तिहाड़ जेल में कैदी चलाते हैं इंस्टाग्राम, पोस्ट करते हैं फोटो, पोल खुली तो सुरक्षा पर उठा बड़ा सवाल

नई दिल्ली दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नवीन बाली मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम चलाया जा रहा है। वह जेल से कई बार अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर चुका है। इसे लेकर हरियाणा के खुफिया विभाग ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पुलिस कमिश्नर की ओर से स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जेल में बंद नवीन बाली पर हत्या, जबरन उगाही, हत्या प्रयास और लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। वह नीरज बवाना गैंग का अहम सदस्य है। वह कई वारदातों में नीरज का साथी रहा है। वर्ष 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुई जितेन्द्र गोगी की हत्या में भी पुलिस ने नवीन बाली को आरोपी बनाया है। बीते दिनों हरियाणा पुलिस विभिन्न बदमाशों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही थी। इस दौरान पता चला कि नवीन बाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेल की तस्वीर डाली गई है। इसे लेकर हरियाणा के गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक मित्तल की ओर से तिहाड़ जेल के महानिदेशक सतीश गोलचा और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। पत्र में बताया गया है कि मई और जून में तीन बार फोटो अपलोड की है। आखिरी बार 8 जुलाई को उसने इंस्टाग्राम पर जेल से फोटो अपलोड की है। जेल के बाहर बदमाशों के गुर्गे भी अपलोड कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कई कुख्यात बदमाश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो-वीडियो अपलोड करते हैं, लेकिन यह फोटो-वीडियो जेल से नहीं, बल्कि बाहर मौजूद उनके गुर्गों द्वारा अपलोड किए जाते हैं। वह अदालत में पेशी के दौरान बदमाशों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपलोड करते हैं, लेकिन इस मामले में जेल से ही फोटो डाली जा रही हैं।   recent visitors 122

सेंट लूसिया को पहला ओलंपिक मेडल जिताने वाली एथलीट बनीं जूलियन अल्फ्रेड

पेरिस  ओलंपिक में जूलियन अल्फ्रेड ने महिलाओं की 100 मीटर का फाइनल जीत लिया। सेंट लूसिया की जूलियन ने 10.72 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह ओलंपिक में सेंट लूसिया का यह पहला ओलिंपिक मेडल है। सेंट लूसिया की आबादी दो लाख से भी कम है। बारिश की वजह से गीले ट्रैक पर रेस का आयोजन हुआ। विश्व चैंपियन और रेस की प्रबल दावेदार शा'कैरी रिचर्डसन ने 10.87 सेकंड के साथ रजत पदक जीता, लेकिन अमेरिकी धावक कभी भी अल्फ्रेड को चुनौती नहीं दे सकी। उनकी हमवतन मेलिसा जेफरसन ने 10.92 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। अमेरिका का इंतजार हुआ और लंबा जूलियन अल्फ्रेड हीट राउंड में 10.95 सेकंड का समय लेकर 5वें नंबर पर थीं। वह सेमीफाइनल में भी सबसे तेज रेसर रहीं। 23 साल की जुलियन ने सेमीफाइनल में 10.84 सेकंड का समय लिया था। फाइनल मुकाबले में वह छठे लेन में थीं। शा'कैरी रिचर्डसन 7वें और मेलिसा जेफरसन 5वें में थीं। दो अमेरिकी के बीच में होने के बाद भी अल्फ्रेड ने कोई मौका नहीं दिया और अपने देश के लिए ओलंपिक इतिहास का पहला मेडल जीता। इस स्पर्धा में अमेरिका का 28 साल का स्वर्ण पदक का सूखा जारी है। 1996 में गेल डेवर्स उनकी आखिरी विजेता थीं। मैरियन जोन्स को डोपिंग के लिए उनके 2000 के ओलंपिक स्वर्ण से हटा दिया गया था। इसने पिछले चार ओलंपिक स्वर्ण और उपलब्ध 12 में से 10 पदक जीतने के बाद इस स्पर्धा में जमैका के दबदबे का भी अंत कर दिया। सेमीफाइनल में नहीं उतरीं फ्रेजर-प्राइस वहीं अपने पांचवें ओलंपिक में भाग ले रहीं दो बार की ओलंपिक चैंपियन फ्रेजर-प्राइस का नाम सेमीफाइनल से कुछ देर पहले 'शुरू नहीं किया' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। उनकी लेन खाली रही। बाद में सोशल मीडिया पर उनके और जमैका की टीम के सदस्यों का अधिकारियों के साथ बहस करते हुए फुटेज सामने आया, ऐसा लग रहा था कि अधिकारी उन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे। फ्रेजर-प्राइस को यह कहते हुए सुना गया, 'उन्होंने नियम बदल दिए हैं, हम हमेशा इसी गेट से आते हैं।' वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कहा कि वह अभी भी जमैका टीम से उनकी अनुपस्थिति के कारण की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। recent visitors 101

