आसाराम आश्रम छिन सकता है, इसके अलावा सदाशिव प्रज्ञा मंडल को भी किया जा सकता है शिफ्ट: रिपोर्ट

अहमदाबाद रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रवचनकर्ता आसाराम से अहमदाबाद आश्रम छिन सकता है। जहां अभी आसाराम का आश्रम है, संभव है कि वहां 2036 में दुनियाभर के खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल के लिए जोर लगा रहे होंगे। दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन की दावेदारी के लिए गुजरात के अहमदाबाद में जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसके लिए जो मास्टर प्लान बनाया गया है उसके दायरे में आसाराम का आश्रम भी है। सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित आसाराम के आश्रम का सरकार अधिग्रहण कर सकती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नजदीक तीन आश्रमों को हटाकर वहां सरदार पटेल स्पोर्ट्स एनक्लेव, ओलिंपिक विलेज और अन्य खेल सुविधाओं का विकास किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 'संत श्री आसाराम आश्रम' के अलावा भारतीय सेवा समाज और सदाशिव प्रज्ञा मंडल को भी शिफ्ट किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इन आश्रमों की जमीन को अधिग्रहण करके इन ट्रस्ट को वैकल्पिक स्थान देने की प्रक्रिया चल रही है। अहमदाबाद म्यूनिसिपिल कमिश्नर, अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर समेत तीन सदस्यों की समिति मास्टर प्लान के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में जुटी है। 86 साल के आसाराम 31 मार्च तक अंतरिम जमानत पर रिहा है। इससे पहले वह राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद था। शीर्ष अदालत ने गुजरात में बलात्कार के एक मामले में आसाराम को अंतरिम जमानत पर रिहा किया है। इस मामले में सत्र अदालत ने जनवरी 2023 में उसे दोषी ठहराया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। recent visitors 44

अशोकनगर जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के एसी में धमाका, सिविल सर्जन ने वार्ड का किया निरीक्षण

अशोकनगर अशोकनगर जिला अस्पताल में गुरुवार को एसएनसीयू वार्ड के एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के पास से निकली ऑक्सीजन लाइन इसमें टूट गई। धमाके के बाद अफरा-तफर के बीच नर्सिंग स्टॉफ ने बच्चों को दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया। वार्ड में 8 बच्चे भती थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और सिविल सर्जन ने वार्ड का निरीक्षण किया और फिर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक डीपी पर लोड ज्यादा आने की वजह से अस्पताल का एसी फट गया था। एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव और सिविल सर्जन डॉ. डीके भार्गव के अनुसार एससी फटने का कारण इलेक्ट्रिक फाल्ट है। गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग की वजह से एससी में धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच कराई जा रही है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। recent visitors 52

प्रशासन ने की कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान से 27 सिलेंडर जब्त किए गए, मेटल पिघलाकर बना रहे थे ज्वेलरी

इंदौर जिला प्रशासन ने गुरुवार को सराफा क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई की। बड़ा सराफा मोरसली गली स्थित कमला टावर में एक ज्वेलरी दुकान से 27 सिलेंडर जब्त किए गए। दुकान में मेटल पिघलाने के लिए इन सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था, जो सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। जांच में दुकान पर न तो अग्निश्मन यंत्र मिले और न ही संचालक भंडारण से संबंधित कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके चलते आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।   सुरक्षा मानकों की अनदेखी जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सांई कृपा प्रिमियम मेटल्स दुकान की जांच की। यहां 19 किलो के 18 और 14 किलो के 9 सिलेंडर आंशिक रूप से भरे पाए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि दुकान में ज्वेलरी निर्माण के लिए मेटल पिघलाने में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग हो रहा था। सुरक्षा उपकरणों का अभाव और दस्तावेजों की कमी के कारण सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए। यह कार्रवाई बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान के तहत की गई। अवैध रीफिलिंग का खतरा हाल ही में मूसाखेड़ी क्षेत्र में अवैध एलपीजी रीफिलिंग के दौरान हुए धमाके ने खतरे की घंटी बजा दी थी। एक बर्तन की दुकान में बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते समय ब्लास्ट हुआ, जिसमें दुकान संचालक और कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। खाद्य विभाग पहले भी ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन अवैध रीफिलिंग का सिलसिला थम नहीं रहा। सख्त कार्रवाई का संकल्प जिला प्रशासन ने शहर में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का संकल्प लिया है। बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपायों की जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। recent visitors 71

मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी और खुशी साझा की, हुर्रियत से जुड़े दो और गुटों ने छोड़ा अलगाववाद

