सीएम की गद्दी पर 7 साल 148 दिन, सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अखिलेश-मुलायम और मायावती भी हुए पीछे

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया है. वह उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है. योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं है. मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए. बसपा प्रमुख मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका पूरा कार्यकाल सात साल, 16 दिन का था. मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री बने. इस दौरान  मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल छह वर्ष 274 दिन का रहा था. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी. 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. नारायण दत्त ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं.   recent visitors 103

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए पुरस्कृत

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित किया। शासकीय उ.मा.वि., उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। खेल युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ का अदभुत प्रदर्शन किया गया। जेएनपीए, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण बल मकरोनिया, होम गार्ड सागर, जिला पुलिस बल महिला सागर, 11 एमपी बटालियन एनसीसी बालक, 7 एमपी बटालियन बालिका, शौर्य दल सागर एवं पुलिस बैंड प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उत्कष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों समूह को पुरस्कृत किया।   recent visitors 80

दक्षिण कोरिया का दल इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में हुआ शामिल

प्रदेश में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया मंत्रि-परिषद सदस्यों ने जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण किया दक्षिण कोरिया का दल इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में हुआ शामिल भोपाल प्रदेश में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालयों सहित जनपद और ग्राम पंचायत स्तर भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी हुई। जिला मुख्यालयों पर भव्य परेड भी आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर में किया ध्वजारोहण नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में जिला मुख्यालय स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आये साउथ कोरिया के दल ने इंदौर के स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह को देखा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस का प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में निवेश के संबंध में प्रदेश के प्रवास पर है। मरकबा ईसीडीएस कंपनी द्वारा प्रथम चरण में लगभग 2 हजार करोड़ का निवेश अनुमानित है, जिसमें 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में सर्वजोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, गेल खांग, जुनसंग ली और वोसिओक चंग और राजेश भारद्वाज शामिल हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री पटेल ने रीवा में ध्वजारोहण पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रीवा में ध्वजारोहण किया। मंत्री पटेल ने एसएएफ पुलिस परेड की सलामी भी ली। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मंत्री पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले गीतों और नृत्यों के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजस्व मंत्री वर्मा ने सिवनी में ध्वजारोहण किया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर सिवनी में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वर्मा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कटनी में ध्वजारोहण किया परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कटनी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति दी।   recent visitors 86

इंदौर में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 8.86 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी, जिले को 3077 करोड़ का लक्ष्य

इंदौर प्रदेश में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री से सर्वाधिक राजस्व इंदौर से प्राप्त होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 4 माह अप्रैल से जुलाई तक इंदौर में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 8.86 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी है। 31 जुलाई तक जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत किए गए और 724.73 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। अगस्त माह में 12 तारीख तक 6124 दस्तावेज और 12.92 करोड़ राजस्व प्राप्त हो चुका है। इंदौर जिले में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री की उंची छलांग लगातार जारी है। इस वित्तीय वर्ष के 4 माह में जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत हुए है, जो विगत वर्ष से 8.86 प्रतिशत अधिक है। विगत वर्ष इस दौरान 52816 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे। इस बार 4682 दस्तावेज अधिक पंजीकृत हो चुके है। राजस्व भी विगत वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष में 64.37 करोड़ अधिक राजस्व मिला है। इस वित्तीय वर्ष में 724.73 करोड़ और विगत वित्तीय वर्ष में 660.37 करोड़ राजस्व आया था। वरिष्ठ पंजीयक दीपक शर्मा का कहना है कि जिले में लगातार संपत्तियों के दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में अधिक दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। जिले को 3077 करोड़ का लक्ष्य पंजीयन विभाग ने इंदौर जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3077 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया है। वार्षिक लक्ष्य का 23 प्रतिशत राजस्व इंदौर जिले ने अर्जित कर लिया है। इस बार गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के बाद भी बड़ी संख्या में दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है।जिले में 5100 से अधिक लोकेशन पर दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। जुलाई में 202 करोड राजस्व इंदौर जिले में जुलाई माह में 16457 संपत्तियों के दस्तावेज पंजीयन कार्यालय में पंजीकृत हुए है, जबकि विगत वित्तीय वर्ष के जुलाई माह में 14287 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे।इस माह 2170 संपत्तियां अधिक बिकी। बात राजस्व की करें तो इसमें भी विगत वित्तीय वर्ष जुलाई माह की अपेक्षा 36.24 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।जुलाई माह में इस बार 202.81 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ। recent visitors 102

