योजना 97 के मुख्य मार्ग पर बड़े कमर्शियल प्लॉट तो अंदर 800 से 2400 वर्ग फीट के आवासीय प्लॉट होंगे

इंदौर  एमपी के इंदौर शहर की प्राइम लोकेशन पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) 1293 प्लॉटों की कॉलोनी काटने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से योजना 97 के पार्ट 2 व 4 की 210 एकड़ जमीन का केस जीतने के बाद प्लान तैयार हो गया है, जिसे आइडीए की बोर्ड बैठक में मंजूरी दी जाएगी। योजना के मुख्य मार्ग पर बड़े कमर्शियल प्लॉट तो अंदर 800 से 2400 वर्ग फीट के आवासीय प्लॉट होंगे। कार्रवाई को सही माना 1984 में आइडीए ने बिजलपुर, तेजपुर गड़बड़ी गांव में योजना 97 पार्ट 2 व 4 घोषित की थी। इसमें से 89 हेक्टेयर (210 एकड़) जमीन को लेकर किसान कोर्ट गए। दो फैसले आइडीए के खिलाफ आए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आइडीए के अधिग्रहण की कार्रवाई को सही माना। यह जमीन राजेंद्र नगर रेती मंडी से एबी रोड और रीजनल पार्क के सामने है। आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया कि योजना में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुख्य मार्ग पर बड़े और व्यावसायिक प्लॉट तो पीछे आवासीय प्लॉट रहेंगे। योजना में सभी सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। बोर्ड बैठक में स्वीकृति के बाद निर्माण को लेकर टेंडर जारी होगा। सवा तीन सौ करोड़ होंगे खर्च आइडीए ने योजना 97 में काफी काम किया था, जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है। पुरानी सड़कों को आकार दे रहे हैं तो नई सड़कों का भी निर्माण हो रहा है। मास्टर प्लान की सड़कों के टेंडर जारी कर दिए हैं। आइडीए ने पिछली बोर्ड बैठक में योजना के विकास को लेकर प्रशासकीय स्वीकृति दी थी। योजना 97/2 में 118.35 करोड़ तो 97/4 में 207 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जमीन पर हैं कब्जे सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने के बाद भी आइडीए ने अब तक जमीन का कब्जा नहीं लिया है। इसका फायदा जमीन के कुछ जालसाज उठा रहे हैं। रीजनल पार्क के सामने तेजी से अवैध निर्माण हो रहे हैं। अलग-अलग हिस्से बनाकर लोगों को किराए पर जगह दे दी है, जिनसे किराए के रूप में बड़ी राशि ली जा रही है। दीपावली के समय थोक पटाखा बाजार से दस लाख रुपए लिए गए थे। इस गड़बड़ी में आइडीए के कुछ अफसरों की मिलीभगत का भी आरोप है। यह भी हो चुकी है गड़बड़ी योजना 97 लाने पर जमीन मालिकों ने कोर्ट में याचिका लगाई थी और हाईकोर्ट ने दो फैसले उनके पक्ष में दिए थे। इसके आधार पर तत्कालीन अफसरों ने जमकर चांदी काटी। जमीन मालिकों को एनओसी जारी कर दी गई, जिसके आधार पर टीएंडसीपी से नक्शे पास हो गए। बवाल होने पर एनओसी निरस्त की गई। फिर वस्तुस्थिति देने में गड़बड़ी हुई। इसे आधार बनाकर कुछ जमीनों के नक्शे पास हो गए, जिन पर बिल्डिंग बन गई है। recent visitors 28

टैरिफ धमकी पर तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी और ट्रंप अच्छे दोस्त, ‘सीधे टॉप लेवल पर चल रही बात’

