मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से निजी स्कूलों को झटका, फीस रिफंड को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को चुनौती देने वाली एक दर्जन से अधिक स्कूलों की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसमें छात्रों से अतिरिक्त वसूली गई फीस वापस करने के आदेश भी शामिल थे। जस्टिस एमएस भट्टी की बेंच ने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के पास जिला समितियों के आदेश के खिलाफ अपील में राज्य स्तरीय समिति में जाने का विकल्प है। इस स्तर पर कोर्ट के लिए मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा। स्कूलों ने अपनी याचिकाओं में कहा कि जिला समितियों ने उनसे जिला समिति द्वारा तय सीमा से अधिक फीस वृद्धि को वापस लेने को कहा है। विद्यार्थियों से पहले से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस करने को कहा है। उन्होंने तर्क दिया कि जिला समितियों को स्कूलों की फीस तय करने का अधिकार नहीं है। स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उन्हें सुनवाई का मौका भी नहीं दिया गया। क्या बोला प्रदेश प्रशासन वहीं प्रशासन का कहना है कि 2020 में निजी स्कूलों के लिए बनाए गए नियमों के अनुसार स्कूल पिछले तीन साल के अपने वार्षिक आय-व्यय से जिला समिति को अवगत कराएंगे। फीस वृद्धि होने पर इसकी भी जानकारी देंगे। वांछित जानकारी न मिलने पर संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किए गए। जवाब संतोषजनक न मिलने पर स्कूलों से छात्रों से ली गई अतिरिक्त फीस वापस करने को कहा गया। स्कूलों को दिया गया था पर्याप्त समय स्कूलों को समिति के समक्ष अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए। जिला समिति के आदेश के खिलाफ राज्य समिति के समक्ष अपील करने का विकल्प अभी भी उनके पास है। सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होकर कोर्ट ने सभी याचिकाओं को समय से पहले और इस स्तर पर कोर्ट के हस्तक्षेप की जरूरत न बताते हुए खारिज कर दिया। recent visitors 120

60 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की एक मासूम के साथ की हैवानियत, आरोपी पड़ोसी है और बच्ची उसे बाबा कहकर बुलाती

ग्वालियर इंसान की आँखों की शर्म और इंसानियत मरती जा रही है, कुछ लोग हैं जो समाज को न सिर्फ कलंकित कर रहे हैं बल्कि रिश्तों को भी तार तार कर रहे हैं, हम सबने सगे रिश्तों से ज्यादा मुंह बोले रिश्तों की मजबूती और अपनेपन की कहानियां अपने दादी-बाबा, नाना- नानी से सुनी हैं लेकिन शायद अब गुजरे ज़माने की बातें हो गई है, ग्वालियर से आई एक खबर तो यही बता रही है। ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा में एक ऐसी ही घटना हुई जिसने ना सिर्फ़ रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि मोहल्ले की बच्चियों के मन में एक अजीब सा भय भी पैदा कर दिया है, दरअसल यहाँ रहने वाले एक 60 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की एक मासूम के साथ हैवानियत की, खास बात ये है कि आरोपी पड़ोसी है और बच्ची उसे बाबा कहकर बुलाती है। जिसे बाबा कहकर बुलाती थी उसी ने कर दी शर्मनाक हरकत जानकारी के मुताबिक 8 साल की मासूम घर के पास खेल रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला 60 साल का हजरत अली वहां आया और बच्ची तो ताड़ता रहा ,उसने बच्ची को आवाज देकर बुलाया, टॉफी का बहाना बनाकर अपने घर के पीछे ले गया बच्ची चूँकि उसे बाबा कहकर बुलाती थी तो साथ चली गई उसे क्या मालूम था कि वो हैवान है। गोद में बैठाकर की हैवानियत बुजुर्ग हजरत अली ने बच्ची के कपड़े उतारे और फिर उसे अपनी गोद में बैठाकर गलत हरकत करने लगा , बच्ची चीखी तो उसने उसका मुंह दबा दिया फिर कुछ देर बाद बच्ची को छोड़ दिया, बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी माँ को पूरी कहानी बता दी, माँ बच्ची की लेकर तुरंत कम्पू थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया इस दौरान आरोपी को मालूम चल गया कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है तो वो घर से भाग गया लेकिन पुलिस ने तत्काल एक्टिव होते हुए उसे कुछ देर की मशक्कत के बाद अचलेश्वर मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया, उधर बच्ची बहुत सहमी हुई है, थाने में आरोपी को देखकर वो दहशत में आ गई और चीखकर रोने लगी, परिजन भी आक्रोशित हो गए, पुलिस ने उन्हें शांत करकर घर भेज दिया और मामले को जाँच में ले लिया। recent visitors 106