श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, 5वां गेंदबाज वनडे सीरीज से बाहर, भारतीय टीम को होगा फायदा

कोलंबो  श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे में रोमांचक टाई के बाद, भारत और श्रीलंका रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगे। हसरंगा अपने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़े हुए नजर आए थे। हसरंगा ने किए थे तीन शिकार पहले मैच में वानिंदु हसरंगा न कमाल की बॉलिंग की थी। उन्होंने भारतीय टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया था। विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू करने के बाद उन्होंने केएल राहुल को आउट किया था। इसके अलावा कुलदीप यादव का विकेट भी हसरंगा को ही मिला था। हसरंगा के बाहर होने से श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि उनके पास पहले से ही मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा जैसे गेंदबाज नहीं हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में बताया, 'वानिंदु हसरंगा बाकी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि खिलाड़ी के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। पहले वनडे के दौरान अपने 10वें ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द हुआ। इसके बाद खिलाड़ी का एमआरआई किया गया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। ' वेंडरसे को मिली टीम में जगह जेफरी वेंडरसे को हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया गया है। 34 वर्षीय वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी वनडे इस साल जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। तीसरा और आखिरी वनडे 7 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिए दोनों ही टीमों को बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने पड़ेंगे। आखिरी दो वनडे के लिए श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिन्दु मेंडिस, निशान मदुश्का, महीश थीक्षाना , ईशान मलिंगा। recent visitors 90

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के पास बस और कार की टक्कर, मां-बेटे समेत 7 की मौत, 40 घायल

 आगरा उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक फिर सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र में किमी 129 के पास बेकाबू कार दूसरी ओर की रोड पर जाकर रायबरेली से आ रही स्लीपर बस से जा टकराई। दोनों वाहन रोड से 20 फुट नीचे खाई में जा गिरे जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, 40 लोग घायल हुए।  पुलिस फोर्स ने मानव चेन बनाकर घायलों को निकाला।  नागालैंड नंबर की स्लीपर बस रायबरेली से 60 यात्री लेकर दिल्ली जा रही थी, दूसरी ओर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार उक्त स्थान पर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करके इस रोड पर आ गई। अचानक सामने आई कार को बचाने में बस ड्राइवर किनारे लेकिन कार टकराने से दोनों वाहन तेज धमाके के साथ सड़क किनारे करीब 20 फुट नीचे खाई में जा गिरे जिससे चीख पुकार मच गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर एसएसपी संजय वर्मा, एएसपी सत्यपाल सिंह, एसडीएम सदर राघव विक्रम,  सीओ सैफई शैलेंद्र प्रताप गौतम व अन्य कई अधिकारी तथा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर आ गया। फोर्स ने मानव चेन बनाकर कड़ी मशक्कत करके घायलों को निकाला, एम्बुलेंसों से सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भिजवाया। कार में सवार कन्नौज में थाना तालग्राम क्षेत्र में गांव गद्दाइया उसर के मोनू तथा उसकी मां, इसी थाना क्षेत्र में गांव  रिसौली के सचिन की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। बस में सवार लखीमपुर खीरी में भड़सरिया के ओमप्रकाश, अमेठी में जायस के शानू शाह तथा दो अज्ञात लोगों को डाक्टरों ने चेकअप करके मृत घोषित कर दिया। बस के अन्य 40 घायलों को भर्ती किया गया। इनमें ज्यादातर अमेठी, रायबरेली, लखनऊ के हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि कार दूसरी ओर की रोड पर जाने से भीषण हादसा हुआ है, घटना की जांच की जा रही है। कार और बस में सवार सात लोगों की जान चली गई है, 40 यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी उनकी देखरेख कर रहे हैं, इनमें कई आशिंक रूप से घायल व्यवस्था किए जाने पर लखनऊ और दिल्ली की ओर चले गए।   recent visitors 96

