चूरू के हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर और टाटा सफारी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

 चुरू चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। नॅशनल डेस्क। चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। हादसा कैसे हुआ? इस मौके पर थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर स्थित बुकनसर फांटा के पास पहुंची। सामने से आ रहे कैंटर से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सफारी गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बयान इस घटना की सूचना मिलने के बाद DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से हुआ हो सकता है लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल सका है। अंत में कह सकते हैं कि यह हादसा सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर उजागर करता है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए यह एक बड़ी त्रासदी है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है ताकि सही कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। recent visitors 207

हंगामे के आगे झुके दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून, वापस लिया मार्शल लॉ

सियोल दक्षिण कोरिया में इस समय राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. मार्शल लॉ लगाने के उनके ऐलान और फिर फैसले से यूटर्न के बाद से उन्हें लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी धुर विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी ने ही नहीं सत्तारूढ़ पार्टी के कई सदस्यों ने बगावती सुर अख्तियार किए हैं. कई इस्तीफे हो चुके हैं. खुद राष्ट्रपति पर भी महाभियोग की तलवार लटक रही है. दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक, राष्ट्रपति यून सुक योल के चीफ ऑफ स्टाफ सहित कैबिनेट के कई शीर्ष सहयोगियों ने इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि कैबिनेट के 12 मंत्री इस्तीफा सौंप चुके हैं. कई अन्य शीर्ष नेताओं ने भी इस्तीफे की पेशकश की है. मार्शल लॉ के फैसले का सिर्फ विरोधी ही नहीं बल्कि कैबिनेट के ही कई नेता भी विरोध कर रहे हैं. उनकी पार्टी पीपुल पावर पार्टी के बड़े नेता हान डोंग हून ने इस फैसले को गलत बताते हुए मुख्य विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग से हाथ मिला लिए हैं. सड़कों पर राष्ट्रपति के खिलाफ रैलियों निकाली जा रही हैं, जिसमें मांग की जा रही है कि उनके खिलाफ महाभियोग लाया जाए. उन पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं. राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की मांग राष्ट्रपति का ऐलान और फिर उस फैसले से यूटर्न उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि संसद में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है. अगर नेशनल असेंबली में दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इसके पक्ष में वोट करते हैं तो उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है. बता दें कि नेशनल असेंबली में राष्ट्रपति की पीपुल पावर पार्टी के 300 में से 108 सांसद हैं. विपक्ष का राष्ट्रपति को अल्टीमेटम दक्षिण कोरिया की विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रपति यू को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उन्होंने राष्ट्रपति पद से तुरंत इस्तीफा नहीं दिया तो उनके खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा. अगर नेशनल असेंबली में दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इसके पक्ष में वोट करते हैं तो उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है. महाभियोग के प्रस्ताव को संवैधानिक कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा. यहां नौ में से कम से कम छह जज अगर इसे मंजूरी दे देते हैं तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस दौरान अंतिम फैसला आने तक राष्ट्रपति को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने की मनाही होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री अंतरिम नेता के तौर पर कामकाज देखेंगे. महाभियोग होने के 60 दिनों के भीतर चुनाव कराने होंगे. अमेरिका को दक्षिण कोरिया का माना जाता है. इस समय अमेरिका के लगभग 30,000 सैनिक दक्षिण कोरिया में तैनात हैं. ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिका ने कहा कि हमारी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर है. हम किसी भी स्थिति में मार्शल लॉ का समर्थन नहीं करते.   recent visitors 80

भारतीय बैटर ने चौंकाया किया संन्यास का एलान, ₹70,000 करोड़ का मालिक, कमाई में सचिन और कोहली भी पीछे