Bus Accident: खाई में जा गिरी सवारियों से भरी बस, 35 यात्री घायल

बुदनी/भोपाल बुदनी के देलावाड़ी घाट पर एक ओवरलोड बस रेलिंग तोड़कर खाई में पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। लगभग सभी यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। घायलों को इलाज के लिए रेहटी और औबेदुल्लागंज के अस्पताल ले जाया गया है। घटना ग्राम पंचायत सगोनिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेहटी व औबेदुल्लागंज के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि गुप्ता कंपनी की बस भोपाल से भैरुंदा जा रही थी। लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने ढलान पर बस को न्यूट्रल कर लिया था, जिससे वह और नियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर खाई में गिर गई। घायल यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता से रेहटी व ओबेदुल्लागंज करीब 3 से 4 एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया। अस्पताल में करीब 1 दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुप्ता कंपनी की बस भोपाल से नसरूल्लागंज जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने ढलान पर बस को न्यूट्रल कर लिया था। हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, बस हादसे में घायल यात्रियों को रेहटी, ओबेदुल्लागंज अस्पताल ले जा गया है। रेहटी अस्पताल में 28 और 6 घायलों को औबेदुल्लागंज और बाकी को परिजन अन्य अस्पताल में ले गए। वहीं, रेहटी में भर्ती गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। इन घायलों को रेहटी अस्पताल में भर्ती कराया गया देवी सिंह कर्मी, महेद्र, रमा बाई, सौरभ सैनी, दुर्गा, जितेंद्र चौहान, वासु, राधिका, कृष्णा बाई, राजेश, अर्जुन सिंह, बसंती, राम स्वरूप, श्वेता प्रजापति, अभय ओझा, चंदा, सुभाष, सुमित, रामदुलारे, रामू, फूल सिंह, भीम, गणेश, भारती, आरती, दुर्गा, मुकुलाल और पुरुषोत्तम। recent visitors 108

मकान की तीसरी मंजिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल युवक की मौत

 उज्जैन  नृसिंह घाट काॅलोनी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक तीसरी मंजिल से गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक के मल्टी में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। इसे लेकर युवक को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया था। गिरने के कारण गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। गली में मिला था युवक का शव टीआई अजय वर्मा ने बताया कि नृसिंह घाट काॅलोनी में गौंड बस्ती की गंदी गली में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। तीसरी मंजिल से गिरने से उसके शरीर पर चोट के निशान थे। युवक की शिनाख्त राम पुत्र शंभू भाबर उम्र 26 वर्ष निवासी मोहड़ीपाड़ा झाबुआ के रूप में हुई थी। होटलों पर काम करता था युवक     पता चला कि युवक झाबुआ से उज्जैन आकर हरसिद्धि मंदिर के आसपास होटलों पर काम करता था।     जानकारी मिली है कि युवक के गौंड बस्ती की मल्टी में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे।     लोगों से जानकारी मिली कि शनिवार रात को भी महिला के घर से लड़ाई का शोर सुनाई दे रहा था।     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मल्टी के पिछले हिस्से में राम की लाश मिली थी।     नृसिंह घाट काॅलोनी की गली में युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। युवक की शिनाख्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पति-पत्‍नी को हिरासत में लिया गया है।     अजय वर्मा, टीआई महिला के घर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि शनिवार रात को युवक महिला के घर पर गया था। यहां कुछ विवाद हुआ था। इस कारण महिला, उसका पति और युवक राम मल्टी की छत पर चले गए थे। यहां से राम को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक की चप्पल छत से बरामद की है। जेब से निकाला मोबाइल आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक के कपड़ाें से रविवार सुबह महिला ने मोबाइल निकाला था। युवक उसके घर आता-जाता रहता था। इस आधार पर पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। recent visitors 106

शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे, सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजित होंगे

उज्जैन शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, तो हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजित होंगे। महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। भस्म आरती के दौरान भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन किए। मंदिर में बाबा के दर्शन का सिलसिला रात 10.30 बजे तक चलेगा। भगवान श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन महीने के तीसरे सोमवार यानी आज बाबा महाकाल की तीसरी सवारी विहंगम होने जा रही है. करीब 1500 डमरू वादक आज भस्म आरती की धुन पर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे. सीएम डा. मोहन यादव की प्रेरणा से कुल 1500 डमरू वादक डमरू एक साथ बजाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाएंगे. 1500 भक्तों के डमरू वादन से गुंजायमान होगी महाकाल नगरी गौरतलब है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सावन महीने के तीसरे सोमवार को निकलने वाली महाकाल की तीसरी शाही सवारी के दिन डमरू वादन में विश्व रिकॉर्ड रचने के लिए प्रेरित किया. सोमवार को भोपाल और उज्जैन के डमरू वादक की टीम महाकाल लोक के शक्तिपथ और सवारी में विशेष प्रस्तुति देकर इतिहास रचेंगे. डमरू बजाने का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई और इसके बाद विशेष आरती संपन्न हुई. सोमवार को शाम 4:00 बजे बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. जिसको लेकर 1500 डमरू वादकों द्वारा एक साथ डमरू वादन किया जा रहा है, जो एक नया रिकॉर्ड बनाएगा. उप मुख्यमंत्री और मंत्री गोविंद सिंह होंगे शामिल इस आयोजन में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और मंत्री गोविंद सिंह भी शामिल होंगे. वे भगवान महाकाल के दर्शन के बाद शक्ति पथ पर डमरू बजाने के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने हाथों से ग्रहण करेंगे. रिकॉर्ड धारण करने के बाद वे पालकी का पूजन करेंगे और शिप्रा नदी तक पैदल चलेंगे. सुबह 11 बजे महाकाल लोक में 1500 डमरू वादक देंगे प्रस्तुति रिपोर्ट के मुताबिक महाकाल की तीसरी शाही सवारी में 1500 डमरू वादक महाकाल लोक के शक्तिपथ पर सोमवार सुबह 11 बजे विशेष प्रस्तुति दी जाएगी. इससे पहले बाबा महाकाल की सवारी की पहली और दूसरी सवारी क्रमशः जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति और 350 जवानों के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी हुई थी. महाकाल की पहली सवारी में जनजातीय लोकनृत्य, दूसरी सवारी में  करीब 350 सदस्यीय पुलिस बैंड द्वारा भोले के गीतों की प्रस्तुति दी गई थी. अब तीसरी सवारी में 1500 डमरू वादक डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाएंगे. महाकाल की तीसरी शाही सवारी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड तीसरे सोमवार को महाकाल लोक के शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादक डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएंगे. इस दौरान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और रिकॉर्ड बनने के बाद प्रमाण पत्र सौंपेंगे. इससे पहले, इंदौर में 'एक मां पेड़ के नाम' मुहिम के दौरान 24 घंटे में 9 लाख पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया था. श्री शिवतांडव स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे महाकाल सावन महीने के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल आज अपने भक्तों को श्री शिवतांडव के स्वरूप में दर्शन देंगे. देश-प्रदेश और विदेश में बैठे महाकाल के भक्त भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का सजीव प्रसारण भी देख सकेंगे. महाकाल की तीसरी सवारी का सीधा प्रसारण महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर किया जाएगा. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 1500 वादक डमरू महाकाल लोक के शक्तिपथ पर बजाकर 10 मिनट प्रदर्शन करेंगे. डमरू वादक संस्कृति विभाग के कलाकार और बाबा महाकाल की सवारी के साथ चलने वाली भजन मंडली के सदस्य होंगे.  जनजातीय कलाकार भी बिखेरेंगे कला संस्कृति की छटा  एक ओर जहां 1500 डमरू वादक भस्म आरती की धुन पर डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएंगे, तो दूसरी ओर निमाड अंचल के पारंपरिक लोकनृत्य काठी नृत्य दल श्री महाकालेश्वर भगवान की तीसरी सवारी में पालकी के आगे भजन मंडलियों के साथ प्रस्तुति देते हुए चलेगा. यह नजारा किसी का भी मन मोहने के लिए काफी होगा. डमरू वादन के लिए भक्तों को मिलेगा 3 दिन का विशेष प्रशिक्षण विश्व विख्यात महाकाल की सवारी में लाखों श्रद्धालु उज्जैन दर्शन के लिए आते हैं. मध्य प्रदेश सीएम ने बाबा महाकाल की सवारी को विश्व स्तर पर प्रख्यातक के लिए तीसरी सवारी को विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की है. तीसरी सवारी में 1500 सवारियों से डमरू वादन की तैयारी की है, जिसके लिए भक्तों को तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इससे पहले महाशिवरात्रि पर शिवज्योति अर्पणम् के तहत दीप प्रज्वलित करने का रिकार्ड उज्जैन में बन चुका है. डमरू वादन से गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए सज्ज भक्तों को डमरू वादन के लिए तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है. शाही सवारी में 10 मिनट डमरू बजाकर 1500 भक्त करेंगे प्रदर्शन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रिकार्ड बनाने के लिए भगवान महाकाल की तीसरी सवारी मार्ग पर करीब 1500 वादक डमरू बजाकर 10 मिनट प्रदर्शन करेंगे. डमरू वादक संस्कृति विभाग भोपाल के कलाकार और बाबा महाकाल की सवारी के साथ चलने वाली भजन मंडली के सदस्य होंगे. महाशिवरात्रि में शिवज्योति अपर्णम पर दीप जलाकर रिकॉर्ड बना चुका है उज्जैन महाकाल की पहली सवारी में जनजातीय लोकनृत्य, दूसरी सवारी में जनजातीय लोगों के साथ करीब 350 सदस्यीय पुलिस बैंड से भोले के गीतों की प्रस्तुति और अब डमरू वादन ने विश्व रिकार्ड की तैयारी की गई है. इससे पहले महाशिवरात्रि पर शिवज्योति अर्पणम् के तहत दीप प्रज्वलित करने का रिकार्ड उज्जैन में बन चुका है. मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि 3 लाख से ज्यादा भक्त आज महाकाल के दर्शन करने आ सकते हैं।     recent visitors 205

