मध्य प्रदेश में आयुर्वेद के 1800 औषधालयों में से छह सौ से अधिक बिना डॉक्टरों के हैं, मरीज हो रहे परेशान

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एलोपैथी डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए नए मेडिकल कालेज खोल रही है, पर आयुर्वेद अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं कर पा रही है। हालत यह है कि प्रदेश में आयुर्वेद के 1800 औषधालयों में से छह सौ से अधिक बिना डॉक्टरों के हैं। इन पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष मप्र लोक सेवा आयोग से 698 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का चयन किया गया है, पर मामला हाई कोर्ट में लंबित होने के कारण नियुक्ति नहीं हो पाई है। डॉक्टरों की कमी के चलते रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इन औषधालयों में फार्मासिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ भी पदस्थ हैं पर डॉक्टर के नहीं होने से वह बिना काम के हैं।   एक बार ही हुई थी चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ रुपये बिना काम के ही वेतन-भत्ते में खर्च हो रहे हैं। इन अस्पतालों में रिक्तियों की संख्या लगभग 10 वर्ष में बढ़ते हुए 600 तक पहुंची है। इस बीच मात्र एक बार ही आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती हुई थी। 125 डॉक्टर मिले थे, पर इन्हें औषधालयों में पदस्थ करने की जगह आयुर्वेद कॉलेजों में व्याख्याताओं के पदों पर पदस्थ कर दिया गया। बाद में भी इन्हें औषधालयों में भेजने की जगह टीचर कोड आवंटित कर कालेजों में ही रखा गया है, जबकि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया अलग और चिकित्सा अधिकारियों की अलग है। recent visitors 114

नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में ईडी ने राठौर और गर्ग के ठिकानों के साथ ही उनके रिश्तेदारों के घर भी मारा छापा

इंदौर इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले में सोमवार को ईडी ने मास्टर माइंड अभय राठौर और अकाउंटेंट अनिल गर्ग के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने करीब 12 जगह छापेमारी कार्रवाई की। सुबह-सुबह ईडी की टीम महालक्ष्मी नगर में अनिल गर्ग के यहां पहुंची। घर पर टीम देखकर परिवार के लोग घबरा गए। राठौर और गर्ग के ठिकानों के साथ ही उनके रिश्तेदारों के घर भी ईडी ने छापा मारा। इन लोगों से बंद कमरे में अभी ईडी पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि 125 करोड़ के घोटाले में पुलिस ने करीब 20 कर्मचारी और ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित अभी जेल में है। इस घोटाले का मास्टर माइंड अभय राठौर है। recent visitors 142

बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए LIC ने 7 अगस्त तक बंद किए बांग्लादेश में ऑफिस

मुंबई देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से सोमवार को कहा गया कि कर्फ्यू के चलते कंपनी ने बांग्लादेश में अपने ऑफिस 7 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है। एलआईसी की ओर से नियामक फाइलिंग में कहा गया कि बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए कंपनी की बांग्लादेशी इकाई (एलआईसी ऑफ बांग्लादेश लिमिटेड) के ऑफिस को 5 से लेकर 7 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया गया है। एलआईसी की ओर से आगे कहा गया कि बांग्लादेश सरकार की ओर से 5 से लेकर 7 अगस्त तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण को लेकर बीते एक महीने से छात्रों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कारण देशभर में हिंसा हो रही है। बांग्लादेश में हिंसा के चलते वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश को चलाने के लिए एक अंतरिम सरकार का गठन कर दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के ढाका में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास गोनो भवन में प्रवेश करने के बाद शेख हसीना "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हो गई हैं। बांग्लादेश के बड़े अखबारों में एक 'द डेली स्टार' की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि पिछले तीन हफ्तों में सरकार के खिलाफ होने वाले इस प्रदर्शन में 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। बता दें कि छात्रों की ओर से यह प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण को लेकर हो रहा है। यह प्रदर्शन बांग्लादेशी सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद शुरू हुए, जिसमें इस आरक्षण को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया था। recent visitors 120

कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं, इसलिए आप तैयार रहें : सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं। इसलिए आप तैयार रहें।” सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। रंगपुर में नगर परिषद के पार्षद हरधन नायक की हत्या कर दी गई। सिराजगंज के थाने में 13 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। इनमें 9 हिंदू हैं। वहीं, नोआखली में हिंदुओं के घर जला दिए गए। मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल से यही कहूंगा कि वे तुरंत इस मामले को लेकर भारत सरकार से बात करें।” सुवेंदु अधिकारी ने सीएए का जिक्र करते हुए कहा, “सीएए में स्पष्ट है कि अगर किसी को धार्मिक उत्पीड़न के कारण पीटा जाता है, तो हमारा देश आगे आकर इन मामलों को देखेगा। मैं आपको बता रहा हूं कि अगर तीन दिनों के भीतर इस स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बांग्लादेश जमात और कट्टरपंथियों के हाथों में जा रहा है।” ज्ञात हो कि बांग्लादेश में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। आरक्षण सुधार की मांग से शुरू हुआ आंदोलन सरकार बदलने के आंदोलन के रूप में तब्दील हो गया है। सरकार के इस्तीफे की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों और सरकार समर्थक लोगों के बीच भीषण झड़पें हुईं। दोनों गुटों के बीच टकराव में अब तक 101 लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों अन्यब घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में ज्याादातर पुलिसकर्मी हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, सत्तारूढ़ पार्टी के दफ्तरों और उनके नेताओं के आवास पर हमला किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। recent visitors 97

