‘लोक परिसंपत्ति प्रबंधन जिला प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत जिलों में मौजूद आधारभूत संरचनाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की तैयारी

भोपाल लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा इंदौर और जबलपुर शहरी क्षेत्र में नगर वन (सिटी फारेस्ट) विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिये विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तेजी से कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में नगर वन विकसित करने संबंधी प्रस्ताव रखा गया है। लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा नेशनल टेक्सटाईल कॉर्पोरेशन से इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं बुरहानपुर जिले की बंद मिलों की भूमि को पुनः राज्य शासन के पक्ष में बंदोबस्त (वैष्ठित) कर लिया गया है। इसके विरुद्ध नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन ने इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल की भूमि के संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। संबंधित जिलों के कलेक्टर्स से समन्वय स्थापित कर विभाग द्वारा इन भूमि प्रकरणों के जल्द से जल्द निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। इंदौर जिले में स्थित यूनाइटेड मालवा मिल का एक प्रमुख भाग प्रबंधन की मंशा से नगर वन (सिटी फारेस्ट) के रूप में विकसित करने के लिये बेहद उपयुक्त पाया गया है। इस विकास प्रस्ताव पर विभागीय योजना बनाकर कार्यवाही की जा रही है एवं कल्याण मिल का उचित रूप से प्रबंधन किया जा रहा है। उज्जैन की विनोद मिल के शेष पार्सलों पर व्यवसायिक गतिविधियों के प्रोत्साहन केलिये विभागीय योजना तैयार की जा रही है एवं उज्जैन की हीरा मिल का समुचित प्रबंधन भी विभागीय तौर पर किया जा रहा है। लोक परिसम्पत्ति विभाग द्वारा जबलपुर शहरी क्षेत्र में बीएसएनएल द्वारा अधिग्रहित भूमि को पुनः राज्य शासन के पक्ष में बंदोबस्त (वैष्ठित) कर लिया गया है। अब यहाँ 'सिटी फारेस्ट' के लिये जरूरी विकास के मद्देनजर समुचित प्रबंधन एवं व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। 'लोक परिसंपत्ति प्रबंधन जिला प्रोत्साहन योजना' के अंतर्गत विभाग द्वारा जिलों में मौजूद आधारभूत संरचनाओं को और अधिक सुदृढ़ कर इन्हें नई आवश्यकतानुसार विकसित करने के लिये गत वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में 20 जिलों को उनसे प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार कुल 126 करोड़ 79 लाख रूपये वितरित किये गये। जारी वित्त वर्ष 2024-25 में इस योजना में 16 जिलों से पात्रतानुसार 65 करोड़ 49 लाख रूपये के विकास प्रस्ताव प्राप्त करने के लिये भी विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।   recent visitors 109

राज्य पश्चिम बंगाल का मॉडल कोई नहीं अपनाना चाहेगा…अमित शाह

नई दिल्ली  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस नीत ममता बनर्जी सरकार पर कटाक्ष करते हुए आश्चर्य जताया कि क्या कोई राज्य वामपंथी उग्रवाद को रोकने के संदर्भ में उनके मॉडल को लागू करना चाहेगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पिछले 10-15 सालों से इन राज्यों में है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार वामपंथी उग्रवाद से निपटने में सफल रही है। उन्होंने सदन में गृह मंत्री से सवाल किया कि क्या वे पश्चिम बंगाल के मॉडल का अध्ययन कर इसे अन्य राज्यों में भी लागू करेंगे। सौगत रॉय के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुस्कुराते हुए खड़े हुए और कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को उन राज्यों के मॉडल को लागू करने में कोई दिक्कत नहीं है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मैं मानता हूं कि कोई भी राज्य नहीं चाहेगा कि वहां पश्चिम बंगाल का मॉडल अपनाया जाए। वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में 53 प्रतिशत की कमी वहीं, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में 53 प्रतिशत की कमी आई है। इन घटनाओं में सुरक्षा बलों की मौत के मामलों में भी 72 प्रतिशत की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद की गतिविधियों में शामिल लोग इस देश के संविधान और लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं। वो हथियार के माध्यम से सत्ता हथियाना चाहते हैं। 42 जिलों तक सिमटकर रह गया उग्रवाद नित्यानंदर राय ने संसद में कहा कि साल 2010 में 96 जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित थे, लेकिन मोदी सरकार के प्रयासों के कारण 2023 में वामपंथी उग्रवाद 42 जिलों तक सिमटकर रह गया। राय का कहना था, 10 सालों में जो प्रयास किए गए हैं, उसका प्रभाव स्पष्ट दिखता है। आने वाले दिनों में वामपंथी उग्रवादियों को समाप्त कर दिया जाएगा।     recent visitors 109

