भारत में 95 करोड़ 44 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 39 करोड़ 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से : केंद्र सरकार

नई दिल्ली देश में आज 95 प्रतिशत से अधिक गांवों में 3जी या 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट की पहुंच है। संचार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल तक लगभग 6 लाख 44 हजार गांवों में से करीब 6 लाख 13 हजार गांवों में इंटरनेट सेवा पहुंची। इस बीच, भारत में कुल 95 करोड़ 44 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 39 करोड़ 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से हैं।   इसके अलावा, औसत इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में भारत की रैंकिंग में 114 रैंक का सुधार हुआ है, जो 2014 में 130 से बढ़कर इस साल 16 हो गई है, औसत डाउनलोड स्पीड 105.85 मेगाबाइट प्रति सेकंड है। सरकार ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में टेलीकॉम नेटवर्क का देश के सभी कोनों में विस्तार किया गया है। इसमें टियर 2 और टियर 3 शहरों के साथ देश के अंदरूनी इलाके भी शामिल हैं। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट ब्रॉडबैंड की सुविधा देने के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट शुरू किया। इसका उद्देश्य देश की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ना था। सरकार ने बताया कि 2.2 लाख ग्राम पंचायतों में से 2.13 लाख ग्राम पंचायतों को भारतनेट से जोड़ा जा चुका है। सरकार की ओर से अगस्त 2022 में बॉर्डर एरिया में मोबाइल टावर लगाने के नियमों में बदलाव कर दिया गया था, जिससे कि मोबाइल इंटरनेट सुविधा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।   recent visitors 105

ED ने जब्त की सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ स्थित जमीन, बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम

जौनपुर बसपा सरकार में अंजाम दिए गए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनएचआरएम) घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल तत्कालीन मंत्री व सपा के जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ में स्थित बेशकीमती जमीन को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। यह जमीन कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित है। संबंधित भूमि पर बाबू सिंह द्वारा संचालित हिंदी अखबार की प्रिंटिंग मशीन लगी है साथ ही, कृषि योग्य भूमि भी है। ईडी को बाबू सिंह की संपत्तियो की जांच में इस भूमि की जानकारी मिली थी जिसके बाद भ्रष्टाचार से अर्जित इस भूमि को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद और बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन पर Ed ने ये कार्रवाई की है. बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूटर इंडिया के पास है, जो बेहद कीमती है. बाबू सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन यानी एनआरएचएम घोटाले में आरोपी रहे हैं. ईडी की टीम बाबू सिंह पर चल रहे पीएमएलए केस में जांच कर रही थी. जांच-पड़ताल के बाद ed ने लखनऊ में स्थित करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया है. कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम अपने साथ बुलडोजर लेकर पहुंची जिससे कि अवैध निर्माण को ढहाया जा सके। recent visitors 93

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, महादेव कावरे रायपुर, नीलम नामदेव एक्का बिलासपुर के कमिश्नर

रायपुर राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का तबादला कर दिया है. जिन अफसरों का तबादला किया गया है उसमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं. साय सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 भारतीय प्रशासन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इन प्रशासनिक अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है. शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की रितु सेन को औद्योगिक विकास निगम और विशेष कर्तव्य अधिकारी से निवेश आयुक्त दिल्ली में तैनात किया गया है. नीलम नामदेव एक्का बने बिलासपुर कमिश्नर: सरकार की ओर से जारी आदेश में नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है. जनक प्रसाद पाठक को कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा के साथ ही मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. महादेव कावेरी को जिनके पास संचालक कोष एवं लेखा और अतिरिक्त प्रभार दिया गया था उन्हें रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है. इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर 1. ऋतु सैन जो भा.प्र.से. द्वारा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त हैं वो अब छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम (मुख्यालय दिल्ली) का कार्यभार ग्रहण करेंगी. 2. अन्बलगन पी. जो वर्तमान समय में सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग देख रहे हैं उनको सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त मिला है. 3. नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर संभाग का बनाया गया है. 4. जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है. 5. जनक प्रसाद पाठक को भा.प्र.से. द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति दी गई है. 6. महादेव कावरे को आयुक्त रायपुर बनाया गया है. 7. शारदा वर्मा को सचिव वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, बजट, आयुक्त, उच्च शिक्षा, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को साथ ही सचिव, वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 8. किरण कौशल विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) को चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है. 9. अनुराग पाण्डेय को बीजापुर कलेक्टर के पद से हटाकर विशेष सचिव के तौर पर मंत्रालय में भेजा गया है. 10. चंदन कुमार को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है. 11. संजीव कुमार झा भा.प्र.से. को समग्र शिक्षा और वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 12. रजत बंसल भा.प्र.से. आयुक्त को वाणिज्यिक कर (जीएसटी) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त, मनरेगा के साथ आयुक्त, मनरेगा तथा संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 13. पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को सचिव, लोक सेवा आयोग एवं महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 14. पुष्पा साहू को स्थानीय निधि संपरीक्षा और अति. प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. 15. रितेश कुमार अग्रवाल को संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए, संचालक, पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 16. प्रभात मलिक कलेक्टर जिला महासमुंद को हटाया गया है. 17. कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को अब महासमुंद कलेक्टर बनाकर भेजा गया है. 18. प्रभात मलिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है. 19. जयश्री जैन उप सचिव को मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 20. चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया कलेक्टर बनाया गया है. 21. संबित मिश्रा को कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है. 22. वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से जिला नारायणपुर के पद पर भेजा गया है. recent visitors 183

