170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा हुई समाप्त, अनंत अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश को नमन किया

नई दिल्ली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी की 170 किमी की पदयात्रा रविवार (6 अप्रैल) को द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई. अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश को नमन किया. यात्रा के समापन में उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी शामिल हुईं. अनंत अंबानी की यह धार्मिक पदयात्रा 29 मार्च को जामनगर से शुरू हुई थी. अनंत अंबानी ने इस यात्रा को व्यक्तिगत और आध्यात्मिक यात्रा बताया. उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और आशीर्वाद से परिपूर्ण रही. उन्होंने द्वारकाधीश के दर्शन-पूजा करने के बाद सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. एएनआई से बात करते हुए अनंत ने कहा, 'ये मेरी खुद की धार्मिक यात्रा है. भगवान का नाम लेकर यात्रा की शुरुआत की थी और भगवान का नाम लेकर ही यात्रा पूरी हो गई. भगवान श्री द्वारकाधीश की हम पर बहुत कृपा रही है. इसके लिए मैं भगवान श्री द्वारकाधीश का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.' मेरे पिताजी ने हमेशा मेरा साथ दिया: अनंत अंबानी अनंत अंबानी ने कहा, 'आज मेरी पत्नी और माता जी भी आई हैं. मेरे पिताजी ने भी हमेशा मेरा साथ दिया. इस यात्रा के लिए भी उन्होंने मुझे शक्ति दी. मैं अपने दादी, नानी, सास-ससुर मैं सभी का आभार जताना चाहता हूं.' मां के रूप में ये मेरे लिए ये गर्व की बात- नीता अंबानी अनंत अंबानी की मां और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि एक मां के रूप में अपने सबसे छोटे बेटे अनंत को द्वारकाधीश के इस दिव्य स्थान की पदयात्रा पूरी करते देखना बहुत गर्व की बात है. उन्होंने कहा, 'पिछले 10 दिनों से अनंत की पदयात्रा में शामिल सभी युवा हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. मैं द्वारकाधीश से यही प्रार्थना करती हूं कि वे अनंत को शक्ति प्रदान करें.' पत्नी राधिका मर्चेंट बोलीं- हमें गर्व है… अनंत की पत्नी राधिका मर्चेंट ने कहा कि अनंत की इच्छा थी कि वे अपनी शादी के बाद पदयात्रा करें. आज उनका 30वां जन्मदिन है. हमें गर्व है कि आज हम यहां अनंत का जन्मदिन मना रहे हैं. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने अनंत की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद दिया. यात्रा के दौरान मुर्गियों को आजाद कराया अनंत अंबानी ने अपनी यात्रा के दौरान मुर्गियों से भरी गाड़ी को रुकवाया. उसमें करीब 250 मुर्गियां थीं, जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था. अनंत ने मुर्गियों की दोगुनी कीमत देकर उन्हें आजाद कराया. इसके बाद वह मुर्गी हाथ में लेकर चलते भी दिखाई दिए. वन्यजीवों के संरक्षण के लिए चलाते हैं वनतारा अनंत अंबानी का वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ा वनतारा फिलहाल सुर्खियों में है. यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. वनतारा संरक्षण केंद्र दो हजार से ज्यादा प्रजातियों और डेढ़ लाख से ज्यादा संकटग्रस्त जानवरों का घर है. वनतारा को पशु कल्याण के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्राणी मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. recent visitors 45

रामराजा मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु, बुंदेली बधाई गीत पर झूमें श्रद्धालु

निवाड़ी बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में आज रविवार को रामनवमी की धूम है, जहां पर विराजे रामराजा मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं और दोपहर 12:00 बजे मंदिर प्रांगण में राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निवाड़ी विधायक अनिल जैन निवाड़ी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जैसे ही राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ वैसे ही संस्कृति विभाग द्वारा बधाई गीत की प्रस्तुति दी गई। रामराजा मंदिर में 7 अप्रैल की सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी। जिसका अपना अलग महत्व है। इस आरती में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं। इसके बाद भगवान राम राजा गर्भ ग्रह में चले जाएंगे। 8 अप्रैल की सुबह वह पलना में भक्तों को दर्शन देंगे और 10 अप्रैल तक वह पलना में ही रहेंगे। यह परंपरा 16वीं शताब्दी से आज तक चली आ रही है। सैकड़ों साल बाद आया संयोग कहा जाता है कि 16वीं शताब्दी में ओरछा की रानी कुंवर गणेश भगवान राम को अयोध्या से लेकर ओरछा आई थीं, जब वह ओरछा पहुंची थीं उस समय रामनवमी थी और पुख नक्षत्र का समय था। इस बार रामनवमी पर भी पुख नक्षत्र का समय है। यह कई वर्ष सालों बाद संयोग बना है कि इस बार रामनवमी के अवसर पर भी पुख नक्षत्र है। तीन दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग द्वारा ओरछा महोत्सव के नाम से राम जन्मोत्सव का पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सात अप्रैल 2025 को व्याख्यान और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री अवध किशोर शामिल होंगे। इसके साथ ही 8 अप्रैल को बुंदेलखंड की चर्चित लोक गायिका कविता शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। अभिलाष वर्मा भी साथ में रहेंगे। इसके साथ ही 9 अप्रैल को लाला हरदौल के ऊपर दीप शिखा मंच दतिया द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। recent visitors 39