नई दिल्ली  महज 22 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके आर्यमान बिड़ला ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके पास सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे देश के सबसे बड़े ब्रांड बन चुके हैं दिग्गजों से भी ज्यादा पैसे हैं. अगर भारत के सबसे अमिर क्रिकेट की बात की जाए तो आर्यमान बिड़ला पहले नंबर पर आते हैं. सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से कमाई के मामले में आगे आर्यमान बिड़ला की कुल संपत्ति ₹70,000 करोड़ है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक परिवारों में से एक से आते हैं. आर्यमान ने 2017-18 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. 2018 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स में ₹30 लाख में खरीदे जाने के बाद शामिल हुए. ESPNcricinfo के अनुसार आर्यमान ने नौ फर्स्टक्लास मैच खेला है जिसमें उन्होंने 414 रन बनाए. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने चार मैच खेले और 36 रन बनाए. घरेलू क्रिकेट में अच्छी शुरुआत के बाद आर्यमान ने 2019 में निजी कारणों की वजह से पेशेवर क्रिकेट से दूरी बना ली. उन्होंने दो सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए लेकिन वह आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए. इसके बाद उनको फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया. सचिन और कोहली की कमाई कितनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो लिस्ट में टॉप पस संन्यास ले चुके भारतीय दिग्गज का नाम आता है. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की नेट वर्थ 1250 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी संपत्ति 1040 करोड़ रुपये बताई जाती है. विराट कोहली की नेट वर्थ 1020 करोड़ रुपये है. recent visitors 183

South Delhi में ट्रिपल मर्डर, नेब सराय इलाके में मां-बाप और बेटी की चाकू गोदकर हत्या

 नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। देवली गांव के एक घर में मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। परिवार में अकेले बच गए बेटे ने कहा है कि वारदात उस वक्त हुई जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। घर आया तो देखा कि तीनों की हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान राजेश (55) उनकी पत्नी कोमल (47) और बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। मॉर्निग वॉक से वापस आकर जैसा ही बेटा घर में घुसा उसने परिवार के सभी लोगों को मरे हुए देखकर शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। राजेश के बेटे से भी पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और सबूत एकत्रित किए गए हैं। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें हत्या की बात पता चली। राजेश और कोमल की बुधवार को ही मैरिज एनिवर्सरी थी। राजेश मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और कई सालों से देवली गांव में रह रहे थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रिपल मर्डर के बाद एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'नेब सराय के एक ही घर में तीन हत्याएं। ये बेहद दर्दनाक और डराने वाला है। हर रोज दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी ही डरावनी खबरों के साथ हो रही है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। घर के घर बर्बाद हो रहे हैं, मासूम जिंदगियां जा रही हैं। और जिनकी जिम्मेदारी है वो लोग चुपचाप ये सब होते देख रहे हैं। क्या केंद्र सरकार ऐसे ही चुप्पी साध के दिल्ली की कानून व्यवस्था को दम तोड़ते देखती रहेगी? क्या अब भी इनकी पार्टी यही कहेगी कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा नहीं है?' recent visitors 87

ड्रग्स हैदराबाद से मुंबई एक बस में तस्करी कर लाया जा रहा, DRI ने छापा मारकर जब्त किया

मुंबई डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने हैदराबाद से मुंबई आ रही एक बस में छापा मारकर 16 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 24 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही तीन आरोपियों से 1.93 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं. एजेंसी के अनुसार, DRI की मुंबई जोनल टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि हैदराबाद से मुंबई के बीच बस में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है. मंगलवार तड़के संदिग्धों पर नजर रखी गई और उन्हें बस से उतारकर उनके सामान की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 16 किलोग्राम सफेद पाउडर मिला, जिसकी जांच में पुष्टि हुई कि यह मेफेड्रोन है, जो एक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है. गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद DRI ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया. इनमें से एक बिचौलिया और एक ड्रग्स लेने वाला शामिल है. इनके पास से 1.93 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए. DRI ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने कहा कि यह तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है और आगे की जांच जारी है. मेफेड्रोन एक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है, जिसे आमतौर पर पार्टी ड्रग्स के तौर पर जाना जाता है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24 करोड़ रुपये आंकी गई है.   recent visitors 81

शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार…Sensex फिर 81000 के पार, बैंकिंग स्टॉक्स ने दिखाया दम

