8वीं की छात्रा ने अधेड़ से शादी करने पर दुखी होकर लगाई फांसी, जानें क्या थी मजबूरी

सीतापुर यूपी के सीतापुर में एक कम उम्र लड़की ने अधेड़ से शादी कराने पर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के पिता दुनिया में नहीं है। गांववालों के मुताबिक परिजनों ने लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। लड़की गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है और गुरुवार को भी स्कूल गई थी। हालांकि पुलिस लड़की को बालिग बता रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला जिले के थाना तालगांव के एक गांव का है। गांववालों का कहना है कि लड़की की शादी तीन महीने पहले गांव के ही एक अधिक उम्र के शख्‍स से हुई थी। लड़की के पिता की मौत एक साल पहले हो चुकी थी। अधिक उम्र के पुरुष से शादी करने पर लड़की नाराज चल रही थी। अंतत: उसने अपनी जान दे दी। बताते हैं गरीबी के चलते मां और परिवारी जनों ने उसकी शादी गांव में ही उससे ज्यादा उम्र के अधेड़ के साथ कर दी थी। अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ लड़की की जोड़ी मैच नहीं कर रही थी। आए दिन घर में मारपीट होती थी। लड़की की एक सहेली ने बताया कि उसने मारपीट से शरीर पर पड़े निशान को दिखाया था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी स्कूल गई थी। छुट्टी में वापस आने के बाद अपनी ससुराल में दुपट्टे से फंदा बनाकरआत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय ससुरालीजन खेत की तरफ गए थे। गांव के बच्चों ने शव लटकते हुए देखा। उन्‍होंने चीख पुकार मचाई तो लड़की की मां भी रोती बिलखते हुए पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्‍या बोली पुलिस इस बारे में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शादी के बाद उम्र से कोई मतलब नहीं है। किसी भी उम्र में कोई भी पढ़ाई कर सकता है।   recent visitors 98

केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

 इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में मचे घमासान को लेकर बीते दिनों बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है. अब उनके इस बयान को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. यह याचिका वकील मंजेश कुमार यादव की तरफ से दायर की गई है. जिसमें कहा गया है कि मौर्य की टिप्पणी उनके पद की गरिमा को कम करती है और सरकार की पारदर्शिता और शुचिता पर संदेह पैदा करती है. याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी किया गया है उल्लेख याचिका में कहा गया है कि बीजेपी, राज्यपाल और चुनाव आयोग की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया या खंडन न आना इस मुद्दे को और जटिल बनाता है. इसके अलावा याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से पहले उन पर सात आपराधिक मामले दर्ज थे. याचिका में दलील दी गई है कि ऐसे रिकॉर्ड वाले किसी व्यक्ति को संवैधानिक पद पर नियुक्त करना अनुचित है और यह एक खतरनाक मिसाल कायम करता है. याचिका के संबंध में न्यूज एजेंसी भाषा से बात करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है और अगले कुछ दिनों में इसे अदालत में सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है. मौर्य ने दिया था ये बयान 14 जुलाई को बीजेपी की एक दिवसीय राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, "संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा". उनके इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देखा गया था. उनके इस बयान से सियासत गरमा गई थी और विपक्ष ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था. हालांकि, इस  समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक को उपचुनाव को लेकर कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी में घमासान मचा हुआ है.   recent visitors 110

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का हुआ कार एक्सीडेंट, जानिए कैसी है स्थिति

पेरिस पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में दीक्षा को चोट नहीं आई है मगर उनकी मां घायल हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक, दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ है. उनकी मां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें पीठ में चोट लगी है. दीक्षा ठीक हैं और वो पेरिस ओलंपिक में अपने मैच में उतरेंगी. हादसे के दौरान कार में परिवार के 4 सदस्य मौजूद थे. मां को पीठ में चोट लगी है, जबकि भाईको मामूली चोट लगी है. जबकि पिता और खुद दीक्षा को कोई चोट नहीं लगी है. मां अभी अस्पताल में भर्ती हैं. ओलंपिक में 4 भारतीय गोल्फर हिस्सा ले रहे बता दें कि पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ इवेंट 7 से 10 अगस्त तक होने हैं. इसी दौरान दीक्षा का मुकाबला 7 अगस्त को होगा. भारत से महिला गोल्फ इवेंट में दीक्षा के अलावा अदिति अशोक भी हिस्सा ले रही हैं. जबकि पुरुष गोल्फ इवेंट में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पेरिस के गुयानकोर्ट में ले गोल्फ नेशनल में हिस्सा ले रहे हैं. इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत से 4 गोल्फ प्लेयर शामिल हुए हैं. दीक्षा ने इस मामले में रचा है इतिहास पूर्व डीफालंपिक चैम्पियन दीक्षा डागर पेरिस में अपना दूसरा ओलंपिक खेल रही हैं. 23 साल की दीक्षा डागर ने पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था. इस तरह उन्होंने इतिहास रचा. दीक्षा ओलंपिक और डेफलिंपिक दोनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली गोल्फर बन गई. भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में जीते 3 मेडल बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक (1 अगस्त) 3 मेडल जीते हैं. यह तीनों ब्रॉन्ज हैं, जो शूटिंग में मिले हैं. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. recent visitors 147

