। पहचानें कि आपके लिए क्या बेस्ट है, भले ही इसका मतलब कभी-कभी दूसरों को निराश करना हो। दिल की आवाज पर भरोसा रखें। याद रखें कि नो कहना ठीक है और जब जरूरत पड़े तो खुद को ही चुनें। खुद की देखभाल को प्राथमिकता देना जरूरी है। धनु: धनु राशि के जातकों को अपनी खर्च करने की आदतों पर आज नजर रखनी चाहिए। फालतू चीजों की खरीदारी आकर्षक लग सकती है, लेकिन अच्छे और स्टेबल फ्यूचर के लिए बैलेंस जरूरी है। याद रखें, बचाया गया पैसा कमाया हुआ पैसा है। अपने सेविंग्स प्लान पर बारीकी से नजर डालें। देखें कि आप कहां बदलाव कर सकते हैं। संयम बरतने से, आप लंबे समय में अधिक लाभ कमाने के लिए खुद को तैयार कर लेंगे। मकर: मकर राशि वाले खुद को आज के दिन की एनर्जी का आनंद लेते हुए पाएंगे। ग्रहों की चाल के अनुसार, प्यार और धन के मामले में चीजें बेहतर हो रही हैं। इस बारे में डाउट होना नॉर्मल है कि आपके प्रयासों की तारीफ की जाएगी या नहीं। आज का राशिफल आपको पॉजिटिव सोच अपनाने की सलाह दे रहा है। रिलेशन को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त पार्टनर के साथ स्पेन्ड करें। जरूरी मुद्दों पर बात करें। कुंभ: आज कुंभ राशि वाले खुद को मुश्किल सिचूऐशन का सामना करते हुए पा सकते हैं। आज का दिन थोड़ा कठिन लग सकता है। याद रखें कि ऐसा कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे आप संभाल नहीं सकते। कठिन परिस्थितियों से निपटने की अपनी क्षमता पर विश्वास करें। फिट रहने के लिए हेल्दी खाएं। आपके रास्ते में जो भी आएगा, उससे निपटने के लिए आपके पास आपकी क्रिएटिविटी और स्किल्स हैं। मीन: मीन राशि के लोगों अब समय आ गया है कि टॉक्सिक चीजों को लेट गो किया जाए। सेहत पहले से बेहतर होगी। कुछ अच्छा करने की दिशा में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आज खुद को ऐसी सिचूऐशन में पाएंगे, जहां आपको थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। भरोसा रखें कि आपके जीवन का अगला चैप्टर सुधार का है। हो सकता है इसका मतलब किसी व्यक्ति को अलविदा कहना हो। recent visitors 93

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत : रविंद्र रैना

जम्मू जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है जिसे लेकर तमाम दलों के नेताओं की ओर से बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा, "जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों की बात है तो नतीजे कल (मंगलवार को) घोषित किए जाएंगे। हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी महत्वपूर्ण जीत के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी। जरूरत पड़ी तो भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ सरकार बनाएगी। हमारा विश्वास है कि हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जम्मू-कश्मीर में सभी चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वह दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी उन पांच मनोनीत एमएलसी के खिलाफ साजिश कर रही है, जो जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत मनोनीत किए गए हैं। जब देश की संसद में इन पांच एमएलसी के मनोनयन को लेकर बहस चल रही थी तब क्या कांग्रेस पार्टी सोई हुई थी। तब कांग्रेस नेता कहां थे? आज जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और संविधान में दिए गए नियमों का पालन करते हुए इन पांच एमएलसी को नामित करते हैं तो विपक्षी दल झूठी बातें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सच्चे देशभक्त और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। देश के प्रति समर्पण की भावना से किया गया उनका काम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का काम करता है। हमें भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। recent visitors 87

भैरूंदा (सीहोर) में ग्राम विकास सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित अन्य मंत्रीगण होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भैरूंदा में 8 अक्टूबर को दोपहर एक बजे "ग्राम विकास सम्मलेन" होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, केन्दीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान और वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मोबाइल ऐप “आवास सखी“ तथा “ग्राम सड़क सर्वे एवं प्लानिंग ऐप“ का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ होगा। साथ ही पीएमजीएसवाई-IV के अन्तर्गत 500 कि.मी. स्वीकृत सड़कों का शुभारंभ और स्वयं सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया जाएगा। साथ ही 8 प्र-संस्करण इकाइयों का एवं 100 समुदाय प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के 5 नए जिलों में आरसेटी केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति भी दी जाएगी। सीहोर जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्रहकों को 2 करोड़ 70 लाख रूपये बोनस राशि का वितरण तथा मध्यप्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अन्तर्गत 215 बांस हितग्राहियों को 2,90,000 बांस पौधों की अनुदान राशि 1,04,27,000 रूपये का वितरण किया जाएगा। रोड-शो भैरूंदा में आयोजित ग्राम विकास सम्मेलन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भैरूंदा में रोड-शो में शामिल होंगे। इस दौरान नगर की व्यापारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भैरूंदा कार्यक्रम के पहले सलकनपुर पहुंचेंगे और श्री विजयासन देवी के दर्शन तथा पूजा-अर्चना करेंगे। recent visitors 95