आमजन की सहूलियत के लिए शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में भी राजस्व के केश काउंटर खुले रहेंगे
इंदौर एमपी के इंदौर शहर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया कर 31 मार्च तक जमा किए जा रहे हैं। नगर निगम का सरकारी विभागों से भी टैक्स वसूली पर जोर है। इसका नतीजा है कि कई विभागों ने टैक्स जमा कर दिया है। टैक्स जमा करने में आमजन की सहूलियत के लिए शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय और सभी 22 जोन पर राजस्व के केश काउंटर खुले रहेंगे। कुल मिलाकर छुट्टी कैंसिल रहेगी। निगम को पुलिस और सीपीडब्ल्यूडी से अब भी टैक्स वसूलना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करदाताओं से संपत्ति कर, जल कर और कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि जमा करने की अपील की है। विभागों से वसूली के लिए की जाएगी सख्ती कई अन्य शासकीय संस्थान, जैसे पुलिस विभाग, सीपीडब्ल्यूडी आदि जो नगर निगम को सेवा प्रभार राशि देने के लिए उत्तरदायी हैं, लेकिन पत्राचार के बावजूद भुगतान नहीं किया है। निगम ने पत्राचार कर वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले राशि जमा करने के लिए कहा है। जमा नहीं करने पर निगम सख्ती करने की योजना बना रहा है। इन शासकीय विभागों ने जमा की सेवा प्रभार राशि सेंट्रल जेल- 13,08,104 बीएसएनएल – 3,35,42,376 देवी अहिल्या विवि- 35,41,393 महिला-बाल विकास वि- 54,25,210 सेंट्रल एक्साइज – 3,29,670 सीआइपीएमसी- 1,13,032 ऑल इंडिया रेडियो – 3,30,677 दूरदर्शन – 1,45,167 एयरपोर्ट – 22,07,858 आरआरकैट – 32,00,000 एमएसएमई – 99,441 बीएसएफ cswt- 32,97,966 बीएसएफ (एसटीसी) – 41,72,958 recent visitors 44