मेडिकल सीट छोड़ने पर अब जुर्माना नहीं, योगी सरकार ने खत्म किया नियम

 लखनऊ अब उत्तर प्रदेश के किसी मेड‍िकल कॉलेज में सीट छोड़ने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा. गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में राज्य के मेडिकल कॉलेजों में छोड़ी गई सीटों के बारे में यह जानकारी दी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद को बताया कि मेडिकल शिक्षा संस्थानों में मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नियम अब प्रभावी नहीं है. योगी सरकार ने इस नियम को खत्म कर दिया है. बता दें कि इससे पहले मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ता था. उपमुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सपा के मान सिंह यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी. पाठक ने कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी. कई बार निजी कारणों से अगला डॉक्टर छात्र पीजी की पढ़ाई छोड़ देता है, इसलिए जुर्माने का नियम खत्म कर दिया गया है. सपा के मान सिंह यादव के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों का उत्पीड़न हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी. कई बार डॉक्टर निजी कारणों से पीजी की पढ़ाई छोड़ देते हैं. इसलिए अब जुर्माना भी खत्म कर दिया गया है. मान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि संजय गांधी पीजीआई के डॉ. अंकुर, डॉ. प्रियंका और डॉ. मीनू अमर को परेशान किया गया और इन डॉक्टरों को इसलिए परेशान किया गया क्योंकि वे एससी और ओबीसी जातियों से हैं. इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा कुछ किसी के साथ होना साबित होता है तो हमारी ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी.   पहले क्या था नियम पहले के प्रावधान के मुताबिक एमबीबीएस या बीडीएस करने वाला कोई छात्र यदि बीच में सीट छोड़ता था तो उसे एक लाख रुपये अर्थदंड देना होता था. वहीं एमडी या एमएस करने वालों को सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम डीएम या एमसीएच के छात्रों को बीच में सीट छोड़ने पर एक लाख रुपये अर्थदंड देने की व्यवस्था तय थी. NMC यानी नेशनल मेड‍िकल काउंसिल ने ये जुर्माना हटाने का राज्य सरकार को सुझाव दिया था.इसी आधार पर इस नियम को हटाने की मंजूरी दी गई. recent visitors 124

मनु भाकर और लक्ष्य सेन का आज Olympic में मुकाबला, जानिए शेड्यूल

  पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में भारत ने अब तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं. छठे दिन तीसरा ब्रॉन्ज स्वप्निन कुसाने ने दिलाया. जबकि पहला मेडल मनु भाकर ने दिलाया. जबकि दूसरा मनु और सरबजोत सिंह टीम इवेंट में लेकर आए. मगर आज सातवें दिन (2 अगस्त) भारत को एक बार फिर मनु मैदान में उतरेंगी. वो 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन मैच में उतरेंगी. इसके अलावा बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन का भी मैच रहेगा. आइए जानते हैं सातवें दिन भारत का फुल शेड्यूल… गोल्फ: पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे निशानेबाजी महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैप‍िड: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 3.30 बजे तीरंदाजी मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे नौकायन पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे जूडो महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे पाल नौकायन महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन – दोपहर 3.45 बजे महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन – शाम 4.53 बजे पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन – शाम 7.05 बजे पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन – रात 8.15 बजे हॉकी पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 4.45 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) – शाम 6:30 बजे एथलेटिक्स महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी – रात 9.40 बजे महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी – रात 10.06 बजे पुरुष गोला फेंक (क्वालिफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर – रात 11.40 बजे समय के हिसाब से आज (2 अगस्त) भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे – पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर दोपहर 12.30 बजे – महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर दोपहर 1.00 बजे – पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका दोपहर 1.19 बजे – मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया दोपहर 1.48 बजे – पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार दोपहर 2.12 बजे – महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) दोपहर 3.30 बजे-महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैप‍िड: ईशा सिंह और मनु भाकर दोपहर 3.45 बजे – महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन शाम 4.45 बजे – पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 4.53 बजे – महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन  शाम 6:30 बजे – पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) शाम 7.05 बजे – पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन रात 8.15 बजे – पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन रात 9.40 बजे – महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी रात 10.06 बजे – महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी रात 11.40 बजे – पुरुष गोला फेंक (क्वालिफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर recent visitors 161