शराब दुकान का विरोध आक्रोशित महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब का अधिकांश स्टॉक नष्ट कर दिया

मंदसौर शहर से ढाई किमी दूर स्थित जग्गाखेड़ी गांव में चेतावनी के बाद भी रहवासी इलाके से शराब की दुकान नहीं हटाई तो शुक्रवार शाम महिलाओं ने हंगामा कर दिया। हाथों में लट्ठ लेकर महिलाएं शराब दुकान पर पहुंचीं। शराब पी रहे करीब 150 से ज्यादा लोगों और दुकान के स्टॉक किया तबह। आक्रोशित महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब का अधिकांश स्टॉक नष्ट कर दिया। इस दौरान 15 से ज्यादा दो और चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ भी की। एक बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मंदसौर शहर में शराबबंदी के बाद आसपास के क्षेत्रों की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। जग्गाखेड़ी में भी मेन रोड व रहवासी इलाके में शराब दुकान खोलने पर सरपंच समेत ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से शिकायत की थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे शराब की दुकान के आसपास भीड़ बढ़ने लगी तो महिलाओं का सब्र टूट गया। करीब 70 से ज्यादा महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ कर मंदसौर मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना है कि रहवासी इलाके में शराब की दुकान खोलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।     recent visitors 20

25 सेकंड में ही हूती विद्रोहियों के गुट को B-2 परमाणु बॉम्बर से खत्म कर दिया गया

न्यूयॉर्क अमेरिका इन दिनों हूती विद्रोहियों पर कहर बरपा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर करते हुए हूतियों को फिर से चेतावनी दे दी है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे 25 सेकंड में ही हूती विद्रोहियों के गुट को खत्म कर दिया गया। राजनीतिक और रणनीतिक लिहाज से यह वीडियो काफी मायने रखता है। हूती विद्रोहियों ने आंकड़े जारी करते हुए बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल शुरू होने के बाद से ही अमेरिकी हमलों में कम से कम 67 लोग मारे गए हैं। हालांकि वास्तविक संख्या ज्यादा भी हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो में देखा जा सकता है कि हूती गोलाकार बनाकर खड़े हुए हैं। इसके बाद अचानक विस्फोट होता है। तेज चमक के बाद पूरा इलाका धुएं और धूल के गुबार में समा जाता है। इसके बाद वीडियो जूमआउट होता है और बड़ा इलाका इस धुएं की गिरफ्त में दिखाई देता है। इसमें दो गाड़ियां भी दिखाई देती हैं। अनुमान है कि इन गाड़ियों का इस्तेमाल हमले के लिए किया गया होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो शेयर करते हुए संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा,ये हूती हमले की साजिश के लिए इकट्ठा हुए थे। अब हूती कोई हमला नहीं कर पाएंगे। अब वे हमारा शिप नहीं डुबो सकते। बता दें कि लाल सागर में हूती जहाजों को निशाना बनाते हैं। हमास का समर्थन करने के लिए हूती इजरायल और अमेरिका के जहाजों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं। इसी का जवाब देने के लिए अमेरिका ने हूतियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। हूती विद्रोहियों ने अभी तक अपने किसी भी नेता की मौत की बात स्वीकार नहीं की है, उधर अमेरिका ने भी किसी भी मारे गए विद्रोही नेता का नाम उजागर नहीं किया है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के लीक होने पर यह जानकारी सामने आई है कि विद्रोहियों के मिसाइल बल के एक नेता को निशाना बनाया गया था। बता दें कि हूतियों को ईरान से समर्थन मिलता है। जानकारों का कहना है कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम का जवाब है। व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा गया कि इन हमलों से ईरान कमजोर हो गया है। अमेरिकी बी-2 बॉम्बर्स की ताकत अमेरिकी वायु सेना के पास कुल मिलाकर केवल 20 स्टील्थ बॉम्बर हैं, जिसका अर्थ है कि पूरे बेड़े का 30 प्रतिशत अब हिंद महासागर में तैनात है। बी-2 बेड़े की बड़ी संख्या ये बताती है कि वायु सेना इनका इस्तेमाल महत्वपूर्ण मिशन के लिए कर रही है। परमाणु हमला करने के अलावा बी-2 स्पिरिट अमेरिकी वायुसेना का इकलौता विमान है, जो 30000 पाउंड के जीबीयू-57/B मैसिव आर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) बंकर बस्टर बमों को संचालित कर सकता है। हूतियों के पास भूमिगत सुविधाओं का व्यापक नेटवर्क है, जिस पर हमला करने के लिए MOP की जरूरत हो सकती है। हूती लगातार लाल सागर में कर रहे हमला हालांकि, यह अभी पता नहीं कि क्या MOP को हूतियों के खिलाफ तैनात किया गया है या नहीं। यमन के हूती चरमपंथी लाल सागर के व्यापारिक मार्ग के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। हूतियों ने लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले किए हैं, जिससे व्यापार मार्ग पर असर पड़ा है। हूतियों के खतरे को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने नए अभियान की घोषणा की थी। अमेरिकी अभियान के बावजूद हूती चरमपंथी झुकने के संकेत नहीं दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने इजरायल पर भी हमला तेज किया है। हूतियों ने इस दौरान और इसके पहले कई MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। recent visitors 74