पन्ना किसान को 16.10 कैरेट वजन वाला जेम क्वालिटी का बेशकीमती हीरा मिला

पन्ना डायमंड सिटी के नाम से प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आज ग्राम जरुआपुर के किसान दिलीप मिस्त्री को 16.10 कैरेट वजन वाला जेम क्वालिटी का बेशकीमती हीरा मिला है। बीते एक पखवाड़े में पन्ना की उथली खदान से मिला यह दूसरा बड़ा हीरा है। जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि किसान दिलीप मिस्त्री ने विगत पांच माह पूर्व फरवरी में अपनी निजी कृषि भूमि में हीरा खदान का पट्टा बनवाया था। उसकी इसी खदान से यह बेशकीमती हीरा निकला है जो उज्जवल किस्म (जेम क्वालिटी) का है। इस क्वालिटी का हीरा सबसे अच्छा माना जाता है। हीरा अधिकारी पन्ना रवि पटेल ने बताया कि हीरा धारक  किसान दिलीप मिस्त्री ने आज जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में इस हीरा को जमा करा दिया है। आगामी होने वाली नीलामी में 16.10 कैरेट वजन वाले जेम क्वालिटी के इस हीरे को बिक्री के लिए रखा जायेगा। पन्ना की धरती ने फिर बदली किसान की किस्मत पन्ना की धरती कईयों की किस्मत बदल चुकी है। ऐसा ही वाकया आज फिर हुआ जिसमें किसान दिलीप मिस्त्री को अपने ही खेत (पन्ना के जरूआपुर) में हीरा की चाल मचाते समय हीरा मिला है। जब यह चमचमता हीरा दिखा तो आंखें चका-चौंध हो गईं और किसान की खुशी का ठिकाना न रहा और झूम कर नाच उठे। हीरा मिलने के बाद किसान दिलीप अपने परिवार सहित अपने पार्टनरों को फोन पर जानकारी देता है और जानकारी देने के बाद पार्टनरों के साथ 16 कैरेट 10 सेंट के हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करता है। जहां उसकी कीमत 60 लाख से अधिक आंकी गई है। जमा होने के पश्चात हीरा अगली हीरा नीलामी में रखा जाएगा। बता दें कि वर्ष 2024 में अभी तक 11 हीरे जमा हुए हैं। यह है पूरा मामला… दिलीप मिस्त्री ने जनवरी 2024 माह में पन्ना के जरुआपुर खदान के नाम से हीरा कार्यालय से पट्ट बनावा कर हीरा खदान लगवाया था, जिसे आज यह 16.10 कैरेट का हीरा मिला है। पहले भी किसान पार्टनरों ने यहां खदान लगाकर बड़े हीरे जमा किये हैं, अब किसान बहुत खुश है। उसने कहा है कि वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ा भंडारा करेगा और अपने जीवन-यापन की जरूरतों को पूरा करेगा। हालांकि हीरे में उसके चार पार्टनर हैं और करीब 3 सालों से यह हीरा खदान में लगे हुए थे। हीरा पाकर उसके पार्टनर भी बहुत प्रसन्न हैं। दरअसल अब वह रातों-रात लखपति जो बन गए हैं। बीते एक पखवाड़े में पन्ना की उथली खदान से मिला यह दूसरा बड़ा हीरा है। जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि किसान दिलीप मिस्त्री ने विगत पांच माह पूर्व फरवरी में अपनी निजी कृषि भूमि में हीरा खदान का पट्टा बनवाया था। उसकी इसी खदान से यह बेशकीमती हीरा निकला है, जो उज्जवल किस्म (जेम क्वालिटी) का है। इस क्वालिटी का हीरा सबसे अच्छा माना जाता है। हीरा धारक किसान दिलीप मिस्त्री ने आज जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में इस हीरा को जमा करा दिया है। आगामी होने वाली नीलामी में 16.10 कैरेट वजन वाले जेम क्वालिटी के इस हीरे को बिक्री के लिए रखा जाएगा। recent visitors 110

अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था आरोपी, विरोध करने पर धमकाकर किया दुष्कर्म, दिल्ली से गिरफ्तार

धार कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। सायबर सेल की मदद से अपह्रत 13 साल की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने एक सप्ताह में दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा को भगाकर ले गए लड़के को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नाबालिग है। वह छात्रा का मतांतरण कराना चाहता था। अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था। छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकाता था। आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत 26 जुलाई को आलीराजपुर जिले के कनवाड़ा निवासी फरियादी पिता ने बाग थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री शासकीय कन्या परिसर स्कूल बाग में कक्षा 10वीं में पढाई करती थी। 25 जुलाई को वह कन्या परिसर बाग से कही चली गई हैं। वह न तो घर आई और न ही कन्या शिक्षा परिसर वापस पहुंचीं। नाबालिग की खोज के लिए पुलिस टीम का गठन अंदेशा व्यक्त किया गया कि कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर उसे ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपह्रत छात्रा व अज्ञात आरोपित की तलाश के लिए एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसआइ दिलीप खांडे, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, आरक्षक उत्तम, महिला आरक्षक फूलवती को सायबर से मिली जानकारी अनुसार आरोपित की तलाश में दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली से छात्रा को बरामद किया गया। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती छात्रा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर नाबालिग आरोपित दिल्ली निवासी (स्थानीय निवासी मुज्जफरपुर बिहार) से दोस्ती हुई। उसने शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर मुझे उसके घर दिल्ली ले गया। दिल्ली में वह सुबह-शाम धर्म के संबंध में बताकर नमाज पढ़वाता था। ऐसा नहीं करने पर धमकाकर उसके साथ कुकृत्य करता था। पुलिस छात्रा को दिल्ली से बाग लेकर पहुंची व उसके स्वजन के सुपुर्द किया। आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपित के नाबालिग होने की वजह से उसे झाबुआ बाल संप्रेषण गृह भेजा है। प्रमिला जमरे, एएसआइ राजेश चौहान, कैलाश गेहलोत, लोकेश शुक्ला, आरक्षक दुर्गेश, कैलाश एवं सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक भेरुसिहं देवडा व आरक्षक प्रशांत का योगदान रहा। recent visitors 125

