‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है। सीएम योगी ने यह बात शुक्रवार को एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 25वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम में 56 देशों के 178 मुख्य न्यायाधीश और डेलिगेट्स ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 की भावनाओं को विश्व शांति और सुरक्षा के लिए प्रेरक बताते हुए कहा कि यह अनुच्छेद सम्मानजनक अंतरराष्ट्रीय संबंधों को विकसित करने और संघर्षों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने के लिए नैतिक मार्ग का अनुसरण करने के लिए हम सभी को प्रेरित करता है। उन्होंने समारोह को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 2024 को संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष पूरे होंगे। यह संविधान के अंगीकृत होने के अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत के दौरान आयोजित हो रहा है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र के ‘समिट ऑफ दि फ्यूचर’ में दिए गए संबोधन की चर्चा करते हुए कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं है। युद्ध ने दुनिया के ढाई अरब बच्चों के भविष्य को खतरे में डाला है। उन्होंने दुनिया के नेताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और भयमुक्त समाज का निर्माण करें। सीएम योगी ने सम्मेलन को वैश्विक संवाद और सहयोग का मंच बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अनुच्छेद 51 की भावना के अनुरूप यह आयोजन विश्व कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करेगा। उन्होंने दुनिया भर के न्यायाधीशों से इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने संविधान के अनुच्छेद 51 की चर्चा करते हुए कहा कि यह वैश्विक शांति और सौहार्द की दिशा में भारत की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान और सभी देशों के बीच सम्मानजनक संबंधों को बढ़ावा देने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि भारत विश्व शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी दूरदृष्टि और प्रयासों से यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच बना है। उन्होंने डॉ. भारती गांधी और गीता गांधी को इस कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर हंगरी की पूर्व राष्ट्रपति, हैती रिपब्लिक के पूर्व प्रधानमंत्री सहित दुनिया के 56 देशों से आए हुए न्यायमूर्तिगण, सीएमएस की संस्थापक निदेशक डॉ भारती गांधी, प्रबंधक गीता गांधी किंगडन समेत स्कूली बच्चे और अभिभावकगण मौजूद रहे।   recent visitors 131

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज स्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया

हैदरबाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पैदा करना आवश्यक है। श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में संस्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत में एकता के धागे को मजबूत करने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी नागरिकों को भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को समझना चाहिए और हमारी अमूल्य परंपराओं को मजबूत करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘विविधता हमारी मौलिक एकता को सुंदरता का इंद्रधनुष प्रदान करती है। चाहे हम वनवासी हों, ग्रामीण हों, नगरवासी हों, हम सभी भारतीय हैं। राष्ट्रीय एकता की यही भावना तमाम चुनौतियों के बावजूद हमें एकजुट रखे हुए है।’ उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को बांटने और कमजोर करने की कोशिशें सदियों से होती रही हैं। देश की एकता को तोड़ने के लिए कृत्रिम भेद पैदा किये गये हैं, लेकिन, भारतीयता की भावना से ओत-प्रोत नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की मशाल जला रखी है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय विचारधारा का प्रभाव दुनिया में दूर-दूर तक फैला हुआ है। भारत की धार्मिक मान्यताएँ, कला, संगीत, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा प्रणालियाँ, भाषा और साहित्य की सराहना पूरे विश्व में की गई है। भारतीय दार्शनिक प्रणालियाँ सबसे पहले विश्व समुदाय को आदर्श जीवन मूल्यों का उपहार देने वाली थीं। पूर्वजों की उस गौरवशाली परंपरा को मजबूत करना हमारा दायित्व है। राष्ट्रपति ने कहा कि सदियों से साम्राज्यवाद और औपनिवेशिक शक्तियों ने न केवल भारत का आर्थिक शोषण किया, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने को भी नष्ट करने का प्रयास किया। जिन शासकों ने हमारी समृद्ध बौद्धिक परंपरा को हेय दृष्टि से देखा, उन्होंने नागरिकों में सांस्कृतिक हीनता की भावना पैदा की। भारतीयों पर ऐसी परंपराएँ थोप दी गईं, जो हमारी एकता के लिए हानिकारक थीं। सदियों की पराधीनता के कारण नागरिक गुलामी की मानसिकता के शिकार हो गये। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकमंथन इस भावना को मजबूत बना रहा है।   recent visitors 96

कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया गया, लगी फटकार

नई दिल्ली दिल्ली में प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति के बीच एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और पूछा कि वह दिल्ली में ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए क्या कर रही है? कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली में कुल 113 एंट्री पॉइंट है जिसमें से 13 ट्रकों के लिए भी शामिल है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार से मदद करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रकों के प्रवेश की जांच के लिए 113 एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शीर्ष अदालत और सीएक्यूएम आदेशों के बावजूद, दिल्ली सरकार और पुलिस ग्रैप चरण IV के तहत नियमों का पालन करने में विफल रही है। recent visitors 88

ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज के तले दवा हेड कॉन्स्टेबल, गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर कर्ज में डूबने पर हेड कॉन्स्टेबल ने देहरादून रोड स्थित एसएसपी आवास पर खुद को राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे उस समय की है। जब एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे। गोली की आवाज सुनकर आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची जनकपुरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस जांच में सामने आया है कि हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवा चुका था। लोगों से भी कर्ज लिया हुआ था। पुलिस ने मोबाइल को सीज कर जांच में जुटी है।   पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता था सिपाही मेरठ जिले के बहसूमा थानाक्षेत्र के मोहम्मद सकिस्त निवासी अमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। हेड कॉन्स्टेबल करीब तीन साल पहले सहारनपुर आया था और पत्नी शिल्पा और बेटी ईशू और बेटे समरजीत के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। पुलिस लाइन में ही हेड कॉन्स्टेबल की तैनाती चल रही थी।  दो दिन पहले हेड कॉन्स्टेबल अमित को रात की ड्यूटी में एसएसपी आवास पर सुरक्षा के लिए लगाया हुआ था। बृहस्पतिवार करीब 11:30 बजे एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने राइफल से सिर में खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनते ही आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची जनकपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। इस मामले में परिजनों द्वारा कोई तहरीर तक नहीं दी गई। पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के परिचितों से बातचीत की तो ऑनलाइन गेम खेलने के बारे में जानकारी मिली। हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम के चक्कर में लाखों रुपये के कर्ज में डूब चुका था। पत्नी को किया अंतिम बार फोन सूत्रों की मानें तो हेड कॉन्स्टेबल कई दिनों से तनाव में था। ड्यूटी के दौरान घर पर ही स्मार्ट फोन छोड़कर आया था। छोटा मोबाइल फोन से रात में पत्नी को फोन किया था। कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना। वह घर जल्द लौटेगा, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठाएंगा। recent visitors 73

पर्थ टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, भारतीय तेज गेंदबाज चमके, ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट गंवाकर 67 रन पर

