स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को सिंगापुर भेजने की तैयारी की जा रही, जाने क्या है प्लान

भोपाल सिंगापुर के शिक्षा मॉडल के आधार पर मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को सिंगापुर भेजने की तैयारी की जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र इसकी रूपरेखा तैयार कर रहा है। यात्रा पर उन शिक्षकों का चुनाव होगा जो इनोवेटिव हैं। प्रस्ताव अभी प्रारंभिक स्थिति में है।  इस यात्रा को एक्सपोजर विजिट नाम दिया गया है। बताया कि जिन देशों में शिक्षा को बेहतर माना जाता है उसके कारण विभाग तलाश रहा है। पढ़ाने के तरीके समझने शिक्षकों को साथ रखा जा रहा है। यात्रा कब होगी इसकी तारीख अभी तय नहीं है। ऐसी उम्मीद है कि परीक्षा के बाद इसका शेड्यूल तय हो सकता है। परीक्षा फरवरी में शुरू होगी और मार्च में खत्म हो रही हैं। इससे पहले कोरिया की यात्रा कर चुके स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक इससे पहले कोरिया की यात्रा कर चुके हैं। करीब पांच साल पहले इन्हें भेजा गया था। करीब डेढ़ सौ लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। यात्रा पर करीब पांच करोड़ रुपए खर्च हुआ था। कोरिया से लौटने के बाद दल की समीक्षा तो हुई लेकिन इसका क्या फायदा हुआ इसका असर नहीं दिखा। ये भी एक्सपोजर विजिट थी। बेहतर एजुकेशन सिस्टम में शामिल सिंगापुर सिंगापुर की शिक्षा व्यवस्था विश्व के दस सबसे बेहतर एजुकेशन सिस्टम में से एक हैं। यहां हाइली ट्रेंड शिक्षक। कक्षाओं में इनोवेशन, विज्ञान गणित के साथ शारीरिक शिक्षा पर जोर हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के शिक्षक सिंगापुर का दौरा कर चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नई तकनीक जानने शिक्षकों के साथ अधिकारियों को भी भेजा था। प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी अभी इस यात्रा को लेकर खुलकर बोलने तैयार नहीं है। recent visitors 70

बिजली उपभोक्ताओं को अब सस्ते में मिलेगा बिजली कनेक्शन! लोड आधारित कनेक्शन शुल्क तय

भोपाल बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब नए कनेक्शन पर बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को अफोर्डेबल चार्ज का नया विकल्प देगी। उपभोक्ता चाहे तो घर के बिजली पॉइंट की जांच करवाकर कनेक्शन शुल्क जमा कर सकता है या नए एसएसी से तय औसत शुल्क से राशि जमाकर कनेक्शन ले सकता है, साथ ही तुरंत कनेक्शन भी मिल जाएगा। मप्र विद्युत नियामक आयोग इस पर 27 नवंबर को सुनवाई करेगा। आम उपभोक्ताओं को ज्यादा लाभ इस नए विकल्प का सबसे ज्यादा लाभ आम उपभोक्ता को मिलेगा। 0 से 3 किलोवॉट भार के कनेक्शन सामान्य घरों में होते हैं। इनके लिए मौजूदा से करीब 50 फीसदी राशि औसत दर में घट रही है। इंफ्रा चार्ज से भी ये मुक्त रहेंगे। 112 किलोवॉट भार के लिए एसएसी तय की है। 50 किलोवॉट तक भार के कनेक्शन को शुल्क से मुक्त रखा गया है। सप्लाई अफोर्डेबल चार्ज को लेकर 27 नवंबर को सुनवाई होगी। संबंधित लोगों से मामले में सुझाव आमंत्रित कराए थे। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। -उमाकांत पांडा, सचिव एमपीइआरसी सप्लाई अफोर्डेबल चार्ज के विकल्प में शुल्क गणना ● 0 से 03 किलोवॉट भार के लिए- 340 रुपए प्रति किलोवॉट ● 03 से 10 किलोवॉट भार के लिए- 1000 रुपए प्रति किलोवॉट ● 10 किलोवॉट से 25 किलोवॉट के लिए- 8080 रुपए व बाद में 2520 रुपए प्रति किलोवॉट ● 25 किलोवॉट से 50 किलोवॉट के लिए 46 हजार रुपए व बाद में प्रति किलोवॉट 4200 रुपए ● 50 किलोवॉट से 112 किलोवॉट के लिए 10 हजार रुपए प्रति किलोवॉट के लिए नोट- ये मल्टी यूजर कॉम्प्लेक्स व आवासीय कॉलोनी उपभोक्ता के लिए हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस लाइन व सुपरविजन चार्ज है। इस तरह तीन श्रेणियों में चार्ज तय किया है। नियामक आयोग से इसका ड्राफ्ट लिया जा सकता है। recent visitors 206