भारतीय टीम को मनाने की जिम्मेदारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को दे दी है- मोहसिन नकवी

कराची  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पीसीबी अधिकारियों से कहा है कि वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत के अपनी टीम भेजने के फैसले को लेकर कोई बयान नहीं दें। पीसीबी प्रमुख के इस आदेश के बाद से ही इस मामले में अन्य अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पीसीबी प्रमुख ने कहा है कि भारतीय टीम को मनाने की जिम्मेदारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दे दी है। इसलिए इस मामले में अच्छा है कि कोई टिप्पणी नहीं की जाए और आईसीसी को ही इसे संभालने दिया जाए।  इसलिए . हाल के दिनों में नकवी या किसी अन्य बोर्ड अधिकारी की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी या बयान नहीं आया है कि अगर भारत अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजता है तो क्या होगा। नकवी ने यह मानते हुए कि भारत अपनी टीम भेजेगा, सभी संबंधित अधिकारियों को चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी जारी रखने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे पहले पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप में भारतीय टीम को उनके यहां नहीं भेजने पर बयान दिया था। पीसीबी अपने कई प्रयासों के बाद भी टीम इंडिया को खेलने के लिए नहीं मना पाया है। उसने टूर्नामेंट में भारत के सारे मैच एक ही मैच स्थल लाहौर में रखे हैं। वहीं भारतीय बोर्ड इन्हें किसी तटस्थ स्थल पर खेलना चाहता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में होना है और इसमें 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। इन सभी को 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं।   recent visitors 166

इजरायल के आयरन डोम ने कर दिया बड़ा कमाल, हिजबुल्लाह ने फिर दागे पर दर्जनों रॉकेट

 तेल अवीव इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर संघर्ष का सामना कर रहा है. एक ओर गाजा और राफा में हमास के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर उसे अब लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह से भी दो-दो हाथ करना पड़ रहा है. हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम को दक्षिणी लेबनान से इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में रॉकेट हमलों की बौछार की. हालांकि, इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम (Iron Dome) ने गैलिली पैनहैंडल (उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान के बीच स्थित क्षेत्र) के ऊपर इनमें से ज्यादातर रॉकेट्स को हवा में ही इंटरसेप्ट करके खत्म कर दिया.   हिजबुल्लाह की ओर से यह रॉकेट हमला लेबनान के दक्षिणी शहर दीर ​​सिरियाने में इजरायली हवाई हमले में 17 वर्षीय लड़के की मौत और छह अन्य के घायल होने के बाद आया. इससे पहले टायर के पास दक्षिणी लेबनान स्थित शहर बजौरीह में शनिवार सुबह एक इजरायली ड्रोन हमले में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह के एक प्रमुख ऑपरेटिव अली अब्द अली की मौत हो गई. इजरायली सेना ने मारे गए ऑपरेटिव को हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे में तैनात एक 'प्रमुख आतंकवादी' बताया.​ हिजबुल्लाह का सदर्न फ्रंट एक रीजनल कमांड के बराबर है, जो पूरे दक्षिणी लेबनान में इस संगठन की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है. इजरायली हमले में हिजबुल्लाह कमांडर फउद शुकर ढेर इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई, जब हिज्बुल्लाह ने गत 28 जुलाई को इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स इलाके में एक फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमला किया, जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद इजरायल ने हिजबुल्लाह को हमास की तरह सबक ​सिखाने की कसम खाई थी. इस रॉकेट हमले के दो दिन बाद यानी 30 जुलाई को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में जबरदस्त एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर फउद शुकर मारा गया था. इजरायल ने शुकर को गोलान हाइट्स फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था. US-UK ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा इसके बाद से इजरायल लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है. लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाओं के बीच 'किसी भी उपलब्ध टिकट' पर देश छोड़ने का आग्रह किया. ब्रिटेन सरकार ने भी लेबनान में अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह किया है. हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद क्षेत्र में पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है. ईरान और फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास का आरोप है कि हानिया को इजराइल ने मारा है. वहीं, इजरायल ने हानिया की मौत के पीछे होने से न तो इनकार किया है और न ही इसकी जिम्मेदारी ली है. हानिया की हत्या के बाद ईरान-इजरायल में बढ़ा तनाव ईरान ने अमेरिका पर इस्माइल हानिया की मौत में भूमिका निभाने का भी आरोप लगाया है. वहीं, अमेरिका ने कहा है कि उसे हमास नेता की हत्या के बारे में न तो जानकारी है और न ही वह इसमें शामिल था. बता दें कि हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की 31 जुलाई, 2024 को ईरान की राजधानी तेहरान में एक टारगेट अटैक में मौत हो गई थी. वह ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने तेहरान पहुंचा था और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिस घर में पर ठहरा था, उसे बम से उड़ा दिया गया था. इसके बाद ईरान और इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका ने कहा कि वह अपने कर्मियों की सुरक्षा और इजरायल की रक्षा के लिए मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है.   recent visitors 93

