स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, फायर एनओसी नहीं, सिलेंडर के भरोसे चल रहा अस्पताल

इटावा उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक दर्जन नवजात बच्चों की मौत के बाद प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सभी जिलों में फायर डिपार्टमेंट को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी संस्थान में निरीक्षण व जांच करने के भी निर्देश मिले हैं। इटावा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्निशमन के नाम पर महज फायर एक्सटिंगविशर (सिलेंडर) के सहारे सारी व्यवस्था चल रही है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया था। जिला अस्पताल में फायर संबंधित उपकरण लगाने के लिए पहले ही शासन से तीन करोड़ के बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें करीब सवा करोड़ की राशि स्वीकृत भी हो गई है। लेकिन कार्यदायी संस्था इसका काम कब शुरू करेगी, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। करीब 29 वर्षों से संचालित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय के पास फायर एनओसी नहीं हैं, जबकि यहां प्रतिदिन तीन से पांच हजार मरीजों का आना जाना रहता है। झांसी में हुए अस्पताल में हादसे के बावजूद जिला अस्पताल में मानक के तहत अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। आग से सुरक्षित रहने के लिए जिला चिकित्सालय सिर्फ फायर एक्सटिंगविशर (सिलेंडर) पर ही निर्भर है। जिला अस्पताल में मानक के तहत अग्निशमन यंत्र लगाने और फायर एनओसी लेने के लिए शासन से करीब तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से 124 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को स्थानांतरित भी कर दिए गए हैं। लेकिन कार्यदायी साथ यूपीसीएल ने अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया है। जिला अस्पताल में वाटर टैंक, हाइड्रेंट प्वाइंट, ऑटोमेटिक मशीन, अलार्म सिस्टम, स्मोक सिस्टम आदि मशीन लगवाई जानी है। संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि अस्पताल में फायर सिस्टम के लिए शासन ने यूपीसीएल को कार्य दिया है। इस कार्य के लिए करीब तीन करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। सीएमएस ने बताया कि झांसी की घटना से एक सप्ताह पहले ही शासन ने कार्यदायी संस्था को 124 लाख का बजट स्थानांतरित कर दिया है। अग्निशमन यंत्र लगाए जाने के लिए कार्यदाई संस्था को पत्र भी लिखा जा चुका हैं। फिलहाल हमारे अस्पताल में जितने फायर एक्सटिंगविशर (सिलेंडर) होना चाहिए, उससे अधिक मात्रा में लगे हुए है। उन्होंने बताया एसएनसीयू वार्ड के अलावा जिला अस्पताल में संवेदनशील वार्ड और जरूरत वाले स्थानों पर 15 नए अग्निशामन यंत्रों को लगाया गया है। आने वाले समय में इन अग्निशामक यंत्रों को और लगवाया जाएगा।   recent visitors 72

देश में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की जीत से तेजी से बढ़ेंगे आर्थिक सुधार!

मुंबई हाल के विधानसभा चुनावों में जीत से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की स्थिति और मजबूत हुई है। इससे स्थिरता के साथ देश में आर्थिक सुधारों में तेजी आएगी। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। पीएल कैपिटल – प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में हाल के विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के नतीजों ने सत्तारूढ़ एनडीए की स्थिति को मजबूत किया है। इससे देश में सभी क्षेत्रों में प्रमुख सुधारों की दिशा में नीतिगत निरंतरता में मदद मिलेगी। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की भारी जीत के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंचने की राज्य की महत्वाकांक्षा को एक बड़ा बल मिला है। इस साल अगस्त में 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का आंकड़ा पार करने वाला महाराष्ट्र का पहला राज्य था, जो दिखाता है कि राज्य तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में बताया गया कि भारत में आने वाले समय में खाद्य महंगाई दर में गिरावट आएगी। इसके साथ ही अच्छे मानसून, न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने और इनपुट की पर्याप्त आपूर्ति का फायदा कृषि क्षेत्र को मिल सकता है। मांग की परिस्थितियां मिश्रित बनी हुई हैं। हालांकि, कम बेस और अच्छे मानसून के कारण ग्रामीण मांग में उछाल देखने को मिल रहा है। अब सारी उम्मीदें त्योहारी और शादियों के सीजन में होने वाली मांग में बढ़ोतरी पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर युद्धों में कमी आने की उम्मीद है। कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहेंगी और यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत हैं। आगे कहा गया कि सरकार का पूंजीगत खर्च आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि दूसरी तिमाही में पूंजीगत खर्च सकारात्मक रहा था। recent visitors 97

प्रयागराज में 5000 थाली और 5000 थैले भेजेगा संघ, महाकुंभ में कम से कम कचरा इक्कठा हो