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट गंवाकर 67 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अभी 83 रन से पीछे है। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए जिसमें दोनों ओपनरों उस्मान ख्वाजा (8), नाथन मैकस्वीनी (10), चौथे नम्बर पर उतरे स्टीव स्मिथ (0) और पैट कमिंस (3) का का विकेट शामिल था। एक विकेट हर्षित राणा के नाम रहा जिन्होंने ट्रेविस हेड को 11 रन पर अपना शिकार बनाया। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए जिसमें मिशेल मार्श (6) और मार्नस लाबुशाने (2) शामिल थे। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और जोश हेजलवुड के चार विकेटों की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 150 रन पर ढेर हो गई। ऋषभ पंत और नीतिश कुमार रेड्डी ने क्रमशः 37 और 41 रन की पारियां खेली जो सबसे बड़ी थी जबकि ओपनिंग पूरी तरह से विफल रहा।   ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मैच के तीसरे सत्र में चायकाल के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन शीर्ष बल्लेबाजों को 19 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। नेथन मैकस्वीनी (10), उस्मान ख्वाजा (आठ) और स्टीव स्मिथ (शून्य) बुमराह का शिकार बने। मार्नस लाबुशेन (दो) को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। लाबुशेन ने टेस्ट इतिहास की सबसे धीमी पारी खेलते हुए 52 गेंदों में मात्र दो रन बनाए। ट्रैविस हेड (11) को हर्षित राणा ने बोल्ड आउट किया। मिचेल मार्श (छह) और पैट कमिंस (तीन) रन बनाकर आउट हुए। 25वें ओवर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कप्तान पैट कमिंस को पंत के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में सात विकेट पर 67 रन बना लिए है और एलेक्स कैरी (नाबाद 16) और मिचेल स्टार्क (नाबाद छह) क्रीज पर मौजद है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (चार विकेट), मोहम्मद सिराज (दो विकेट) और हर्षित राणा (एक विकेट) लिया। भारत की पहली पारी टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नीतिश रेड्डी (41 रन) और ऋषभ पंत (37)के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पहले टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया ने चाय ब्रेक तक भारत को पहली पारी में 150 रन पर आउट कर दिया। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उछालभरी हरी भरी पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का अजीब फैसला लिया। पंत (78 गेंद में 37 रन) और रेड्डी ने सातवें विकेट के लिये 48 रन की साझेदारी की। पंत ने आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर शानदार छक्का भी लगाया। recent visitors 80

सुप्रीम कोर्ट ने काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में नोटिस जारी किया

लखनऊ सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हिंदू याचिकाकर्ताओं द्वारा दाखिल की गई याचिका पर जारी किया गया है। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा, “हिंदू पक्ष द्वारा यह मामला सुप्रीम कोर्ट में ले जाया गया है। वजू खाना में शिवलिंग का अभी-भी पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण नहीं हुआ है। इससे यह साफ हो सके कि यह शिवलिंग है या फव्वारा। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह फव्वारा है। एएसआई का सर्वे हुआ, जिसमें ज्ञानवापी के 12 तहखानों में से 8 तहखानों की एएसआई सर्वे नहीं हो पाया। इसके साथ ही मुख्य गुंबद के नीचे जो ज्योतिर्लिंग है, उसका भी सर्वे नहीं हो पाया है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी। इसमें मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। मुस्लिम पक्ष को स्पष्ट कहा गया है कि वो दो सप्ताह के अंदर अपना जवाब दाखिल करें। हम आशा करते हैं कि वो जल्द ही अपना जवाब दाखिल करेंगे।” अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा, “हमने 16 मई 2022 को दावा किया था कि तथाकथित वजू खाना में एक शिवलिंग पाया गया है। हालांकि, अंजुमन इंतजामिया ने इसका खंडन किया और कहा कि यह एक फव्वारा है। इसी को देखते हुए हमने इसका एएसआई सर्वेक्षण कराने की मांग की थी। हमने अब इस मामले में मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, मुस्लिम पक्ष को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। ऐसे में देखना होगा कि मुस्लिम पक्ष की ओर से जवाब में क्या कुछ कहा जाता है।” दावा किया जा रहा है कि वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग पाया गया था। इसी को देखते हुए यह मामला कोर्ट में पहुंचा। अदालत ने वजू खाना सीलबंद क्षेत्र में एएसआई सर्वेक्षण के लिए नोटिस दिया है।   recent visitors 86

जापान और फिलिपींस के रक्षा मंत्रियों के साथ राजनाथ ने की बैठक

नई दिल्ली आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए लाओस गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान और फिलिपींस के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक में रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की है। श्री सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “वियनतियाने लाओस में जापान के रक्षा मंत्री जनरल निकतानी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो पैसिफिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” उन्होंने फिलिपींस के रक्षा मंत्री के साथ भी बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने पोस्ट किया , “ फिलिपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टेओडोरो के साथ अच्छी बैठक हुई। फिलिपींस हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। भारत फिलिपींस के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने और विस्तारित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।“   recent visitors 81