कोच्चि जल मेट्रो को मुंबई में इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य सौंपा गया

मुंबई महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार मुंबई में जल मेट्रो परियोजना की योजना बना रही है। इसके लिए कोच्चि जल मेट्रो को मुंबई में इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। राणे के मुताबिक, यह रिपोर्ट इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी। 50-50 प्रतिशत भागीदारी पर बनेगा विशेष निकाय राणे ने कहा कि मुंबई में जल मेट्रो परियोजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच 50-50 प्रतिशत की भागीदारी पर एक विशेष निकाय का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंबई सात द्वीपों से बना है, लेकिन अब तक जलमार्गों का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया गया है। यह परियोजना सड़कों और उपनगरीय रेल सेवाओं पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगी। शहरी परिवहन में सुधार और पर्यटन को बढ़ावा नितेश राणे ने जोर देते हुए कहा कि जल मेट्रो परियोजना शहरी परिवहन में सुधार लाएगी और मुंबई की पर्यटन क्षमता को भी बढ़ावा देगी। कोच्चि जल मेट्रो परियोजना महाराष्ट्र सरकार को इस दिशा में सहायता प्रदान करेगी। इस परियोजना के तहत बैटरी से चलने वाली नौकाएं मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए चलेंगी। 21 प्रस्तावित स्टेशनों की सूची राणे ने यह भी बताया कि जल मेट्रो परियोजना के तहत कुल 21 प्रस्तावित स्टेशनों की सूची तैयार की गई है, जिसमें वैतरणा नदी, वसई, ठाणे, मनोरी, पनवेल, और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पास स्टेशन शामिल हैं। पहले चरण में जल मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में रो-रो (रोल ऑन-रोल ऑफ) सेवा का विस्तार किया जाएगा। नवी मुंबई हवाई अड्डे पर जल टैक्सी सेवा मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि नवी मुंबई का हवाई अड्डा देश का पहला हवाई अड्डा होगा, जहां जल टैक्सी सेवा भी शुरू होगी। इसके लिए हवाई अड्डे के पास एक जल मेट्रो टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर अगले कुछ दिनों में सिडको, महाराष्ट्र सागरी मंडल (एमएमबी) और राज्य पत्तन मंत्रालय की एक बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि डीपीआर तैयार किया जा सके। recent visitors 24

आईपीएल में सुरक्षा के लिए कुछ अतिरिक्त इंतजाम किए, आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन जारी

नई दिल्ली इस समय भारत के अलग-अलग शहरों में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का आयोजन हो रहा है। हर किसी न किसी शहर में आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं और पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन जारी है। ऐसे में आईपीएल में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए कुछ अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, जिसमें एंटी ड्रोन सिस्टम हर एक स्टेडियम में इंस्टॉल किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जाए। बिग बैंग बूम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड यानी BBBS ने शनिवार को देश भर में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 मैचों के दौरान हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अपने स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम, वज्र सुपर शॉट की तैनाती की घोषणा की। वज्र सुपर शॉट एक हल्का, हाथ में पकड़ा जाने वाला एंटी-ड्रोन हथियार है, जो चार किलोमीटर दूर तक ड्रोन का पता लगाने और उनके कम्युनिकेशन सिग्नल को बाधित करने में सक्षम है, जिससे संभावित खतरों को प्रभावी ढंग से बेअसर किया जा सकता है। BBBS की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इसकी पोर्टेबिलिटी और अनुकूली फ्रीक्वेंसी जैमिंग इसे भीड़ भरे स्टेडियम जैसे गतिशील वातावरण के लिए आदर्श बनाती है। यह तैनाती राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों की उन्नति के प्रति बीबीबीएस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के अनुरूप है। अगर स्टेडियम के आसपास कोई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, ड्रोन या फिर अन्य कोई चीज एयर स्पेस में आती है तो एंटी ड्रोन सिस्टम उसके कम्युनिकेशन सिग्नल को खत्म कर देगा। इस सिस्टम का इस्तेमाल आईपीएल 2025 के 43वें मैच में हुआ था, जो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था। इसके बाद से हर एक मैच में ये सिस्टम लगेगा, ताकि स्टेडियम के एयर स्पेस की सुरक्षा की जाए और इसमें कोई सेंध ना लगा पाए। recent visitors 35

