UP के 15 सिनेमाघरों में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में, जानें- कैसे मिलेगा टिकट, देखें लिस्ट

 लखनऊ स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमा घरों में  फिल्में दिखाई जाएगी.  डीएम सूर्यपाल गंगवार ने नि:शुल्क फिल्म दिखाने का निर्देश दिया है. 15 अगस्त पर राजधानी के लोग देशभक्ति फिल्मों का आनंद उठा सकेंगे. सिनेमा पहले में टिकट के लिए आपको पहले पहुंचना होगा. जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि – राष्ट्रीय पर्व "स्वतन्त्रता दिवस-2024" पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्सेज में देशभक्ति फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है. उक्त के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्सेज में स्कूल के बच्चों एवं जन सामान्य हेतु हिन्दी फीचर फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन, प्रथम-आगत-प्रथम-पावत (First come first serve) के आधार पर किया जायेगा. यहां देख सकेंगे फिल्में- 1- वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर 2- सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर 3- सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर 4-PVR सहारागंज 5- PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर 6 -PVR फिनिक्स, आलमबाग 7 -PVR लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी 8 -INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग 9 -INOX उमराव, निशातगंज 10- INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड 11- INOX एमराल्ड, आशियाना 12- INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार 13 -मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा 14- अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार 15- एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर सभी सिनेमा घरों में फाइटर मूवी दिखाई जाएगी. थिएटर में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी सीट आरक्षित की गई है.  दिव्यांग, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित की गईं हैं. कुल सीटों की संख्या में 30 फीसदी सीनियर सिटीजन, 30 फीसदी स्कूल कॉलेज के बच्चे, 30 फीसदी जन सामान्य और 10 फीसदी दिव्यांग हेतु आरक्षित है. डीएम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी प्रकार की जानकारी हेतु सहायक आयुक्त, राज्य कर एस.सी.सिंह बिसेन (मोबाइल नं0 7376113756) एवं राज्य कर अधिकारी पीयूष कुमार यादव (मोबाइल नं0 9450730345), पंकज रावत (मोबाइल नं0 9519442055), अमित कुमार प्रथम (मोबाइल नं0 8112445694) व अमित कुमार द्वितीय (मोबाइल नं0 9559290999) से सम्पर्क किया जा सकता है. जिन 15 सिनेमाघरों में फ्री फिल्में दिखाईं जानी हैं उसमें सिनेपोलिस फन रिपब्लिक और पीवीआर फिनिक्स आलमबाग, बेसिक विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित है.   recent visitors 162

कमांडर जनरल सिर्स्की ने कहा यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क में बड़े हिस्से पर कब्जा करते हुए क्षेत्र में अहम बढ़त हासिल की

मॉस्को  यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल ऑलेक्जेंडर सिर्स्की ने कहा है कि उनकी सेना ने रूस के कुर्स्क में बड़े हिस्से पर कब्जा करते हुए क्षेत्र में अहम बढ़त हासिल की है। सिर्स्की का दावा है कि यूक्रेनी सेना का कुर्स्क में 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण हो गया है। जनरल सिर्स्की के बयान को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के टेलीग्राम चैनल पर साझा किया गया है। कुर्स्क में ऑपरेशन शुरू करने के बाद इस संबंध में यूक्रेन की सेना और सरकार की ओर से ये पहली सार्वजनिक स्वीकृति है। इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद रूसी जमीन पर सबसे बड़ा कब्जा कहा जा रहा है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना का आक्रमण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूसी धरती पर सबसे बड़ा हमला था। यह घटनाक्रम मॉस्को के सैन्य नेतृत्व के लिए एक गंभीर शर्मिंदगी का सबब बन रही है। इसके लिए रूस की सेना और सरकार को युद्ध से निपटने के लिए बढ़ती आंतरिक आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। 28 रूसी बस्तियों पर यूक्रेन का कब्जा कुर्स्क गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि यूक्रेनी सेना 40 किलोमीटर के मोर्चे पर 12 किलोमीटर तक क्षेत्र में घुस आई है। कीव की सेना ने 28 रूसी बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। स्मिरनोव के मुताबिक, इस हमले में 12 नागरिक मारे गए हैं और 121 घायल हुए हैं। वहीं करीब एक लाख 21 हजार लोगों को घरों से भागना पड़ा है। रूसी सेना अभी भी आश्चर्यजनक यूक्रेनी हमले से जूझ रही है और एक सप्ताह की लड़ाई के बाद भी कोई प्रभावी जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाई है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश में लगा है।पुतिन ने घुसपैठ पर अपनी टिप्पणी में सुझाव दिया कि यूक्रेन के इस हमले का उद्देश्य संभावित शांति वार्ता में अपना पक्ष मजबूत करना था। उन्होंने कीव पर रूस पर प्रभुत्व हासिल करने के लिए अपने पश्चिमी आकाओं की मदद से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये अन्य क्षेत्रों में रूसी सेना की प्रगति को धीमा करने का प्रयास है। रूसी अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि यूक्रेन की घुसपैठ का उद्देश्य अपने पश्चिमी सहयोगियों को यह दिखाना है कि वह अभी भी बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला सकता है, भले ही दोनों पक्षों पर बातचीत पर विचार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बन रहा हो।   recent visitors 107