 खंडवा महाकुंभ प्रयागराज में 2025 में खंडवा से 5000 थाली और 5 हजार थैले जाएगी. संघ द्वारा चलाए जा रहे है. एकत्रीकरण एक थाली और थैला अभियान पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए. यह कदम उठाए जा रहा है. जिसके लिए खंडवा वासी आगे आ रहे. विमल खंडेलवाल ने बताया कि एक थाली एक थैला की शुरुवात 8 तारीख से शुरू की गई थी. इसके तहत प्रति व्यक्ति से एक थाली और थैला संग्रहित करने का अनुरोध कर रहे हैं. 13 जनवरी 2025 को दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है. ऐसे में वहां 40 टन कचरा इकठ्ठा होने का अनुमान है. इसी को देखते हुए अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान में धार्मिक संस्था समाजिक संस्था स्वयंसेवी संस्था से अनुरोध किया गया है. वह इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान इसी को दृष्टिगत रखते हुए. हम प्रयागराज में 5000 थाली और 5000 थैले भेजने वाले है. वहां कम से कम कचरा इक्कठा हो. 13 जनवरी 2025 को दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है. 10 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। देश के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर हर मंत्री इस महाकुंभ में शामिल होंगे. यहां 13 अखाड़ों के प्रमुख धर्मगुरु दो महीने तक मौजूद रहेंगे. दुनियाभर की मीडिया की इस पर नजर होगी. देशभर में हर जिले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ ने कहा है कि इसे हरित कुंभ बनाना है. इसलिए यह गतिविधि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि चलाई जा रही है. हमारा यह प्रयास है. यह महाकुंभ पर्यावरण अनुकूल बने. recent visitors 68

मध्यप्रदेश में सरकार ने Public Safety Act लागू करने की तैयारी, संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग दो माह तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा.

भोपाल मध्यप्रदेश में सरकार ने लोक सुरक्षा कानून (Public Safety Act) लागू करने की तैयारी कर ली है. इस कानून के तहत रैली-जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों में अब सीसीटीवी (CCTV) जरूरी होगा, यही नहीं दो महीने तक सभी वीडियो फुटेज (CCTV Footage) संभाल कर रखना होगा. सीसीटीवी लगाने का खर्च संबंधित प्रतिष्ठान या कार्यक्रम के आयोजकों को उठाना पड़ेगा. जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा. गृह विभाग (Home Department) ने लोक सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. ड्राफ्ट के मुताबिक, शादी चाहे मैरिज गार्डन में हो या निजी स्थान पर, इसकी भी वीडियो रिकॉर्डिंग जरूरी होगी. किसी जगह 100 से एक हजार तक या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा होते हैं, वहां सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी होगा. यह जिम्मेदारी आयोजकों की होगी. ऐसा होने से संगठित अपराध पर से पर्दा उठेगा, वहीं पुलिस (Police) जांच में सहूलियत होगी. तीन महीने पहले शुरू हुआ था पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में इस सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट तीन महीने पहले शुरू किया था, जिसे सफल माना जा रहा है. नए कानून के ड्राफ्ट को परीक्षण के लिए लॉ डिपार्टमेंट को भेजा गया है. मध्यप्रदेश में हर दस साल में 20 फीसदी की दर से आबादी बढ़ रही है. बढ़ती आबादी और शहरीकरण के चलते सर्विलांस की जरूरत महसूस की जा रही है. 2012 में हुए निर्भया कांड के बाद देश में महिला सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई उपाय सुझाए गए थे. इनमें से एक सुझाव सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना भी था. एमपी में लोक सुरक्षा कानून बनाने की तैयारी साल 2020 से चल रही है. उस समय गृह विभाग ने ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया था, लेकिन तब ये लागू नहीं हो सका. वहीं अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संभागीय समीक्षा के दौरान हाल ही में इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. एमपी सरकार ने लोक सुरक्षा कानून को लागू करने से पहले इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 12 सितंबर 2024 को इसकी शुरुआत की थी. इसे लागू करने के लिए नगर पालिका निगम एक्ट 1956 में बायलॉज जोड़े गए थे. इंदौर में सामुदायिक निगरानी प्रणाली को जनभागीदारी से लागू करवाया गया, इसके तहत शहर में हजारों नए सीसीटीवी लगाए गए हैं. recent visitors 79

नर्स को 120 दिन की चाइल्ड केयर लीव देने का आदेश दिया, स्तनपान एक मानव अधिकार है- कर्नाटक उच्च न्यायालय

