राम जानकी खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी के देव लोक गमन पर हुआ भंडारा

राम जानकी खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी के देव लोक गमन पर हुआ भंडारा सभी साधु संतो की उपस्तिथि में महंत गोपाल दास त्यागी के शिष्य रामदास त्यागी को बनाया खाकी मंदिर का पुजारी  बैरसिया  राम जानकी खाकी मंदिर बैरसिया के महंत गोपाल दास त्यागी का 31जुलाई को देव लोक गमन हो गया था।महंत गोपाल दास त्यागी के परम शिष्य राम दास त्यागी ने उन्हें मुख आग्नि देने के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन सहित सम्पूर्ण कार्य किया। विश्वहिंदू परिषद सहित नगर के लोगो के सहयोग से 12जुलाई को विशाल भंडारे का कार्यक्रम रखा गया।भंडारे कार्यक्रम में रंगाई मंदिर के कई साधु संत सहित बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।महंत गोपाल दास त्यागी को जगह उनके शिष्य राम दास त्यागी को बनाया मंदिर का पुजारी विश्वहिंदू परिषद बंजरग दल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नगर के लोगो की उपस्तिथि में साधु संतो ने महंत गोपाल दास त्यागी के परम शिष्य राम दास त्यागी को समस्त जुम्मेदारिया सौपते हुए राम जानकी खाकी मंदिर बैरसिया का पुजारी बनाते हुए पकड़ी बधवाई गई।आज के बाद खाकी मंदिर का पूरा उत्तर दायित्व रामदास त्यागी का रहेगा।उल्लेखनीय है कि खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी ने धर्म की अलख जगाने के साथ विश्वहिंदू परिषद के माध्यम से हिन्दू धर्म की पताका फहराने का काम भी किया हे। महंत गोपाल दास त्यागी विश्वहिंदू परिषद में मठ मंदिर प्रभुख सहित कई दायित्व पर रहकर हिंदू जागरण का काम किया हे। भंडारे में विश्वहिंदू परिषद के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेन्द्  सिंह चौहान विभाग प्रमुख राजेश साहू जिलाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत उपाध्यक्ष उदय सिंह दांगी महामंत्री जितेन्द्र मीणा सहित विश्वहिंदू परिषद के समस्त प्रखंड के दायित्व वान कार्यकर्ता सहित नगर के लोगो का सराहनीय कार्य रहा। recent visitors 62

एएसपी-संयुक्त कलेक्टर ने सलामी गारद का किया निरीक्षण

  अनूपपुर 15 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मंगलवार को शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतिम पूर्वाभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने सलामी गारद का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुसरिता नायक, होमगार्ड कमान्डेन्ट जे पी उईके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सबसे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने पहुंचकर प्लाटून की सलामी ली। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि का आगमन मंच पर हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां फुल ड्रेस में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण अनूपपुर पहुंची। परेड कमाण्डर के रूप में सूबेदार विनोद दुबे, सेकण्ड इन कमाण्डर के रूप में उप निरीक्षक सुमित कौशिक ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.), जिला पुलिस बल (पुरुष/महिला) व जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर/जूनियर, शा. मॉडल उ.मा. विद्यालय, शा. उ.मा. विद्यालय, शा. बालक उ.मा. विद्यालय, सरस्वती उ.मा.वि., भारत ज्योति हायर सेकेण्डरी विद्यालय, शा. कन्या उ.मा.वि. तथा महिला बाल विकास विभाग के शौर्या दल ने भाग लिया। रिहर्सल कार्यक्रम में शा. मॉडल उ.मा.वि. अनूपपुर, मेगा माइंड स्कूल अनूपपुर, बाल भारती स्‍कूल जैतहरी, शा. कन्या उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, शा. कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। recent visitors 60

कोलकाता डॉक्टर रेप केस में HC का प्रिंसिपल पर आदेश, ‘वह बहुत ताकतवर है, छुट्टी पर भेजिए’