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, एअर इंडिया ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक

नईदिल्ली इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर भारत तक दिखने लगा है। एयर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। शुक्रवार को एयर इंडिया ने बताया कि उसने 8 अगस्त तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है, जो तेल अवीव जानी थीं। एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया, 'मिडल ईस्ट में जैसी स्थितियां हैं, उसे देखते हुए हमने तत्काल प्रभाव से तेल अवीव के लिए उड़ानों को रद्द कर दिया है। 8 अगस्त तक ये फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा तेल अवीव जाने और आने वाली उड़ाने बुक कराने वाले यात्रियों से भी हम संपर्क में हैं।' एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को कैंसिल करने या फिर रिशेड्यूल का चार्ज नहीं देना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा है। इससे पहले गुरुवार को भी कुछ उड़ानों को एयर इंडिया ने रद्द कर दिया था, जो इजरायल जानी थीं। एयर इंडिया से पहले सिंगापुर, ताइवान और चाइना एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स के रूट बदले हैं। सभी ने ईरान के आसमान से विमानों को न उड़ने की सलाह दी है। इसके अलावा इराक, लेबनान और इजरायल के भी आसमान से बचने की सलाह जारी की गई है। गौरतलब है कि दो दिन के अंदर ही इजरायल ने हमास से लेकर हिजबुल्लाह तक के तीन टॉप कमांडरों को मार गिराया था। ये हत्याएं ईरान से लेकर लेबनान तक में घुसकर की गईं हैं। इसके चलते मुस्लिम देशों में गुस्सा है और इजरायल से बदला लेने की मांग हो रही हैं। इजरायल ने मंगलवार को तेहरान में हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानियेह को मार गिराया था। इस पर इजरायल भड़क गया है और उसने बदला लेने का ऐलान किया है। मध्य पूर्व में इसके चलते तनाव भड़का हुआ है और माना जा रहा है कि किसी भी समय ईरान की ओर से बदले की कार्रवाई की जा सकती है। ईरान की ओर से एयरस्ट्राइक भी हो सकती है। वहीं लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्लाह कमांडर फुवाद शुक्र को मार गिराया था। इसके चलते लेबनान की ओर से भी इजरायल पर हमला हो सकता है। इस डर के चलते दुनिया भर की एयरलाइंस लेबनान, ईरान और इजरायल के एयरस्पेस को इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं।   recent visitors 102

सरकार के शेल्टर होम ‘आशा किरण’ में14 लोगों की मौतें, मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच शुरू के निर्देश दिए