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) को अनिता जोसेफ नाम की नर्स को 120 दिन का चाइल्ड केयर लीव (CCL) देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्तनपान बच्चों और माताओं के लिए एक मानवाधिकार है। इसे दोनों के लाभ के लिए संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कोर्ट के इस फैसले से पहले CAT ने पहले ही NIMHANS को चाइल्ड केयर लीव देने का निर्देश दिया था, जिसके खिलाफ NIMHANS ने हाईकोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने अपने इस फैसले में कार्यरत माताओं और उनके बच्चों के अधिकारों को मान्यता देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। कोर्ट ने कही ये बात कोर्ट ने कहा कि बच्चों को स्तनपान कराने और उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का अधिकार माताओं को है। NIMHANS ने तर्क दिया कि ICU नर्स को छुट्टी देने से आवश्यक सेवाएं बाधित होंगी। न्यायालय ने इस तर्क को खारिज कर दिया और कहा कि एक नर्स की अनुपस्थिति से अत्यधिक कठिनाई कैसे होगी, यह समझ से परे है। ये है मामला जानकारी के अनुसार, अनिता जोसेफ ICU में नर्स हैं। उसने अपने बच्चे की देखभाल के लिए जनवरी 2023 से मई 2023 तक सीसीएल के लिए आवेदन किया था। NIMHANS ने यह कहते हुए उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि ICU नर्स को 120 दिन की छुट्टी देने से आवश्यक सेवाएं बाधित होंगी। जोसेफ ने CAT का दरवाजा खटखटाया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। CAT ने बच्चे के शुरुआती वर्षों में स्तनपान और देखभाल के महत्व को स्वीकार किया। इस फैसले से असंतुष्ट NIMHANS ने ट्रिब्यूनल के आदेश को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने दिया इस बात का हवाला हाईकोर्ट ने बाल अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 1989 का हवाला दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बच्चे का सर्वोत्तम हित प्राथमिक विचार होना चाहिए। समाज का दायित्व है कि वह इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए स्तनपान को बढ़ावा दे। कोर्ट ने कहा कि NIMHANS, संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत राज्य का एक साधन होने के नाते, एक आदर्श नियोक्ता के रूप में कार्य करना चाहिए। मातृत्व और बाल देखभाल अवकाश के दावों पर उचित विचार किया जाना चाहिए। हाईखोर्ट ने टिप्पणी की, कैजुअल लीव एक नियमित बात है, जबकि मातृत्व अवकाश एक गंभीर मामला है। इसी तरह, मेडिकल लीव बीमारी की प्रकृति पर निर्भर करती है। चाइल्ड केयर लीव के महत्व को भी कम नहीं आंका जा सकता। recent visitors 90

जुलूस में मशालों को रखते समय भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे, दो चीजों ने किया आग में ‘घी’ का काम

Fire broke out while placing torches in the procession, more than 50 people got burnt, two things worked like ‘ghee’ in the fire मशाल जुलूस के दौरान आग भड़कने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। आतंकवाद के खिलाफ मशाल मार्च का आयोजन था। आग के कारण भगदड़ मच गई और 12 लोगों को भर्ती करना पड़ा। खंडवा । शहर में गुरुवार देर रात एक मशाल जुलूस के दौरान आग लगने से 50 से ज़्यादा लोग झुलस गए। यह हादसा घंटाघर चौक पर मशाल जुलूस के समापन के दौरान हुआ। कुछ मशालें उल्टी हो जाने से आग भड़क गई और आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस जुलूस आतंकवाद के खिलाफ किया था। भाजपा नेता इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। recent visitors 141

29 नवंबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के वेतन या पॉकेट मनी में बढ़ोतरी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में जरूरी टास्क आज के आज ही पूरा कर लें। वृषभ राशि- आप किसी करीबी की शादी या फंक्शन में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। आज आपको पढ़ाई या जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की सलह दी जाती है। मिथुन राशि-अलगाव के बाद कुछ लोगों की लव लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं। वजन घटाने के लिए डाइट पर फोकस करें। निवेश का कोई लाभदायक अवसर आपके सामने आ सकता है। कर्क राशि-सोच समझकर और सलह के साथ ही आगे बढ़ें। अपने बजट पर टिके रहें। स्टूडेंट्स आज सकारात्मक मानसिकता में रहेंगे। आपका साथी कोई पुराना मुद्दा उठा सकता है, जिससे जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। सिंह राशि-हेल्दी खाने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैसों की सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है। ऑफिस में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन चीजें आपके पक्ष में काम करेंगी। कन्या राशि-किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशियां आएंगी। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन अवसर नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। तुला राशि- मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएं। मौज-मस्ती भरी छुट्टियों पर कुछ जातकों का पैसा खर्च हो सकता है। वृश्चिक राशि- पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका कुछ लोगों को मिल सकता है। जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने की आपकी कोशिश आज पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में किसी चुनौती को आप अच्छे से संभाल लेंगे। धनु राशि- पैसों की प्रॉब्लम होने पर कोई दोस्त आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है। आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। मम्मी पापा के लिए कोई खास प्लान बनाने से उनका मूड खुश रहेगा। मकर राशि-आज आपका कोई नया क्रश सामने आ सकता है। किसी शादी या महत्वपूर्ण इवेंट में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी तैयारी करना आसान हो जाएगा। कुंभ राशि-पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के दौरान सभी जरूरी रूल्स का पालन करें। हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आज दिन बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का है। मीन राशि-कुछ लोगों के लिए ट्रिप पर जाने के योग हैं। सही प्रैक्टिस से आप अपने टीचर को खुश कर सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से तारीफ पाना आपके लिए सबसे खुशी की बात रहेगी। recent visitors 118