सामाजिक कार्यकर्ताओं को मीडिया की ताकत जरूरी

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रचार विभाग की कार्यशाला संपन्न कार्यकर्ताओं ने सीखे मीडिया को सकारात्मक प्रयोग करने के गुर सामाजिक कार्यकर्ताओं को मीडिया की ताकत जरूरी भोपाल आज 11 अगस्त को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रचार विभाग की कार्यशाला भोपाल में संगठन के कार्यालय पर संपन्न हुई। चार सत्रों में संपन्न इस प्रचार कार्यशाला में 10 प्रांतों से चयनित प्रांतीय दायित्ववान कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। प्रथम उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख माननीय अशोक त्रिवेदी, केंद्रीय प्रचार टोली सदस्य सर्वेश मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, वरिष्ठ और प्रख्यात पत्रकार विजय मनोहर तिवारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव ने मंच को गौरवान्वित किया। इस सत्र में अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने विचारों के प्रचार को महत्व देने का विषय रखा, उन्होंने बिना विचलित हुए यह कार्य करने का भी आग्रह किया। विजय मनोहर तिवारी ने उन बिंदुओं पर बड़ी सूक्ष्मता से प्रकाश डाला जहां पर प्रचार की आवश्यकता होती है किंतु प्रचार करने से चूक होती है। उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत से परिचित करवाया ओर सभी को ध्यान दिलाया। और बताया कि इस माध्यम से अपने विषय को उठाने में निपुणता की आवश्यकता को भी ध्यान में रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्राहक विषय की जानकारी वा किए जाने वाले कार्यों को किस प्रकार उठाना चाहिए, यह भी बताया। उनके उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख अशोक त्रिवेदी और केंद्रीय प्रचार टोली के सदस्य सर्वेश मिश्रा ने मीडिया और प्रचार के विभिन्न साधनों का प्रयोग करने की तकनीकी की जानकारी दी और प्रयोगात्मक ढंग से विषय वस्तु तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया। तृतीय सत्र में कंटेंट क्रिएशन और वीडियो फोटोग्राफ में संशोधन का प्रशिक्षण दिया गया। सभी का कार्यकर्ताओं ने प्रयोग के तौर पर कुछ कंटेंट तैयार किया और कार्यशाला में सभी के सामने प्रस्तुत भी किया। चतुर्थ और समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियां और मीडिया को परस्पर एक दूसरे का पूरक होने के संबंध में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस का मार्गदर्शन मिला। दिनकर सबनीस ने स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान संगठन द्वारा उठाए गए पांच विषयों पर मीडिया और प्रचार तंत्र का बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया, साथ ही परिवार और सामाजिक संस्थाओं के स्वरूप को सुधारने के लिए प्रयास करने पर भी बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत सजग रहने और तात्कालिक युक्तियुक्त प्रतिउत्तर तथा सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों पर मीडिया की उपयोगिता बनाए रखने का परामर्श दिया। मध्यभारत प्रांत की ओर से निलेश श्रीवास्तव, रवि शर्मा और सुनील धनगर ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सुरेन्द्र रघुवंशी ने आत्मीय भाव से आभार व्यक्त किया। recent visitors 105

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लामबंद इंदौर के कारोबारी, 16 अगस्त को विशाल रैली का प्रस्ताव