कातिल मुस्कान की जेल में तबीयत बिगड़ी, दिखे प्रेग्नेंसी के लक्षण, महिला डॉक्टर जेल में आकर गायनिक टेस्ट करेंगी

मेरठ मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। मुस्कान को जेल में कई उल्टी भी हुई है। मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा है। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अब जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट करेगी। इसके बाद ही क्लियर होगा कि मुस्कान प्रेग्नेंट है या नहीं। बता दें कि 19 मार्च से मुस्कान और साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। जेल आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था। तब वो पूरी तरह स्वस्थ थी। मुस्कान के मां-बाप के बयान हुए दर्ज इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मुस्कान के मां-बाप ने हत्या के खुलासे वाली बात पुलिस के समक्ष फिर से दोहराई है। बाकी लोगों के बयान भी जल्द कराने की तैयारी है। पुलिस की चार्जशीट भी लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सौरभ की बेटी पीहू अपनी नानी के पास है।   मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया।   18 मार्च को हुआ सौरभ की हत्या का खुलासा इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया। साहिल और मुस्कान जेल में बंद मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि मुस्कान ने पहले तो उन्हें 18 मार्च की सुबह सौरभ की हत्या की फर्जी कहानी सुनाई थी। शक होने पर पूछताछ की और उसे थाने ले जाने लगे तो मुस्कान ने सौरभ की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं। अब कोर्ट में उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को है। सौरभ हत्याकांड में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट मुस्कान के परिजनों ने यह भी बताया कि मुस्कान ने हमें गुमराह किया। पहले सौरभ के भाई राहुल और मां रेणू देवी पर हत्या की बात बताई, लेकिन बाद में उसने खुद अपने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात कबूल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सभी के बारी-बारी से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मुस्कान और साहिल पढ़ रहे रामायण जेल में मुस्कान सुंदर कांड का पाठ कर रही है। सिलाई भी सीख रही है। वहीं साहिल रामायण पाठ कर रहा है। साथ ही सब्जी की खेती में भी हाथ बंटाता है। उधर, अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है। साहिल से मिलने को बेताब है मुस्कान जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब है। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। हालांकि जेल के नियमानुसार दोनों को मिलाया नहीं जा सकता। मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान और साहिल को सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया करेंगे। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई मिलने के लिए जेल में आता है तो उसको नियम अनुसार मिलवाया जाएगा।   recent visitors 44

उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया। आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने में मदद की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है और ट्रेन को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया है। ट्रेन में पावर कोच के जेनरेटर डिब्बे में शाम 5 बजाकर 30 मिनिट पर तराना रोड स्टेशन से पहले आग लग गई। इस दौरान ट्रेन काली सिंध नदी के ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी। ट्रेन के जेनरेटर डब्बे में धुआं उठने के साथ पटाखे फूटने जैसी आवाज आने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए। ग्रामीणों ने रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों को जुटाने का प्रयास किया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी थी। अधिकारी के मुताबिक यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे अपनी मंजिल के लिए रवाना कर दिया गया है। मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हुए हैं। ट्रेन के आग लगे वाले डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था। recent visitors 43

प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ अभद्रता और मैसेज करने के आरोप लगे हैं, एएसपी के प्रोफेसर पति पर केस दर्ज