धारा 370 हटते ही पांच साल में बदल गई कश्मीर की तस्वीर, अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

 श्रीनगर  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की आज पांचवीं वर्षगांठ है। धारा 370 को निरस्त करने के पांच साल पूरे होने पर सोमवार को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बीच अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा कारणों के मद्देनजर एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पांच साल पूरे होने और सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अखनूर एलओसी इलाके में जगह-जगह चेकपोस्ट बनाई है और सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा बलों द्वारा वाहनों और दस्तावेजों की भी गहननता से जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 हटाई गई थी, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। धारा 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में शहर से लेकर गांव तक कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि पाकिस्तान से किसी भी तरह की घुसपैठ या अन्य घटनाओं को रोका जा सके। दक्षिण जम्मू के पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने कहा, "आतंकवादी गतिविधि को देखते हुए हम हमेशा सतर्क रहते हैं। चाहे वह 5 अगस्त हो या 15 अगस्त। हम अपनी सुरक्षा तैयारियों के बारे में सबकुछ नहीं बता सकते। लेकिन, हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सुरक्षा के मामले में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसमें कठुआ में सेना के काफिले पर हमला और डोडा और उधमपुर में मुठभेड़ की घटनाएं शामिल हैं। बीते महीने जुलाई में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया था कि इस साल 21 जुलाई तक 11 आतंकवाद से संबंधित घटनाओं और 24 मुठभेड़ों या आतंकवाद विरोधी अभियानों में नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों सहित कुल 28 लोग मारे गए हैं। पिछले महीने, जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम के हमले को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया था, जिसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। इस हमले में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार अन्य घायल हो गए थे। recent visitors 123