महानदी में 20 किमी बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंची महिला, मछुवारो ने बचाई जान

    रायगढ़ छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है. जिसके चलते नदियां और नाले उफान पर हैं. ऐसे में बुधवार को बाढ़ में एक 35 वर्षीय मानसिक रूप से अवस्थ महिला उफनती नदी में 20 किलोमीटर बह गई और उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में मछुआरों ने बचा लिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने न्यूज एजेंसी भाषा को दी. पति से अलग रह रही थी महिला  घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि चमत्कारिक रूप से बच निकलने के बाद सरोजनी चौहान को सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया इलाके में उसके घर वापस लाया गया. इसके बाद पड़ोसी रायगढ़ जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया.  चौहान अपने पति से अलग हो गई थी और सरिया के पोरथ गांव में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसका इलाज चल रहा था और उसके परिजनों ने उसके पैरों में बेड़ियां डाल दी थीं, क्योंकि वह अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाती थी. परिजनों की माने तो वह बुधवार की रात महानदी के किनारे स्थित अपने घर में लगे सब्जी के खेत में शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. रेस्क्यू के बाद मछुआरों ने महिला को पुलिस को सौंपा जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. इसी बीच गुरुवार की सुबह उसे ओडिशा के रेंगाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के परसादा गांव में कुछ मछुआरों ने नदी से बचा लिया. इसके बाद मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.एसपी ने कहा कि सारंगढ़ से एक पुलिस दल उसे परसादा से सरिया वापस ले आया और वह अब अस्पताल में है. हालांकि, उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और मामले में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है.     recent visitors 92

फ्रिट्ज और पॉल की अमेरिकी जोड़ी से ओलंपिक युगल में हार के बाद एंडी मरे ने लिया संन्यास

पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का शानदार पेशेवर करियर खत्म हो गया। वह इस खेल को अलविदा कहने के लिए जब कोर्ट पर उतरे तो उनकी आंखें नम थी। इस 37 साल के खिलाड़ी ने पहले ही कहा था कि 2024 ग्रीष्मकालीन खेल उनके लिए आखिरी पेशेवर मुकाबला होगा। उन्हें और उनके साथी डैन इवांस को गुरुवार रात कोर्ट सुजैन लेंगले में टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल की अमेरिका की जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हराया। ओलंपिक टेनिस एकल स्पर्धा दो बार के इकलौते स्वर्ण पदक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि यह पल आने वाला है। यह अगर आज नहीं हुआ होता तो कुछ दिनों के बाद होने वाला था। मैं इसके लिए तैयार था। जाहिर है, मैं भावुक हूं क्योंकि यह आखिरी बार था जब मैंने किसी प्रतिस्पर्धी मैच को खेला।  मैं वास्तव में अभी खुश हूं।’’ तीन ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मुझे यहां ओलंपिक में जाने और अपनी शर्तों पर समापन करने का मौका मिला क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में इस बारे में कुछ कहना मुश्किल था।’’   recent visitors 121

नकली होलोग्राम मामले में रायपुर लाए जाएंगे अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी, ED ने जारी किया वारंट

 रायपुर  शराब घोटाला मामले के आरोपित अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से रायपुर लाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल दोनों के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। ईडी की ओर से कोर्ट में लगाए गए आवेदन पर जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अब मेरठ जेल में बंद दोनों आरोपितों को रायपुर लाकर ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 19 जून को रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत मिली थी, जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही यूपी एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नकली होलोग्राम केस में पूछताछ के लिए मेरठ ले गई थी UPSTF इस दौरान अनवर के स्वजन, रिश्तेदार और समर्थकों ने जेल परिसर में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, जहां से यूपी एसटीएफ अनवर को साथ लेकर मेरठ रवाना हो गई थी। इससे पहले अरुणपति त्रिपाठी को यूपी एसटीएफ यहां से लेकर गई थी। दोनों के अलावा अन्य आरोपितों के खिलाफ नोएडा में नकली होलोग्राम का केस दर्ज है। इसी केस में पूछताछ के सिलसिले में प्रोडक्शन के आधार पर अनवर को यहां से लेकर जाया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर मेरठ जेल भेज दिया था, तब से दोनों वहां है। recent visitors 91