 इंदौर बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं के संहार और उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शहर के व्यापारी एकजुट हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद शहर के व्यापारी विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। व्यापारी वहां की स्थिति पर सरकार की चुप्पी से भी असंतुष्ट हैं। मंगलवार को सौ से ज्यादा व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की बैठक बुला ली गई है।अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मंगलवार शाम चार बजे व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। सियागंज स्थित एसोसिएशन के सभागार में बांग्लादेशी हिंदुओं की स्थिति पर चर्चा बैठक का एजेंडा रखा गया है। अहिल्या चेंबर के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के अनुसार, चेंबर में 100 से ज्यादा व्यापारी संगठन शामिल हैं। वे सभी बैठक में मौजूद रहेंगे। अन्य प्रबुद्धजन को भी न्योता दिया गया है। बांग्लादेश की स्थिति से यहां चिंता है। जनप्रतिनिधियों और सरकार की ओर से पहल नहीं की जा रही ऐसे में वहां के हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार व जिम्मेदारों व दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए पहली आवाज इंदौर की होगी। प्रस्ताव रखा जा रहा है कि 16 अगस्त को बड़ी रैली आयोजित की जाए, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इसमें सभी को शामिल करने की कोशिश होगी। साथ ही बैठक के दौरान अन्य प्रस्ताव, सुझाव व्यापारीगण रखेंगे। उस पर चर्चा होकर सर्वसम्मति से अमल करने का निर्णय लिया जाएगा। recent visitors 81

लहसुन मसाला है या सब्जी? इंदौर High Court ने सुनाया फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

इंदौर लहसुन को रसोई का खास घटक माना जाता है. मसालेदार सब्जियां बनाने में इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है. लेकिन लहसुन आखिर है क्या? क्या वह सब्जी है या फिर मसाला. यह सवाल इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने इसे लेकर अहम फैसला सुनाया है. दरअसल, किसानों के एक संगठन के अनुरोध पर मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड ने 2015 में लहसुन को सब्जी की श्रेणी में शामिल कर लिया था. हालांकि, इसके तुरंत बाद कृषि विभाग ने उस आदेश को रद्द कर दिया और कृषि उपज मंडी समिति अधिनियम (1972) का हवाला देते हुए उसे मसाले की श्रेणी में डाल दिया. 2017 के आदेश को रखा बरकरार अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने लहसुन को फिर सब्जी की श्रेणी में डाल दिया है. जस्टिस एसए धर्माधिकारी और डी वेंकटरमन की खंडपीठ ने 2017 के आदेश के उस को बरकरार रखा, जिसमें कहा गया है कि लहसुन जल्दी खराब होने वाला है और इसलिए यह एक सब्जी है. दोनों बाजारों में बेच सकते हैं किसान अदालत ने फैसले में यह भी कहा कि लहसुन को सब्जी और मसाला दोनों बाजारों में बेचा जा सकता है. इससे व्यापार पर लगे प्रतिबंध खत्म हो जाएंगे और किसानों और विक्रेताओं दोनों को फायदा होगा. कोर्ट के इस फैसले का असर मध्य प्रदेश के हजारों कमीशन एजेंटों पर भी पड़ेगा. सालों से कोर्ट में लटका था केस बता दें कि यह मामला कई सालों से हाई कोर्ट में लटका हुआ था. सबसे पहले आलू-प्याज-लहसुन कमीशन एजेंट एसोसिएशन 2016 में प्रमुख सचिव के आदेश के खिलाफ इंदौर बेंच पहुंची थी. इसके बाद फरवरी 2017 में सिंगल जज ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था. लेकिन इस फैसले से व्यापारियों में खलबली मच गई. उन्होंने तर्क दिया कि इस फैसले से किसानों को नहीं बल्कि कमीशन एजेंटों को फायदा होगा. डबल जज की बेंच ने की सुनवाई कोर्ट के फैसले के बाद जुलाई 2017 में याचिकाकर्ता मुकेश सोमानी ने पुनर्विचार याचिका दायर की. यह याचिका हाई कोर्ट की डबल जज की बेंच के पास गई. इस बेंच ने लहसुन को जनवरी 2024 में दोबारा मसाला शेल्फ में भेज दिया. फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि पिछले फैसले से केवल व्यापारियों को लाभ होगा, किसानों को नहीं. इसके बाद लहसुन व्यापारियों और कमीशन एजेंटों ने इस साल मार्च में उस आदेश की समीक्षा की मांग की थी. यह मामला जस्टिस धर्माधिकारी और वेंकटरमन की बेंच में आया था. नियमों में बदलाव की अनुमति इंदौर की डबल बेंच ने 23 जुलाई को अपने आदेश में फरवरी 2017 के आदेश को बहाल रखा. इस फैसले में मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक को मंडी नियमों में बदलाव करने की अनुमति दी गई. ठीक ऐसा ही 2015 में भी किया गया था. आदेश में कहा गया कि बाजार को किसानों और व्यापारियों के हित में स्थापित किया जाता है, ताकि उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके, इसलिए, जो भी उप-नियम बनाए जाते हैं या संशोधित किए जाते हैं, वे किसानों के हित में माने जाएंगे. कोर्ट ने आदेश में क्या कहा? आदेश में कहा गया,' किसानों ने कहा था कि लहसुन को (सब्जी) के रूप में एजेंटों के माध्यम से बेचने की अनुमति दी जानी चाहिए, जबकि राज्य सरकार ने इसे मसाले के रूप में बेचने की सिफारिश की है.' इस पर मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड के संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर ने कहा कि कोर्ट के आदेश से सब्जी मंडियों में कमीशन एजेंटेस को लहसुन की बोली लगाने की अनुमति मिल जाएगी.   recent visitors 147