कांग्रेस बना रही मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 महीने में होगी कार्यकारिणी की समीक्षा : जितेंद्र सिंह

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद आज पार्टी की पहली बैठक हुई, बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे, बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और दिशा निर्देश जारी किये गए, प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब हर 6 महीने में कार्यकारिणी की समीक्षा की जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक के कई मुद्दों पर बात हुई, नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी के साथ गद्दारी की उनकी वापसी अब कभी संभव नहीं होगी, पार्टी जल्दी ही जिला और ब्लॉक समितियों का गठन करेगी और ये जातिगत समीकरण और राजनीतिक समीकरण देखकर होगा इसके अलावा अब कांग्रेस गाँव,  वार्ड और मोहल्ला स्तर पर भी समितियों का गठन करेगी। मीडिया से बात करते हुए मप्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अब एक मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम बना रही है नेताओं को उनकी जिम्मेदारी दी जा रही है वे अपने जिलों में रहेंगे फंक्शनल टास्क पूरे करेंगे, हर 6 महीने में हम समीक्षा करेंगे जो अच्छा काम करेगा उसे प्रमोट किया जायेगा और जो अच्छा काम नहीं किया जायेगा उसे कहीं और भेजा जायेगा। recent visitors 81

‘जनता नहीं, अडानी के लिए सरकार चलाती है BJP’, जीतू पटवारी ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

‘BJP runs the government for Adani, not the public’, Jitu Patwari made big allegations against BJP भोपाल। भारत के दिग्गज कारोबारी और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी पर अमेरिका में गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं, कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने का मौका छोड़ना नहीं चाह रही है। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अडानी का मुद्दा उठाया। साथ ही भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। जीतू पटवारी ने कहा, “देश में मनोपोली चल रही है। कुछ ही लोगों को अमीर बनाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी की मिलीभगत से आम जनता को लूटा गया। बिजली अधिकारियों को 2236 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई। बीजेपी प्रवक्ताओं ने अडानी के हितों की बात की और उनका पक्ष लिया। बीजेपी जनता के लिए नहीं बल्कि अडानी के लिए सरकार चलाती है। जिन्होंने भारत को लूटा, वह सभी मोदी के साथी क्यों हैं, ये जवाब देना चाहिए।” बता दें कि कल राहुल गांधी ने भी कहा था कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी एक हैं तो सेफ हैं। हम जानते हैं कि सरकार अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी, क्योंकि अडानी अंदर जाएंगे तो पीएम मोदी भी जाएंगे। बीजेपी की फंडिंग अडानी से जुड़ी है। recent visitors 115

IPL Mega Auction 2025 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब से कब तक होगा टूर्नामेंट

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होना है। इस ऑक्शन से पहले आईपीएल 2025 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया। आईपीएल के अगले तीन सीजन की तारीखें अब घोषित कर दी गई हैं। आईपीएल की डेट सामने आने के बाद से ही फैंस बेहद उत्साहित हैं। जानें कब शुरू होगा टूर्नामेंट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत 14 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 मई 2025 तक चलने की संभावना है। वहीं आईपीएल 2026 सीजन का आयोजन 15 मार्च 2026 से लेकर 31 मई 2026 तक किया जाएगा। जबकि आईपीएल 2027 का सीजन 14 मार्च 2027 से शुरू होकर 30 मई 2027 तक चलेगा। खेले जाएंगे कुल इतने मैच आईपीएल 2025 सीजन में कुल 74 मैचों का आयोजन होने की संभावना है। जैसा कि पिछले तीन सीजनों में भी किया गया था। हालांकि, आईपीएल के अगले दो सीजन 2026 और 2027 में मैचों की संख्या में इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 में 84 मैच हो सकते हैं, और 2027 में यह संख्या बढ़कर 94 तक जा सकती है। बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम पहले आईपीएल शेड्यूल की घोषणा हमेशा रोमांचक तरीके से डेट के करीब आने पर होती थी। जिसमें फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक शेड्यूल की घोषणा का समय हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। लेकिन इस बार बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारियों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शेड्यूल की जानकारी फ्रेंचाइजी को पहले ही दे दी है। फैंस और टीम को होगा फायदा इससे न सिर्फ टीमों को अपनी तैयारी के लिए अधिक समय मिल सकेगा, बल्कि फैंस के लिए भी यह अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि वे पहले से ही आने वाले सीजन के मैचों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह बदलाव आईपीएल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता का असर हो सकता है। जानिए कहां होगा मेगा ऑक्शन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने जा रहा है। इस बार कुल 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। यह ऑक्शन खास है क्योंकि इसमें क्रिकेट की दुनिया के कुछ बड़े और मशहूर नाम शामिल हैं। स्टार खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो इस बार अपनी टीमों के लिए बोली में हिस्सा लेंगे। recent visitors 180

डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया

पर्थ ऑस्ट्रेलिया के स्टार टेस्ट बैटर स्टीव स्मिथ को शून्य पर आउट करना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने 14 साल के टेस्ट करियर में वह महज 11 बार ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं, उसमें से महज दो बार ऐसा हुआ है कि स्मिथ गोल्डन डक का शिकार हुए हैं, इसका मतलब पहली ही गेंद पर आउट होकर वह महज दो बार गए हैं। 2014 के बाद जाकर आज ऐसा हुआ है। डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया है। डेल स्टेन ने 2014 में पोर्ट एलिजाबेथ में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था। जिसके 10 साल बाद जाकर बुमराह को यह करने का मौका मिला है। स्मिथ की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक 110 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 56.63 की औसत से उन्होंने 9685 रन बनाए हैं। स्मिथ 32 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है, जहां तेज गेंदबाजों ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के स्टैंडइन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम महज 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट चटकाए, वहीं मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट चटकाए। नाथन लायन ने कुछ ओवर जरूर किए, लेकिन कोई विकेट नहीं चटका पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की हालत भी खस्ता ही नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने 60 रन से पहले ही सात विकेट गंवा दिए, जिसमें से चार विकेट बुमराह के नाम, दो विकेट मोहम्मद सिराज के नाम और एक विकेट हर्षित राणा के नाम रहा। बुमराह ने अभी तक फ्रंट से लीड किया है। recent visitors 48

पाक सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा- सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे

इस्लामाबाद सऊदी अरब के शहरों में पाकिस्तानी भिखारी इतने ज्यादा हो गए कि सरकार के एक्शन लेना पड़ा। बीते दिनों बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाल दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सरकार भी गंभीर हुई है। अब पाकिस्तान की सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा है कि सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे। सऊदी के पवित्र शहरों में उमराह की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भीख मांगते पाए गए थे। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा था कि उमराह और हज के वीजा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सऊदी अरब जाते हैं और वहा्ं भीख मांगते हैं। ऐसे में इन लोगों पर शिकंजा कसा जाए नहीं तो सऊदी अरब प्रशसन को कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा। सऊदी अरब ने इस्लामाबाद के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को जानकारी दी थी कि सऊदी अरब की यात्रा करने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाए। सऊदी अरब ने जानकारी दी थी कि कम से कम 4300 भिखारियों की लिस्ट तैयार की गई है जिन्हें भगाने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अब शहबाज शरीफ की सरकार ने यात्रियों के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। एक नियम यह है कि सऊदी अरब की यात्रा से पहले लोगों को एक हलफनामा देना होगा। इसमें शपथ दिलाई जाएगी कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे। इसके अलावा यात्रियों को समूह में यात्रा करनी होगी। पाकिस्तानी सरकार का मानना है कि जब लोग ग्रुप में होंगे तो वे भीख नहीं मांगेंगे। इसके अलावा टूर ऑपरेटर की भी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्लाइंट से एफिडेविट लें। अगर कोई एजेंसी ऐसा नहीं करती तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने अवैध रूप से उमराह का वीजा दिलवाने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कई ऐजी एजेंसियां हैं जो कि उमराह के वीजा पर लोगों को भीख मांगने के लिए सऊदी अरब भेजती हैं। recent visitors 128