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा उछलकर एक बार फिर 81,000 के आंकड़े को पार कर गया है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी तूफानी रफ्तार से भागता हुआ नजर आ रहा है. इस बीच बैंकिंग शेयरों ने अपना दम दिखाया है और UCO Bank से लेकर BOB तक में जोरदार देखने को मिला है. इसके अलावा IT शेयरों में भी उछाल देखने को मिला. ओपन होते ही निकला 81000 के पार सबसे पहले बात कर लेते हैं सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी के बारे में, तो बता दें कि BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 80,845.75 की तुलना में तेजी के साथ 81,036.22 के लेवल पर कारोबार शुरु किया और कुछ ही मिनटों में ये 380 अंक से ज्यादा उछलकर 81,245.29 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. NSE Nifty भी जोरदार रफ्तार के साथ अपने पिछले बंद 24,457.15 की तुलना में 24,488 के स्तर पर ओपन हुआ और फिर करीब 100 अंकों की उछाल के साथ 24,573.20 के लेवल पर पहुंच गया.    बैंकिंग शेयरों ने दिया बाजार को सपोर्ट बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के पीछे बैंकिंग शेयरों का सपोर्ट साफ नजर आया. सबसे ज्यादा भागने वाले Banking Stocks की बात करें, तो यूको बैंक का शेयर (UCO Bank Share) 9.27% की तेजी लेकर 49.28 रुपये पर, सेंट्रल बैंक का शेयर (Central bank Share) 7.94% उछलकर 61.20 रुपये, बैंक ऑफ इंडिया का शेयर (Bank Of India Share) 3.07% चढ़कर 117.50 रुपये पर और Maha Bank Share 2.65% की तेजी लेकर 58.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था. HDFC Bank समेत ये शेयर भी चमके अन्य बैंकिंग स्टॉक्स में आई तेजी को देखें, तो  इंडियन बैंक का शेयर (Indian Bank Share) 2.11% की तेजी लेकर 591.70 रुपये पर, जबकि एचडीएफसी बैंक का स्टॉक (HDFC Bank Stock) 1.05% उछलकर 1845.95 रुपये पर पहुंच गया. यही नहीं Kotak Bank, ICICI Bank, SBI, Axis Bank और IndusInd Bank के शेयर भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. TATA का ये शेयर भी खूब भागा बैंकिंग शेयरों के अलावा जो शेयर सबसे ज्यादा तेजी के साथ भागे, उनमें आईटी स्टॉक्स भी शामिल हैं. टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस का शेयर (TCS Share) 1.85% की उछाल के साथ 4380.85 रुपये पर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं Tech Mahindra Share, HCL Tech Share में भी 1 फीसदी के आस-पास का उछाल देखा गया. स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल Lincoln Share आज भी 10.83% चढ़ गया, तो वहीं Honasa Share 9.99% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. recent visitors 114

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने किया पुण्य-स्मरण

भोपाल हर साल 4 दिसंबर को क्रांतिसूर्य टंट्या मामा का बलिदान दिवस मनाया जाता है। क्रांतिकारी टंट्या भील जनजातीय समुदाय में टंट्या मामा और "भारतीय रॉबिनहुड" के रूप में जाने जाते हैं। वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों की मुक्त हस्त से मदद की। क्रांतिकारी टंट्या मामा का जन्म 26 जनवरी 1842 को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना में हुआ था। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने टंट्या मामा के 135वें बलिदान दिवस पर उनका पुण्य-स्मरण किया। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के जनजातीय क्षेत्रों में ब्रिटिश शासन के खिलाफ जन आंदोलन के नायक थे। उन्होंने अपने समुदाय को संगठित किया और अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई। टंट्या मामा ने अमीरों से धन छीनकर गरीबों और वंचितों की मदद की। उनके इस कार्य ने उन्हें आमजन का नायक बना दिया। उन्होंने गुरिल्ला युद्धकला अपनाई, जिससे ब्रिटिश सेना उन्हें पकड़ने में लंबे समय तक असमर्थ रही। ब्रिटिश सरकार द्वारा 4 दिसंबर 1889 को टंट्या मामा को गिरफ्तार कर जबलपुर में फांसी दे दी गई थी। यह दिन उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करने का है। उनका बलिदान सामाजिक जागरण से समानता लाने की दिशा में प्रेरणा का स्रोत है। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की समाधि पातालपानी में स्थापित है।   recent visitors 93