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का दावा- IPL 2025 में 300 रनों का टोटल भी बन जाएगा

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा दावा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर किया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2025 में 300 का स्कोर जरूर बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। इस सीजन एक दो बार ऐसा लगा भी है कि टीम 300 रन पार कर लेगी, लेकिन इस सीजन और अब तक खेले गए 17 सीजन में एक बार भी 300 रन एक पारी में नहीं बने हैं। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 287/3 है, जो पिछले साल आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 बार 200 से ज्यादा का स्कोर पार किया गया है और सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एसआरएच ने सीजन की शुरुआत में ही 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, जो 300 के बेहद करीब था। कुछ ओवर राजस्थान के लिए अच्छे रहे थे, अन्यथा उस दिन 300 रनों का टोटल भी बन सकता था। बोल्ट का मानना ​​है कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार 300 रनों का रिकॉर्ड टूटेगा। जियोहॉटस्टार पर ट्रेंट बोल्ट ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया जाएगा। ऐसा लगता है कि गेंद ज्यादा दूर तक जा रही है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह देश के कुछ हिस्सों में अभी भी स्विंग कर रही है। गेंदबाजी के नजरिए से, एकमात्र सकारात्मक बात यह है कि बल्लेबाज जोर से मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मौके बनते हैं। अगर हम सटीक होने, आक्रामक बने रहने और इसे पूरी तरह से आजमाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो गेंदबाजों का दिन कभी न कभी जरूर आएगा। यही वह चीज है, जिसे प्रशंसक देखना चाहते हैं और मुझे यकीन है कि बहुत से लोग इसे देखेंगे।" recent visitors 43

मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है, उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कुंठित कायरता दिखाई: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के लोगों ने संवेदना व्यक्त की है। मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कुंठित कायरता दिखाई है। दुश्मनों को देश का विकास रास नहीं आ रहा है। आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर बेहद कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ है और पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलेगा। मासिक रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया और कहा कि देश के हर एक नागरिको को पर्यावरण की ओर ध्यान देना चाहिए और कम से कम अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में ही कम से कम 70 लाख पेड़ लगाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के सरपरस्तों की हताशा साफ दिख रही है। उनकी कायरता नजर आ रही है। जब कश्मीर में शांति लौट रही है और स्कूल कॉलेजों के निर्माण में एक तेजी है। लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है तो दुश्मनों को यह सब रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा का आतंक के आका यही चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो और इसीलिए इतनी साजिशें की जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती का सामना संकल्पों को मजबूत करके करना है। मैं पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं कि न्याय मिलकर रहेगा। हमले के दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व ISRO चीफ और वैज्ञनिक के कस्तूरीरंगन को भी श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को उनका निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि कस्तूरीरंगन पूरी जिंदगी देश की निस्वार्थ सेवा करते रहे। देश के निर्माण के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। recent visitors 39

लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता सामने आई

भोपाल भोपाल में अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती थीं और फिर उनके साथ रिश्ते बनाने के लिए उकसाती थीं। एक मुस्लिम महिला जोया तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म के लिए पनाह देती थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख अभी तक मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।   जोया खान भी थी शामिल पुलिस उसे और उसकी बहन जोया के साथ ही उसके बहनोई को भी गिरफ्तार कर चुकी है। शहर के श्यामलाहिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया। बाद में उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं आरोपितों के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया। 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर बता दें कि भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे। पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार टीआईटी कॉलेज की तीन छात्राओं की शिकायत पर बागसेवनिया, अशोकागार्डन और जहांगीराबाद थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जबकि अली, अबरार और नाबिल फरार चल रहे हैं। उधर श्यामलाहिल्स व बैरागढ़ मामले में सभी छह आरोपित जेल में हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र कह चुके हैं कि वे इन मामलों से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच करा रहे हैं। डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को एडमिशन टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को तीसरे आरोपित साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता है, जिसमें सिर्फ हिंदू युवतियों को ही एडमिशन दिया जाता है। साहिल एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम-प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली हिंदू युवतियों को डांस क्लास भेजती थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी डांस क्लास से भी लव-जिहाद का गिरोह चलाया जा रहा था। इस मामले में जल्द ही साहिल की प्रेमिका को भी पुलिस हिरासत में लेगी। इसके अलावा हिंदू युवतियों को फंसाने के मामले में टीआइटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा किया था, जिसमें कालेज की छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।   recent visitors 26

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया

नई दिल्ली पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर ऐक्शन तेज हो गया है। आतंकवादी तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्राधिकारियों ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शोपियां जिले के वंडिना में आतंकवादी अदनान शफी का घर ध्वस्त कर दिया गया जो पिछले साल आतंकवादियों के समूह में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले में एक अन्य सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया। बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जमील अहमद शेरगोजरी का घर जमींदोज कर दिया। शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है। इसके साथ ही पहलगाम हमले के बाद से अब तक आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नौ घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा था, ‘हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे।’ बता दें कि गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी है। वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरी रात कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामूला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की है। सेना ने "उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।" सेना के सूत्रों ने बताया, "26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।" उन्होंने बताया कि यह लगातार तीसरी रात है, जब पाकिस्तानी सेना ने अस्थिर नियंत्रण रेखा के पास कई स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। recent visitors 27

गांधीनगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिश्तेदारों पर अमानत में खयानत का केस दर्ज किया

इंदौर गांधीनगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिश्तेदारों पर अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि बेटे की शादी के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपये लिए और दुल्हन लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार विस्तारा कांकड़ निवासी संगीता परमार ने आरोपित इंदर परमार निवासी तराना उज्जैन,रवि साहू निवासी दिग्विजय मल्टी,अंबिका नरगावे निवासी गालाबारा बड़वानी पर केस दर्ज किया है। संगीता ने पुलिस को बताया बेटे महेंद्र की शादी के लिए इंदर परमार के माध्यम से हुई थी। आरोपित ने उज्जैन की लड़की से रिश्ता तय करवाया था। उसने 1 लाख 80 हजार रुपये देने की बात की थी। आरोपितों ने रुपये लेकर गोम्मटगिरी में शादी भी कर दी। दुल्हन के रिश्तेदार रवि और राजू परिवार की महिलाओं को लेकर आए और खजराना गणेश मंदिर के दर्शन के लिए ले गए। आरोपित दर्शन करवाने के बाद दुल्हन को लेकर गायब हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। गोल्ड लोन का झांसा देकर सोने के आभूषण ले गया ठग पलासिया पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके परिचित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने गोल्ड लोन का झांसा दिया और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। टीआई मनीष मिश्रा के मुताबिक फरियादी पन्नालाल सोनकर निवासी बड़ी ग्वालटोली है। उसने आदित्य शर्मा निवासी अमृत पैलेस कालोनी निपानिया की शिकायत की है। पन्नालाल रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर आदित्य के माध्यम से गोल्ड लोन लेता था। दोनों की सात वर्षों से जान पहचान है। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व पन्नालाल को रुपयों की जरुरत पड़ी और आदित्य से संपर्क किया। आरोपित ने सोने का बाजूबंद,कमर बंद,चार चूड़ियां,चार कड़े,लटकन,अंगूठियां,छह चेन,ब्रेस लेट ली और फरार हो गया। टीआई के मुताबिक पन्नालाल आरोपित के घर पहुंचा तो पता चला वह मकान भी खाली कर चुका है।   recent visitors 31