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े दो और समूहों ने अलगाववाद का रास्ता छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके नए भारत के सपनों पर अपना भरोसा जताया है। शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी और खुशी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी। हुर्रियत से जुड़े दो और समूहों, जेएंडके तहरीकी इस्तेकलाल और जेएंडके तहरीक-ए-इस्तिकामत ने अलगाववाद को त्याग दिया है और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा निर्मित नए भारत में अपना विश्वास जताया है।" गृह मंत्री ने इसके साथ ही लिखा है, "मोदी सरकार के तहत अलगाववाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है और पूरे कश्मीर में एकता की जीत की गूंज सुनाई दे रही है।" दो दिन पहले यानी मंगलवार को भी गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी थी कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो घटकों जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) और जेएंडके डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (जेकेडीपीएम) ने अलगाववाद से अपने सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की एकता मजबूत होगी। गृह मंत्री शाह ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकलाल के प्रमुख गुलाम नबी सोफी ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स या इसी विचारधारा को मानने वाले किसी भी तरह के अलगाववादी संगठन और समूह से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि हमने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपना संघर्ष जारी रखा, लेकिन न तो एपीएचसी (गिलानी) और न ही एपीएचसी (मीरवाइज) आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाए। वे लोगों की आकांक्षाओं और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने में हर कदम पर विफल रहे। हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स पर भड़के सोफी ने एक बयान में कहा, “मैंने बहुत पहले ही अलगाववादी विचारधारा से नाता तोड़ लिया था और आज मैं आधिकारिक तौर पर इसकी निंदा करता हूं। मैं भारत का सच्चा और प्रतिबद्ध नागरिक हूं और भारतीय संविधान में विश्वास करता हूं।” बता दें कि दो दिन पहले एक अन्य समूह, मोहम्मद शरीफ सरताज के नेतृत्व वाले जम्मू स्थित ‘जेएंडके फ्रीडम मूवमेंट’ ने भी अलगाववादी संगठन के साथ लंबे समय से जारी अपने संबंध समाप्त कर लिए हैं तथा तत्काल प्रभाव से समूह को भंग करने की घोषणा की थी। सरताज ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स यानी एपीएचसी की विचारधारा का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और शिकायतों को दूर करने में विफल रही है। खुद को भारत का प्रतिबद्ध नागरिक बताते हुए जम्मू में रहने वाले सरताज ने राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने अलगाववादी धड़े जेकेएफएम को भंग करने की भी घोषणा की। recent visitors 58

गाेवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट gbshse.in पर जारी, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

नई दिल्ली गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। HSSC परिणाम आज यानी कि 27 मार्च, 2025 की शाम 5 बजे जारी किए गए हैं। GBSHSE तीनों स्ट्रीम यानी कि कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स संकाय के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर चेक कर सकते हैं। साथ ही चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम देख ते हैं।   Goa Board HSSC Result 2025: गोाव बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का ये है आसान तरीका     गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर "हाल ही की घोषणाएं" सेक्शन में जाएं।     गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।     अपना सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड एंटर करें।     सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।     अपने रिजल्ट के सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और मार्कशीट डाउनलोड करें।     भविष्य में जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें। यहां की जाएगी नतीजों की घोषणा नतीजों की रिजल्ट की घोषणा गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, Porvorim के सेकंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में की जाएगी। बता दें कि इस साल कुल 17,686 रेग्यूलर छात्र-छात्राएं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें 8,462 लड़के और 9,224 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य में 138 प्राइवेट उम्मीदवार (फ्रेश) और 24 निजी उम्मीदवार (exempted) भी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 29 मार्च, 2025 से अभ्यर्थी स्कूल लॉगिन से consolidated परिणाम पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ही रिजल्ट बुकलेट भी उपलब्ध रहेगी।   गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। अगर वे आवश्यक अंक हासिल नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस विषय में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। recent visitors 65

लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की बीच टक्‍कर हो रही है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 44 रन से रौंदा था। वहीं लखनऊ को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जहां पैट कमिंस की नजर टेबल टॉपर बने रहने पर है तो वहीं ऋषभ पंत को पहली जीत की तलाश है। पंत ने जीता टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में हैदराबाद की कोशिश एक बार फिर बड़े स्‍कोर पर होगी। लखनऊ की संभावित प्‍लेइंग 11 एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव। हैदराबाद की संभावित प्‍लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एडम जैम्पा, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह। recent visitors 51

राहुल गांधी ने ओम बिरला की टिप्पणी पर सख्त ऐतराज जताया, सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है

नई दिल्ली लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। राहुल गांधी पर स्पीकर ओम बिरला ने टिप्पणी की थी और कहा कि किसी भी सदस्य का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुसार होना चाहिए। स्पीकर ने कहा था कि मेरे संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें सदस्यों का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं रहा। इस सदन में पिता और बेटी, मां और बेटी और पति एवं पत्नी भी मेंबर के तौर पर बैठते हैं। इसलिए नेता विपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह अपना व्यवहार सदन के रूल 349 के अनुसार ही रखें। उनकी इस टिप्पणी पर राहुल गांधी ने सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है और सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बुधवार को शून्यकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस के सांसदों ने बिरला से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष को ‘बोलने का मौका नहीं देने’ को लेकर विरोध दर्ज कराया। राहुल गांधी ने संसद परिसर में ही मीडिया से बातचीत में कहा, ‘लोकसभा अध्यक्ष ने मेरे बारे में कुछ बोला। जब मैं खड़ा हुआ तो वह उठकर चले गए और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।’ उन्होंने दावा किया, ‘जब भी मैं सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं तो बोलने नहीं दिया जाता, जबकि यह परंपरा रही है कि नेता प्रतिपक्ष खड़ा हो तो उसे बोलने दिया जाए। पता नहीं किस प्रकार से सदन से चल रहा है।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने कुछ नहीं किया है। मैं शांति से बैठा था। पिछले सात-आठ दिन में मैंने कुछ नहीं बोला। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की जगह होती है, लेकिन यहां लोकतंत्र की जगह नहीं है। पता नहीं कि लोकसभा अध्यक्ष की क्या सोच है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कोई सांसद या मंत्री सिर्फ खड़े हो जाते हैं तो उन्हें बोलने की खूली छूट मिल जाती है। गोगोई का कहना था, ‘जब सुषमा स्वराज जी नेता प्रतिपक्ष थीं तो लोकसभा में उन्हें क्या सम्मान मिलता था, हम सबने देखा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम लोकसभा अध्यक्ष से मिले और अपनी आपत्ति दर्ज कराई और नेता प्रतिपक्ष की गरिमा की जो अवहेलना हो रही है, उसके बारे में बताया है।’ उनका कहना था कि लोकसभा अध्यक्ष से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। गोगोई ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सदन चले, लेकिन यह एक साजिश है ताकि सदन में माहौल खराब हो।’ recent visitors 54