इंदौर देश का पहला शहर होगा जिसमे हर घर का डिजिटल पता उपलब्ध कराने का प्रोजेक्ट इसी माह से

इंदौर एमपी के इंदौर में नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2025-26 का 8236.98 करोड़ का बजट निगम मुयालय स्थित अटल सदन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पेश किया। कोई नया कर नहीं लगाया, लेकिन बीते वर्ष बढ़ाए गए कर को लागू किया जाएगा।  शादी समारोह या अन्य बड़े आयोजनों से निकलने वाले कचरे के लिए ऑन डिमांड कचरा कलेक्शन के लिए डिजिटली सेवा शुरू करेंगे, ऐसा करने वाला इंदौर देश का पहला शहर होगा। साथ ही हर घर का डिजिटल पता उपलब्ध कराने का प्रोजेक्ट इसी माह शुरू होगा। मंत्री को देख रोक दिया बजट भाषण महापौर भार्गव के सदन में बजट पेश करने के दौरान ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंच गए। विजयवर्गीय को देखकर सदन में बैठे पार्षद खड़े हो गए और कुछ देर के लिए बजट भाषण भी रुक गया। विपक्ष ने घेरा, कहा- यह आंकड़ों का बजट नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बजट पर जुबानी हमला बोला और इसे आंकड़ों का बजट बताया। कहा कि नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला हुआ। इस सदन से शहर की जनता जानना चाहती है कि आखिर आपने फर्जीवाड़ा करने वालों के साथ क्या किया? जनता को सिर्फ कागजी और आंकड़ेबाजी का बजट पेश कर बहलाया नहीं जा सकता। मैंने एक हजार करोड़ का घोटाला कहा तो महापौर ने कहा कि मात्र 100 करोड़ का है। recent visitors 23

पोषण पखवाड़ा प्रति वर्ष के दौरान इस वर्ष सातवां पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा

भोपाल प्रदेश में व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से कुपोषण को कम करने के लिए पोषण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष पोषण अभियान के तहत पोषण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा मनाया जाता है। इस पर सातवां पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा 'जीवन के प्रथम 1000 दिवस' पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने व्यापक प्रचार-प्रसार, समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंध तथा बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपने पर बाल जैसे थीम पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोषण पखवाड़ा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर, परियोजना एवं जिला स्तर की गतिविधियों में स्थानीय पोषण संसाधनों की को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण, सामुदायिक जागरूकता और पोषण संवेदनशील कार्यक्रम जैसे आयोजन किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में दैनिक गतिविधियों की तिथिवार थीम आधारित कैलेंडर तैयार किया गया है। सभी जिलों में पखवाड़ा के दौरान साइकिल रैली, पोषण रैली, प्रभात फेरी, गर्भवती महिलाओं और धात्री माता एवं किशोरी बालिकाओं के साथ पोषण ट्रैकर में हितग्राही मॉडल पर समूह चर्चा, कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के दौरान लोक स्वस्थ एवं परिवार कल्याण, आयुष, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण, शहरी विकास सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि पोषण पखवाड़ा के दौरान जिले में प्रत्येक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाये। और कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन सामान्य को पोषण शपथ भी दिलाई जाए। श्रीमती फारूकी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र सहित प्रत्येक स्तर से प्रतिदिन दिवस आयोजित गतिविधियों के आधार पर अधिकतम पांच गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ एवं हितग्राहियों की श्रेणीवार संख्या भारत सरकार के पोर्टल https://poshanabhiyaan.gov.in के डैशबोर्ड पर अपलोड करना होगा।   recent visitors 25

भारत से टेस्ट सीरीज में भिड़ंत से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन चोट के कारण नहीं खेलेंगे, लगा झटका