नई दिल्ली राजधानी के रोहिणी में दिल्ली सरकार के शेल्टर होम 'आशा किरण' में रहने वाले मानसिक रूप से बीमार 14 लोगों की मौतें होने की बात सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी स्थित सरकारी शेल्टर होम 'आशा किरण' में जनवरी 2024 से अब तक हुई 14 मौतों से संबंधित मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एसीएस राजस्व को तत्काल पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश करने का भी निर्देश दिया है, जिनकी लापरवाही के कारण ये मौतें हुई हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुझावात्मक उपाय सुझाने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकांश मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने बताया, "जनवरी में तीन, फरवरी में दो, मार्च में एक, अप्रैल में तीन और मई में शून्य मौतें हुई थीं। हालांकि, जून और जुलाई में संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई।" आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मरने वाले अधिकांश लोगों की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी और मौत का कारण फेफड़ों में इन्फेक्शन, टीबी और निमोनिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि रोहिणी में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में दो शवों का पोस्टमॉर्टम होना बाकी है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ऐसे मामले भी थे, जिनमें लोगों में कुपोषण के लक्षण दिखे। फूड पॉइजनिंग की संभावना को खारिज करने के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। पहले भी विवादों में घिरा रहा आशा किरण, पहले भी 6 साल 196 की मौत दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 350 लोगों के रहने की क्षमता वाले इस शेल्टर होम की स्थापना 1989 में रोहिणी सेक्टर-1 में की गई थी। उस समय, यह पूरे उत्तर भारत में मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एकमात्र सरकारी आवासीय सुविधा थी। हालांकि, आशा किरण पिछले कुछ वर्षों में बंदियों की मौत के कारण विवादों में घिरा रहा है। रिकॉर्ड के अनुसार, 2011 से 2017 के बीच आशा किरण में 123 पुरुष और 73 महिला बंदियों की मौत हुई। 2008-09 में नवंबर और दिसंबर में 16 मौतें हुईं। दिसंबर और जनवरी 2009-10 के बीच कुल 23 बंदियों की मौत हुई; अगस्त और सितंबर 2012-13 के बीच नौ; अक्टूबर और नवंबर 2013-14 में 13; अप्रैल-मई 2014-15 में 11 और नवंबर-दिसंबर 2015-16 में 13 वहीं वर्ष 2017-18 में नवंबर-दिसंबर की अवधि में सात मौतें हुईं। प्रत्येक मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेजनी होती है।  recent visitors 125

सुनार की दूकान में चोरी कर भाग रहा था युवक, संचालक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

 बिलासपुर  जुआ और सट्टे में हारकर युवक कर्जे में डूब गया। कर्ज से उबरने युवक ने लूट की योजना बना ली। कोरबा जिले के पाली से आकर उसने सरकंडा के सीपत रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। उल्टे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आभूषण खरीदी के बहाने आया युवक सरकंडा के सीपत रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक हर्ष सोनी अपनी मां अंजू सोनी के साथ गुरुवार की सुबह दुकान पर थे। इसी दौरान एक युवक खरीदी के बहाने उनकी दुकान पर आया। उसने सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने जैसे ही आभूषण निकालकर काउंटर पर रखा युवक उसे झपटकर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से दुकान संचालक हड़बड़ा गया। वे शोर मचाते हुए लूटेरे के पीछे भागने लगे। इधर आसपास के लोगों ने भी आभूषण लूटकर भाग रहे युवक को दौड़ाया। थोड़ी ही दूर पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों की भीड़ ने युवक की पिटाई की। इसके बाद उससे आभूषण लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्ज से उबरने के लिए लूट की योजना प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक का नाम अतुल दास निवासी पाली है। युवक जुआ और सट्टे में मोटी रकम हार चुका है। इसके कारण वह कर्ज में डूबा है। कर्ज से उबरने के लिए उसने लूट की योजना बनाई थी। वह अपनी बाइक पर शहर आया था। लूट की घटना को अंजाम देते समय वह लोगों की पकड़ में आ गया। पुलिस उससे पूछताछ कर और भी घटनाओं में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दुकान संचालक ने जुर्म दर्ज नहीं कराया है। दुकान संचालक ने दिखाई हिम्मत, आसपास के लोगों ने किया सहयोग दुकान में ग्राहक बनकर आया युवक अचानक ही जेवर लेकर भागने लगा। इसे देख दुकान संचालक हर्ष सोनी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागने लगे। इसे देख आसपास के लोग भी लूटेरे युवक के पीछे भागने लगे। दुकान संचालक ने जिस तरह से हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे का पीछा किया इससे वह कुछ दूर ही भाग पाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। लूट के जेवर युवक के पास से मिल गए। मामले में शिकायत दर्ज कर लिया गया है। recent visitors 105