नई दिल्ली नई दिल्ली पहुंचीं अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा कि टैरिफ के मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच टॉप लेवल पर सीधी बातचीत हो रही है। गबार्ड ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मैंने भारत सरकार के अधिकारियों से बात की है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि भारतीय अधिकारी इसे नकारात्मक दृष्टिकोण से देखने के बजाय सकारात्मक ले रहे हैं। अच्छे समाधान की तलाश गबार्ड ने आगे कहा कि जैसे पीएम मोदी अपने देश की अर्थव्यवस्था और लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों को सर्वोत्तम हित में देख रहे हैं। ठीक उसी प्रकार राष्ट्रपति ट्रंप भी अमेरिकी लोगों और आर्थिक हितों यही करने में जुटे हैं। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप बेहतरीन समाधान की तलाश में हैं। टॉप लेवल पर चल रहा सीधा संवाद तुलसी गबार्ड ने कहा कि सबसे सकारात्मक बात यह है कि हमारे पास दो ऐसे नेता हैं, जिन्हें मुद्दों की सामान्य समझ है और अच्छे समाधान की तलाश में हैं। सीधा संवाद दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर चल रहा है। मगर विभिन्न सचिवों और कैबिनेट सदस्यों के बीच यह तय करने में अहम होगा कि आगे का रास्ता कैसा होगा? मैं व्यक्तिगत रूप से उत्साहित हूं क्योंकि भारत और अमेरिका में निजी क्षेत्र में गहरी दिलचस्पी है।   साझेदारी को मजबूत करने का बड़ा अवसर तुलसी गबार्ड ने कहा कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती है। यही दोस्ती दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को बढ़ाने की आधारशिला है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे नए प्रशासन के साथ संबंधों की दिशा पीएम मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान तय हुई। जैसा कि आप जानते हैं कि वे पहले से ही अच्छे दोस्त हैं। यह भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने का एक बड़ा अवसर था।   इन क्षेत्रों पर मजबूत होगी साझेदारी गबार्ड ने कहा कि यहां विभिन्न भारतीय सरकारी और खुफिया अधिकारियों के साथ हुई हमारी बैठकों का आधार यह रहा है कि कैसे हम अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रख सकते हैं? न केवल खुफिया बल्कि हम वाणिज्य, व्यापार, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र पर भी विचार कर रहे हैं। मैं अमेरिका-भारत साझेदारी में केवल अवसर ही देख रही हूं। बातचीत के दौरान तुलसी ने महाभारत समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। recent visitors 59

PM मोदी के इस बयान का मुरीद हुआ चीन, जमकर की तारीफ, चीन ने भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा दोहराई

बीजिंग चीन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी के बयान की सराहना करते हुए चीन ने कहा कि ड्रैगन और हाथी के बीच बैले नृत्य एकमात्र विकल्प है। चीन ने भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा दोहराई है। हाल ही में पीएम मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में कहा था कि दोनों देशों को मतभेद की जगह संवाद को प्राथमिकता देना चाहिए।पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच 2020 में हुई झड़प के बाद तनाव पैदा हुआ। इसे कम करने के लिए राष्ट्रपति शी के साथ बातचीत हुई। इसके बाद भारत-चीन सीमा पर स्थिति सामान्य हुई। पड़ोसियों के बीच मतभेद स्वाभाविक पीएम मोदी ने आगे कहा कि पड़ोसियों के बीच मतभेद स्वाभाविक हैं। मगर हमारे प्रयासों का उद्देश्य यह तय करना है कि मतभेद विवादों में न बदल जाएं और मतभेद के बजाय संवाद को प्राथमिकता दी जाए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देशों ने एक समय वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 50 फीसद से अधिक का योगदान दिया था। हमारा सहयोग पारस्परिक रूप से न केवल लाभकारी है बल्कि वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी जरूरी है। चीन ने की पीएम मोदी की सराहना पीएम मोदी के इसी बयान पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चीन ने पीएम मोदी के हालिया बयान पर ध्यान दिया है। चीन इसकी सराहना  करता है। माओ ने आगे कहा कि पिछले साल अक्टूबर में रूस के कजान में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच सफल द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक ने संबंधों के सुधार और विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया। दोनों पक्षों ने आम समझ पर ईमानदारी से काम किया और सकारात्मक रिजल्ट हासिल किया। 2000 वर्ष पुराने आपसी संबंध चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि 2000 से अधिक वर्षों के आपसी संबंधों के इतिहास में दोनों देशों ने दोस्ताना आदान-प्रदान जारी रखा। दोनों देशों ने एक-दूसरे से सीखा। दो सबसे बड़े विकासशील देशों के तौर पर चीन और भारत ने अपने विकास और पुनरोद्धार के काम को साझा किया। एक-दूसरे की सफलताओं को समझा और उनका समर्थन किया। माओ ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग 2.8 अरब से अधिक लोगों के मौलिक हितों और क्षेत्रीय देशों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होने कहा कि यह वैश्विक दक्षिण के मजबूत करने और विश्व शांति के ऐतिहासिक प्रवृत्ति का अनुसरण करता है। एक-दूसरे की सफलता में योगदान दें दोनों देश चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों को ऐसे साझेदार बनना चाहिए जो एक-दूसरे की सफलता में योगदान दें। ड्रैगन और हाथी के बीच बैले नृत्य एकमात्र विकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि आम सहमति को लागू करने के लिए चीन भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेगा। द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और विकास के पथ पर आगे बढ़ाएगा। recent visitors 27