उज्जैन में IT एक्सपर्ट की करतूत- बैंक एटीएम से करीब 23 लाख रुपये हुए चोरी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद थाना पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से करीब 23 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनका चोरी का तरीका असामान्य था। आरोपियों में से एक ने आईटी में एमएससी किया है। उसने अपने इसी तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग किया और एटीएम केबिन में लगी डिपाजिट मशीन में पासवर्ड डालकर केवल डेढ़ मिनट में रुपये चुरा लिए थे। एटीएम की तकनीक टीम से जुड़ा था आरोपी यह आरोपी एटीएम की तकनीकी टीम में भी शामिल है। उसने 26 जुलाई को एटीएम में नोट भरने के दौरान बैंक कर्मियों को पासवर्ड डालते देख लिया था। इसके बाद वह 28-29 जुलाई की मध्यरात्रि अपने साथी के साथ पहुंचा था। हेलमेट व रेनकोट पहनकर वह अंदर घुसा और सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। इसके बाद मात्र डेढ़ मिनट में उसने मशीन खोली और रुपये निकालकर दोस्त के साथ चंपत हो गया। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया- बैंक ऑफ इंडिया खाचरौद के शाखा प्रबंधक नीलकमल ने शिकायत की थी कि बैंक डिपाजिट मशीन के अंदर पासवर्ड वाला दरवाजा खोलकर अज्ञात चोर चार कैसेट एवं करीब 23 लाख रुपये चुरा ले गए। पुलिस जांच में पता चला कि 28-29 जुलाई की मध्य रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच एक बाइक पर दो लोग आए थे। दोनों ने काले रंग का हेलमेट व रेनकोट पहन रखा था। एक बदमाश ई गैलरी के बाहर खड़ा होकर नजर रख रहा था, तो दूसरा अंदर चला गया। उसने ई गैलरी के सारे कैमरों को काले रंग से स्प्रे कर मशीन से 23 लाख रुपये चुराए तथा मशीन में लगी वे चार कैसेट ले गया, जिनमें रुपये रखे रहते हैं। पुलिस को इस बात की थी शंका इतनी तेजी से मशीन खोले जाने पर पुलिस को शंका हुई कि वारदात में कोई जानकार ही शामिल है। इस पर पुलिस ने मशीन से जुड़े सभी कर्मचारियों की जानकारी खंगाली, तो पता चला कि मशीन की तकनीकी टीम से जुड़ा रितुराज सिंह पंवार 26 जुलाई को बैंक अधिकारियों के साथ ई-गैलरी में आया था। संदेह होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कठोर पूछताछ में उसने अपने साथी शुभम पुत्र अर्जुन जोशी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। दोनों ने चोरी किए गए रुपये नलखेड़ा (जिला आगर) में अपने रिश्तेदार के यहां रखना बताया। पुलिस ने रुपये व बाइक जब्त कर ली। recent visitors 109

नीरज चोपड़ा ने बताया 8 अगस्त को फाइनल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बचाकर रखा है

पेरिस मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को यहां स्टेड डी फ्रांस में पेरिस ओलंपिक में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ फाइनल के लिए बचा लिया है। नीरज ने अपने खिताब की रक्षा शुरू करने के अपने पहले प्रयास में दोनों समूहों में क्वालिफिकेशन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल किया। उन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक में 87.58 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। क्वालिफिकेशन राउंड की समाप्ति के बाद नीरज ने संवाददाताओं से कहा, "यह सिर्फ क्वालीफिकेशन राउंड है, फाइनल में मानसिकता और स्थिति अलग होती है। मुझे अच्छी शुरुआत के बाद फाइनल की तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए।" 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि 84 मीटर के स्वचालित क्वालीफिकेशन मार्क के साथ क्वालीफाई करने वाले सभी थ्रोअर के बीच फाइनल में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। हालाँकि, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उन्होंने पदक स्पर्धा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बचाकर रखा है। नीरज ने कहा, "मैं फाइनल के लिए सर्वश्रेष्ठ बचा रहा हूं और उस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं फाइनल के लिए तैयार हूं। मैं यहां अभ्यास में अच्छा नहीं कर रहा था लेकिन जब क्वालिफिकेशन शुरू हुआ, तो मैंने पहले थ्रो में क्वालिफाई करने का लक्ष्य रखा था। मेरी फिटनेस अब बेहतर है और मैंने पहला प्रयास करने से पहले अच्छी तरह से वार्मअप किया था। " नीरज के अलावा, आठ एथलीटों ने स्वचालित योग्यता अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.63 मीटर), जर्मनी के जूलियन वेबर (87.76 मीटर), पाकिस्तान के अरशद नदीम (86.59 मीटर) और केन्या के जूलियस येगो (85.97 मीटर) शामिल हैं जिन्होंने शीर्ष पांच को पूरा किया। अपनी मानसिकता के बारे में बात करते हुए, नीरज ने कहा कि वह पहले थ्रो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं पहली थ्रो से ही अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। अगर मैं पहली थ्रो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल रहता हूं तो मैं हर थ्रो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं।" जब उनसे वर्ष की शुरुआत में लगी एडक्टर चोट के बारे में पूछा गया, तो नीरज ने कहा, “मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और थ्रो से पहले उचित वार्म-अप के साथ सभी सावधानियां बरत रहा हूं।'' भारत के किशोर कुमार जेना, जो ग्रुप ए में थे, अपने पहले प्रयास में 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बाद फाइनल में पहुंचने में असफल रहे। तीसरे प्रयास में 80.21 मीटर थ्रो करने से पहले दूसरा थ्रो फाउल था। विश्व और एशियाई चैंपियन नीरज गुरुवार (8 अगस्त) को ओलंपिक में दो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनने का लक्ष्य रखेंगे। recent visitors 105