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 साल की डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में हाई कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। अदालत ने मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को छुट्टी पर जाने को कहा है। बेंच ने कहा कि आप बहुत ताकतवर हैं और आपके रहते हुए निष्पक्ष जांच हो पाना मुश्किल होगा। डॉ. घोष ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों के अंदर उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बना दिया गया था। इसे लेकर भी हाई कोर्ट ने सवाल उठाया है। अदालत ने इस मामले में केस डायरी भी तलब की है। कोर्ट ने कहा कि यह गंभीर मामला है कि प्रिंसिपल ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था और उन्हें 12 घंटे के अंदर ही दूसरी नियुक्ति दे दी गई। बेंच ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के तौर पर वह सभी डॉक्टरों के गार्जियन थे। यदि वही पीड़िता के प्रति सद्भाव नहीं दिखाते हैं तो फिर कौन ऐसा करेगा? अब उन्हें कहीं काम नहीं करना चाहिए बल्कि अपने घर पर रहना चाहिए। इस बीच मृतका डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की गई थी। यह हत्याकांड और रेप 9 अगस्त को सुबह 3 से 5 बजे के करीब हुआ था। डॉक्टर का शव जो पाया गया था, उसमें दिखा था कि पैर, हाथों की उंगलियों, पेट, प्राइवेट पार्ट्स समेत अन्य कई हिस्सों में गहरी चोट थी और खून बह रहा था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीड़िता का आरोपी ने मुंह दबा रखा था और उनके सिर को लगातार फर्श पर पटका गया था। इस हत्याकांड ने पूरे बंगाल को हिलाकर रख दिया है और सीएम ममता बनर्जी खुद बैकफुट पर हैं। यही वजह थी कि वह सोमवार को पीड़िता के आवास पर पहुंचीं और कहा कि पुलिस को हम रविवार तक का वक्त देते हैं, लेकिन तब तक जांच पूरी नहीं हुई तो फिर केस सीबीआई को ट्रांसफर कर देंगे। recent visitors 64

अवमानना मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को SC से राहत, केस बंद

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने योगगुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ अवमानना का केस बंद कर दिया है। रामदेव और बालकृष्ण ने लिखित में माफी मांगी और कहा कि आगे से गुमराह करने वाले विज्ञापनों और पतंजलि के उत्पादों को लेकर भ्रामक दावे नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना ​​नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने उन 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके निर्माण लाइसेंस उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने अप्रैल में निलंबित कर दिए थे। कंपनी ने जस्टिस हिमा कोहली और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया था कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर को इन उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है। इसी के बाद बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद से एक एफिडेविट फाइल करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि हलफनामा दायर करके बताना होगा कि विज्ञापन हटाने के लिए सोशल मीडिया मंचों से किए गए अनुरोध पर अमल किया गया है और इन 14 उत्पादों के विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें पतंजलि पर कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है। उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने न्यायालय को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के निर्माण लाइसेंस को ‘तत्काल प्रभाव से निलंबित’ कर दिया गया है। recent visitors 124

एलन मस्क ने कहा अमेरिका के लिए यह जरुरी है ट्रम्प 2024 का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतें

वाशिंगटन  प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क ने कहा है कि अमेरिका के लिए यह जरुरी है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतें।मस्क ने  ट्रम्प साथ लाइव बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है, वास्तव में यह जरूरी है कि आप देश की भलाई के लिए यह चुनाव जीतें।" उन्होंने कहा, "यह मेरी निजी राय है।"सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से आधिकारिक प्रसारण के दौरान  ट्रंप के साथ  की बातचीत को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के 2024 अभियान टीम ने कहा है कि मस्क अपने मंच का उपयोग करके अमेरिका में लोकतंत्र को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा सामूहिक निर्वासन करेंगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क के बीच एक्स पर हुई बातचीत में आव्रजन नीतियों की बहस के बीच बड़ी घोषणा कर दी। मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से 78 वर्षीय उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा सामूहिक निर्वासन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य व्यवस्था को बहाल करना और यह सुनिश्चित करना है कि आव्रजन कानूनों को पूरी तरह से लागू किया जाए। सामूहिक निर्वासन को ट्रंप ने क्यों बताया जरूरी? ट्रंप ने कहा कि सामूहिक निर्वासन उस चीज का जवाब है, जिसे वह बड़े पैमाने पर अवैध आव्रजन कहते हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए आव्रजन कानूनों का सख्त प्रवर्तन महत्वपूर्ण है और देश को अपनी सीमाओं और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की आवश्यकता है। संभावना जताई जा रही है कि उनका यह अभियान इस चुनाव में जीत के बाद अमेरिका में दिखाई देगा। प्रवासियों को कहा आतंकवादी ट्रंप ने मस्क से बातचीत के दौरान अमेरिका में रोजगार को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि वह चाहतें हैं कि अमेरिका में लोग जागे और अपनी पसंद की नौकरी करें। इसके अलावा उन्होंने अवैध प्रवासियों को "कट्टरपंथी" और "छिपे हुए आतंकवादी" करार दिया और उन्हें तुरंत हटाने का वादा किया है। इसके अलावा ट्रंप ने 5 नवंबर, 2024 को होने वाले आगामी चुनावों में निष्पक्ष आचरण की उम्मीद भी जताई। recent visitors 68

मुरैना में तालाब फूटा, 20 गांवों पर खतरा, 135 साल पुराने तालाब का पानी कई गांवों में घुसा