आज India की मेडल टैली में होगा इजाफा? जानें पूरे दिन कैसा होगा का शेड्यूल

पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंप‍िक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी नौवें दिन (4 अगस्त) भी पेरिस ओलंपिक मेंदमखम दिखाने जा रहे है. बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. लक्ष्य सेन यदि ये मैच जीतते तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होना है, जो टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं. वहीं भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम-8 मुकाबले में खेलेगी. यह मैच जीतने पर वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी लि कियान का सामना करे़गी. अगर लवलीना यह मैच लेती हैं तो उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना तय हो जाएगा. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जो शूटिंग में आए हैं. आइए जानते हैं नौवें दिन भारत का फुल शेड्यूल… निशानेबाजी महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण :विजयवीर सिद्धू और अनीश : दोपहर 12.30 बजे से गोल्फ पुरुष राउंड 4 (स्ट्रोक प्ले) – शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12:30 बजे हॉकी भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल : दोपहर 1.30 बजे से एथलेटिक्स महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर :पारुल चौधरी : दोपहर 1.35 बजे पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन :जेस्विन एल्ड्रिन : दोपहर 2.30 बजे से मुक्केबाजी महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान : दोपहर 3.02 बजे से बैडमिंटन पुरुष एकल सेमीफाइनल लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क) दोपहर 3.30 बजे से सेलिंग बोटिंग पुरुष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन , दोपहर 3.35 बजे से महिला डिंगी रेस सात और आठ: नेत्रा कुमानन, शाम 6.05 बजे से Points Table समय के हिसाब से 4 अगस्त को भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे से, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण: विजयवीर सिद्धू और अनीश दोपहर 12.30 बजे से, महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान दोपहर 12.30 बजे से, मेन्स गोल्फ राउंड-4: शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर दोपहर 1.30 बजे से, भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल दोपहर 1.35 बजे से, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर: पारुल चौधरी दोपहर 2.30 बजे से, पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन: जेस्विन एल्ड्रिन दोपहर 3.02 बजे से, महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल: लवलीना बोरगोहेन vs लि कियान (चीन) दोपहर 3.30 बजे से, पुरुष एकल सेमीफाइनल: लक्ष्य सेन vs विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क) दोपहर 3.35 बजे से, पुरुष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन शाम 6.05 बजे से, महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमान recent visitors 138