ग्वालियर राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के प्रो साजन कुरियन मैथ्यु पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिनों पहले विवि में छात्राओं ने हंगामा कर आरोप लगाया था कि प्रो. मैथ्यु अभद्रता से बात करते हैं और मोबाइल पर मैसेज करते हैं। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रदर्शन किया था। मामले में जांच समिति बना दी गई थी परंतु इसकी लेकिन रिपोर्ट नही आई। शनिवार को एबीवीपी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में शिकायत की और एफआईआर की मांग पर एसपी ऑफिस के बाहर घंटो तक धरना दिया। इसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने प्रो मैथ्यु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।   पत्नी एमपी पुलिस में हैं एएसपी प्रो मैथ्यु की पत्नी प्रतिमा मैथ्यु मप्र पुलिस में एएसपी के पद पर हैं। बता दें कि 26 मार्च को संगीत विवि में कुछ छात्राओं का आरोप था कि चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष एसके मैथ्यू उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और रात्रि में मैसेज भेजते हैं। इस आरोप के बाद एबीवीपी के छात्र नेता कुलगुरु कक्ष में ही धरने पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। छात्र नेताओं ने मौके पर ही कार्रवाई की मांग की जब कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और अपनी शिकायत लिखित में देने की बात की तो छात्र नेताओं ने मौके पर ही कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने पर ज्ञापन दिया। प्रोफेसर मैथ्यु पर पूर्व में भी आरोप लगे थे। जिसके बाद आंतरिक परिवाद समिति को मामला सौंपा गया। recent visitors 49

मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्तियों को दी शुभकामनाएं, सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअल शामिल हुए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले में आयोजित सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 36 नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएँ दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नर्मदापुरम से सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए और आयोजको को सफल सम्मेलन की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधु को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।   recent visitors 37

काशी से मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी पर दिया एकता और प्रेम का संदेश, मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की उतारी आरती

वाराणसी वाराणसी से एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है. यहां रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने न केवल प्रभु श्रीराम की आरती उतारी, बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र और प्रेम का संदेश भी दिया. मुस्लिम महिलाओं ने सजी थाल लेकर उर्दू में लिखी राम आरती भी गाई. यह आयोजन लमही के सुभाष भवन में हुआ, जिसमें भजन, सोहर और जय सियाराम के जयकारों के बीच एकता का संदेश दिया गया. मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम महाआरती का आयोजन लमही के सुभाष भवन में किया. सजावटी थाल, खूबसूरत रंगोली, उर्दू में लिखा जय श्रीराम मुस्लिम महिलाओं की श्रद्धा को व्यक्त कर रहा था. नफरत को भड़काकर हिंदू मुसलमानों के बीच समाज को बांटा जा रहा है.   कई बयान देश को तोड़ने की दिशा में आ रहे हैं. ऐसे में काशी से मुस्लिम महिलाओं द्वारा प्रेम, एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश नफरत फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा है. नकाबपोश मुस्लिम महिलाओं ने मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की आरती उतारी. उर्दू में लिखी राम आरती को मुस्लिम महिलाओं ने गाया. राम जी के जन्म पर सोहर गाये गए और जय सियाराम का नारा लगा. इस अवसर पर हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने कहा कि अरबी, तुर्की, मुगल लुटेरे आए, आक्रमण किया, राज किया. बहुतों ने धर्म बदल लिया, लेकिन अरबियों और तुर्कियों की संस्कृति को कभी हमने स्वीकार नहीं किया. राम भारत की संस्कृति के पर्याय हैं. हमारे पूर्वज हैं. हम अपनी परंपराओं और पूर्वजों को कैसे बदल सकते हैं.जब-जब हम राम जी की आरती करते हैं, तब-तब हमारे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है. हमारे पूर्वज राम भक्त थे, हम भी हैं. आज वक्फ बोर्ड में सुधार से हम खुश हैं. मुस्लिम महिलाओं को अधिकार मिला है. राम का नाम ही संघर्ष को खत्म करने वाला है. विशाल भारत संस्थान की डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि रामनवमी (Ram Navami) हमारे देश की संस्कृति का हिस्सा है. विशाल भारत संस्थान के वाइस चेयरमैन अफरोज ने कहा कि प्रेम का संदेश देने और अपनी संस्कृति को मानने में कैसा संकोच. यह देश हमारा, यहीं के हमारे पूर्वज, तो राम जी भी हमारे हैं. उनकी आरती कर गर्व का अनुभव हो रहा है. वक्फ विल का विरोध सिर्फ भूमाफिया और राजनीतिक रोटी सेकने वाले कर रहे हैं.   recent visitors 54