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाका स्थित कुछ गांवों में मंगलवार सुबह लोगों की नींद सूरज की किरण नहीं बल्कि चारों ओर बह रहे पानी से खुली. यहां का प्राचीन तोंगा तालाब की दीवार सुबह-सुबह अचानक फूट गई, जिससे करीब 4 गांवों में तेजी से पानी आ गया. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस, सबलगढ़ प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल, नहर का एक हिस्सा तोड़कर पानी को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है. मुरैना में फूटा तालाब मुरैना में करीब 135 साल पुराने टोंगा तालाब की दीवार मंगलवार सुबह फूट गई. दीवार फूटने से तेज प्रेशर के साथ पानी बहा और  कुतघान का पुरा, कौरी का पुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर का एरिया और पासौन गांव में भर गया. तेज पानी आने के कारण गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. 135 साल पुराने इस तालाब में सोमवार शाम करीब 4 बजे मिट्टी बहने से छेद हुआ था, जो मंगलवार सुबह 5 बजे तक 15 इंच तक बढ़ गया। तालाब की भराव क्षमता 1.93 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है। तालाब फूटने की सूचना मिलते ही सबलगढ़ विधायक सरला रावत, कलेक्टर अंकित अस्थाना, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, सबलगढ़ थाना प्रभारी सोहनपाल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मेंटनेस का जिम्मा जल संसाधन विभाग का, जून में किया था इंस्पेक्शन कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि टोंगा तालाब के मेंटेनेंस और इंस्पेक्शन का जिम्मा जल संसाधन विभाग (WRD) के पास है। आखिरी बार इंस्पेक्शन बारिश के पहले जून में किया गया था। इस बारे में पूरी जानकारी उनके अधिकारी ही दे पाएंगे। चूहों के बिल की वजह से हादसा, पानी निकलने का सुरक्षित रास्ता बनाया वहीं, WRD के चीफ एक्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश रत्नाकर ने कहा, 'सोमवार दोपहर 12 बजे ही तालाब का निरीक्षण किया गया था। ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे तालाब के फूटने की आशंका हो। चूहों के बिल बनाने की वजह से हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने इससे पहले ऐसी कोई भी शिकायत नहीं की थी। प्रभावित गांवों के किसी भी मकान में पानी नहीं भरा है। जनहानि-पशुहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल तालाब से पानी निकलने का सुरक्षित रास्ता बना दिया गया है। हालात कंट्रोल में हैं।' देर शाम से होने लगा था रिसाव जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को टोंगा तालाब की दीवार में होल हो गया था. इस कारण पानी का रिसाव होने लगा था. इस बात की जानकारी जैसे ही  सबलगढ़ प्रशासन और जल संसाधन विभाग को मिली तो अधिकारी रात में पहुंचे और दीवार को सही करने की कोशिश की गई. लेकिन पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण पानी का रिसाव रात भर होता रहा. पानी को किया जा रहा डायवर्ट सुबह दीवार टूटने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पास में बह रही एक नहर का थोड़ा-सा हिस्सा तोड़कर तालाब से निकल रहे पानी को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है.  recent visitors 62

आज रोहतक जेल से बाहर आएंगे राम रहीम, जानें कितने दिनों की मिली पेरोल

रोहतक साध्वी यौन शोषण व हत्या के मामले में रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहा Gurmeet Ram Rahim एक बार फिर से रोहतक जेल से बाहर निकल गया हैं। उसे 21 दिन की फरलो दी गई है।जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम ने फरलो के लिए एप्लीकेशन दी थी। जिसके आधार पर उसे 21 दिन की फरलो दी गई है और आज सुबह लगभग साढ़े 6 बजे के आसपास पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में ले जाया गया। बरनावा आश्रम में मनाएगा अपना जन्मदिन अब गुरमीत राम रहीम 21 दिन फरलो की अवधि के दौरान 15 अगस्त को बरनावा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाएगा। जेल में बंद होने के बाद गुरमीत राम रहीम 11वीं बार जेल से बाहर आया है। गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरमीत राम रहीम को बार-बार फरलो व पैरोल दिए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। जिसे हाई कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि जेल नियमों के अनुसार जेल प्रशासन को ही यह अधिकार है कि वह गुरमीत राम रहीम की फरलो या पैरोल पर फैसला ले। 11वीं बार आया जेल से बाहर गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है और यह 11वीं बार है जो गुरमीत राम रहीम फिर पैरोल पर जेल से बाहर निकल गया है। राम रहीम को अब तक मिली फरलो और पैरोल     24 अक्टूबर 2020: मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल।     21 मई 2021: दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल।     7 फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो।     जून 2022: 30 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम भेजा गया।     14 अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम में रहा।     21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल, शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल हुआ।     20 जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल।     21 नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो, बागपत आश्रम गया।     जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल।   recent visitors 74