स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए, भाजपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग

विदिशा जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है। कार्यक्रम में बनी विवाद की स्थिति भाजपा नेता संजय भंडारी ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान एक धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई। नारे लगाने वाले छात्र को हिरासत में लिया जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। recent visitors 102

रक्षाबंधन त्यौहार मानाने के लिए निकले थे परिवार में परसरा मातम, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला भाई-बहन को, हुई मौत 

सागर बहेरिया थाना क्षेत्र के बंडा रोड पर बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोनों शवों को शिनाख्ती के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कर्रापुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे बंडा से बाइक क्रमांक एमपी 34 ZC-6142 से ग्राम खमरिया थाना नोहटा जिला दमोह निवासी 27 वर्षीय रोहित लोधी और 22 वर्षीय उसकी चचेरी बहन टीना लोधी रक्षाबंधन पर अपने गांव खमरिया जा रहे थे, तभी सागर कानपुर हाईवे पर कुटीर के पास सामने से आ रहे माल से लदे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।   घटनास्थल पर हो गई दोनों की मौत बाइक में सवार रोहित और टीना ट्रक के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया, जिससे युवक युवती का शव बुरी तरह से कुचल गया। टक्कर के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। दोनों शवों को घटनास्थल से उठाकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शिनाख्त के बाद मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 115

एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों माइकल जैक्सन की स्टाइल में डांस किया

वाशिंगटन एलन मस्क अपने बयानों और काम करने की स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब मस्क एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं, जो उन्होंने अपने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों माइकल जैक्सन की स्टाइल में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है, जिसमें मस्क और ट्रंप दोनों ही सूट बूट पहने आइकॉनिक बी जीज के हिट सॉन्ग "स्टेइंग अलाइव" पर शानदार डांस मूव करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर मक्स के फैन्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट होते ही सुर्खियों में आ गया। खबर लिखते समय तक इस वीडियो को 73.4 मिलियन यानी 7 करोड़ 43 लाख व्यूज मिल चुके थे। मस्क के फैन्स और फॉलोअर्स भी वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोलिन रग्ग नाम के एक अन्य यूजर ने कमेंट किया की, “एलन ने अपना और ट्रम्प के डांस का एक फेक वीडियो शेयर किया: यहां बताया गया है कि कैसे मस्क एक्स पर लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।”बता दें कि, एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल, Grok-2 और Grok-2 Mini को बीटा रिलीज में पेश किया है। गैजेट्स 360 के अनुसार, ये मॉडल कंपनी के पहले के AI वर्जन, ग्रोक-1.5 की तुलना में बड़े सुधार के साथ आते हैं, जिसमें कन्वर्सेशनल AI, कोडिंग और कॉम्प्लेक्स रीजनिंग एबिलिटी में एडवांसमेंट शामिल है। मॉडल अब एक्स प्रीमियम और एक्स प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, जो ऐप के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करके नए फीचर्स तक पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रोक-2 को अत्याधुनिक एआई मॉडल के रूप में प्रमोट किया जा रहा है, जो यूजर्स को एडवांस्ड लैंग्वेज प्रोसेसिंग एबिलिटी प्रदान करता है। दूसरी ओर, ग्रोक-2 मिनी, फुल मॉडल का एक सुव्यवस्थित और एफिशियंट वर्जन प्रदान करता है। छोटा मॉडल तेज और अधिक सटीक प्रतिक्रिया देने के लिए ऑप्टिमाइज्ड है, जो इसे उन यूजर्स के लिए एकदम सही बनाता है जिन्हें तेज और भरोसेमंद उत्तरों की आवश्यकता होती है। recent visitors 189