सरकार छत्रपति संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेगी, लेकिन महिमामंडन की अनुमति देगी: : फडणवीस

नई दिल्ली औरंगजेब को लेकर देश में सियासी संग्राम चल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदू संस्थानों ने संभाजीनगर में मौजूद मुगल शासक औरंगजेब के मकबरे को तोड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, भाजपा विधायक टी राजा ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को तोड़ना ही उनका संकल्प है। इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से कर दी। देवेंद्र फडणवीस भी औरंगजेब की तरह क्रूर: कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि औरंगजेब एक बेहद क्रूर मुगल शासक था। वह सत्ता के लिए धर्म का इस्तेमाल करता था। आज देवेंद्र फडणवीस भी उसी तरह क्रूर हैं और धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। महिमामंडन की अनुमति नहीं: सीएम फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार छत्रपति संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेगी, लेकिन मुगल राजा के महिमामंडन की अनुमति देगी, जबकि कट्टरपंथी संगठनों द्वारा कब्र को हटाने के लिए बार-बार आह्वान और विरोध किया जा रहा है। विधानसभा में सीएम फडणवीस ने कहा कि हम औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेंगे, लेकिन उसकी या उस स्थान की महिमामंडन की अनुमति नहीं देंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का महिमामंडन किया जाएगा, न कि औरंगजेब की कब्र का। औरंगजेब की तारीफ करने वालों की खैर नहीं: सीएम फडणवीस वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) का लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस देश में अगर कोई औरंगजेब की कब्र को लेकर महिमा मंडन करने की कोशिश करेगा, तो उसे फाड़ कर रख देंगे। सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि  छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण ही हम इस देश में अपने इष्ट देवताओं के मंदिरों के दर्शन कर पाए. उन्होंने देश और धर्म के लिए लड़कर स्वराज्य की स्थापना की। मकबरे की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात हिंदू संगठनों ने चेतावनी के बाद मकबरे की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।पुलिस को आशंका है कि अगर भीड़ औरंगजेब की मकबरे तक पहुंच गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। बता दें कि पुलिस-प्रशासन ने मकबरे के लिए सीधी एंट्री पर रोक लगाई दी गई है। अगले आदेश तक मकबरे में सीधे प्रवेश पर रोक है। बता दें कि ये मकबरा संभाजीनगर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर खुलताबाद में स्थित है। अबू आजमी ने की थी औरंगजेब की तारीफ कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के कुछ दिनों पहले औरंगजेब को एक कुशल शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिर के साथ-साथ मस्जिद भी तुड़वाए थे। सपा नेता के बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो अबू आजमी ने अपने बयान को वापस ले लिया। recent visitors 38

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम लक्सन भारत-न्यूजीलैंड संबंध को मजबूत बनाने पर सहमत