लंदन IPL 2025 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। हालांकि भारत से टेस्ट सीरीज में भिड़ंत से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, 31 वर्षीय इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन घुटने की चोट के कारण जुलाई तक क्रिकेट मैदान से बाहर रहेंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा, स्टोन को पिछले महीने नॉटिंघमशायर के प्री-सीजन अबू धाबी दौरे के दौरान तकलीफ बढ़ गई थी। इस हफ्ते किए गए स्कैन से पता चला कि सर्जरी की जरूरत है। अब वह पुनर्वास की अवधि शुरू करेंगे। ईसीबी और नॉटिंघमशायर दोनों की चिकित्सा टीमें मिलकर उनकी निगरानी करेंगी। परिणामस्वरूप, स्टोन इंग्लिश समर सीजन की शुरुआत से चूक जाएंगे, लेकिन उनका लक्ष्य अगस्त 2025 तक पूरी तरह से फिट होना है। स्टोन, मार्क वुड के साथ घरेलू टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वुड को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान घुटने में लगी चोट की सर्जरी करानी पड़ी है। इसका मतलब यह है कि ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे से पहले दोनों में से कोई भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगा। टीम इंडिया के खिलाफ खेला है एक टेस्ट ओली स्टोन ने 2021 में भारत के खिलाफ चेन्नई में एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए थे। भारत ने उस मैच की पहली बार में 329 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 134 रन पर ढेर कर दिया था। वहीं दूसरी पारी भारत ने 286 रन बनाकर जीत के लिए 481 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी इनिंग में 164 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 317 रन से जीत लिया था। recent visitors 46

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का जायजा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, मंदिरों के दर्शन स्थल, पूजा स्थान तथा सत्संग स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आनंदपुर धाम स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत, श्री आनंद शांति कुंज, श्री आनंद शांति भवन, श्री आनंद सरोवर एवं श्री आनंद शांति धाम पहुंचकर दर्शन किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री आनंदपुर धाम स्थित मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री आनंद सरोवर के पवित्र जल में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने श्री आनंदपुर धाम की महिमा को गरिमामय बताते हुए कहा कि यहां पहुंचने पर सुखद अनुभूति होती है। बैसाखी पर लगेगा वार्षिक मेला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैसाखी पर लगने वाले वार्षिक मेले में आने वाले अनुयायियों एवं दर्शनार्थियों के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम श्री परमहंस अद्वैत मत का भक्ति परमार्थ का प्रमुख केन्द्र तथा एक महान तीर्थ स्थल एवं अथाह ज्ञान व आत्मिक विद्या का अतुलनीय भंडार है। यहां पर श्री आनंद सरोवर की तरल छटा निराली है तथा परिधि में पूजा स्थलों का अनोखा संगम है। इस पवित्र स्थल पर आकर मन को शांति तथा आत्म ज्ञान को बल मिलता है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक चंदेरी श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, विधायक मुंगावली श्री बृजेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्जी, श्री आलोक तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, ट्रस्ट के महात्मा, अनुयायी एवं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 37

पतंजलि ग्रुप को मऊगंज में 400 एकड़ भूमि आवंटित, ग्रुप करेगा इतने करोड का निवेश

रीवा  एमपी के रीवा शहर में लंबे समय बाद एक और बड़ा व्यावसायिक ग्रुप निवेश करने जा रहा है। पतंजलि ग्रुप को मऊगंज के घुरेहटा में करीब 400 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यहां पर पतंजलि ग्रुप ने एकीकृत प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। उसमें खाद्य प्रसंस्करण के साथ ही आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा उत्पाद, स्किल डेवलपमेंट सेंटर सहित अन्य जरूरी संसाधन विकसित किए जाएंगे।  बीते साल अक्टूबर महीने में रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में पतंजलि ग्रुप के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने एक हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की थी। उस दौरान फूड इंडस्ट्री पर उन्होंने निवेश के संकेत दिए थे, लेकिन हाल ही में भोपाल में एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा है कि मऊगंज के घुरेहटा में मिलने जा रही भूमि पर वह केवल एक प्लांट नहीं बल्कि एकीकृत प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करेंगे। वहां पर कई तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। टीम लेगी जायजा बनारस-नागपुर रूट पर स्थित घुरेहटा में पतंजलि इंटीग्रेटेड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगी। अप्रेल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में टीम के मऊगंज आने की संभावना है। इधर कार्पोरेशन ने भूमि आवंटन के साथ ही ₹26 करोड़ की डिमांड भी भेजी है। recent visitors 38