राम जानकी खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी के देव लोक गमन पर हुआ भंडारा

राम जानकी खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी के देव लोक गमन पर हुआ भंडारा सभी साधु संतो की उपस्तिथि में महंत गोपाल दास त्यागी के शिष्य रामदास त्यागी को बनाया खाकी मंदिर का पुजारी  बैरसिया  राम जानकी खाकी मंदिर बैरसिया के महंत गोपाल दास त्यागी का 31जुलाई को देव लोक गमन हो गया था।महंत गोपाल दास त्यागी के परम शिष्य राम दास त्यागी ने उन्हें मुख आग्नि देने के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन सहित सम्पूर्ण कार्य किया। विश्वहिंदू परिषद सहित नगर के लोगो के सहयोग से 12जुलाई को विशाल भंडारे का कार्यक्रम रखा गया।भंडारे कार्यक्रम में रंगाई मंदिर के कई साधु संत सहित बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।महंत गोपाल दास त्यागी को जगह उनके शिष्य राम दास त्यागी को बनाया मंदिर का पुजारी विश्वहिंदू परिषद बंजरग दल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नगर के लोगो की उपस्तिथि में साधु संतो ने महंत गोपाल दास त्यागी के परम शिष्य राम दास त्यागी को समस्त जुम्मेदारिया सौपते हुए राम जानकी खाकी मंदिर बैरसिया का पुजारी बनाते हुए पकड़ी बधवाई गई।आज के बाद खाकी मंदिर का पूरा उत्तर दायित्व रामदास त्यागी का रहेगा।उल्लेखनीय है कि खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी ने धर्म की अलख जगाने के साथ विश्वहिंदू परिषद के माध्यम से हिन्दू धर्म की पताका फहराने का काम भी किया हे। महंत गोपाल दास त्यागी विश्वहिंदू परिषद में मठ मंदिर प्रभुख सहित कई दायित्व पर रहकर हिंदू जागरण का काम किया हे। भंडारे में विश्वहिंदू परिषद के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेन्द्  सिंह चौहान विभाग प्रमुख राजेश साहू जिलाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत उपाध्यक्ष उदय सिंह दांगी महामंत्री जितेन्द्र मीणा सहित विश्वहिंदू परिषद के समस्त प्रखंड के दायित्व वान कार्यकर्ता सहित नगर के लोगो का सराहनीय कार्य रहा। recent visitors 70

एएसपी-संयुक्त कलेक्टर ने सलामी गारद का किया निरीक्षण

  अनूपपुर 15 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मंगलवार को शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतिम पूर्वाभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने सलामी गारद का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुसरिता नायक, होमगार्ड कमान्डेन्ट जे पी उईके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सबसे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने पहुंचकर प्लाटून की सलामी ली। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि का आगमन मंच पर हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां फुल ड्रेस में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण अनूपपुर पहुंची। परेड कमाण्डर के रूप में सूबेदार विनोद दुबे, सेकण्ड इन कमाण्डर के रूप में उप निरीक्षक सुमित कौशिक ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.), जिला पुलिस बल (पुरुष/महिला) व जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर/जूनियर, शा. मॉडल उ.मा. विद्यालय, शा. उ.मा. विद्यालय, शा. बालक उ.मा. विद्यालय, सरस्वती उ.मा.वि., भारत ज्योति हायर सेकेण्डरी विद्यालय, शा. कन्या उ.मा.वि. तथा महिला बाल विकास विभाग के शौर्या दल ने भाग लिया। रिहर्सल कार्यक्रम में शा. मॉडल उ.मा.वि. अनूपपुर, मेगा माइंड स्कूल अनूपपुर, बाल भारती स्‍कूल जैतहरी, शा. कन्या उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, शा. कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। recent visitors 67