प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड: मेंस और वुमेंस के तीन-तीन नाम हुए नॉमिनेट, एक भारतीय मेंस और दो भारतीय वुमेंस के है

नई दिल्ली जुलाई 2024 के लिए आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए मेंस और वुमेंस क्रिकेट से तीन-तीन नाम नॉमिनेट किए हैं। जून महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जीता था। मेंस क्रिकेट से तीन नाम जो नॉमिनेट किए गए हैं, उसमें एक नाम भारतीय क्रिकेटर का भी शामिल है, वहीं महिला क्रिकेट की बात करें तो तीन में से दो नाम भारतीय क्रिकेट टीम से हैं। मेंस क्रिकेट से शुरू करते हैं, भारत के वॉशिंगटन सुंदर के अलावा इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज गस एटिंक्टसन और स्कॉटलैंड के चार्ली कैसेल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं महिला क्रिकेट की बात करें तो भारत की दोनों स्टार सलामी बैटर स्मृति मंधाना और शफाली वर्मा को नॉमिनेट किया गया है, जबकि श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू भी नॉमिनेट की गई हैं। एटिंक्सन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के लिए नॉमिनेट किया गया है। एटिंक्सन ने अपने पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट चटकाए। जिसमें दो फाइव विकेट हॉल भी शामिल थे। एटिंक्सन को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। सुंदर की बात करें तो लंबे समय तक इंजरी के चलते टीम इंडिया में अंदर-बाहर होने वाले इस ऑलराउंडर ने जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका दौरे पर भी अपने खेल से प्रभावित किया है। वहीं चार्ली कैसेल की बात करें तो उन्होंने अपने डेब्यू वनडे मैच में ओमान के खिलाफ 21 रन देकर सात विकेट चटकाए। श्रीलंका को एशिया कप चैम्पियन बनाने में चमारी अट्टापट्टू का रोल सबसे ज्यादा अहम था। वहीं स्मृति और शेफाली ने एशिया कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी दमदार प्रदर्शन किया।   recent visitors 108

लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा- लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करे, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज मंत्रालय में लोकपथ ऐप की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की। लोकपथ ऐप में अब तक 1846 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 1609 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। मंत्री श्री राकेश सिंह ने समीक्षा के दौरान लोकपथ ऐप में अधिक समय से लंबित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। लंबित शिकायतों में ईई सीधी एम.के. परते के स्तर पर 13, ईई खरगोन विजय सिंह पवार के स्तर पर 7 और ईई बुरहानपुर पद्म रेखा श्रीवास्तव के स्तर पर 5 शिकायतें अधिक समय से लंबित हैं। इसके अतिरिक्त, आरडीसी डिवीज़नल मैनेजर सोनल सिन्हा के स्तर पर भी शिकायत लंबित पाई गईं। मंत्री श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर सख्त लहजे में 24 घंटे के भीतर सभी लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इस अवधि में शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने बालाघाट में आरडीसी सब इंजीनियर दीपक आडे द्वारा लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर बधाई दी और उन्हें अच्छे कार्य को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निराकरण आम जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री श्री सिंह ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। recent visitors 127

मंत्री सारंग ने कहा- सभी पुराने शा. स्कूल भवनों के उन्नयन के लिये मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रांगण में निर्माण कार्य में अनियमित्ता मिलने पर पीआईयू के कार्यपालन यंत्री से नाराजगी व्यक्त की। मंत्री श्री सारंग भोपाल में भारी वर्षा के कारण सेमरा स्थित शासकीय स्कूल प्रांगण में जलभराव की शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा के सभी शासकीय विद्यालयों के पुराने भवनों के उन्नयन के लिये मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा क्लासरूम में शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम का भी अवलोकन किया। पीआईयू के निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर जताई नाराजगी मंत्री श्री सारंग ने सेमरा शासकीय विद्यालय प्रांगण में विगत दिनों अतिवर्षा के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर पूरे भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि शाला प्रांगण में पीआईयू डिविजन क्रमांक-1 द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है तथा निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है। मंत्री श्री सारंग ने तत्काल कार्यपालन यंत्री को कॉल कर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को निश्चित समयावधि के भीतर पूरा करने के साथ ही नरेला विधानसभा के सभी शासकीय स्कूलों के पुराने भवनों के उन्नयन के लिये मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। नरेला विधानसभा अंतर्गत सभी शासकीय विद्यालयों का होगा उन्नयन  मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा अंतर्गत सभी शासकीय विद्यालयों का एक वर्ष के भीतर उन्नयन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग, पीआईयू, नगर निगम द्वारा समन्वय करते हुए मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना का विस्तार करते हुए शासकीय विद्यालयों के भवनों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी, जिससे शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधाओं में भी विस्तार होगा। क्लासरूम और लेब का किया अवलोकन, विद्यार्थियों से किया संवाद निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने विद्यालय भवन, क्लासरूम, लेब आदि उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया। मंत्री श्री सारंग ने विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस पर विद्यार्थियों ने मंत्री श्री सारंग के समक्ष संतुष्टि व्यक्त की। मंत्री श्री सारंग क्लासरूम भी पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।   recent visitors 93