छत्तीसगढ़ में आफत की बरसात, बीजापुर में बह गई सड़क, रायपुर समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में कुछ दिन के ब्रेक के बाद मानसून की एक्टिविटी एक बार फिर तेज हो गई. मौसम विभाग का कहना है कि आग कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है. आईएमडी के मुताबिक शनिवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भाी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. प्रदेश में 1 अगस्त तक 614.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. बीजापुर में सबसे ज्यादा 1406 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब तक सूबे के 9 जिलों में कम बारिश हुई है, जो ज्यादातर सरगुजा जिले में आते हैं. जानें आज किन जिलों में है अलर्ट मौसम विभाग ने आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया में भारी बारिश की संभावना जताई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिलासपुर में बारिश का 10 साल का टूटा रेकॉर्ड बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 6723.3 एमएम बारिश हो चुकी है। आंकड़ों पर जाएं तो पिछले 10 सालों में अब तक की यह रिकार्ड बारिश है। इस बार आषाढ़ में कम बारिश की कमी सावन ने पूरी कर दी। बल्कि आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक का 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। गुरुवार को सुबह से ही झड़ी लगी रही। बीजापुर में बह गई सड़क 2 महीने पहले बनी बीजापुर जिले के गंगालूर से नेलसनार की सड़क पहली ही बारिश में बह गई है. इस इलाके में लगभग 20 से 30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी. इतना ही नहीं सड़क पर पुल भी बनाया गया था. सड़क निर्माण का काम PWD विभाग ने किया था. मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार से कुल 16 कॉन्ट्रैक्ट हुए थे. 16 कॉन्ट्रैक्ट में कुल लागत राशि 56 करोड़ बताई जा रही है. आरोप है कि ठेकेदार ने शासन को गुमराह करते कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर इस सड़क की लागत को 112 करोड़ रुपये कर दिया था. अब स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच की मांग की. वहीं गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है. सीएम साय ने कहा कि भ्राहटाचार करने वालों को सरकार नहीं बख्शेगी. भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा. किसी भी सेक्टर भ्रष्टाचार हुआ हो, आरोपी जेल जाएंगे. recent visitors 96

सीहोर में अजीबो गरीब मामला सामने आया, शमशान घाट में मृत शरीर की चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया

सीहोर सीहोर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. शमशान घाट में मृत शरीर की चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया गया. अज्ञात लोगों ने बाइक को लकड़ी और कंडे के बीच रखकर आग के हवाले कर दिया. अब श्मशान में जली हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सीहोर जिले स्थित इछावर क्षेत्र के दिवड़िया मार्ग का यह अजीब मामला अब चर्चा का विषय बन गया है. मार्ग के शमशान घाट में चिता जलाने वाली जगह पर बाइक का अंतिम संस्कार किया गया. अज्ञात लोगों ने लकड़ी और कंडों की चिता सजाकर बाइक को आग लगा दी. मामले का पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. अंतिम संस्कार वाली जगह जली हुई खड़ी बाइक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चिता सजाकर जलाई गई बाइक स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसी घटना को वाहन चोरों ने अंजाम दिया होगा. श्मशान घाट में असामजिक तत्वों का यहां जमावड़ा रहता है. घाट में चीता जलाने वाली जगह बाइक का अंतिम संस्कार किए जाने का अजीब मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया है. मामले में इछावर थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने aajtak को फोन कॉल पर बताया कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक इसमें किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. कुछ शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. recent visitors 90

ओला स्कूटर 6 महीने से सर्विस के लिए शो रूम पर खड़ी थी, ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट

ग्वालियर ग्वालियर के एक ई स्कूटर शो रूम में ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, ग्राहक 6 महीने से शो रूम के चक्कर लगा रहा था कंपनी ने उसका ओला स्कूटर सर्विस के लिए रखा हुआ था और हर बार वापस कर रहा था, इस बार ग्राहक का धैर्य जवाब दे गया और वहां विवाद हो गया, विवाद के बीच ग्राहक और उसके साथियों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है l जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम बना हुआ है जहां एक युवक ने शोरूम के सर्विस सेंटर पर 6 महीने पहले अपना स्कूटर सर्विस के लिए डाला था, शोरूम वाले उसे कई बार लौटा चुके थे इस बार वो अपने कुछ साथियों के साथ स्कूटर लेने पहुंचा तो शोरूम स्टाफ ने उसे उसका स्कूटर दे दिया लेकिन स्कूटर ठीक नहीं किया l ख़राब स्कूटर वापस करने पर हुआ विवाद, मारपीट , वीडियो वायरल ग्राहक ने जब स्टाफ से 6 महीने बाद भी ख़राब स्कूटर वापस करने पर सवाल किया तो उन लोगों के बीच मुंहवाद शुरू हो गया, युवक के साथ आये उसके साथी गाली गलौज करने लगे , कुछ देर में ही विवाद मारपीट में बदल गया, दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l पुलिस ने दोनों पक्षों का आवेदन लेकर जाँच शुरू की घटना के बाद दोनों पक्ष मुरार थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि शिकायती आवेदन ले लिए गए हैं, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं यदि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहेंगे तो एफआईआर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी l वीडियो में बहुत गालियाँ हैं इसलिए हम यहाँ अपलोड नहीं कर रहे  .. recent visitors 121