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- नगरीय निकायों में कैडरवाइज रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लायें

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिये नगरीय निकायों में कैडरवाइज रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लायें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समृद्ध वन हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग मध्यप्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने में श्रेष्ठ कार्य करते हुए इसे ग्रीन स्टेट के रूप में पहचान दिलाने की ठोस पहल करे। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल में मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी भी मौजूद थीं। बैठक में विभाग के संकल्प पत्र की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री श्री विजयवर्गीय ने निर्देश दिये कि भोपाल एवं इंदौर में महानगरीय सेवाओं को सुदृढ़ किया जाये। इन शहरों के आसपास के नगरों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिये मैट्रोपोलिटन अथॉरिटी के जरिये काम किये जाये। बैठक में अग्निश्मन सेवा के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिये अलग से संचालनालय गठित करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। अग्निश्मन सेवा में आधुनिकीकरण के लिये केन्द्र सरकार से करीब 300 करोड़ रूपये प्राप्त हुए हैं। साथ ही राज्य का अंश 100 करोड़ रूपये का है। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटना के दौरान ऐसे वाहनों की सेवा ली जाये, जो खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से पहुँच सकें। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने शहरी क्षेत्रों में रजक समुदाय के लिये समर्पित लॉन्ड्री क्षेत्र आवंटित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 5 महानगरों में भूमि चिन्हित कर इस कार्य की शुरूआत की जाये। स्मार्ट सिटी मिशन बैठक में बताया गया कि 10 हजार करोड़ रूपये के निवेश के साथ भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना और उज्जैन में विकास कार्य किये जा रहे हैं। इनमें से 5 हजार 707 करोड़ रूपये के कार्य पूरे किये जा चुके हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोत्साहन नीति के तहत 6 शहरों में 552 ई-बसों के लिये निविदा जारी की जा चुकी हैं। इंदौर में 70 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। विभाग की अमृत 2.0 योजना में जल आपूर्ति की 151 परियोजनाओं में कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं। नगरीय निकायों द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई घर केन्द्रों की संख्या अब बढ़कर 191 हो गई है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में 7 लाख 92 हजार आवास पूर्ण किये जा चुके हैं। महिला जन प्रतिनिधि सम्मेलन प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई ने बताया कि आगामी 12 अगस्त को भोपाल के रवीन्द्र भवन में नगरीय ‍निकायों की महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में करीब 3 हजार महिला जनप्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है। सम्मेलन में स्वसहायता समूह स्टॉल लगाये जायेंगे। प्रतिनिधियों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा टीडीआर पोर्टल लांच किया जायेगा। आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भरत यादव ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में एक करोड़ 75 लाख पौधरोपण का कार्यक्रम तैयार किया गया है। पौधरोपण कार्यक्रम 15 सितम्बर तक चलेगा। भोपाल नगर की सड़कों पर चर्चा बैठक में भोपाल नगर निगम की सड़कों पर चर्चा की गई। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि राजधानी की सड़कों का मरम्मत कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाये। भोपाल नगर निगम के पास 2020 किलोमीटर लंबाई की सड़के हैं। recent visitors 113