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके न्यूजीलैंड समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार का विस्तार करने, रक्षा सहयोग को गहरा करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की। हैदराबाद हाउस में वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। रविवार को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे लक्सन नौ साल में न्यूजीलैंड के दौरे पर आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के भारत के प्रति गहरे लगाव का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, "हम सभी ने देखा कि किस तरह उन्होंने कुछ दिन पहले ऑकलैंड में होली खेलकर उत्सव मनाया। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के समुदाय के प्रति उनका स्नेह इस यात्रा पर उनके साथ आए बड़े प्रतिनिधिमंडल से स्पष्ट है।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर प्रमुख सम्मेलन रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में पीएम लक्सन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी चर्चा में व्यापार, सुरक्षा और निवेश सहित कई विषयों पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को संस्थागत बनाने पर सहमति जताई, जिसमें संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम और रक्षा उद्योग में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते समुद्री सुरक्षा सहयोग पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच चर्चा का एक और केंद्र बिंदु व्यापार था। भारत-न्यूजीलैंड पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इससे डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में आपसी व्यापार और निवेश की संभावना बढ़ेगी।" नेताओं ने खेल कूटनीति पर भी जोर दिया और भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक खेल संबंधों को मान्यता दी। पीएम मोदी ने कहा, "हमने 2026 में अपने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा कि दोनों देश खेल विज्ञान, मनोविज्ञान और चिकित्सा में सहयोग करेंगे, साथ ही खिलाड़ियों के आदान-प्रदान और कोचिंग कार्यक्रमों की सुविधा भी प्रदान करेंगे। recent visitors 47

पोषण भी-पढ़ाई भी पर एक दिवसीय कार्यशाला का भोपाल के होटल रेडिसन में होगा आयोजन

भोपाल "पोषण भी-पढ़ाई भी" कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों के उन्मुखीकरण के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल के होटल रेडिसन में 18 मार्च को प्रात: 9:30 बजे किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। केन्द्र सरकार के "पोषण भी-पढाई भी" कार्यक्रम के तहत प्रदेश की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकताओं को नेशनल करिकल्म फॉर अर्ली चाईल्डहूड केयर एण्ड एजुकेशन 2024 (आधारशिला) एवं नेशनल फ्रेमवर्क फॉर अर्ली चाईल्डहूड स्टीमूलेशन 2024 (नवचेतना) के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। दो चरणों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 से 22 मार्च 2025 और 24 से 26 मार्च को होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पालकों को बाल विकास को प्रेरित करने के संबंध में जागरूक करने, पोषण संबंधी गतिविधियों, 3-6 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और बच्चों में दिव्यांगता एवं विकास में देरी के संबंध में पालकों को जागरूक करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।   recent visitors 38

होरी हो ब्रजराज का मानव संग्रहालय में मंचन आज

भोपाल होली के पारम्परिक गीत-संगीत और नृत्य के वासंती रंग 18 मार्च को मंगलवार की शाम 6:30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के मुक्ताकाश में बिखरेंगे। टैगोर लोक कला एवं संस्कृति केन्द्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा ‘होरी हो ब्रजराज’ का रंगारंग आयोजन मानव संग्रहालय, विश्वरंग फाउंडेशन, स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी, वनमाली सृजनपीठ तथा पुरू कथक अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। लोक रंगों में छलकती फागुनी छवियों की यह दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना क्षमा मालवीय के निर्देशन में मंचित होगी। इस प्रदर्शन में शहर के 50 से भी ज़्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे। इस रूपक की मूल संकल्पना कवि-कथाकार संतोष चौबे ने की है। वाचिक स्वर कला समीक्षक विनय उपाध्याय का है। संगीत संयोजन संगीतकार संतोष कौशिक ने किया है। होली की दृश्य-छवियों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी ‘बिम्ब-प्रतिबिम्ब’ भी आकर्षण का केन्द्र होगी। प्रस्तुति में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क है।   recent visitors 49